स्वास्थ्य

पश्चिमी सिंहभूम में आयुष विभाग के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल, 377 मरीजों का हुआ उपचार

पश्चिमी सिंहभूम में आयुष विभाग के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल, 377 मरीजों का हुआ उपचार

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न सुदूर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से कुल 377 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण किया गया। विभाग की इस पहल से जिले के अत्यंत पिछड़े एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घर के समीप ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शिविरों के दौरान आधुनिक एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय के साथ मरीजों के रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन, मलेरिया एवं सिकल सेल एनीमिया जैसी बीमारियों की जांच की गई। इसके अलावा शरीर दर्द, पेट संबंधी रोग, महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं, बच्चों एवं बुजुर्गों से जुड़ी बीमारियों तथा त्वचा रोगों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

Contact no :- +91 8553588326

आयुष विभाग के चिकित्सकों की टीम ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविरों में डॉ. प्रदीप, डॉ. सुशील, डॉ. राधिका, डॉ. सूर्या भूषण, डॉ. धर्मराज, डॉ. सुष्मिता, डॉ. आशिक, डॉ. टिम्मा रानी, डॉ. मैनुद्दीन, डॉ. अनीश, डॉ. यशवंती एवं डॉ. कविता सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।

Contact no :- +91 9337736501

ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इन शिविरों का आयोजन मंझारी प्रखंड के दोकाट्टा, गोइलकेरा के कुईड़ा एवं गोइलकेरा बाजार, मनोहरपुर के मौलडीहा, खूंटपानी के गोटाई एवं केंदुसाई, सदर प्रखंड के दलियामार्चा, नोआमुंडी के खास जामदा, चक्रधरपुर के लक्ष्मीपोसी, तांतनगर के कोकचो, हटगम्हरिया के कालीमाटी तथा गुदड़ी प्रखंड के डुरा गांव में किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों एवं बच्चों ने स्वास्थ्य जांच कराकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपचार के साथ-साथ शिविरों में स्वास्थ्य जागरूकता पर भी विशेष बल दिया गया। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने, शुद्ध पेयजल का उपयोग करने तथा तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा किसी भी प्रकार के बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल गांव की सहिया अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782

शिविर के समापन पर ग्रामीणों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षकों एवं चिकित्सकों ने नियमित योगाभ्यास, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए इन आदतों को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।

चक्रधरपुर की दो दवा दुकानों का औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड सही मिले; सुरक्षा मानकों के पालन के दिए निर्देश

चक्रधरपुर की दो दवा दुकानों का औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड सही मिले; सुरक्षा मानकों के पालन के दिए निर्देश

चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिले में दवा निरीक्षक ने चक्रधरपुर स्थित दो खुदरा दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई का उद्देश्य प्रतिबंधित एवं नशीली दवाओं के अवैध भंडारण और बिक्री पर रोक सुनिश्चित करना था।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान एक दुकान में नींद की गोलियां पाई गईं। दवा निरीक्षक ने इन दवाओं के खरीद, बिक्री एवं स्टॉक से संबंधित अभिलेखों की जांच की, जो पूरी तरह सही पाए गए।

Contact no :- +91 8553588326

वहीं दूसरी दुकान में न्यूरोलॉजिकल विकारों के उपचार में प्रयुक्त दवाएं मिलीं, जिनका दुरुपयोग नशीले पदार्थों के रूप में किए जाने की आशंका रहती है। इन दवाओं के खरीद, बिक्री एवं स्टॉक संबंधी दस्तावेजों का भी गहन परीक्षण किया गया, जिसमें सभी रिकॉर्ड नियमानुसार एवं सही पाए गए।

