जिला

दावा-आपत्ति एवं नो-मैप्ड मतदाताओं की सुनवाई पर प्रशिक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई के निर्देश

दावा-आपत्ति एवं नो-मैप्ड मतदाताओं की सुनवाई पर प्रशिक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई के निर्देश

पश्चिमी सिंहभूम | भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के मार्गदर्शन में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिले में लगातार प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 53-मंझगांव विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर उपायुक्त श्री किस्टो कुमार बेसरा के नेतृत्व में हाटगम्हरिया प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्रशिक्षण के दौरान मतदाताओं से प्राप्त दावा एवं आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक दावा एवं आपत्ति का निर्धारित प्रक्रिया तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षण किया जाए। दावा-आपत्ति से संबंधित दस्तावेजों की विधिवत जांच करते हुए पात्रता एवं उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए आवेदन की जांच, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन, संबंधित मतदाता से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने तथा उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर निर्णय लेने की प्रक्रिया से पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अवगत कराया गया।

Contact no :- +91 8553588326

नो-मैप्ड मतदाताओं की सुनवाई की प्रक्रिया पर भी प्रशिक्षण
प्रशिक्षण कार्यक्रम में नो-मैप्ड मतदाताओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने के बाद अपनाई जाने वाली सुनवाई की प्रक्रिया, उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर देने तथा उपलब्ध दस्तावेजों एवं अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Contact no :- +91 9337736501

पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि नोटिस एवं सुनवाई की पूरी प्रक्रिया निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संचालित की जाए तथा प्रत्येक स्तर पर उचित अभिलेखों का संधारण सुनिश्चित किया जाए।
मतदाता सूची की विश्वसनीयता बनाए रखना प्राथमिकता
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर उपायुक्त श्री किस्टो कुमार बेसरा ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाना है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से दावा-आपत्ति तथा नो-मैप्ड मतदाताओं से जुड़े मामलों के निष्पादन में पूरी गंभीरता बरतने का निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा अपात्र, मृत, स्थानांतरित अथवा डुप्लीकेट प्रविष्टियों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करना निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता के लिए आवश्यक है।
उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाताओं को पूरी प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जाए और उन्हें अपने दावे अथवा आपत्ति के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए उचित मार्गदर्शन दिया जाए। साथ ही, किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो और सभी मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष एवं नियमसंगत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशिक्षण के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दावा-आपत्ति के निराकरण तथा नो-मैप्ड मतदाताओं की सुनवाई से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों की प्रक्रिया संबंधी समझ को मजबूत करना तथा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।
मतदाताओं से सूची की जांच करने की अपील
जिला प्रशासन ने आम मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपने नाम, विवरण एवं अन्य प्रविष्टियों की जांच करें। किसी प्रकार की त्रुटि अथवा आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा या आपत्ति प्रस्तुत करें। पात्र नागरिकों से निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है।

22 अगस्त को रक्तदान शिविर, उपायुक्त ने व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का किया आह्वान

22 अगस्त को रक्तदान शिविर, उपायुक्त ने व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का किया आह्वान

पश्चिमी सिंहभूम | आगामी 22 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियों एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों, संस्थानों एवं सामाजिक समूहों के पदाधिकारी, कर्मी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है। प्रत्येक रक्तदाता किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपने-अपने स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक पात्र एवं इच्छुक लोगों को 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने समाहरणालय, अंचल, प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक, वरीय सहायक, सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ-साथ शिक्षकों एवं डीएमएफटी अनुशिक्षकों से भी अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने प्रज्ञा केंद्रों के वीएलई, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जेएसएलपीएस की दीदियों, पीडीएस डीलरों, पंचायत सेवकों, बीपीओ, रोजगार सेवकों, मुखिया एवं जनसेवा से जुड़े कर्मियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने की अपील की।

