व्यवसाय

नीट (यूजी)-2026 परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, उपायुक्त व एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश

नीट (यूजी)-2026 परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, उपायुक्त व एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा आयोजन से संबंधित सभी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में नीट (यूजी)-2026 परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिला स्कूल, चाईबासा तथा मांगीलाल रुंगटा उच्च विद्यालय, चाईबासा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन दोनों केंद्रों पर कुल 960 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, स्वास्थ्य सहायता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा केंद्रों पर सुव्यवस्थित और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को रोकने, परीक्षा अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को परीक्षा से पूर्व एवं परीक्षा दिवस तक शहर के लॉज, हॉस्टल और होटलों का नियमित निरीक्षण करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएं तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता, सुरक्षा एवं सुचारू संचालन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करें।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में उप विकास आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जगन्नाथपुर में संदिग्ध फोन हैकिंग, बिना भुगतान किए खाते से उड़े ₹1 लाख

जगन्नाथपुर में संदिग्ध फोन हैकिंग, बिना भुगतान किए खाते से उड़े ₹1 लाख

पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर निवासी कृष्णा चतर के बैंक खाते से ₹1,00,000 की ऑनलाइन निकासी का मामला सामने आया है। पीड़ित का दावा है कि घटना के समय उनका मोबाइल फोन घर में ही रखा हुआ था और उन्होंने स्वयं कोई UPI भुगतान नहीं किया। इसके बावजूद उनके बैंक खाते से Amazon Pay UPI के माध्यम से ₹1 लाख का सफल ट्रांजैक्शन दर्ज हुआ।

पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने बैंक खाते और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री की जांच की, तब उन्हें खाते से ₹1,00,000 डेबिट होने की जानकारी मिली। उनका कहना है कि उन्होंने न तो किसी को अपना UPI PIN बताया और न ही स्वयं उक्त भुगतान किया। घटना के बाद उन्होंने इसे संभावित साइबर धोखाधड़ी का मामला बताते हुए संबंधित एजेंसियों से जांच की मांग की है।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कृष्णा दिग्गी (IT Professional, Cyber Security Expert ) ने कहा कि प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर यह एक गंभीर साइबर सुरक्षा घटना प्रतीत होती है। उन्होंने आशंका जताई कि मोबाइल डिवाइस में किसी प्रकार का मालवेयर युक्त APK, रिमोट एक्सेस एप्लिकेशन, या अन्य दुर्भावनापूर्ण सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया गया हो सकता है, जिसके माध्यम से साइबर अपराधियों ने डिवाइस तक अनधिकृत पहुंच प्राप्त की हो।

कृष्णा दिग्गी ने कहा, “आजकल साइबर अपराधी फर्जी APK फाइल, स्क्रीन शेयरिंग ऐप, रिमोट कंट्रोल टूल और सोशल इंजीनियरिंग तकनीकों का उपयोग करके मोबाइल डिवाइस तक पहुंच प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। यदि किसी डिवाइस पर मालवेयर सक्रिय हो जाए, तो वह उपयोगकर्ता की गतिविधियों की निगरानी कर सकता है तथा वित्तीय जानकारी को निशाना बना सकता है। हालांकि इस मामले में वास्तविक कारण का निर्धारण केवल तकनीकी एवं डिजिटल फॉरेंसिक जांच के बाद ही किया जा सकता है।”

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे किसी भी अज्ञात APK फाइल को इंस्टॉल न करें, मोबाइल में इंस्टॉल ऐप्स की नियमित जांच करें, केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही एप्लिकेशन डाउनलोड करें तथा अपने UPI PIN, OTP और बैंकिंग जानकारी को गोपनीय रखें।

कृष्णा दिग्गी – साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ के अनुसार, किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन की स्थिति में पीड़ित को तुरंत अपने बैंक को सूचित करना चाहिए, संबंधित भुगतान सेवा प्रदाता के पास शिकायत दर्ज करनी चाहिए तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करनी चाहिए। समय पर रिपोर्टिंग से धनराशि को ट्रैक और रिकवर करने की संभावना बढ़ जाती है।