Contact no :- +91 9337736501

इसके अतिरिक्त, दोनों दुकानों में कोडीन युक्त कफ सिरप की उपलब्धता की भी जांच की गई, लेकिन किसी भी दुकान में इसका स्टॉक नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान दवाओं के भंडारण एवं रखरखाव की व्यवस्था दवा एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। दोनों दुकानों में साफ-सफाई की संतोषजनक व्यवस्था तथा संक्रमण से बचाव के लिए ढक्कनयुक्त डस्टबिन का समुचित उपयोग भी पाया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था में कुछ कमियां सामने आईं। एक दुकान में अग्निशामक यंत्र उपलब्ध था, जबकि दूसरी दुकान में इसकी व्यवस्था नहीं मिली। इस पर संबंधित दुकानदार को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्काल अग्निशामक यंत्र स्थापित करने का सख्त निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान दोनों दुकानों में सीसीटीवी कैमरे चालू अवस्था में मिले। दवा निरीक्षक ने दुकानदारों को कैमरों का फोकस मुख्य रूप से दुकान के प्रवेश द्वार एवं सामने के क्षेत्र की ओर रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की प्रभावी निगरानी की जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782

दवा निरीक्षक को निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। इसके बावजूद, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दोनों दुकानों पर जागरूकता संबंधी पोस्टर लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, दुकानदारों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि वे बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) के किसी भी प्रकार की दवा का विक्रय न करें। उन्हें यह भी निर्देशित किया गया कि आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल संबंधित पदाधिकारी अथवा निकटतम पुलिस थाना को इसकी सूचना दें।

सदर अस्पताल चाईबासा के मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में जटिल शल्य चिकित्सा सफल, महिला मरीज का बायां अंडाशय सुरक्षित निकाला गया

सदर अस्पताल चाईबासा के मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में जटिल शल्य चिकित्सा सफल, महिला मरीज का बायां अंडाशय सुरक्षित निकाला गया

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल, चाईबासा के अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (शल्य कक्ष) में एक महिला मरीज की जटिल शल्य चिकित्सा सफलतापूर्वक संपन्न की गई। मरीज को पेट संबंधी गंभीर समस्या तथा बाएं अंडाशय में जटिल रोग की आशंका के कारण ऑपरेशन की आवश्यकता थी।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आवश्यक जांच एवं गहन परीक्षण के बाद शल्य चिकित्सा कर प्रभावित बाएं अंडाशय को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ऑपरेशन सफल रहा और वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर है। उसे चिकित्सकों की सतत निगरानी में रखा गया है।

Contact no :- +91 8553588326

इस सफल शल्य चिकित्सा का नेतृत्व सर्जन डॉ. प्रदीप्तो मांझी एवं डॉ. प्रिंस पिंगुआ ने किया। वहीं, निश्चेतना (एनेस्थीसिया) की जिम्मेदारी डॉ. गीता रानी टुडू एवं डॉ. अमित तिर्की ने संभाली। इस जटिल प्रक्रिया को सफल बनाने में शल्य कक्ष के नर्सिंग कर्मियों, तकनीकी सहायकों तथा संपूर्ण ऑपरेशन थिएटर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Contact no :- +91 9337736501

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सदर अस्पताल, चाईबासा में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के कारण अब जटिल एवं उच्च स्तरीय शल्य चिकित्साएं भी स्थानीय स्तर पर सफलतापूर्वक की जा रही हैं। इससे पश्चिमी सिंहभूम सहित आसपास के जिलों के मरीजों को अपने जिले में ही गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा मिल रही है और उन्हें इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता भी कम हो रही है।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सिविल सर्जन एवं अस्पताल प्रबंधन ने सफल शल्य चिकित्सा के लिए सर्जिकल टीम, एनेस्थीसिया टीम, नर्सिंग स्टाफ तथा ऑपरेशन थिएटर से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। साथ ही प्रबंधन ने दोहराया कि सदर अस्पताल, चाईबासा आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के माध्यम से आमजन को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Book your slot today : +91 7250214782
मझगांव मारपीट मामले में अस्पताल पहुंचे बाबूलाल मरांडी व अन्य भाजपा नेता, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

मझगांव मारपीट मामले में अस्पताल पहुंचे बाबूलाल मरांडी व अन्य भाजपा नेता, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

