कोल्हान

कराईकेला में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को यातायात नियमों का दिया गया प्रशिक्षण

कराईकेला में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को यातायात नियमों का दिया गया प्रशिक्षण

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला परिवहन कार्यालय की सड़क सुरक्षा टीम ने शुक्रवार को पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय, कराईकेला में विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम के दौरान कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यातायात नियमों, रोड मार्किंग, संकेत चिह्नों तथा नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही सरकार की ‘गुड समेरिटन योजना’ तथा सड़क दुर्घटना पीड़ितों एवं उनके परिजनों को मिलने वाले मुआवजे के प्रावधानों की भी जानकारी दी।

Contact no :- +91 8553588326

थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों से सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यह संकल्प ले कि उसके घर, विद्यालय, गांव और समाज में कोई भी यातायात नियमों का उल्लंघन न करे।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, जैसे तेज रफ्तार, नशे की हालत में वाहन चलाना तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करना, पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला सड़क सुरक्षा टीम ने लोगों से नशे का सेवन कर वाहन नहीं चलाने की अपील करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग अपनाने का संदेश दिया। साथ ही सभी से अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया, ताकि सड़क सुरक्षा की संस्कृति को मजबूत बनाया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782
जगन्नाथपुर में दवा दुकानों का औचक निरीक्षण, नशीली दवाओं का अवैध भंडारण नहीं मिला

जगन्नाथपुर में दवा दुकानों का औचक निरीक्षण, नशीली दवाओं का अवैध भंडारण नहीं मिला

चाईबासा | पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में औषधि नियंत्रण विभाग के दवा निरीक्षक ने बुधवार को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जैंतगढ़ में एक खुदरा एवं एक थोक दवा दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई, जिसमें किसी भी प्रकार की नशीली दवाओं या कोडीन युक्त कफ सिरप का अवैध भंडारण नहीं पाया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दोनों दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरे पहले से स्थापित हैं। दवा निरीक्षक ने संचालकों को निर्देश दिया कि संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कैमरों का फोकस विशेष रूप से दुकान के सामने वाले हिस्से पर रखा जाए। साथ ही, किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए दुकान परिसर में अग्निशामक यंत्र अनिवार्य रूप से स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया।

Contact no :- +91 8553588326

जांच में दुकानों की साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। दवा एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप दवाओं का भंडारण भी व्यवस्थित मिला। गुणवत्ता परीक्षण के उद्देश्य से कुछ दवाओं के नमूने संग्रहित कर सरकारी विश्लेषक के पास जांच के लिए भेजे गए हैं।

Contact no :- +91 9337736501

इसी क्रम में दवा निरीक्षक ने टाटा मेन्स अस्पताल, नोआमुंडी स्थित रक्त केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य पूर्व में दिए गए निर्देशों एवं पूछे गए बिंदुओं के अनुपालन की समीक्षा करना था। जांच के दौरान रक्त केंद्र में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। केंद्र के सभी उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप कैलिब्रेटेड मिले तथा एलिसा (ELISA) परीक्षण से संबंधित संधारित लॉग बुक की भी गहन जांच की गई, जो पूरी तरह संतोषजनक पाई गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि औचक निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर झारखंड राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय को अग्रिम कार्रवाई एवं अभिलेख हेतु भेजी जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

जगन्नाथपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, बिना लेबल खाद्य सामग्री पर नोटिस

जगन्नाथपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, बिना लेबल खाद्य सामग्री पर नोटिस

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक्सपायरी तिथि में छेड़छाड़ और फर्जी री-लेबलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने जगन्नाथपुर अनुमंडल में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान जगन्नाथपुर अनुमंडल के सिंह मार्केट, सिंखू मार्केट, मेन रोड, मस्जिद गली, ब्लॉक रोड तथा इंद्रा रोड स्थित कुल 16 थोक एवं खुदरा खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई। निरीक्षण दल ने पैकेज्ड खाद्य उत्पादों की एक्सपायरी तिथि, लेबलिंग तथा री-लेबलिंग की गहन जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए रखे गए एक्सपायरी खाद्य उत्पादों को मौके पर ही नियमानुसार नष्ट कराया गया।