Contact no :- +91 9337736501

इसी क्रम में कल्याण, कृषि, खेल एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, सभी कार्यपालक अभियंताओं एवं उनकी टीम, खेल प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों, जलसहिया तथा बैंकर्स सहित विभिन्न समूहों को भी रक्तदान अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न विभागों एवं सामाजिक समूहों की सामूहिक भागीदारी से रक्तदान को जनअभियान का स्वरूप दिया जा सकता है।
टीबी उन्मूलन के लिए निक्षय मित्र बनने की अपील
बैठक में पश्चिमी सिंहभूम जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में भी विशेष चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, कर्मियों तथा समाज के सक्षम एवं इच्छुक लोगों से निक्षय मित्र के रूप में आगे आने और टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके उपचार एवं पोषण संबंधी आवश्यकताओं में सहयोग करने का आह्वान किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए केवल स्वास्थ्य विभाग के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को भावनात्मक, सामाजिक एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा सकता है, जिससे उनके उपचार की निरंतरता बनाए रखने में मदद मिलेगी।
उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान और टीबी उन्मूलन दोनों ही मानवीय संवेदनशीलता एवं सामुदायिक सहभागिता से जुड़े महत्वपूर्ण अभियान हैं। जिले के पदाधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह, युवा, खिलाड़ी, बैंकर्स एवं आम नागरिक इन अभियानों से जुड़कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में पात्र एवं स्वस्थ व्यक्ति स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा में सहभागी बनें। साथ ही, सक्षम नागरिक निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को सहयोग प्रदान करें। सामूहिक प्रयासों से पश्चिमी सिंहभूम को स्वस्थ, जागरूक एवं टीबी मुक्त जिला बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया जा सकता है।

सरायकेला छऊ कला के संरक्षण को लेकर कलाकारों की बैठक, कला केंद्र के पुनरुत्थान पर जोर

सरायकेला छऊ कला के संरक्षण को लेकर कलाकारों की बैठक, कला केंद्र के पुनरुत्थान पर जोर

सरायकेला | सरायकेला की प्रसिद्ध छऊ कला के संरक्षण, कलाकारों के हित और लंबित मामलों के समाधान को लेकर गुरुवार को गुंडिचा मंदिर परिसर में छऊ कलाकारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महंती ने की। इस दौरान राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के पुनरुत्थान समेत कलाकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में कलाकारों ने कहा कि छऊ नृत्य सरायकेला की पहचान और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत है। ऐसे में राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र को मजबूत कर नियमित रूप से सक्रिय करने की दिशा में ठोस पहल जरूरी है। कलाकारों ने पूर्व में उपायुक्त के निर्देश के आलोक में चिन्हित चार प्रमुख बिंदुओं पर हुई कार्रवाई की स्थिति की भी समीक्षा की।

Contact no :- +91 9798542970

कलाकारों ने मांग की कि चारों बिंदुओं पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ठोस प्रस्ताव तैयार किया जाए और संबंधित विभाग के माध्यम से इसे शीघ्र राज्य सरकार को भेजा जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि कलाकारों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन को अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला को सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से सभी मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई करते हुए प्रस्ताव सरकार को भेजने का आग्रह किया जाएगा।

Contact no :- +91 8553588326

एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महंती ने कहा कि जिला प्रशासन और राज्य सरकार की ओर से छऊ कला एवं कलाकारों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। लंबित विषयों का भी जल्द समाधान होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कलाकार प्रशासन और सरकार के प्रयासों में सकारात्मक सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Contact no :- +91 9337736501

संरक्षक मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक चैत्र पर्व को भव्य स्वरूप दिए जाने से सरायकेला छऊ की प्रतिष्ठा को और मजबूती मिली है। राज्य सरकार भी कलाकारों के सम्मान, पेंशन, प्रशिक्षण और कला केंद्र के पुनरुत्थान की दिशा में पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से सरायकेला छऊ कला को नई ऊंचाई तक पहुंचाया जा सकता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कलाकारों ने कहा कि छऊ कला को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए कला केंद्र का संस्थागत सुदृढ़ीकरण, नियमित प्रशिक्षण, कलाकारों को मंच और अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें सम्मान और आजीविका से जोड़ना आवश्यक है।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में भोला महंती, मनोज कुमार चौधरी, गुरु तपन कुमार पटनायक, रंजीत आचार्य, रजेतेंदु रथ, गोपाल कुमार पटनायक, कामेश्वर भोल, गोपाबंधु तांती, गणेश परीक्षा, उदित प्रताप सिंहदेव, मुन्ना महाराणा, सरोज कपाट, बुद्धेश्वर कुमार, तरुण कुमार भोल, निवारण महतो, चंद्र नारायण महंती, राजेश गोप, पारस नाथ पुथाल, राकेश महंती, दशरथ महतो, शिव चरण साहू, राजेश महंती, रविन्द्र मोदक, शिव हेस्सा, पंकज कुमार साहू सहित वरिष्ठ एवं युवा कलाकार मौजूद रहे।

बंदोलोहर में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता, पंकज एफसी बनी विजेता

बंदोलोहर में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता, पंकज एफसी बनी विजेता

कुचाई । कुचाई प्रखंड अंतर्गत बंदोलोहर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एबीसी पुतुऊपी की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों की कई टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।



