जिला

खरसावां सीएचसी में वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर एसडीओ ने की जांच

खरसावां सीएचसी में वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर एसडीओ ने की जांच

खरसावां | खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में वित्तीय अनियमितता की शिकायत के बाद शनिवार को सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अभिनव प्रकाश ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर मामले की जांच की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न रजिस्टरों, स्टॉक रजिस्टरों और संबंधित अभिलेखों की गहन पड़ताल की। यह जांच जिला उपायुक्त को प्राप्त शिकायत के बाद गठित जांच कमेटी के निर्देश पर की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

एसडीओ अभिनव प्रकाश ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया था कि खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 10 लाख रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिभंजा को 5 लाख रुपये तथा सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों को 2-2 लाख रुपये आवंटित किए गए थे। शिकायत में इन राशियों के उपयोग में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच के लिए जिला उपायुक्त के स्तर से जांच कमेटी गठित की गई है।

Contact no :- +91 8553588326

जांच के दौरान विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की गई। इसमें कुछ स्टॉक रजिस्टरों का उचित तरीके से संधारण नहीं किए जाने की बात सामने आई। इस पर संबंधित कर्मियों को आवश्यक सुधार करने और अभिलेखों को दुरुस्त करने के लिए दो दिनों का समय दिया गया है।

Contact no :- +91 9337736501

एसडीओ ने बताया कि सोमवार को दोबारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर रजिस्टरों एवं अन्य संबंधित अभिलेखों की जांच की जाएगी। साथ ही, शिकायतकर्ता को भी नोटिस जारी कर जांच के लिए बुलाया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि शिकायत, उपलब्ध दस्तावेजों और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

Book your slot today : +91 7250214782
चारमोड़ में वीर शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया

चारमोड़ में वीर शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया

चक्रधरपुर | प्रखंड के गोपीनाथपुर पंचायत अंतर्गत चारमोड़ में वीर शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा उपस्थित रहे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस अवसर पर रामलाल मुंडा ने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो ने छात्र आंदोलन से लेकर जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा अलग झारखंड राज्य के निर्माण की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। झारखंड के लिए उनके योगदान को राज्यवासी कभी भुला नहीं सकते।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि निर्मल महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष भी रह चुके थे। संगठन को मजबूत बनाने और झारखंड आंदोलन को नई दिशा देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके विचार और संघर्ष आज भी झारखंड के लोगों को प्रेरणा देते हैं।

Contact no :- +91 9337736501

कार्यक्रम में प्रदीप महतो, जयंत मिश्रा, कादर राम मांझी, राजू हांसदा, प्रिया रंजन प्रधान, विश्वजीत प्रधान, नीतीश महतो, सूरज महतो, भीमसेन उदम महतो, संजय मिश्रा, हेमंत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दी मंजूरी

पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दी मंजूरी

चाईबासा | झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की नई कार्यकारिणी को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसकी जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजन बोयपाई ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल अधिसूचना जारी होने की तिथि से अगले पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

नई कार्यकारिणी में रंजन बोयपाई को जिला अध्यक्ष तथा सनातन सावैयां को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं कैरा बिरुवा, इम्तियाज खान, सुरेश सावैयां, जय प्रकाश महतो, संजीव सिंहदेव, अनुप्रिया सोय, संजय रवि, रितेश तामसोय और कमल लाल राम को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Contact no :- +91 8553588326

इसके अलावा विजय सिंह सामड, शिवकर बोयपाई, जम्बी कुदादा, मांगु हो, मासूम रजा, नूतन बिरुवा सहित कुल 28 नेताओं को महासचिव बनाया गया है। वहीं मो. फिरोज अहमद, शैलेश गोप, घनश्याम गागराई, आशीष हपतगड़ा समेत 33 नेताओं को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। सुशील कुमार दास को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Contact no :- +91 9337736501

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजन बोयपाई ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस की चयन प्रक्रिया के तहत नियुक्त जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय अपने पद पर पूर्ववत कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
चक्रधरपुर में 8 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा सह विशाल रक्तदान शिविर, लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

चक्रधरपुर में 8 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा सह विशाल रक्तदान शिविर, लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

चक्रधरपुर | मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी एवं सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट, आसनतलिया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 8 अगस्त 2026 को एक दिवसीय विशाल ‘श्रद्धांजलि सभा सह रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राखा-आसनतलिया स्थित शहीद निर्मल महतो कुड़मि भवन में प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस समाजोपयोगी आयोजन को सफल बनाने में भाषा विकास परिषद, चक्रधरपुर, आदिवासी कुड़मि समाज, चक्रधरपुर तथा टोटेमिक कुड़मि समाज, चक्रधरपुर का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Contact no :- +91 8553588326

आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मानव रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है और एक यूनिट रक्त किसी दुर्घटना, गंभीर बीमारी, शल्य चिकित्सा या प्रसव के दौरान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने बताया कि रक्त को ब्लड बैंक में सीमित अवधि तक ही सुरक्षित रखा जा सकता है। ऐसे में रक्त भंडार को पर्याप्त बनाए रखने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान अत्यंत आवश्यक है। आयोजकों ने सभी स्वस्थ नागरिकों से इस महादान में भाग लेकर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देने की अपील की है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
सरायकेला-खरसावां में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान तेज, युवाओं से नाम दर्ज कराने की अपील

सरायकेला-खरसावां में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान तेज, युवाओं से नाम दर्ज कराने की अपील

सरायकेला | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत सरायकेला-खरसावां जिले में 5 अगस्त से नव मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कर उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश के नेतृत्व में राजनगर प्रखंड सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, सरायकेला क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं पात्र युवाओं को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता की भूमिका तथा मतदान के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अथवा निर्धारित अर्हता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की गई।

Contact no :- +91 8553588326

इसी क्रम में जिला उप निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी पारुल सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर, गम्हरिया एवं सरायकेला क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के उद्देश्य, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया, मतदान के महत्व तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

Contact no :- +91 9337736501

इसके अतिरिक्त सहायता कक्ष प्रबंधक की ओर से जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, प्रशिक्षण संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा अन्य ऐसे स्थानों पर, जहां युवाओं की अधिक भागीदारी रहती है, चुनावी पाठशाला, मतदाता जागरूकता संवाद, शपथ ग्रहण, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, चित्रांकन एवं अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इन कार्यक्रमों के दौरान पात्र युवाओं को निर्वाचन संपर्क अनुप्रयोग (ईसीआईएनईटी) डाउनलोड कर प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 एवं प्रपत्र-8 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जा रही है। साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, प्रविष्टियों में संशोधन कराने, परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर दर्ज कराने तथा निर्वाचन संबंधी अन्य सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दौरान अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक पात्र नागरिक की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। इसलिए सभी पात्र युवा समय पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराकर एक जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता के रूप में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।l

जर्जर विद्यालय भवन की मरम्मत की मांग, वार्ड पार्षद ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन

जर्जर विद्यालय भवन की मरम्मत की मांग, वार्ड पार्षद ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या-16 की वार्ड पार्षद राजेश्वरी मुखी ने प्राथमिक विद्यालय, रेलवे कॉलोनी (हरिजन बस्ती) के जर्जर भवन की तत्काल मरम्मत की मांग को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) को ज्ञापन सौंपा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि विद्यालय भवन काफी पुराना एवं जर्जर हो चुका है। बरसात के दौरान कक्षाओं की छत से पानी टपकता है, जबकि भवन का प्लास्टर गिरने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा पर लगातार खतरा बना हुआ है। भवन की बदहाल स्थिति के कारण पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है और किसी भी समय किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

Contact no :- +91 8553588326

वार्ड पार्षद राजेश्वरी मुखी ने प्रशासन से विद्यालय भवन की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Contact no :- +91 9337736501

इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी ज्ञापन का समर्थन करते हुए विद्यालय की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की। ज्ञापन की प्रतिलिपि उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, चक्रधरपुर को भी प्रेषित की गई है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पश्चिमी सिंहभूम में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रेस वार्ता, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

पश्चिमी सिंहभूम में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रेस वार्ता, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के सफल क्रियान्वयन तथा आम नागरिकों तक आवश्यक जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को अपर उपायुक्त सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एआरओ), मझगांव विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्रेस वार्ता में बताया गया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त 2026 को किया जा चुका है। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त आवेदनों के सत्यापन एवं निष्पादन के उपरांत 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Contact no :- +91 8553588326

अपर उपायुक्त सह एआरओ ने बताया कि 8-9 अगस्त तथा 22-23 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्तियों के साथ प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 एवं प्रपत्र-8 भी स्वीकार किए जाएंगे।

Contact no :- +91 9337736501

इसके अतिरिक्त 25 अगस्त से 4 सितंबर तक होम-टू-रोल वेरिफिकेशन अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को सभी पंचायत भवनों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बीएलओ एवं चुनाव पाठशाला के सदस्य मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी ग्रामीणों को देंगे तथा उन्हें जागरूक करेंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया गया कि जिन मतदाताओं का नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज है, उन्हें सामान्य परिस्थितियों में अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं, जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उन्हें प्रपत्र-6 के साथ आवश्यक घोषणा-पत्र एवं निर्धारित दस्तावेज जमा करने होंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

अपर उपायुक्त ने सभी पात्र नागरिकों से निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र अथवा विशेष शिविर में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा आवश्यक संशोधन कराने की अपील की। उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन 1950 तथा ECINET App का उपयोग करने की सलाह दी।
प्रेस वार्ता में अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर, सदर एवं जगन्नाथपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

पश्चिम सिंहभूम में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 323 लोगों का हुआ उपचार

पश्चिम सिंहभूम में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 323 लोगों का हुआ उपचार