चाईबासा | मझगांव थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड तथा वरिष्ठ नेता जे.बी. तुबिड़ ने चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचकर घायल ग्रामीणों का हालचाल जाना।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अस्पताल में भर्ती ग्रामीणों ने नेताओं को बताया कि देशाउली में कथित रूप से कचरा फेंके जाने की शिकायत के बाद विवाद उत्पन्न हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में कुछ युवकों ने आदिवासी ग्रामीणों के साथ मारपीट की, लेकिन पुलिस ने उन्हें बचाने के बजाय कोई प्रभावी हस्तक्षेप नहीं किया। ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि इस प्रकार की घटनाएं पूर्व में भी हो चुकी हैं तथा पहले दिए गए आवेदन पर स्थानीय थाना स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।

Contact no :- +91 8553588326

घटना को गंभीर बताते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर बातचीत की और मामले में निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति ने कानून अपने हाथ में लिया है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Contact no :- +91 9337736501

भाजपा नेताओं ने आदिवासी ग्रामीणों के साथ मारपीट के आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि मामले में यदि पुलिस की ओर से किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई है, तो इसकी भी निष्पक्ष जांच कर संबंधित थाना प्रभारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

भाजपा नेताओं ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी समुदाय के व्यक्ति के साथ हिंसा या अन्याय किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

Book your slot today : +91 7250214782
आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सरकारी जमीन पर कथित अवैध जुताई का मामला, पंचायत प्रतिनिधियों ने लिया संज्ञान

आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सरकारी जमीन पर कथित अवैध जुताई का मामला, पंचायत प्रतिनिधियों ने लिया संज्ञान

बंदगांव | प्रखंड के लण्डूपदा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए चिन्हित सरकारी भूमि पर कथित रूप से अज्ञात लोगों द्वारा हल चलाकर जुताई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के मुंडा श्यामघन प्रधान एवं पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान मुंडा श्यामघन प्रधान ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध कब्जा स्वीकार्य नहीं है।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के लिए निर्धारित भूमि पर इस प्रकार की गतिविधियां न केवल सरकारी कार्यों को प्रभावित कर सकती हैं, बल्कि गांव में विवाद की स्थिति भी उत्पन्न कर सकती हैं। उन्होंने संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

Contact no :- +91 9337736501

वहीं, पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर इसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही ग्रामीणों की बैठक बुलाकर पूरे प्रकरण पर चर्चा की जाएगी तथा भविष्य में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

फिलहाल, इस मामले में किसी व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है और न ही प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी किया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

Book your slot today : +91 7250214782
15 दिवसीय योग, आयुर्वेद एवं नशा मुक्ति शिविर का भव्य समापन, नियमित योग अपनाने का लिया संकल्प

15 दिवसीय योग, आयुर्वेद एवं नशा मुक्ति शिविर का भव्य समापन, नियमित योग अपनाने का लिया संकल्प

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित 15 दिवसीय योग, आयुर्वेद दर्शन एवं नशा मुक्ति शिविर का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी, युवा, योग साधक एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

समारोह के दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य योग प्रशिक्षक किशोर मिश्रा को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष एवं चैंबर के महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय के तनावपूर्ण जीवन में योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली का आधार बन चुका है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर नियमित योग अपनाने की अपील करते हुए कहा कि नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव हैं।

Contact no :- +91 8553588326

मुख्य योग प्रशिक्षक किशोर मिश्रा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन अनुशासित बनता है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद प्राकृतिक एवं संतुलित जीवन जीने की वैज्ञानिक पद्धति है तथा योग आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी अनेक बीमारियों की रोकथाम का प्रभावी माध्यम है।

Contact no :- +91 9337736501

इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के जिला प्रतिनिधि नंदकिशोर झा, वीरेंद्र नाथ महतो एवं विश्वनाथ परिहारी ने भी योग और आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से प्रतिदिन 30 से 45 मिनट योग करने तथा परिवार के प्रत्येक सदस्य को योग से जोड़ने का आह्वान किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

