#जुबली_तालाब #पर्यावरण_संरक्षण #कांग्रेस_प्रवक्ता #नगर_परिषद_चाईबासा #त्रिशानु_राय #maskalnews

जुबली तालाब के नियमित रखरखाव की मांग, कांग्रेस प्रवक्ता ने नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

जुबली तालाब के नियमित रखरखाव की मांग, कांग्रेस प्रवक्ता ने नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

चाईबासा | शहर के ऐतिहासिक एवं सार्वजनिक महत्व के जुबली तालाब के संरक्षण और नियमित रखरखाव की मांग को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने सोमवार को नगर परिषद चाईबासा की कार्यपालक पदाधिकारी संतोषनी मुर्मू को पत्र सौंपा।

Contact no :- +91 9241456784

अपने मांग पत्र में त्रिशानु राय ने कहा कि शहर के मध्य स्थित जुबली तालाब वर्तमान में अत्यंत दयनीय स्थिति में पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि तालाब एवं उसके परिसर का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्व में टाटा स्टील द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत कराया गया था। इसके अंतर्गत तालाब में विभिन्न स्थानों पर वाटर फाउंटेन, लाइट, फिल्टर समेत अन्य सुविधाएं स्थापित की गई थीं, लेकिन वर्तमान में अधिकांश सुविधाएं बंद पड़ी हैं। वहीं परिसर में स्थापित कई प्रतिमाएं भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने कहा कि तालाब का संचालन नगर परिषद चाईबासा द्वारा किया जाता है, लेकिन रखरखाव के अभाव में तालाब में बड़ी मात्रा में जलकुंभी एवं जंगली घास फैल गई है। इसके कारण जलस्रोत लगातार सिकुड़ता जा रहा है और जल प्रदूषित हो रहा है। गंदगी एवं अव्यवस्था के कारण तालाब की प्राकृतिक सुंदरता और उपयोगिता दोनों प्रभावित हो रही हैं।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

त्रिशानु राय ने कहा कि जुबली तालाब शहरवासियों के लिए पर्यावरणीय संतुलन, जल संरक्षण और सौंदर्य का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। हालांकि, वर्तमान में इसके समुचित रखरखाव के अभाव में स्थिति चिंताजनक बन गई है। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में तालाब का अस्तित्व भी संकट में पड़ सकता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने नगर परिषद से मांग की कि जुबली तालाब के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए तालाब से जलकुंभी एवं जंगली वनस्पतियों की नियमित सफाई कराई जाए। साथ ही तालाब की गहराई बनाए रखने के लिए गाद निकासी की व्यवस्था की जाए तथा इसके नियमित रखरखाव के लिए स्थायी योजना बनाई जाए। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन द्वारा तालाब की निगरानी एवं संरक्षण के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने की भी मांग की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

त्रिशानु राय ने विश्वास जताया कि नगर परिषद चाईबासा के सकारात्मक हस्तक्षेप से जुबली तालाब एक बार फिर अपनी स्वच्छ एवं सुंदर पहचान प्राप्त कर सकेगा और शहरवासियों को इसका समुचित लाभ मिलेगा।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने इस संबंध में भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि नगर परिषद चाईबासा के अध्यक्ष नितिन प्रकाश को भी सूचनार्थ प्रेषित की है।