चक्रधरपुर | उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट जागृति के तहत प्रत्येक माह की 8 एवं 24 तारीख को आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर की श्रृंखला में सोमवार को अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
Contact no :- +91 9241456784
शिविर में सरकारी शिक्षकों, प्रखंड संसाधन केंद्र के कर्मियों, पीडीएस डीलरों, जेएसएलपीएस (JSLPS) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, आरईओ, विद्युत विभाग, अंचल कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय तथा नगर परिषद कार्यालय के कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Contact no :- +91 9798542970
इसके अतिरिक्त वेस्ट सिंहभूम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के सदस्यों तथा शहर के निजी चिकित्सकों ने भी रक्तदान कर इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
रक्तदान शिविर में कुल 49 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया, जिनमें से 42 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान कुल 42 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में सहायक होता है, बल्कि यह सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनशीलता का भी परिचायक है।
Book your slot today : +91 7250214782
शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं आयोजनकर्ताओं ने सभी रक्तदाताओं के मानवीय, प्रेरणादायक एवं सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
चक्रधरपुर | आदिवासी मित्र मंडल, पोटका (चक्रधरपुर) कमिटी की ओर से सोमवार को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Contact no :- +91 9241456784
कार्यक्रम के दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी मित्र मंडल के सह सचिव विजय सिंह सामाड ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए विदेशी हुकूमत के विरुद्ध ‘उलगुलान’ (महाक्रांति) का शंखनाद किया था।
Contact no :- +91 9798542970
उन्होंने मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में अदम्य साहस, वीरता और कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए अंग्रेजों तथा शोषकों के खिलाफ संघर्ष किया। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर एक सशक्त, संगठित और स्वाभिमानी समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके बताए सिद्धांतों पर चलें तथा जल, जंगल, जमीन और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए एकजुट होकर प्रयास करें।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
शहादत दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर प्रखंड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में युवा पीढ़ी को भगवान बिरसा मुंडा के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और योगदान से अवगत कराया गया। इस दौरान परिसर “भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें” और “धरती आबा जिंदाबाद” के नारों से गुंजायमान रहा।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम में आदिवासी मित्र मंडल के सचिव सुखराज सुरीन, कोषाध्यक्ष देवानंद मुर्मू, सह सचिव विजय सिंह सामाड, सलाहकार समिति अध्यक्ष कालिया जामुदा, वार्ड पार्षद रवि बांकिरा, योगेन्द्र मुण्डारी, इन्द्रजीत सामाड, सोनाराम लोवादा, महावीर बोदरा, अनिल सामाड, पूर्ण चंद्र जामुदा, कुंवर सिंह कोड़ा, सतीश चन्द्र कोया सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
कुचाई | KNT (कोल्हान नाइट ट्यूटोरियल) सेंट्रल कमेटी ने रविवार को पहली बार KNT कुचाई केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष तुरी सुंडी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वजीत दोराईबुरु तथा कोषाध्यक्ष जय सिंह कुंटिया उपस्थित रहे।
Contact no :- +91 9241456784
भ्रमण के दौरान KNT कुचाई के उपाध्यक्ष राम सिंह सोय के नेतृत्व में स्थानीय निगरानी समिति के सदस्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। सेंट्रल कमेटी के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा, अनुशासन एवं करियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा उनका मनोबल बढ़ाया।
Contact no :- +91 9798542970
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कुचाई के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) साधु चरण देवगम की उपस्थिति रही। उन्होंने सेंट्रल कमेटी के सदस्यों का स्वागत किया और संस्था की गतिविधियों की सराहना की। BDO ने टीम भावना, सहभागिता, आपसी तालमेल एवं विश्वास के साथ समाजहित में कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रयास से ही समाज का समग्र विकास संभव है।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
इस अवसर पर जानकारी दी गई कि BDO साधु चरण देवगम के प्रयासों एवं जिला प्रशासन तथा उप विकास आयुक्त (DDC) के सहयोग से जिला परिषद भवन, कुचाई को KNT संस्था की लाइब्रेरी एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस भवन का उपयोग शिक्षा, कौशल विकास तथा अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन में किया जाएगा। यहां कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
गौरतलब है कि KNT संस्था कोविड-19 महामारी के बाद से शिक्षा, कौशल विकास, फिजिकल ट्रेनिंग, मॉक इंटरव्यू, करियर गाइडेंस एवं मार्गदर्शन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संस्था का संचालन कोल्हान क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं नौकरीपेशा लोगों के सहयोग से किया जा रहा है। वर्ष 2019-20 से टीकरचांपी (चक्रधरपुर), कुचाई और चाईबासा में इसके तीन केंद्र संचालित हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
संस्था के विद्यार्थियों को एक्स-बीएसएफ वेलफेयर एसोसिएशन, चाईबासा द्वारा शारीरिक प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप कई प्रशिक्षित युवाओं का चयन पश्चिमी सिंहभूम होमगार्ड में हो चुका है। संस्था की नई सेंट्रल कमेटी, जो हाल ही में आयोजित AGM के बाद गठित हुई है, तीनों केंद्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए कार्यरत है। कुचाई केंद्र का यह दौरा संस्था के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।
Book your slot today : +91 7250214782
इस अवसर पर संस्था से जुड़े नौकरीपेशा वर्ग, बुद्धिजीवियों एवं समाज के शुभचिंतकों से “Pay Back to Society” अभियान के तहत प्रति माह 200 रुपये का सहयोग देने की अपील की गई। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं बेरोजगार युवाओं को निःशुल्क शिक्षा, कौशल विकास प्रशिक्षण, लाइब्रेरी सुविधा और करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उन्हें स्थायी रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है। कार्यक्रम के अंत में सेंट्रल कमेटी के सभी सदस्यों के समाजहित में किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी गईं।
सरायकेला | नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में नगर पंचायत सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं, मंदिरों, श्मशान घाटों, पार्कों तथा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों की नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
Contact no :- +91 9241456784
बैठक के दौरान विभिन्न स्थानों पर लंबे समय से जमा कचरे, झाड़-झंखाड़ और अन्य अपशिष्ट पदार्थों के शीघ्र निष्पादन के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि धार्मिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक महत्व के स्थलों की स्वच्छता नगर की पहचान तथा नागरिक जिम्मेदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। इन स्थलों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण से नगर की सकारात्मक छवि और अधिक मजबूत होती है।
Contact no :- +91 9798542970
उन्होंने अधिकारियों एवं सफाई कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी प्रमुख स्थलों पर नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा जमा कचरे का त्वरित निष्पादन किया जाए। बैठक में कर्मचारियों और सफाई कर्मियों के बीच जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा करते हुए प्रत्येक स्थल की निगरानी एवं कार्यान्वयन की जवाबदेही भी तय की गई।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर प्रबंधक सुमित सुमन एवं महेश जारिका के नेतृत्व में सभी पीआईयू कर्मियों, सफाई पर्यवेक्षकों तथा एमएसडब्ल्यू (MSW) एजेंसी के प्रतिनिधियों की विभिन्न स्थलों पर प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
अध्यक्ष ने बताया कि हाल ही में चलाए गए 22 दिवसीय सघन सफाई अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इसी क्रम में नगर के सभी धार्मिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विशेष कार्ययोजना के तहत अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक में विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद, सफाई पर्यवेक्षक, पीआईयू कर्मी तथा एमएसडब्ल्यू एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने नगर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक के अंत में अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने नगरवासियों से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने तथा स्वच्छ एवं सुंदर सरायकेला के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनसहयोग और जनभागीदारी से ही एक आदर्श एवं स्वच्छ नगर का निर्माण संभव है।
सरायकेला | समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं की प्रगति, वर्तमान स्थिति एवं कार्यान्वयन की समीक्षा की गई।
Contact no :- +91 9241456784
बैठक के दौरान खराब पड़े चापाकलों, जलमीनारों तथा बंद पड़ी पेयजल योजनाओं की शीघ्र मरम्मत कर उन्हें पुनः संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नल-जल योजना से वंचित गांवों एवं टोलों को जल्द से जल्द योजना से जोड़ने पर बल दिया गया। अधिकारियों को सभी योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा जहां कहीं भी पेयजल आपूर्ति बाधित है, वहां त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
Contact no :- +91 9798542970
उप विकास आयुक्त ने जल जीवन मिशन (JJM), सिंगल विलेज स्कीम (SVS), मल्टी विलेज स्कीम (MVS) तथा वित्त आयोग मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए ड्राई जोन एवं पेयजल संकटग्रस्त क्षेत्रों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा के भीतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
उन्होंने निर्माणाधीन जलमीनारों एवं अन्य पेयजल संरचनाओं के कार्यों में तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी योजनाओं को समय पर पूर्ण कर क्रियाशील बनाया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
बैठक में पेयजल परिसंपत्तियों में उपकरणों की चोरी एवं क्षति पहुंचाने की घटनाओं पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने तथा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जलमीनारों, चापाकलों एवं अन्य पेयजल परिसंपत्तियों की सुरक्षा के लिए नियमित निगरानी और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर भी बल दिया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
रीना हांसदा ने कहा कि आम लोगों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की भौतिक स्थिति का निरीक्षण करने, प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
सरायकेला | सरायकेला प्रखंड के मुरुप पंचायत अंतर्गत जगन्नाथपुर रंगाटांड़ स्थित स्वर्गीय नीलसेन प्रधान की प्रतिमा स्थल पर उनकी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन, विचारों और समाज के प्रति योगदान को स्मरण किया।
Contact no :- +91 9241456784
कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधे लगाकर उन्हें स्वर्गीय नीलसेन प्रधान की स्मृति को समर्पित किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Contact no :- +91 9798542970
इस अवसर पर बच्चों के बीच कॉपी एवं कलम का वितरण भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय नीलसेन प्रधान का शिक्षा के प्रति विशेष लगाव था और बच्चों को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनते देखना उनका सपना था। उनकी इसी सोच को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री प्रदान की गई।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नीलसेन प्रधान का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम के अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की।
Book your slot today : +91 7250214782
इस अवसर पर विजय कुमार ठाकुर, बलबीर सिंह, अशोक सिंह, खैरू महतो, रामनाथ होता, जगत किशोर प्रधान, नागेश्वर प्रधान, हेमसागर प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, देवदत्त प्रधान, अंतर्यामी प्रधान, प्रकाश प्रधान, सदानंद प्रधान, विकास प्रधान, टिंकू, किशन, तुषार, पीयूष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सरायकेला | उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सोमवार को समाहरणालय के मुख्य द्वार पर बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत स्थापित आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (जेएसएलपीएस) पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Contact no :- +91 9241456784
नरेगा के अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के माध्यम से जिले में फलदार पौधों की बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों द्वारा उत्पादित आमों के प्रत्यक्ष विपणन को सुनिश्चित करने के लिए जिले में कुल आठ आम बिक्री स्टॉल संचालित किए जा रहे हैं। इन स्टॉलों पर आमजन को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण आम उपलब्ध कराया जा रहा है।
Contact no :- +91 9798542970
उद्घाटन के अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों को उत्पादन से लेकर विपणन तक हर स्तर पर सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष बिक्री केंद्रों के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा तथा बिचौलियों पर उनकी निर्भरता कम होगी।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्टॉलों के संचालन, उत्पादों की गुणवत्ता, मूल्य निर्धारण एवं विपणन व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
इस दौरान यह जानकारी दी गई कि जिला प्रशासन के सहयोग से सरायकेला आजीविका महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (एफपीओ) को ‘अपनों मार्ट’ के माध्यम से 1,000 किलोग्राम अमरपाली आम की आपूर्ति का पहला क्रय आदेश प्राप्त हुआ है। ₹60 प्रति किलोग्राम की दर से प्राप्त इस आदेश को किसानों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे उन्हें बेहतर बाजार और उचित मूल्य मिलने की संभावनाएं बढ़ी हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
जिला प्रशासन द्वारा किसानों, महिला उत्पादक समूहों तथा किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को संगठित बाजार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की पहल किसानों की आय में वृद्धि, स्वरोजगार को प्रोत्साहन तथा स्थानीय उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही, यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में भी एक प्रभावी कदम साबित होगी।
चाईबासा | शहर के ऐतिहासिक एवं सार्वजनिक महत्व के जुबली तालाब के संरक्षण और नियमित रखरखाव की मांग को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने सोमवार को नगर परिषद चाईबासा की कार्यपालक पदाधिकारी संतोषनी मुर्मू को पत्र सौंपा।
Contact no :- +91 9241456784
अपने मांग पत्र में त्रिशानु राय ने कहा कि शहर के मध्य स्थित जुबली तालाब वर्तमान में अत्यंत दयनीय स्थिति में पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि तालाब एवं उसके परिसर का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्व में टाटा स्टील द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत कराया गया था। इसके अंतर्गत तालाब में विभिन्न स्थानों पर वाटर फाउंटेन, लाइट, फिल्टर समेत अन्य सुविधाएं स्थापित की गई थीं, लेकिन वर्तमान में अधिकांश सुविधाएं बंद पड़ी हैं। वहीं परिसर में स्थापित कई प्रतिमाएं भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
Contact no :- +91 9798542970
उन्होंने कहा कि तालाब का संचालन नगर परिषद चाईबासा द्वारा किया जाता है, लेकिन रखरखाव के अभाव में तालाब में बड़ी मात्रा में जलकुंभी एवं जंगली घास फैल गई है। इसके कारण जलस्रोत लगातार सिकुड़ता जा रहा है और जल प्रदूषित हो रहा है। गंदगी एवं अव्यवस्था के कारण तालाब की प्राकृतिक सुंदरता और उपयोगिता दोनों प्रभावित हो रही हैं।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