चक्रधरपुर में डीजल संकट गहराया, पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें

चक्रधरपुर में डीजल संकट गहराया, पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें

चक्रधरपुर | शहर में इन दिनों डीजल की किल्लत ने आम लोगों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थिति ऐसी है कि विभिन्न पेट्रोल पंपों पर रात से ही वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं और लोग डीजल मिलने की उम्मीद में घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं।

Contact no :- +91 9241456784

डीजल आपूर्ति प्रभावित होने के कारण जैसे ही किसी पेट्रोल पंप पर टैंकर पहुंचता है, वहां बड़ी संख्या में वाहन जुट जाते हैं। कुछ ही समय में डीजल का स्टॉक समाप्त हो जाने से कई वाहन चालकों को बिना ईंधन लिए वापस लौटना पड़ रहा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से लेकर देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

Contact no :- +91 9798542970

इस संकट का सबसे अधिक असर परिवहन क्षेत्र पर पड़ रहा है। मालवाहक वाहनों, ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और बस संचालकों को डीजल की कमी के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

डीजल की अनुपलब्धता से परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने लगी है, वहीं व्यापारिक गतिविधियों पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जानकारी के अनुसार, केवल चक्रधरपुर ही नहीं बल्कि झारखंड के कई अन्य जिलों में भी डीजल आपूर्ति बाधित होने की खबरें सामने आ रही हैं। इसके चलते विभिन्न पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता लगातार प्रभावित हो रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

डीजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने संबंधित विभागों और तेल कंपनियों से शीघ्र डीजल की नियमित आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि आम जनता, परिवहन क्षेत्र और व्यापारिक गतिविधियों को राहत मिल सके।

Book your slot today : +91 7250214782
बंदगांव में आम बिक्री स्टॉल का शुभारंभ, किसानों और दीदी समूहों को मिलेगा बेहतर बाजार

बंदगांव में आम बिक्री स्टॉल का शुभारंभ, किसानों और दीदी समूहों को मिलेगा बेहतर बाजार

बंदगांव | बंदगांव प्रखंड के बाजार टांड़ बस स्टैंड परिसर में गुरुवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के सहयोग से आम बिक्री स्टॉल का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्या जोसफिन हंमसाय, विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) भीष्म कुमार तथा बंदगांव पंचायत के मुखिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

Contact no :- +91 9241456784

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बंदगांव के चिकित्सा प्रभारी (एमओआईसी), स्वास्थ्य विभाग की टीम, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस के कर्मी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित फलों के लिए किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा दीदी किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। आम बिक्री स्टॉल का संचालन बंदगांव किसान आजीविका महिला संकूल संगठन द्वारा किया जा रहा है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

स्टॉल में आम्रपाली, लंगड़ा, हिमसागर, बॉम्बे ग्रीन, गुलाब खास और अल्फांसो समेत विभिन्न किस्मों के ताजे एवं गुणवत्तापूर्ण आम बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने स्टॉल का निरीक्षण किया और इस पहल की सराहना करते हुए विपणन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उद्घाटन के बाद अतिथियों, प्रखंड कर्मियों, जेएसएलपीएस के सदस्यों, स्थानीय नागरिकों तथा राहगीरों ने उत्साहपूर्वक आम की खरीदारी की। यह पहल न केवल स्थानीय उत्पादक समूहों की विपणन क्षमता को बढ़ावा दे रही है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

स्थानीय लोगों ने इस प्रयास को किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए लाभकारी बताते हुए इसकी सराहना की तथा भविष्य में ऐसे विपणन केंद्रों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Book your slot today : +91 7250214782
कपाली: अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, वाहन जब्त

कपाली: अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, वाहन जब्त

कपाली (सरायकेला-खरसावां) | जिले में अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 जून 2026 की देर रात खनन विभाग और कपाली ओपी की संयुक्त टीम ने पुडिसिली चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया।