चैंबर अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि शिविर को लोगों का भरपूर सहयोग और उत्साह मिला। उन्होंने विश्वास जताया कि चैंबर भविष्य में भी व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकार एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

Book your slot today : +91 7250214782

समापन समारोह में गौर गोविंद साह, सत्यनारायण अग्रवाल, संजय अग्रवाल गुप्ता, केशव पड़िहारी, आकाश अग्रवाल, शंकर साहू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, योग साधक एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने, आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

तांतनगर के दो विद्यालयों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता और मध्याह्न भोजन व्यवस्था का लिया जायजा

तांतनगर के दो विद्यालयों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता और मध्याह्न भोजन व्यवस्था का लिया जायजा

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को तांतनगर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय, कोकचो एवं प्राथमिक विद्यालय, गितिलादेर का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं तथा मध्याह्न भोजन योजना के संचालन का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं पोषण संबंधी सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण की शुरुआत मध्य विद्यालय, कोकचो से हुई। उपायुक्त ने विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया तथा हिन्दी, अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान सहित विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछकर उनकी सीखने की क्षमता एवं शैक्षणिक स्तर का आकलन किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिए।
उपायुक्त ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने, पुस्तकों का निरंतर अध्ययन करने तथा जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है और प्रत्येक विद्यार्थी को उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाना चाहिए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों से विद्यार्थियों की उपस्थिति, पाठ्यक्रम की प्रगति, शैक्षणिक गतिविधियों और सीखने के परिणामों की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि प्रत्येक बच्चे की सीखने की क्षमता के अनुरूप शिक्षण कार्य सुनिश्चित किया जाए तथा जिन विद्यार्थियों को अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता है, उन्हें विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। उन्होंने विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक वातावरण, नवाचार, रचनात्मकता एवं नैतिक मूल्यों के विकास पर भी विशेष बल दिया।

Contact no :- +91 9337736501

इसके बाद उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, गितिलादेर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की पाकशाला का निरीक्षण कर भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, रसोईघर की स्वच्छता, खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण, पेयजल व्यवस्था एवं भोजन वितरण प्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं मध्याह्न भोजन का स्वाद चखकर उसकी गुणवत्ता, स्वच्छता, स्वाद एवं पोषण स्तर का भी आकलन किया।
उपायुक्त ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना केवल बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं विद्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए योजना के संचालन में गुणवत्ता एवं स्वच्छता के सभी निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का भी अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति को निर्देश दिया गया कि विद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बच्चों के अनुकूल बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसका त्वरित निराकरण किया जाए।
इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर आधारभूत सुविधाएं एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत समीक्षा की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा, पौष्टिक मध्याह्न भोजन और सकारात्मक शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समितियों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सके।

‘नमस्ते दिवस’ पर सफाई कर्मियों को वितरित हुई PPE किट, सुरक्षित कार्य वातावरण पर दिया गया जोर

‘नमस्ते दिवस’ पर सफाई कर्मियों को वितरित हुई PPE किट, सुरक्षित कार्य वातावरण पर दिया गया जोर

चक्रधरपुर | नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को ‘नमस्ते दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उराँव ने सफाई कर्मियों के बीच व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) किट का वितरण किया और उनके सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी ने राष्ट्रीय एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम (NAMASTE) योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं और मौतों को पूरी तरह समाप्त करना, खतरनाक सफाई कार्यों का मशीनीकरण करना तथा सफाई कर्मियों को मानव मल के सीधे संपर्क से बचाना है।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि योजना के तहत सफाई कर्मियों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। साथ ही अब कूड़ा बीनने वाले श्रमिकों को भी योजना के दायरे में शामिल किया गया है, ताकि उन्हें भी सामाजिक सुरक्षा एवं आजीविका से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Contact no :- +91 9337736501