प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा मुख्य रूप से शामिल हुए। फाइनल मुकाबला पंकज एफसी और धुरंधर एफसी दलभंगा के बीच खेला गया, जिसमें पंकज एफसी की टीम विजेता रही।

Contact no :- +91 9798542970

विजेता पंकज एफसी को 30 हजार रुपये तथा उपविजेता धुरंधर एफसी दलभंगा की टीम को 22 हजार रुपये की नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं तीसरे स्थान पर रही विकास ब्रदर्स और चौथे स्थान पर रही बीएस ब्रदर्स की टीम को 15-15 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई।

Contact no :- +91 8553588326

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं से खेल के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

मौके पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष दास सोय, बबलू सोय, प्रदीप सिंहदेव समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण कर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण कर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

चाईबासा । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और महापुरुषों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, समानता, सम्मान और विकास का लाभ पहुंचे।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी से लेकर लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज आवश्यकता है कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी लोग एकजुट होकर कार्य करें।

Contact no :- +91 8553588326

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने, संविधान की रक्षा करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव संगठन सुनित शर्मा, कांग्रेस पदाधिकारी कैरा बिरुवा, त्रिशानु राय, जम्बी कुदादा, खलिकुर रहमान, जंग बहादुर, बालेमा कुई, मिली बिरुवा, अशोक बारिक, जया सिंकु, प्रीतम बांकिरा, रंजीत यादव, सुनीता सावैयां, शकीला बानो, रजिया खातून, लक्ष्मण हासदा, प्रतीक कुमार, आनंद सिंकु, शिवकर बोयपाई, अविनाश कोड़ाह, यशबीर बिरुवा, चंद्र भूषण बिरुवा, मोटाय सुंडी, लियोनार्ड बोदरा, पूर्ण चन्द्र कायम, बुल्लू दास, अमृत माझी, सुरसेन टोपनो, हरबदन बोदरा, जय किशन सालबुनियां, सुभाष बानरा, नारायण सिंह पुरती, परशुराम पान, सोमा पुरती, बिरसा गोप, जुम्बल सुंडी, प्रताप सिंह सावैयां, गोपाल बोदरा, सुशील दास, विनोद खंडाईत सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

1.4 एकड़ जमीन से बदली रोयबारी पूर्ति की जिंदगी, आधुनिक खेती ने बनाया आत्मनिर्भर

1.4 एकड़ जमीन से बदली रोयबारी पूर्ति की जिंदगी, आधुनिक खेती ने बनाया आत्मनिर्भर

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में कृषि आधारित आजीविका को बढ़ावा देने और ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संचालित सरकारी योजनाओं का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। सदर चाईबासा प्रखंड के नरसन्डा पंचायत अंतर्गत बाईहातु गांव की महिला कृषक रोयबारी पूर्ति ने सीमित संसाधनों के बावजूद तकनीकी मार्गदर्शन और बेहतर कृषि पद्धतियों को अपनाकर खेती को अपनी मजबूत आजीविका का साधन बनाया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

रोयबारी पूर्ति के पास करीब 1.4 एकड़ भूमि है। पहले पारंपरिक तरीके से खेती करने और सीमित संसाधनों के कारण उन्हें अपेक्षाकृत कम उत्पादन मिलता था। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें खेती के साथ मजदूरी पर भी निर्भर रहना पड़ता था। कृषि विभाग से प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग मिलने के बाद उन्होंने खेती के तरीके में बदलाव किया।

Contact no :- +91 8553588326

तकनीकी मार्गदर्शन से बढ़ा उत्पादन

कृषि विशेषज्ञों और विभागीय कर्मियों के मार्गदर्शन में रोयबारी ने उन्नत कृषि तकनीक और बेहतर उत्पादन पद्धतियों को अपनाया। खेत में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने से उत्पादन में वृद्धि हुई। अब वह अपनी उपज को स्थानीय हाट-बाजारों में बेचकर सीधे आमदनी अर्जित कर रही हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

रोयबारी के मुताबिक, कृषि विभाग से मिले प्रशिक्षण और मार्गदर्शन ने उन्हें खेती को केवल पारंपरिक काम के बजाय आय का स्थायी और लाभकारी माध्यम बनाने का रास्ता दिखाया। खेती को व्यवस्थित तरीके से करने से परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है।

आसपास के किसानों के लिए बनीं प्रेरणा

रोयबारी पूर्ति की सफलता अब आसपास के किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। वह अन्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और स्थानीय बाजारों में अपनी उपज बेचने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