Contact no :- +91 9241456784

जांच के दौरान बालू परिवहन कर रहे टेलर वाहन (JH01FQ5184) को रोका गया। वाहन चालक से वैध परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह आवश्यक कागजात दिखाने में असमर्थ रहा। इसके बाद वाहन को नियमानुसार जब्त कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से कपाली ओपी में रखा गया।

Contact no :- +91 9798542970

प्रशासन ने बताया कि मामले में सक्षम प्राधिकार द्वारा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, राजस्व हितों की सुरक्षा तथा अवैध परिवहन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

उपायुक्त ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित जांच अभियान संचालित करने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध परिवहन, भंडारण एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Book your slot today : +91 7250214782
सरायकेला मोड़ के समीप चला सघन वाहन जांच अभियान, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर दिया गया जोर

सरायकेला मोड़ के समीप चला सघन वाहन जांच अभियान, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर दिया गया जोर

चक्रधरपुर | जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार के निर्देश पर सरायकेला मोड़ के समीप सड़क सुरक्षा को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। मोटरयान निरीक्षक के नेतृत्व में संचालित इस अभियान के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन संबंधी दस्तावेजों तथा ड्राइविंग लाइसेंस की गहन जांच की गई।

Contact no :- +91 9241456784

अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा यातायात नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना था।

Contact no :- +91 9798542970

जांच के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं और सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

इस अवसर पर जिला परिवहन कार्यालय के मोटरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की एवं कृष्णा सोरेन मौजूद रहे। उन्होंने यात्री वाहन स्वामियों और चालकों से परिवहन एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

अधिकारियों ने कहा कि यात्री वाहनों के संचालन में विशेष सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी की आवश्यकता होती है। नियमों की अनदेखी और लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन सकती है।

Book your slot today : +91 7250214782

अधिकारियों ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने तथा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया। जिला परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के जांच एवं जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

चाईबासा में उपायुक्त का व्यापक निरीक्षण अभियान, यातायात, स्वच्छता और शहर विकास पर दिए अहम निर्देश

चाईबासा में उपायुक्त का व्यापक निरीक्षण अभियान, यातायात, स्वच्छता और शहर विकास पर दिए अहम निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने मंगलवार को उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय चाईबासा में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड चौक से शहीद पार्क तक पैदल मार्च कर शहर की यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, अतिक्रमण की स्थिति तथा विभिन्न नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया।

Contact no :- +91 9241456784

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ किया जाए तथा अव्यवस्थित पार्किंग और अन्य बाधाओं को दूर करने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Contact no :- +91 9798542970

शहर की साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने नगर परिषद के अधिकारियों को नियमित सफाई अभियान चलाने, कचरा प्रबंधन प्रणाली को और बेहतर बनाने तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शहर न केवल नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाता है, बल्कि जिले की सकारात्मक पहचान भी स्थापित करता है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने शहर के तालाबों एवं जलाशयों के संरक्षण के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तालाब शहर की प्राकृतिक धरोहर हैं और इनके संरक्षण तथा पुनर्जीवन के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जाने चाहिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने शहर के समग्र एवं दीर्घकालिक विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से जिलेवासियों से कम-से-कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ, हरित और सुंदर शहर की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके बाद उपायुक्त ने शहर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों के तहत निर्माणाधीन गांधी मैदान का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही गांधी मैदान को नागरिकों के लिए आकर्षक, सुरक्षित और बहुउद्देशीय सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान चाईबासा सदर अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी, संबंधित अंचल अधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

किसानों को मिला आम का सीधा बाजार, नोवामुंडी में विशेष आम बिक्री केंद्र शुरू

किसानों को मिला आम का सीधा बाजार, नोवामुंडी में विशेष आम बिक्री केंद्र शुरू

नोवामुंडी | जेएसएलपीएस (JSLPS) द्वारा मंगलवार शाम नोवामुंडी बाजार मुख्य चौक स्थित ओवरब्रिज के पिलर संख्या-17 के नीचे विशेष आम बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन बीपीएम रूपेश कुमार ने फीता काटकर किया।