Contact no :- +91 8553588326

जांच के क्रम में बिना लेबल वाले खाद्य उत्पादों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले खाद्य कारोबारियों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में केवल विधिवत लेबलयुक्त एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप उत्पादों का ही भंडारण और विक्रय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Contact no :- +91 9337736501

अभियान के तहत बड़े प्रतिष्ठानों के साथ-साथ स्थानीय ठेला-खोमचा संचालकों, गोलगप्पा विक्रेताओं तथा अन्य छोटे खाद्य कारोबारियों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित कृत्रिम रंगों के उपयोग से मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस विशेष निरीक्षण अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम, अनूपा कुमारी तथा दीपक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अभियान में विभागीय कर्मी अभय ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

Book your slot today : +91 7250214782

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के सभी खाद्य कारोबारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि खाद्य पदार्थों की खरीदारी के समय विशेष सतर्कता बरतें। विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी पैकेज्ड खाद्य उत्पाद को खरीदने से पहले उस पर अंकित एफएसएसएआई (FSSAI) का वैध लोगो, लाइसेंस या पंजीकरण संख्या, निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि (Expiry Date) तथा अन्य आवश्यक लेबल संबंधी जानकारियों की अनिवार्य रूप से जांच करें।

56-चक्रधरपुर विधानसभा ने रचा इतिहास, मतदाता सूची डिजिटाइजेशन में झारखंड में बना पहला विधानसभा क्षेत्र

56-चक्रधरपुर विधानसभा ने रचा इतिहास, मतदाता सूची डिजिटाइजेशन में झारखंड में बना पहला विधानसभा क्षेत्र

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन कार्यालय के लिए गौरव का विषय है कि 56-चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत गणना प्रपत्रों के शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर झारखंड का पहला विधानसभा क्षेत्र बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि निर्वाचन पदाधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), पर्यवेक्षकों तथा आम नागरिकों के समन्वित प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।


4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस उपलब्धि पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी ने विधानसभा क्षेत्र के सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरी टीम की प्रतिबद्धता, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का समयबद्ध एवं त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Contact no :- +91 8553588326

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन कार्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि 56-चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र द्वारा राज्य में सबसे पहले शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा किया जाना जिले की कार्यसंस्कृति, टीम भावना और निर्वाचन कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि जिला निर्वाचन कार्यालय का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिकतम शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जा सके और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त एवं विश्वसनीय बनाया जा सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों का भी उत्साहवर्धन करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक स्तर पर गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला निर्वाचन कार्यालय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ, पर्यवेक्षकों एवं जागरूक नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिला आगामी चरणों में भी निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपनी परंपरा को कायम रखेगा।

गुदड़ी प्रखंड ने आकांक्षी प्रखंड डेल्टा रैंकिंग में पूरे पूर्वी भारत में हासिल किया पहला स्थान

गुदड़ी प्रखंड ने आकांक्षी प्रखंड डेल्टा रैंकिंग में पूरे पूर्वी भारत में हासिल किया पहला स्थान

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले का गुदड़ी प्रखंड, जो नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल है, ने जनवरी–मार्च 2026 की डेल्टा रैंकिंग में पूरे पूर्वी भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और राज्य का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि नीति आयोग द्वारा निर्धारित विकास संकेतकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और “नीति तारा” पहल के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम मानी जा रही है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

“नीति तारा” पहल के तहत गुदड़ी प्रखंड में स्वास्थ्य एवं पोषण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कृषि एवं आजीविका संवर्धन, आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेशन तथा सुशासन से जुड़े विभिन्न विकास संकेतकों पर योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्य किए गए। इस पहल के माध्यम से विभागों के बीच बेहतर समन्वय, नियमित फील्ड मॉनिटरिंग, आंकड़ा-आधारित योजना निर्माण, सामुदायिक सहभागिता और नवाचार आधारित कार्य संस्कृति को बढ़ावा दिया गया। इसके परिणामस्वरूप विकास कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई।

Contact no :- +91 8553588326

जिला प्रशासन द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम एवं “नीति तारा” के तहत निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा की गई। प्रखंड और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, सेवा वितरण की गुणवत्ता में सुधार तथा पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं, शिक्षकों और ग्रामीण समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Contact no :- +91 9337736501