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत सफाई कर्मियों को निःशुल्क पीपीई किट, सुरक्षा उपकरण, कौशल विकास प्रशिक्षण, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा, मशीनों की खरीद पर सब्सिडी तथा रियायती ऋण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा, जो श्रमिक वैकल्पिक रोजगार अपनाना चाहते हैं, उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने जानकारी दी कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अथवा उसका परिवार सीवर सफाई, सेप्टिक टैंक सफाई, हाथ से मैला ढोने या कचरा प्रबंधन कार्य से जुड़ा होना चाहिए तथा संबंधित शहरी स्थानीय निकाय के डेटाबेस में पंजीकृत होना आवश्यक है। आवेदन के लिए आधार कार्ड या पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, कार्य प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण तथा पासपोर्ट आकार के फोटो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में नगर परिषद के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

आयुष उपचार से त्वचा रोग से मिली राहत, चाईबासा की महिला ने साझा की सफलता की कहानी

आयुष उपचार से त्वचा रोग से मिली राहत, चाईबासा की महिला ने साझा की सफलता की कहानी

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में आयुष विभाग के माध्यम से संचालित स्वास्थ्य सेवाएं आमजनों के बीच लगातार विश्वास का केंद्र बन रही हैं। जिले के विभिन्न आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध निःशुल्क होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक उपचार से अनेक मरीज लाभान्वित हो रहे हैं। इसी क्रम में सदर प्रखंड के कुम्हार टोला, चाईबासा निवासी सुनीता खालको को लंबे समय से चली आ रही त्वचा संबंधी समस्या और लगातार बनी रहने वाली खुजली से सफल उपचार के बाद उल्लेखनीय राहत मिली है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जानकारी के अनुसार, सुनीता खालको पिछले तीन-चार महीनों से पूरे शरीर में तेज खुजली, त्वचा पर चकत्ते, जलन और असहजता की समस्या से जूझ रही थीं। लगातार बनी रहने वाली इस परेशानी के कारण उन्हें दैनिक कार्यों के साथ-साथ सामान्य जीवन व्यतीत करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कई घरेलू उपाय अपनाने के बावजूद अपेक्षित लाभ नहीं मिलने पर उन्होंने निकटस्थ आयुष स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परामर्श लिया।

Contact no :- +91 8553588326

आयुष चिकित्सक ने उनकी विस्तृत स्वास्थ्य जांच कर रोग के लक्षणों का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन किया। जांच के आधार पर उन्हें उपयुक्त होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही नियमित रूप से दवा सेवन, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित खान-पान अपनाने तथा चिकित्सकीय सलाह का पालन करने की सलाह दी गई।
लगातार 15 दिनों तक नियमित उपचार के बाद उनकी त्वचा पर होने वाली खुजली और जलन में स्पष्ट कमी आई। धीरे-धीरे चकत्तों में भी सुधार होने लगा, जिससे उन्हें सामान्य दिनचर्या अपनाने में राहत मिली। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने एलर्जी एवं त्वचा संबंधी समस्या के मूल कारणों को ध्यान में रखते हुए शरीर के आंतरिक संतुलन को बेहतर बनाने और पाचन तंत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियां भी प्रदान कीं।

Contact no :- +91 9337736501

उपचार से लाभान्वित होने के बाद सुनीता खालको ने बताया कि कई महीनों से चली आ रही समस्या के कारण वे मानसिक रूप से भी काफी परेशान थीं। उन्होंने कहा कि आयुष स्वास्थ्य केंद्र में समय पर मिले उपचार, चिकित्सकों के मार्गदर्शन और नियमित दवा सेवन से अब उन्हें काफी राहत मिली है। उन्होंने आयुष विभाग और चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार से उन्हें नया आत्मविश्वास मिला है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