Contact no :- +91 9241456784

यह बिक्री केंद्र ‘बिरसा हरित ग्राम योजना’ से जुड़े स्थानीय किसानों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

Contact no :- +91 9798542970

केंद्र में कुचैबेड़ा, सविल, हटगम्हरिया, उंडिरिया, कुरितता तथा नोवामुंडी बस्ती सहित आसपास के क्षेत्रों के किसानों द्वारा उत्पादित ताजे आम बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

बाजार में आमों की कीमतें निर्धारित की गई हैं, जिनमें लंगड़ा और आम्रपाली 60 रुपये प्रति किलोग्राम, दशहरी 70 रुपये प्रति किलोग्राम, केसर 75 रुपये प्रति किलोग्राम तथा अल्फांसो 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचे जा रहे हैं।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बीपीएम रूपेश कुमार ने बताया कि बिक्री केंद्र में उपलब्ध सभी आम प्राकृतिक तरीके से पकाए गए हैं तथा इनमें किसी प्रकार के रासायनिक पदार्थ या केमिकल का उपयोग नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।

Book your slot today : +91 7250214782

यह विशेष आम बिक्री केंद्र पूरे आम सीजन के दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से संचालित होगा। उद्घाटन अवसर पर सीसी दीपक प्रधान, पीआरपी रेशमा कुमारी, टीआरआई की प्रियंका दास सहित बड़ी संख्या में महिला समूहों की सदस्य उपस्थित थीं।

Book your slot today : +91 7250214782

चाईबासा में जनता दरबार आयोजित, 70 लोगों ने रखीं समस्याएं; त्वरित कार्रवाई के निर्देश

चाईबासा में जनता दरबार आयोजित, 70 लोगों ने रखीं समस्याएं; त्वरित कार्रवाई के निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लगभग 70 लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से उपायुक्त को अवगत कराया।

Contact no :- +91 9241456784

जनता दरबार में अनुकंपा नियुक्ति, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, आवास योजनाओं, विद्युत व्यवस्था, आपदा सहायता, चिकित्सीय सहायता सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।


Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने सभी आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों की जांच कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाता है।

Book your slot today : +91 7250214782

जनता दरबार के दौरान योगा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भी उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात कर जिले में योग गतिविधियों के विस्तार एवं प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा की। उपायुक्त ने योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

Book your slot today : +91 7250214782
कौशल प्रशिक्षण से रोजगार की ओर बढ़े कदम, सक्षम चाईबासा के 16 अभ्यर्थियों का तमिलनाडु में चयन

कौशल प्रशिक्षण से रोजगार की ओर बढ़े कदम, सक्षम चाईबासा के 16 अभ्यर्थियों का तमिलनाडु में चयन

चाईबासा | कौशल विकास एवं रोजगार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए Mosaic Workskills Pvt. Ltd. द्वारा संचालित सक्षम चाईबासा केंद्र के बैच आईडी BATCH/27897/01/2026 के 16 प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का चयन एशियन फैब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड, करूर (तमिलनाडु) में रोजगार के लिए किया गया है।

Contact no :- +91 9241456784

सभी चयनित अभ्यर्थियों ने अपना कौशल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है और कंपनी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 जून 2026 को कार्यभार ग्रहण करने के लिए करूर (तमिलनाडु) रवाना हुए।

Contact no :- +91 9798542970

इस अवसर पर अभ्यर्थियों के उत्साहवर्धन एवं सफल भविष्य की कामना के लिए एक भव्य फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम श्रम विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कार्यस्थल पर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम में एशियन फैब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड के एचआर प्रतिनिधि यशुदास, मोज़ेक वर्कस्किल्स प्रा. लि. की प्लेसमेंट मैनेजर पूजा मिश्रा, स्टेट मैनेजर सुष्मिता मंडल, ट्रेनर सोनाली हांसदा तथा सेंटर मैनेजर विक्की मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल अभ्यर्थियों के लिए, बल्कि सक्षम चाईबासा केंद्र और पूरे पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए गर्व का विषय है।


Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि यह सफलता कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा अन्य युवाओं को भी कौशल विकास कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी।