जगन्नाथपुर (सिंहभूम) | जगन्नाथपुर के पोटका क्षेत्र में स्थित देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन किया गया। इस नए पेट्रोल पंप का उद्घाटन सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर विधिवत रूप से किया।
Contact no :- +91 9241456784
यह पेट्रोल पंप पहले से ही चक्रधरपुर क्षेत्र में ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है, और अब इसकी सेवाएं जगन्नाथपुर तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी उपलब्ध होंगी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
इस अवसर पर पेट्रोल पंप के संचालक उदय माझी ने कहा कि चक्रधरपुर की तरह ही जगन्नाथपुर में भी ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण ईंधन, सही मात्रा और बेहतर ग्राहक सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि नए पंप के शुरू होने से स्थानीय लोगों को ईंधन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।
Book your slot today : +91 7250214782
उद्घाटन समारोह में झामुमो के केंद्रीय सदस्य अभिषेक सिंकु, डॉ. धनु माझी, पार्वती सामंता, सोनू सिरका, देवा मुर्मू, भीम माझी, संतोष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं ग्राहक उपस्थित रहे।
चक्रधरपुर | झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में शनिवार को अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति (एसडीएलसी), चक्रधरपुर परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
Contact no :- +91 9241456784
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम” का नारा लगाते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजे-1 अजय कुमार सिंह, एसीजेएम कृष्णा लोहारा तथा एसडीजेएम सह सचिव, अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति अंकित कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों एवं अधिकार मित्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रमुख रूप से अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह देव, सरकारी अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव, चरण बॉयपाय, नाजीर बबलू सामड, पंकज मंडल तथा अधिकार मित्र मनोज खंडाईत, श्वेता रवानी, राजशेखर, राहुल प्रधान, देवव्रत प्रधान, करण कुंभकार, मंजू जामुदा, रीना प्रधान एवं जननी प्रधान सहित न्यायालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
चाईबासा | विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं झारखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने अपने आवासीय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान दोनों नेताओं ने आम जनता से प्रकृति को बचाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।
Contact no :- +91 9241456784
“आज की पूँजी, कल का भविष्य”: मधु कोड़ा आवासीय परिसर में लगे आम के पेड़ों के बीच संदेश देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि जिन पेड़ों को उन्होंने पहले लगाया था, वे आज फल दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज की पूँजी ही कल का भविष्य है। पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने के लिए सभी को पौधरोपण करना चाहिए।”
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधा अवश्य लगाना चाहिए, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
Book your slot today : +91 7250214782
“पर्यावरण बचेगा तभी मानव जीवन बचेगा”: गीता कोड़ा पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने भी देश और प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने बगीचे की झलक साझा करते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों में उन्होंने अपने आवासीय परिसर में आम, आँवला, रुद्राक्ष, कल्पतरु, सखुआ और जामुन जैसे अनेक फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए हैं, जो अब पूरी तरह विकसित हो चुके हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, “पर्यावरण बचेगा, तभी हम सब बचेंगे। यदि पर्यावरण नहीं रहेगा तो मानव जीवन का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा।” उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेश को आगे बढ़ाते हुए सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
चाईबासा | पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत मनोहरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज अथवा अंडरपास निर्माण तथा क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर नागरिक सुविधा समिति, मनोहरपुर द्वारा चलाया गया वृहद हस्ताक्षर अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अब समिति अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी में जुट गई है।
Contact no :- +91 9241456784
समिति के संयोजक सदस्य अश्विनी बघेल, सुशील बारला सहित अन्य सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि मनोहरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज या अंडरपास निर्माण तथा अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर चलाए गए इस अभियान में क्षेत्र के हजारों लोगों ने स्वेच्छा से भाग लेकर अपना समर्थन दिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही समिति का एक प्रतिनिधिमंडल चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से मुलाकात करेगा और क्षेत्र की रेल समस्याओं से संबंधित मांगपत्र सौंपेगा। इस संबंध में स्थानीय रेल अधिकारियों को आवेदन भी सौंप दिया गया है। जैसे ही मुलाकात का समय निर्धारित होगा, समिति द्वारा विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