त्रिशानु राय ने कहा कि जुबली तालाब शहरवासियों के लिए पर्यावरणीय संतुलन, जल संरक्षण और सौंदर्य का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। हालांकि, वर्तमान में इसके समुचित रखरखाव के अभाव में स्थिति चिंताजनक बन गई है। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में तालाब का अस्तित्व भी संकट में पड़ सकता है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उन्होंने नगर परिषद से मांग की कि जुबली तालाब के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए तालाब से जलकुंभी एवं जंगली वनस्पतियों की नियमित सफाई कराई जाए। साथ ही तालाब की गहराई बनाए रखने के लिए गाद निकासी की व्यवस्था की जाए तथा इसके नियमित रखरखाव के लिए स्थायी योजना बनाई जाए। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन द्वारा तालाब की निगरानी एवं संरक्षण के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने की भी मांग की गई।
Book your slot today : +91 7250214782
त्रिशानु राय ने विश्वास जताया कि नगर परिषद चाईबासा के सकारात्मक हस्तक्षेप से जुबली तालाब एक बार फिर अपनी स्वच्छ एवं सुंदर पहचान प्राप्त कर सकेगा और शहरवासियों को इसका समुचित लाभ मिलेगा।
डुमरिया | पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केंदुआ पंचायत के बाकीशोल, हतनाबेड़ा, सारुदा, लीपुंगधुटू जंगल ब्लॉक समेत छह गांवों के ग्रामीणों ने जदयू के जिला महासचिव वीरसिंह देवगम के नेतृत्व में जर्जर सड़क के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए।
Contact no :- +91 9241456784
ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क वर्षों से जर्जर अवस्था में है, लेकिन जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनका आरोप है कि चुनाव के समय नेता गांवों में आकर बड़े-बड़े वादे करते हैं और वोट मांगते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही क्षेत्र की समस्याओं को भूल जाते हैं।
Contact no :- +91 9798542970
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क की स्थिति में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो आगामी चुनाव में संबंधित जनप्रतिनिधियों का विरोध किया जाएगा तथा उन्हें गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
सारुदा गांव के पूर्व उपमुखिया लखन मुर्मू, लुगु सोरेन, किशुन सोरेन, राजू मुर्मू, रामदास मुर्मू, चंद्रो सोरेन, सारू सबर, सिमल मुर्मू, ग्राम प्रधान भुकतू मुर्मू, पान सुरु मुर्मू, रनिंग मुर्मू, गौवरा मुर्मू और नोहा हांसदा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण गांवों तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है। प्रसव पीड़ित महिलाओं एवं गंभीर मरीजों को साइकिल अथवा मोटरसाइकिल से डुमरिया अस्पताल ले जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण लोग यहां अपनी बेटियों की शादी करने से भी कतराते हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि क्षेत्र में संचार व्यवस्था काफी कमजोर है। बीएसएनएल का टावर दूर होने के कारण आपातकालीन परिस्थितियों में संपर्क स्थापित करना कठिन हो जाता है, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Book your slot today : +91 7250214782
झारखंड जनशक्ति क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष वीरसिंह देवगम ने कहा कि जल्द ही डुमरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के माध्यम से उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो छह गांवों के ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में व्यापक आंदोलन करेंगे।
रायरंगपुर | ओडिशा के रायरंगपुर शहर में 7 जून 2026 को ‘हो’ ज्ञान बगान के बैनर तले ‘हो’ ज्ञान बाती सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य वर्ष 2026 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हो समुदाय के छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना था। कार्यक्रम में सैकड़ों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
Contact no :- +91 9241456784
इस अवसर पर ओडिशा के विभिन्न जिलों के अलावा झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां जिले के हो समुदाय के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
Contact no :- +91 9798542970
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Jolen Naik उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में Madhuri Koda, Dinesh Chandra Purty, Gangadhar Hembrom, Bonjo Sundi, Dr Priya Devgam, Prakash Purti तथा शिक्षक Rabindra Tiyu शामिल हुए। झारखंड से हो समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हुए देशाउली फाउंडेशन के संस्थापक Sadhu Ho को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
कार्यक्रम का सफल संचालन माई पूनम पूरती ने किया। आयोजन को सफल बनाने में ‘हो’ ज्ञान बगान के संस्थापक Gomeya Omong, Kalpana Bage, Chandrika Kondengkal तथा अन्य युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Book your slot today : +91 7250214782
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शिक्षा को समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान सम्मानित विद्यार्थियों ने भी अपनी सफलता के अनुभव साझा किए और समाज, शिक्षकों तथा अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।