कोल्हान

चाईबासा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों एवं बीएलए के साथ बैठक आयोजित

चाईबासा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों एवं बीएलए के साथ बैठक आयोजित

चाईबासा |  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बूथ लेवल एजेंट (BLA) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बीएलए को सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में शत-प्रतिशत मैपिंग एवं सत्यापन सुनिश्चित करने में बीएलए की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए राजनीतिक दल अपने बीएलए को मतदान केंद्रों पर सक्रिय रखें तथा मतदाताओं के सत्यापन कार्य में प्रशासन का सहयोग करें।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे मैपिंग कार्य को 15 जून के बाद पूर्ण कर लिया जाएगा। ऐसे में शेष अवधि के दौरान मैपिंग प्रतिशत में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग एवं क्षेत्र स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपील की गई।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

बैठक में प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलए की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन हो सके और मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में कांग्रेस के त्रिशानु राय, झामुमो के इकबाल अहमद, भाजपा के रंजन प्रसाद तथा आजसू के अजय महतो सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
पश्चिमी सिंहभूम में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़, उपायुक्त ने दिए व्यापक जांच और जागरूकता अभियान के निर्देश

पश्चिमी सिंहभूम में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़, उपायुक्त ने दिए व्यापक जांच और जागरूकता अभियान के निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में जिले की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक के दौरान उपायुक्त ने हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर हुई अग्निकांड की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिले में व्यापक स्तर पर अग्नि सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से चाईबासा एवं चक्रधरपुर शहर क्षेत्र में संचालित होटल, लॉज, हॉस्टल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा सार्वजनिक उपयोग के भवनों में अग्निशमन सुरक्षा मानकों की जांच कराने को कहा।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने जिला अग्निशमन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि शहरों के साथ-साथ संकरी गलियों और मार्गों में संचालित दुकानों, गोदामों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का भी विशेष सर्वेक्षण एवं निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास व्यवस्था, विद्युत वायरिंग की स्थिति तथा अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की विस्तृत जांच की जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना की स्थिति में जान-माल की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

बैठक में उपायुक्त ने विद्युत शॉर्ट सर्किट को आग लगने की प्रमुख वजहों में से एक बताते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निवारक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुराने एवं जर्जर विद्युत तारों, अवैध कनेक्शनों तथा अत्यधिक विद्युत भार वाले प्रतिष्ठानों की पहचान कर समय रहते सुधारात्मक कार्रवाई करने पर जोर दिया। साथ ही, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को विद्युत सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश भी दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिले के सभी होटल, लॉज, हॉस्टल, छात्रावास एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग वाले प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म, आपातकालीन निकास मार्ग तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था नहीं पाई जाएगी अथवा निर्धारित मानकों का अनुपालन नहीं होगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782


बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सदर अस्पताल चाईबासा, अनुमंडल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज एवं उनके परिजन मौजूद रहते हैं, इसलिए इन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं अग्निशमन विभाग को संयुक्त रूप से सभी स्वास्थ्य संस्थानों के अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए अग्निशमन यंत्रों के उपयोग, आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी प्रक्रिया तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही अग्नि सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित प्रचार-प्रसार अभियान चलाने पर भी बल दिया।
उपायुक्त ने कहा कि आगजनी की घटनाओं की रोकथाम केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी संस्थानों, व्यवसायियों और आम नागरिकों की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने होटल, लॉज, हॉस्टल संचालकों, व्यापारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें तथा समय-समय पर अग्निशमन उपकरणों की जांच एवं रखरखाव कराते रहें।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आगामी दिनों में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम कर नागरिकों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों, संस्थानों एवं आमजन के सहयोग से जिले में सुरक्षित एवं उत्तरदायी अग्नि सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाएगा।

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा की बैठक, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा की बैठक, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान

चाईबासा | भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम जिला कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के सदर पूर्वी, सदर पश्चिमी एवं नगर क्षेत्र के सभी BLA-2 कार्यकर्ताओं तथा संगठन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक को संबोधित करते हुए नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र को सशक्त बनाने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने सभी BLA-2 कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, त्रुटियों का सुधार कराने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ सकें।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

बैठक में SIR कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ स्तरीय गतिविधियों के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता जे.बी. तुबिद, रंजन प्रसाद, सतीश पुरी, भूषण पाट पिंगुवा, चंद्रमोहन तियू, रूपा सिंह दास, राजश्री बानरा, आनंद सयनम, पवन शर्मा, राकेश पोद्दार, कुंज बिहारी खंडायत, रविशंकर विश्वकर्मा, रितेश कुमार पिंटू, निलेश देवगन, नाइकी तापे, हेमंत केसरी, रोहित दास, जगदीश निषाद, मृदुला निषाद तथा कालीचरण पान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं BLA-2 कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
चाईबासा: ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान को लेकर परिवहन विभाग सख्त, पेट्रोल पंपों पर चलाया जागरूकता अभियान

