#रायरंगपुर #हो_ज्ञान_बगान #हो_समुदाय #मेधावी_विद्यार्थी #maskalnews

रायरंगपुर में आयोजित हुआ ‘हो’ ज्ञान बाती सम्मान समारोह-2026, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

रायरंगपुर में आयोजित हुआ ‘हो’ ज्ञान बाती सम्मान समारोह-2026, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

रायरंगपुर | ओडिशा के रायरंगपुर शहर में 7 जून 2026 को ‘हो’ ज्ञान बगान के बैनर तले ‘हो’ ज्ञान बाती सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य वर्ष 2026 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हो समुदाय के छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना था। कार्यक्रम में सैकड़ों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।


Contact no :- +91 9241456784

इस अवसर पर ओडिशा के विभिन्न जिलों के अलावा झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां जिले के हो समुदाय के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Jolen Naik उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में Madhuri Koda, Dinesh Chandra Purty, Gangadhar Hembrom, Bonjo Sundi, Dr Priya Devgam, Prakash Purti तथा शिक्षक Rabindra Tiyu शामिल हुए।
झारखंड से हो समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हुए देशाउली फाउंडेशन के संस्थापक Sadhu Ho को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम का सफल संचालन माई पूनम पूरती ने किया। आयोजन को सफल बनाने में ‘हो’ ज्ञान बगान के संस्थापक Gomeya Omong, Kalpana Bage, Chandrika Kondengkal तथा अन्य युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Book your slot today : +91 7250214782

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शिक्षा को समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान सम्मानित विद्यार्थियों ने भी अपनी सफलता के अनुभव साझा किए और समाज, शिक्षकों तथा अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।