इस उपलब्धि पर उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुदड़ी प्रखंड का पूरे पूर्वी भारत में प्रथम स्थान प्राप्त करना जिला प्रशासन के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता टीम की निरंतर मेहनत, प्रभावी मॉनिटरिंग, जनसहभागिता और “नीति तारा” के सफल क्रियान्वयन का प्रतिफल है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक विकास योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी नीति आयोग के सभी प्रमुख विकास संकेतकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पश्चिमी सिंहभूम को विकास का मॉडल जिला बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने इस सफलता का श्रेय गुदड़ी प्रखंड के सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, विभिन्न विभागों की टीमों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों तथा स्थानीय नागरिकों को दिया। साथ ही कहा कि “नीति तारा” के तहत प्राप्त अनुभवों और नवाचारों का विस्तार जिले के अन्य प्रखंडों में भी किया जाएगा, ताकि समावेशी और सतत विकास के लक्ष्य को और अधिक गति मिल सके।

श्रावणी मेला की तैयारियों का एसडीओ ने लिया जायजा, महादेवसाल मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

श्रावणी मेला की तैयारियों का एसडीओ ने लिया जायजा, महादेवसाल मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

चक्रधरपुर | आगामी श्रावणी मेला के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर गुरुवार को पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), चक्रधरपुर तथा गोईलकेरा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने महादेवसाल मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मेले की तैयारियों, विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली बुनियादी सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।

Contact no :- +91 9337736501

अधिकारियों ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के महादेवसाल मंदिर पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि मेले का आयोजन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782
शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

चाईबासा | देश की शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक, छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि देश का युवा केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि निष्पक्ष और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था की भी अपेक्षा रखता है। उन्होंने कहा कि जब छात्रों की वर्षों की मेहनत प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्ट व्यवस्था की भेंट चढ़ जाती है, तो यह केवल एक परीक्षा की विफलता नहीं, बल्कि देश के भविष्य के साथ अन्याय है।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों की आवाज को दबने नहीं देगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करने वाले छात्रों और युवाओं पर प्राथमिकी दर्ज करना तथा उन्हें प्रताड़ित करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए, न कि उन्हें डराने का प्रयास करना चाहिए।

Contact no :- +91 9337736501

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि देश का युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत है। उनकी मेहनत, सपनों और भविष्य की रक्षा करना केंद्र सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।
ज्ञापन में उठाई गईं प्रमुख मांगें

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं पर संसद में विस्तृत चर्चा कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा शिक्षा व्यवस्था के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों, युवाओं और नागरिकों के विरुद्ध दर्ज सभी प्राथमिकी एवं आपराधिक मुकदमे तत्काल वापस लेने की भी मांग की गई।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप ने किया।

Book your slot today : +91 7250214782

धरना-प्रदर्शन को पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, सन्नी सिंकू, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, उपाध्यक्ष पूर्ण चंद्र कायम, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां, आरजीपीआरएस जिला संयोजक रितेश तामसोय, प्रखंड अध्यक्ष शैलेश गोप, मंजु बिरुवा, वरिष्ठ कांग्रेसी कैरा बिरुवा और अमृत मांझी समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, चंद्र भूषण बिरुवा, सुखलाल हेम्ब्रम, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आदित्य विक्रम तिरिया, अविनाश कोड़ाह, महिला नेत्री जम्बी कुदादा, सत्यशीला हेम्ब्रम, रजनीश बिरुवा, मालती बानरा, सुनीता सिंकु, आशा पुरती, सावित्री सिरका, सुनीता लकड़ा, मंडल अध्यक्ष अमर ज्योति गोंड, तिला तिर्की, विनीत लागुरी, वरिष्ठ कांग्रेसी राधा मोहन बनर्जी, मासूम रजा, शैली शैलेन्द्र सिंकु, सन्नी रोबर्ट, चंदन पासवान, विजय तिग्गा, मो. तस्लीम अंसारी, सचिन बिरुवा, अमित मुखी, विशाल गुड़िया, भुवनेश्वर तियू, सतीश बोदरा, सहाय लुगुन, गुलशन लागुरी, सुशांत बानरा, नारायण कुदादा, सुशील दास, केदार नाथ कालुंडिया, गणेश सोय, नंदन दास, करण सोनकर, शमीम गद्दी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SIR-2026 के तहत 236 मतदान केंद्रों के गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा

SIR-2026 के तहत 236 मतदान केंद्रों के गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा

चक्रधरपुर |  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत 56-चक्रधरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी 236 मतदान केंद्रों (बूथों) से प्राप्त गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। निर्वाचन विभाग ने इसे निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों के समन्वित प्रयासों का परिणाम बताया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के नेतृत्व में सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO), प्रखंड विकास पदाधिकारी चक्रधरपुर, अंचल अधिकारी चक्रधरपुर, अंचल अधिकारी बंदगांव तथा निर्वाचन कार्य में जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रभावी मार्गदर्शन, सतत निगरानी और बेहतर समन्वय के साथ इस कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया।

Contact no :- +91 8553588326

इस उपलब्धि में सभी 236 मतदान केंद्रों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (BLO), BLO सुपरवाइजरों और स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही। लगातार हो रही बारिश, दुर्गम एवं सुदूर क्षेत्रों की भौगोलिक चुनौतियों और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने गणना प्रपत्रों का संग्रहण तथा उनका समयबद्ध डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया।

Contact no :- +91 9337736501

निर्वाचन विभाग के अनुसार, डिजिटाइज किए गए सभी गणना प्रपत्रों का अब अगले चरण में गहन सत्यापन (वेरिफिकेशन) किया जा रहा है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य प्रत्येक प्रविष्टि की शुद्धता, सटीकता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना है, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न किया जा सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उपायुक्त ने FCI गोदाम पाताहातु का किया निरीक्षण, खाद्यान्न भंडारण व परिवहन व्यवस्था की समीक्षा

उपायुक्त ने FCI गोदाम पाताहातु का किया निरीक्षण, खाद्यान्न भंडारण व परिवहन व्यवस्था की समीक्षा

चाईबासा | जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने बुधवार को एफसीआई (FCI) गोदाम, पाताहातु का निरीक्षण कर गोदाम के संचालन, खाद्यान्न भंडारण, रखरखाव एवं परिवहन व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में उपलब्ध खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण, गुणवत्ता तथा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गोदाम में उपलब्ध गेहूं, चावल सहित अन्य खाद्यान्न के स्टॉक की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अनाज के बोरों का निरीक्षण कर उनके सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से भंडारण की व्यवस्था का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्यान्न का भंडारण सुनिश्चित करने और उसकी गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने खाद्यान्न के परिवहन तंत्र की भी समीक्षा की। उन्होंने खाद्यान्न के आवागमन, लोडिंग-अनलोडिंग की प्रक्रिया तथा समयबद्ध आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही गोदाम परिसर में स्थापित धर्मकांटा (वेट ब्रिज) का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली, माप-तौल की शुद्धता एवं नियमित संचालन की भी जांच की।

Contact no :- +91 9337736501

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लिए खाद्यान्न का भंडारण एवं परिवहन पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, ताकि लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने गोदाम परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा अभिलेखों के नियमित संधारण पर भी विशेष बल देते हुए कहा कि खाद्यान्न प्रबंधन से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं का प्रभावी एवं व्यवस्थित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

Book your slot today : +91 7250214782
प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान पाताहातु का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के दिए निर्देश

प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान पाताहातु का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के दिए निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने बुधवार को प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान, पाताहातु का निरीक्षण कर संस्थान में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भवन के रख-रखाव, प्रशिक्षण कक्षों की स्थिति, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षकों एवं छात्रों के आवासीय प्रबंध, शौचालयों की साफ-सफाई, बेंच-डेस्क की गुणवत्ता, प्रकाश व्यवस्था तथा पूरे परिसर की स्वच्छता का बारीकी से निरीक्षण किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को संस्थान परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा भवन एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का समुचित रख-रखाव करने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पौधरोपण करने पर बल दिया। साथ ही आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण कक्षों एवं अन्य कमरों का सुदृढ़ीकरण कर उन्हें अधिक सुविधाजनक बनाने के निर्देश भी दिए।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान में खेलकूद की पर्याप्त सामग्री उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि उन्हें प्रशिक्षण के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास के भी बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने संस्थान में अध्ययन का अनुकूल वातावरण विकसित करने के लिए पुस्तकालय की स्थापना करने पर भी जोर दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संस्थान में उपलब्ध सभी सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से बेहतर बनाया जाए, ताकि प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के साथ आधुनिक एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782