उनका कहना है कि सीमित जमीन और संसाधनों के बावजूद यदि सही तकनीक, मेहनत और उचित मार्गदर्शन मिले तो खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाया जा सकता है।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने बताया प्रेरणादायी उदाहरण

पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने रोयबारी पूर्ति की सफलता को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान जिले में किसानों की आय बढ़ाना और ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं, तकनीकी प्रशिक्षण और विभागीय सहयोग के माध्यम से किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। रोयबारी जैसी सफलता की कहानियां यह साबित करती हैं कि उचित मार्गदर्शन, मेहनत और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग से ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

उपायुक्त ने कहा कि ऐसी सफल कृषक कहानियों को अन्य किसानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय और आजीविका को मजबूत कर सकें।

Book your slot today : +91 7250214782

“अब खेती से परिवार की स्थिति बेहतर हो रही है”

रोयबारी पूर्ति ने बताया कि पहले खेती से होने वाली आमदनी सीमित थी। कृषि विभाग से प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलने के बाद उन्होंने खेती के तरीके में बदलाव किया। अब खेत से बेहतर उत्पादन मिल रहा है और स्थानीय हाट-बाजार में उपज बेचने से पहले की तुलना में अधिक आमदनी हो रही है।

उन्होंने कहा कि सही तरीके से खेती करने पर इससे परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने अन्य किसानों से भी सरकारी योजनाओं और कृषि विभाग की तकनीकी सहायता का लाभ उठाने की अपील की।

रोयबारी पूर्ति की कहानी महिला सशक्तीकरण, कृषि आधारित आजीविका और ग्रामीण आत्मनिर्भरता का सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आई है। जिला प्रशासन का मानना है कि ऐसे सफल किसानों की कहानियों को सामने लाने से अन्य ग्रामीणों को भी खेती को लाभकारी आजीविका के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

आदिवासी महोत्सव 2026 का कल से होगा भव्य आगाज, मोरहाबादी मैदान में जुटेंगे 600 से अधिक कलाकार

आदिवासी महोत्सव 2026 का कल से होगा भव्य आगाज, मोरहाबादी मैदान में जुटेंगे 600 से अधिक कलाकार

रांची | झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत को समर्पित दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ 9 अगस्त से रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा। महोत्सव के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग वंदना दादेल ने शुक्रवार को आयोजन स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान उन्होंने महोत्सव स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों और विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं और कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, महोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 9 अगस्त को दोपहर एक बजे मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस महोत्सव का रंगारंग उद्घाटन करेंगे।

Contact no :- +91 8553588326

सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों का लिया जायजा
अपर मुख्य सचिव ने वीवीआईपी आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि महोत्सव में बड़ी संख्या में आगंतुकों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने मुख्य मंच, विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के स्टॉल, पार्किंग क्षेत्र सहित आयोजन स्थल की समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। संबंधित विभागों को महोत्सव शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित होगी झारखंड की संस्कृति
वंदना दादेल ने कहा कि आदिवासी महोत्सव झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय और गंभीरता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण के दौरान कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, विशेष सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव लोचन बक्शी, संयुक्त निदेशक आनंद, निदेशक, टीआरआई आलोक एस. कच्छप सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और एजेंसी प्रतिनिधि उपस्थित थे।
आदिवासी महोत्सव के प्रमुख आकर्षण
जेल मोड़ से मोरहाबादी मैदान तक जतरा का आयोजन किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

झारखंड के 600 से अधिक कलाकार महोत्सव में हिस्सा लेंगे।
मुंडारी, कुड़ुख, संथाली, हो और खड़िया जनजातीय समुदायों के कलाकार प्रमुख रूप से अपनी कला और संस्कृति की प्रस्तुति देंगे।
पंचपरगनिया, कुरमाली, नागपुरी और खोरठा भाषाओं में नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियां होंगी।
महोत्सव के माध्यम से झारखंड की आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और भाषाई विविधता को व्यापक मंच प्रदान किया जाएगा।

विश्व आदिवासी दिवस पर पश्चिमी सिंहभूम में वृहद रक्तदान अभियान, 509 यूनिट रक्त संग्रह

विश्व आदिवासी दिवस पर पश्चिमी सिंहभूम में वृहद रक्तदान अभियान, 509 यूनिट रक्त संग्रह

चाईबासा | विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले में ‘प्रोजेक्ट जागृति–बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम’ के तहत वृहद रक्तदान अभियान चलाया गया। जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित रक्तदान शिविरों में कुल 509 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