चाईबासा | राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत पश्चिम सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 323 लाभार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर उनका उपचार किया गया। मरीजों को बुखार, सर्दी-खांसी, शरीर दर्द, त्वचा संबंधी रोगों तथा महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया गया। साथ ही आवश्यक आयुष औषधियों का भी निःशुल्क वितरण किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शिविरों में डॉ. दीपक, डॉ. मैनुद्दीन, डॉ. अनिश, डॉ. सूर्य भूषण, डॉ. सुशील, डॉ. राधिका, डॉ. कविता, डॉ. टिम्मा, डॉ. आशिक तथा डॉ. श्रवण ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।

Contact no :- +91 8553588326

स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन खूँटपानी प्रखंड के पुरुनिया एवं पोरलोंग, चक्रधरपुर के आरहंगा, तांतनगर के कोकचो, गोइलकेरा के बराबीर, मनोहरपुर के डोंगाकट्टा, गुदड़ी प्रखंड, नोवामुंडी के प्लौटसाई, सदर प्रखंड के डलियामरचा तथा झींकपानी प्रखंड के जोरापोखर में किया गया।

Contact no :- +91 9337736501

शिविरों के दौरान मरीजों का रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन तथा मलेरिया की आवश्यक जांच भी की गई। इसके अलावा लोगों को संतुलित आहार, नियमित योगाभ्यास, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

मानसून के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मलेरिया से बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने तथा पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दी। साथ ही आयोजित योग सत्र में नियमित योगाभ्यास के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर वे स्थानीय ग्राम साहिया अथवा अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

Book your slot today : +91 7250214782

चक्रधरपुर प्रखंड के शिक्षकों की गोष्ठी आयोजित, सीपीडी प्रशिक्षण व यू-डायस कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश

चक्रधरपुर प्रखंड के शिक्षकों की गोष्ठी आयोजित, सीपीडी प्रशिक्षण व यू-डायस कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर नगर स्थित मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय सभागार में गुरुवार को चक्रधरपुर प्रखंड के शिक्षकों की गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता जगन्नाथपुर प्रखंड के क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजेश पासवान ने की। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में विद्यालयों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण में पठन-पाठन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जिन शिक्षकों का सतत व्यावसायिक विकास (सीपीडी) प्रशिक्षण अब तक पूरा नहीं हुआ है, उन्हें 14 अगस्त तक हर हाल में प्रशिक्षण पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।


Contact no :- +91 8553588326

अधिकारियों ने सभी विद्यालयों को प्रतिदिन शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालयों में 50, मध्य विद्यालयों में 75 तथा उच्च एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

Contact no :- +91 9337736501

गोष्ठी में प्रत्येक माह स्प्लिट सिलेबस अपडेट करने, आंतरिक परीक्षाओं का विवरण ईवीवी पोर्टल पर अपलोड करने, सभी विद्यार्थियों का अपार आईडी (APAAR ID) बनाना सुनिश्चित करने तथा यू-डायस (UDISE) से संबंधित सभी कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक के अंत में अधिकारियों ने सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का आह्वान किया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर बीपीओ बलराज कपूर, पवन कुमार सिंह सहित चक्रधरपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

जीपीडीपी और 16वें वित्त आयोग की ऑनलाइन प्रविष्टि को लेकर 46 वीएलई का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जीपीडीपी और 16वें वित्त आयोग की ऑनलाइन प्रविष्टि को लेकर 46 वीएलई का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रज्ञा केंद्र संचालकों (वीएलई) का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा 16वें वित्त आयोग के तहत ऑनलाइन प्रविष्टि कार्य को समयबद्ध, त्रुटिरहित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराना था।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्रशिक्षण कार्यक्रम में चक्रधरपुर, बंदगांव और खूंटपानी प्रखंडों के कुल 46 वीएलई ने भाग लिया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर देवेश कांत, सायका नूर और तृप्ति विश्वकर्मा ने प्रतिभागियों को ई-ग्रामस्वराज पोर्टल के संचालन, ग्राम पंचायत विकास योजना की ऑनलाइन प्रविष्टि तथा 16वें वित्त आयोग से संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।

Contact no :- +91 8553588326

प्रशिक्षण के दौरान वीएलई को ई-ग्रामस्वराज पोर्टल पर कार्य करने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, ताकि ऑनलाइन प्रविष्टि के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सके। साथ ही प्रतिभागियों की शंकाओं का मौके पर ही समाधान कर उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाया गया।

Contact no :- +91 9337736501

प्रशिक्षकों ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना ग्रामीण विकास की आधारशिला है और इसकी सफलता पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों तथा वीएलई के बेहतर समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की समय पर ऑनलाइन प्रविष्टि और सही डेटा अपलोड होने से विकास कार्यों की निगरानी, पारदर्शिता तथा प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम में प्रखंड समन्वयक नारायण नायक सहित चक्रधरपुर, बंदगांव और खूंटपानी प्रखंडों के सभी वीएलई उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त तकनीकी ज्ञान का उपयोग पंचायतों में विकास योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी संचालन के लिए करें।

Book your slot today : +91 7250214782