आयुष विभाग के अनुसार, यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से कई सामान्य एवं दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं का प्रभावी, सुरक्षित और समग्र उपचार संभव है। पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग का लक्ष्य जिले के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि लोग स्वस्थ एवं निरोग जीवन जी सकें।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि वे त्वचा संबंधी रोग, एलर्जी, जोड़ों के दर्द, पाचन संबंधी समस्याओं अथवा अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित हैं, तो निकटतम आयुष स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लें और उपलब्ध निःशुल्क होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक उपचार सेवाओं का लाभ उठाएं। विभाग का कहना है कि आयुष चिकित्सा के माध्यम से न केवल रोगों का उपचार किया जा रहा है, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी निरंतर प्रेरित किया जा रहा है।

हिट एंड रन मामलों में 75 पीड़ित परिवारों को ₹1.45 करोड़ से अधिक मुआवजा, उपायुक्त ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

हिट एंड रन मामलों में 75 पीड़ित परिवारों को ₹1.45 करोड़ से अधिक मुआवजा, उपायुक्त ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में हिट एंड रन मामलों की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के सभी अंचल अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के दौरान उपायुक्त ने हिट एंड रन मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए बताया कि जिले में अब तक 75 मामलों में पीड़ितों अथवा मृतकों के आश्रितों को कुल ₹1 करोड़ 45 लाख 50 हजार की मुआवजा राशि का सफलतापूर्वक भुगतान किया जा चुका है।

Contact no :- +91 8553588326

समीक्षा के दौरान बताया गया कि 50 मामलों में अंचल एवं अनुमंडल स्तर पर जांच, सत्यापन और अनुशंसा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें जिला स्तर से जनरल इंश्योरेंस काउंसिल को भेज दिया गया है। वहीं, हाल ही में प्राप्त 32 नए आवेदनों की भी क्रमवार समीक्षा की गई तथा उपलब्ध दस्तावेजों एवं जांच प्रतिवेदनों की स्थिति का अवलोकन किया गया।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी अंचल अधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में आवश्यक दस्तावेज अथवा जांच प्रतिवेदन लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि पात्र मामलों को बिना किसी विलंब के सक्षम प्राधिकार के पास अग्रसारित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी पात्र पीड़ित या मृतक के आश्रित को मुआवजा मिलने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हिट एंड रन की घटनाएं अत्यंत संवेदनशील होती हैं। ऐसे मामलों में प्रभावित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए अंचल अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन एवं जिला परिवहन कार्यालय आपसी समन्वय के साथ दावों के सत्यापन, दस्तावेजों के संकलन तथा अग्रसारण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाएं।
उपायुक्त ने अधिकारियों को हिट एंड रन मुआवजा योजना के प्रति आम नागरिकों में व्यापक जागरूकता फैलाने के भी निर्देश दिए, ताकि दुर्घटना से प्रभावित परिवार निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
फॉर्म-1 (आवेदक के हस्ताक्षर सहित)
फॉर्म-2 (दावा जांच अधिकारी/अनुमंडल पदाधिकारी के हस्ताक्षर सहित)
फॉर्म-3 (दावा निपटारा अधिकारी/जिला दंडाधिकारी के हस्ताक्षर सहित)
फॉर्म-4 (आवेदक के हस्ताक्षर सहित प्रतिदाय हेतु वचनबंध)
मृत्यु प्रमाण पत्र (मृत्यु के मामलों में)
पोस्टमार्टम रिपोर्ट अथवा मेडिकल रिपोर्ट
मृतक/घायल का आधार कार्ड
आवेदक का आधार कार्ड
बैंक पासबुक की प्रति
संबंधित थाना की एफआईआर की प्रति
मुआवजा का प्रावधान
मृतक के आश्रितों को ₹2,00,000 की अनुग्रह सहायता।
गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को ₹50,000 की आर्थिक सहायता।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके परिवार अथवा परिचित किसी हिट एंड रन दुर्घटना से प्रभावित हुए हैं, तो निर्धारित दस्तावेजों के साथ संबंधित अंचल कार्यालय या जिला परिवहन कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करें। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सभी पात्र लाभुकों को नियमानुसार शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।