चाईबासा: ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान को लेकर परिवहन विभाग सख्त, पेट्रोल पंपों पर चलाया जागरूकता अभियान

चाईबासा | सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार एवं मोटरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की तथा कृष्णा सोरेन ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” नियम को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।

Contact no :- +91 9241456784

जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मौतों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया है कि जिले में होने वाली अधिकांश दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहनों की भागीदारी अधिक रहती है। ऐसे में वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए हेलमेट का उपयोग अत्यंत आवश्यक है।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल एवं स्कूटर चलाने वाले चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति (पिलियन राइडर) के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल आईएसआई मार्क वाले प्रमाणित हेलमेट का ही उपयोग किया जाना चाहिए।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

साथ ही हेलमेट को सही तरीके से लॉक कर पहनना भी जरूरी है, क्योंकि दुर्घटना के दौरान ढीला या बिना लॉक वाला हेलमेट सिर से निकल सकता है, जिससे गंभीर चोट लगने की आशंका बढ़ जाती है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

गौतम कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा का महत्वपूर्ण कवच है। उन्होंने लोगों से घर से निकलते समय नियमित रूप से हेलमेट पहनने की आदत अपनाने तथा सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।

Book your slot today : +91 7250214782

अभियान के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सड़क सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पेट्रोल पंपों के दोनों ओर स्थित सड़कों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखने का भी निर्देश दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782
नीट (यूजी)-2026 परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, उपायुक्त व एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश

नीट (यूजी)-2026 परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, उपायुक्त व एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा आयोजन से संबंधित सभी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में नीट (यूजी)-2026 परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिला स्कूल, चाईबासा तथा मांगीलाल रुंगटा उच्च विद्यालय, चाईबासा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन दोनों केंद्रों पर कुल 960 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, स्वास्थ्य सहायता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा केंद्रों पर सुव्यवस्थित और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को रोकने, परीक्षा अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को परीक्षा से पूर्व एवं परीक्षा दिवस तक शहर के लॉज, हॉस्टल और होटलों का नियमित निरीक्षण करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएं तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता, सुरक्षा एवं सुचारू संचालन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करें।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में उप विकास आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

आरओबी निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

आरओबी निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आरबीके-21, आरबीके-24, आरबीके-26 एवं आरबीके-30 रेलवे लेवल क्रॉसिंगों पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल चाईबासा के कार्यपालक अभियंता तथा संबंधित अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न रेलवे लेवल क्रॉसिंगों पर प्रस्तावित आरओबी परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिग्रहित की जाने वाली भूमि, लंबित मामलों, मुआवजा भुगतान की प्रगति, रैयतों के साथ समन्वय, अभिलेखीय त्रुटियों के निराकरण तथा अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण क्षेत्र में सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ यातायात जाम की समस्या को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण की जा सकें।


4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं संबंधित अंचलाधिकारियों को नियमित क्षेत्रीय निरीक्षण करने तथा भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रभावित रैयतों के साथ सतत संवाद बनाए रखते हुए सभी प्रक्रियाओं को पारदर्शी, सरल और जनहितकारी बनाने पर जोर दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि विकासात्मक परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने तथा उत्पन्न होने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में भूमि अधिग्रहण संबंधी बाधाओं को शीघ्र दूर कर आरओबी निर्माण परियोजनाओं को गति देने तथा इन महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।


Book your slot today : +91 7250214782
विश्व बाल श्रम दिवस पर चाईबासा में जागरूकता अभियान, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए प्रचार वाहन

विश्व बाल श्रम दिवस पर चाईबासा में जागरूकता अभियान, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए प्रचार वाहन

चाईबासा | विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा बाल श्रम उन्मूलन एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को जिला समाहरणालय परिसर से दो जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार तथा अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

Contact no :- +91 9241456784

जागरूकता वाहन जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर आम लोगों को बाल श्रम के दुष्प्रभावों, बच्चों के शिक्षा एवं संरक्षण के अधिकारों तथा बाल श्रम निषेध से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देंगे। अभियान का उद्देश्य समाज में बाल श्रम के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों को शिक्षा तथा सुरक्षित बचपन उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करना है।

Contact no :- +91 9798542970

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि बाल श्रम एक गंभीर सामाजिक अपराध है और इसके उन्मूलन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बाल श्रम की रोकथाम तथा प्रभावित बच्चों के पुनर्वास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता, सतर्कता और सामूहिक प्रयास अत्यंत जरूरी हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा संबंधित विभागों से अपील की कि बाल श्रम से संबंधित किसी भी घटना की सूचना प्रशासन को दें और इस सामाजिक बुराई के उन्मूलन में सहयोग करें।