समिति के सदस्यों ने कहा कि मनोहरपुर रेलवे फाटक क्षेत्र की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक बन चुका है। फाटक पर ओवरब्रिज अथवा अंडरपास नहीं होने के कारण आम लोगों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका दावा है कि यह रेलवे फाटक 24 घंटे में औसतन लगभग 18 घंटे तक बंद रहता है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है। कई बार आपातकालीन परिस्थितियों में भी लोगों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
Book your slot today : +91 7250214782
इसके अलावा, कोरोना काल में बंद की गई कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन अब तक पुनः शुरू नहीं किया गया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि रेल प्रशासन द्वारा इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो जनता के सहयोग से चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।
Book your slot today : +91 7250214782
समिति ने रेलवे प्रशासन से मनोहरपुर रेलवे फाटक पर जल्द से जल्द ओवरब्रिज अथवा अंडरपास निर्माण कराने तथा क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए आवश्यक ट्रेनों के ठहराव और बंद ट्रेनों के पुनः परिचालन की मांग की है।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड अंतर्गत धोलाबनी गांव में 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम मुंडा जगन्नाथ महली के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा सहित प्रशासनिक टीम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
Contact no :- +91 9241456784
इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रैली में गांव के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा ने सभी ग्रामवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण केवल पेड़-पौधों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वच्छ हवा, स्वच्छ जल और स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो समाज भी स्वस्थ और सुरक्षित रहेगा। उन्होंने पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज हमें जो छाया, फल और शुद्ध हवा मिल रही है, वह उन्हीं का परिणाम है। इसलिए हमें भी आने वाली पीढ़ियों के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।
Book your slot today : +91 7250214782
वहीं ग्राम मुंडा जगन्नाथ महली ने अपने संबोधन में कहा कि कोल्हान क्षेत्र सदियों से जंगल, पहाड़, नदी और प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध रहा है। आदिवासी समाज ने हमेशा प्रकृति को अपनी संस्कृति, परंपरा और जीवन का अभिन्न हिस्सा माना है। जल, जंगल और जमीन हमारी पहचान हैं और इनकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार पेड़ों की कटाई, बढ़ते प्रदूषण, प्लास्टिक के अंधाधुंध उपयोग तथा प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है, जिसका प्रभाव मौसम चक्र, वर्षा, जल स्रोतों और प्राकृतिक संतुलन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि आज हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में आम नागरिकों को आवश्यक दवाओं की निर्बाध एवं समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नशा युक्त दवाओं की अवैध बिक्री एवं दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में जिले के केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
Contact no :- +91 9241456784
बैठक में शहरी क्षेत्रों में आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान भी 24×7 आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस क्रम में केमिस्ट एसोसिएशन को संगठन स्तर पर रोस्टर प्रणाली तैयार करने का निर्देश दिया गया, जिसके तहत निर्धारित समयावधि के अनुसार विभिन्न दवा दुकानों का संचालन किया जा सकेगा। इससे रात्रि समय अथवा आकस्मिक स्वास्थ्य परिस्थितियों में आम नागरिकों को दवाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाएं सीधे तौर पर आम जनता की मूल आवश्यकताओं से संबंधित हैं, इसलिए दवा दुकानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने दवा विक्रेताओं की सामाजिक जिम्मेदारी पर बल देते हुए कहा कि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के साथ-साथ नियमों का पालन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में नशा युक्त अथवा प्रतिबंधित दवाओं की अनियमित एवं अवैध बिक्री नहीं होनी चाहिए। सभी दवा विक्रेता लाइसेंस शर्तों एवं दवा नियंत्रण संबंधी प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ दवाओं का दुरुपयोग नशे के उद्देश्य से किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिस पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है।
Book your slot today : +91 7250214782
पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेणु ने बैठक में दवा दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने सभी दवा प्रतिष्ठानों में दुकान के अंदर एवं बाहर कार्यशील सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उनके फुटेज को निर्धारित अवधि तक सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई में सहायता मिलेगी। साथ ही उन्होंने दवा विक्रेताओं से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा असामान्य मात्रा में दवाओं की खरीद की जाती है या कोई गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होती है, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दी जाए।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, पोड़ाहाट–चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, औषधि नियंत्रण विभाग के प्रतिनिधि तथा जिले के केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में प्रशासन की ओर से सभी संबंधित पक्षों से जनहित को प्राथमिकता देते हुए समन्वित रूप से कार्य करने की अपील की गई।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी सहित विभिन्न जिला एवं क्षेत्रीय स्तरीय पदाधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे, जबकि अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