रक्तदान शिविरों का आयोजन सदर अस्पताल चाईबासा स्थित कुपोषण उपचार केंद्र, अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर, नोआमुंडी, गुआ क्लब तथा कुमारडुंगी, मझगांव, मंझारी और जगन्नाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया। इन शिविरों में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया।

Contact no :- +91 8553588326

इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से रक्तदाताओं को उनके सामाजिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र, टी-शर्ट सहित अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। प्रशासन ने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।

Contact no :- +91 9337736501

विभिन्न विभागों के पदाधिकारी-कर्मियों ने भी किया रक्तदान
रक्तदान अभियान में जिले के विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के पदाधिकारी और कर्मियों के अलावा कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जेएसएलपीएस की दीदियां, जल सहिया, जन वितरण प्रणाली के डीलर सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला प्रशासन ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है। ‘प्रोजेक्ट जागृति’ के माध्यम से जिले में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नियमित रक्तदान की संस्कृति को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशासन ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

झामुमो जिला समिति की बैठक में शिबू सोरेन की पुण्यतिथि कार्यक्रम की समीक्षा, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

झामुमो जिला समिति की बैठक में शिबू सोरेन की पुण्यतिथि कार्यक्रम की समीक्षा, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

चाईबासा | झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में चाईबासा के दुम्बीसाई स्थित अर्जुना हॉल में आयोजित की गई। बैठक पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई, जिसमें केंद्रीय समिति के सदस्यों, जिला समिति के पदाधिकारियों, प्रखंड एवं नगर इकाइयों के अध्यक्ष-सचिवों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में 4 अगस्त 2026 को चाईबासा में आयोजित दिशोम गुरु पद्म भूषण शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि एवं उनकी आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह की विस्तृत समीक्षा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम हर दृष्टिकोण से ऐतिहासिक, अनुशासित और जनभागीदारी की दृष्टि से सफल रहा। हजारों लोग उस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने, जब ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें’ के गगनभेदी नारों के बीच 16.5 फीट ऊंची शिबू सोरेन की विशाल प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया।

Contact no :- +91 8553588326

प्रतिमा अनावरण सह श्रद्धांजलि सभा में जिले के कोने-कोने से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों, मानकी-मुंडाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों की उपस्थिति ने यह साबित किया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष, त्याग और विचार आज भी झारखंड की जनता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, जिला प्रशासन, जिला पुलिस प्रशासन एवं आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Contact no :- +91 9337736501

निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि
बैठक के दौरान झारखंड आंदोलन के अमर सेनानी वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड की पहचान, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को न्याय, समानता और जनहित के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601


बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से झामुमो की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और जनता के हितों के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में जिला सचिव राहुल आदित्य, केंद्रीय सदस्य भुवनेश्वर महतो, मोनिका बोयपाई, निसार हुसैन, जिला उपाध्यक्ष प्रेम मुण्डरी, अशोक दास, संगठन सचिव चन्द्रमोहन बिरुवा, जिला संयुक्त सचिव बन्धना उरांव, हरिलाल करजी, विश्वनाथ बाड़ा, बिरसा कान्डे तियु, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, प्रेम गुप्ता, कश्मीर कान्डेयांग, रमेश बिरुवा, जीतू बारी, कैसर परवेज, सनातन पिंगुवा, लखन हेम्बरोम, ताराकान्त सिजुई, दुर्गा चरण देवगम, आनन्द करोवा, शशिभूषण पिंगुवा, जवाहर बोयपाई, मंगल सिंह तियु, जुन्डिया सिंकु, मंगल तुबिड, राज तुबिड, सुनीता देवगम, जीवनी सिंकु सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज लागुरी, दिनेश कुमार तुम्बलिया, सुखमती बानरा, शीला जामुदा, बसन्ती सुंडी, अभिराम सिंह देवगम, गोवर्धन चौरासिया, नितेश माधव कारवा, शंकर बोबोंगा, शिव सिंकु, सोवोन पुरती, हेमनाथ बोयपाई समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार दोपहर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना सरायकेला थाना क्षेत्र के टेन्टोपोसी पंचायत अंतर्गत दुबराजपुर गांव के बेचीडीह टोला में हुई। मृतक की पहचान अनिल महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को करीब 3:30 बजे अनिल महतो अपने घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Contact no :- +91 8553588326

घटना की सूचना मिलने के बाद सरायकेला थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Contact no :- +91 9337736501

इधर, जिले में लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों को खुले मैदान, खेतों तथा पेड़ों के नीचे जाने से बचने और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601