Book your slot today : +91 7250214782


उन्होंने कहा, “हम सभी मिलकर पहले बाल श्रम मुक्त गांव, फिर बाल श्रम मुक्त पंचायत और अंततः बाल श्रम मुक्त जिला बनाने की दिशा में संगठित प्रयास करेंगे।”

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, स्थापना उप समाहर्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्रम अधीक्षक, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

चाईबासा में विधि शाखा की समीक्षा बैठक, लंबित वादों के त्वरित निष्पादन पर उपायुक्त ने दिए निर्देश

चाईबासा में विधि शाखा की समीक्षा बैठक, लंबित वादों के त्वरित निष्पादन पर उपायुक्त ने दिए निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में विधि शाखा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Contact no :- +91 9241456784

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने लोक अभियोजक, चाईबासा तथा सहायक लोक अभियोजकों, चाईबासा एवं चक्रधरपुर को निर्देश दिया कि न्यायालयों में लंबित सभी वादों में साक्ष्यों एवं गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जा सके।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने अभियोजन पदाधिकारियों को न्यायालयीन कार्यवाहियों में सक्रिय समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक मामले की नियमित निगरानी करने तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया की प्रभावशीलता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों, पदाधिकारियों एवं अभियोजन अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने लंबित वादों के शीघ्र निष्पादन को जिला प्रशासन की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे से आम नागरिकों को समय पर न्याय उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी तथा प्रशासनिक कार्यों की दक्षता में भी वृद्धि होगी।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में लंबित मामलों की प्रगति, अभियोजन कार्यों की वर्तमान स्थिति तथा विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन वादों से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वादों के निष्पादन में आने वाली बाधाओं की पहचान कर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक मामले की प्रगति की नियमित समीक्षा करते रहें।

Book your slot today : +91 7250214782
चाईबासा में NIELIT कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना को लेकर एमओयू, युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल विकास का लाभ

चाईबासा में NIELIT कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना को लेकर एमओयू, युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल विकास का लाभ

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला प्रशासन की डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेंस सोसाइटी (DeGS) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) के बीच कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

Contact no :- +91 9241456784

जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, DeGS पश्चिमी सिंहभूम मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार तथा अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा की उपस्थिति में एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। इस अवसर पर NIELIT के कार्यकारी निदेशक डॉ. नितिन कुमार पुरी भी मौजूद रहे।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी का ज्ञान युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक हो गया है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

जिले में NIELIT प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना से विद्यार्थियों और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त होगी, जिससे उनके कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी। साथ ही रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि यह केंद्र जिले के विद्यार्थियों, युवाओं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं तथा नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा।
प्रस्तावित प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से विभिन्न कंप्यूटर पाठ्यक्रमों, डिजिटल साक्षरता कार्यक्रमों और कौशल विकास प्रशिक्षणों का संचालन किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

इससे युवाओं की तकनीकी दक्षता और रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सुश्री एम. अपर्णा कुमारी, सहायक जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी मनीष जांगिड़, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर साकिब सलाम खान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
चक्रधरपुर में डीजल संकट गहराया, पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें

चक्रधरपुर में डीजल संकट गहराया, पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें

चक्रधरपुर | शहर में इन दिनों डीजल की किल्लत ने आम लोगों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थिति ऐसी है कि विभिन्न पेट्रोल पंपों पर रात से ही वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं और लोग डीजल मिलने की उम्मीद में घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं।

Contact no :- +91 9241456784

डीजल आपूर्ति प्रभावित होने के कारण जैसे ही किसी पेट्रोल पंप पर टैंकर पहुंचता है, वहां बड़ी संख्या में वाहन जुट जाते हैं। कुछ ही समय में डीजल का स्टॉक समाप्त हो जाने से कई वाहन चालकों को बिना ईंधन लिए वापस लौटना पड़ रहा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से लेकर देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

Contact no :- +91 9798542970

इस संकट का सबसे अधिक असर परिवहन क्षेत्र पर पड़ रहा है। मालवाहक वाहनों, ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और बस संचालकों को डीजल की कमी के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

डीजल की अनुपलब्धता से परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने लगी है, वहीं व्यापारिक गतिविधियों पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जानकारी के अनुसार, केवल चक्रधरपुर ही नहीं बल्कि झारखंड के कई अन्य जिलों में भी डीजल आपूर्ति बाधित होने की खबरें सामने आ रही हैं। इसके चलते विभिन्न पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता लगातार प्रभावित हो रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

डीजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने संबंधित विभागों और तेल कंपनियों से शीघ्र डीजल की नियमित आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि आम जनता, परिवहन क्षेत्र और व्यापारिक गतिविधियों को राहत मिल सके।

Book your slot today : +91 7250214782