Contact no :- +91 9241456784
बैठक में जिले में आगामी पल्स पोलियो अभियान (28 जून) तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (15 जून) के सफल संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान दोनों स्वास्थ्य कार्यक्रमों के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस दोनों ही कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य से सीधे जुड़े हुए हैं। इसलिए इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, सुदृढ़ कार्ययोजना तथा जमीनी स्तर पर सतत निगरानी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
बैठक में पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने के लिए बूथवार तैयारी, माइक्रोप्लान, दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच, मोबाइल टीमों की तैनाती, स्वास्थ्य कर्मियों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं की सहभागिता तथा शत-प्रतिशत बच्चों को कवर करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ सुदूरवर्ती एवं विशेष क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक बच्चे तक अभियान की पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
Book your slot today : +91 7250214782
वहीं, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत बच्चों एवं किशोरों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य निर्धारित संस्थानों के माध्यम से दवा वितरण और सेवन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों को सुरक्षित रूप से दवा उपलब्ध कराने, अनुपस्थित बच्चों के लिए मॉप-अप गतिविधियां संचालित करने तथा स्वास्थ्य विभाग, विद्यालय शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
समीक्षा के दौरान व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक अभिभावकों तक कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य स्थानीय संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए। बैठक के अंत में जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की कि वे अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा निर्धारित तिथियों पर बच्चों को संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अवश्य दिलाएं।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता तथा उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं नियुक्ति संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
Contact no :- +91 9241456784
बैठक के दौरान बताया गया कि कुमारडुंगी प्रखंड में प्रखंड समन्वयक पद पर कार्यरत बाबूलाल कुंटीया के त्यागपत्र देने के बाद 3 दिसंबर 2025 से यह पद रिक्त है। विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए अभ्यर्थियों की नियुक्ति के उपरांत कोटिवार प्रतीक्षा सूची तैयार की गई थी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
समिति को अवगत कराया गया कि विभागीय अधिसूचना संख्या-1016, दिनांक 1 मार्च 2017 की खंडिका-5 की उपखंडिका-4 के प्रावधान के अनुसार, नियुक्ति के एक वर्ष के भीतर किसी पद के रिक्त होने पर संबंधित श्रेणी की प्रतीक्षा सूची से उस पद को भरा जा सकता है। उक्त प्रावधान के तहत एसटी श्रेणी की प्रतीक्षा सूची से कुमारडुंगी प्रखंड के लिए प्रखंड समन्वयक का चयन करने का निर्णय लिया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक में प्रखंड खुंटपानी एवं मंझारी में कार्यरत लेखापाल-सह-कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा दिए गए त्यागपत्रों को भी जिला स्तरीय चयन समिति ने स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही इन रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए नए सिरे से विज्ञापन प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
समिति ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
चाईबासा | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया।
Contact no :- +91 9241456784
इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल हमारी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छ, सुंदर और हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उपायुक्त ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। इससे न केवल जैव विविधता का संरक्षण होता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में भी महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल का भी संकल्प लेने का आग्रह किया।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने का संदेश भी दिया गया।
चक्रधरपुर | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर परिषद चक्रधरपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुदलीबाड़ी श्मशान घाट के समीप वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
Contact no :- +91 9241456784
कार्यक्रम में नगर परिषद के उपाध्यक्ष विजय साव, अंचलाधिकारी सुरेश चंद्र सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी विजय हांसदा, नगर प्रबंधक अभिषेक राहुल, राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
इस अवसर पर उपाध्यक्ष विजय साव ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवनकाल में कम से कम 10 पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।
Book your slot today : +91 7250214782
वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी विजय हांसदा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा सतत विकास के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा स्वच्छ वातावरण के निर्माण हेतु सामूहिक रूप से संकल्प भी लिया।