बंदगांव: तिलोपदा और बाईसाईं गांव में किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को 100% अनुदान पर बीज वितरित

बंदगांव | पश्चिमी सिंहभूम जिले के लाडूपदा पंचायत अंतर्गत तिलोपदा और बाईसाईं गांव में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार तथा आत्मा (ATMA) समिति के संयुक्त तत्वावधान में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई तथा 100 प्रतिशत अनुदान पर बीज का वितरण किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख पीटर घनश्याम तीयू, लाडूपदा पंचायत के मुखिया कुश पुरती तथा आत्मा (ATMA) के प्रतिनिधि अश्विनी होरो उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 8553588326

प्रखंड प्रमुख पीटर घनश्याम तीयू ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने कहा कि बीज वितरण से लेकर फसल की बिक्री तक हर स्तर पर कृषि विभाग किसानों को सहयोग प्रदान कर रहा है।

Contact no :- +91 9337736501

आत्मा (ATMA) के प्रतिनिधि अश्विनी होरो ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि बेहतर उत्पादन के लिए गुणवत्तापूर्ण बीजों का उपयोग करें और फसलों को कीट एवं रोगों से बचाने के लिए समय पर उचित कीटनाशकों का प्रयोग करें। इससे उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

मुखिया कुश पुरती ने किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बदलते समय में प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और जैविक खेती को अपनाना भविष्य की आवश्यकता है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान किसान मित्र मनोज कुमार डगील ने किसानों को फसल चक्र, उन्नत बीजों के चयन, बागवानी तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में पूर्व मुखिया दुम्बी सुरीन, ग्राम मुंडा श्यामघन प्रधान, उद्यान मित्र मारकुश बोदरा सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इनमें डांगो सिजुई, बागुन सिजुई, नाथूराम, रमेश, शुरू, रामलाल, लखन, कानू, हरि, गुमी, गाजीराम और तिलूराम सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

By maskal.news

You May Also Like