Blog

सोनारी में ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार

सोनारी में ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम | जमशेदपुर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोनारी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 43 पुड़िया ब्राउन शुगर और करीब 6 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल की रात गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दोमुहानी पुल के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर सीसीआर डीएसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक महिला समेत तीन युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भारती केवट (40), विशाल केवट (20), रिशु साहू (29) और कुमार बहादुर (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Book your slot today : +91 7250214782

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि सभी आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त थे। हाल ही में इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें ये नशीले पदार्थों की बिक्री करते हुए दिखाई दे रहे थे।

इस संबंध में गुरुवार को सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि शहर में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्थिति में नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सोनुवा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, तीन युवक घायल; एक की हालत गंभीर

सोनुवा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, तीन युवक घायल; एक की हालत गंभीर

चक्रधरपुर | सोनुवा मुख्य मार्ग पर बेगुन मोड़ के समीप गुरुवार शाम एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल तीनों युवक खूंटपानी प्रखंड के कोटसोन गांव के निवासी हैं। अनिल होनहागा, असमान होनहागा और मानसिंह होनहागा गुरुवार सुबह मागे पर्व मनाने के लिए केटीएम बाइक से सोनुवा प्रखंड के लॉन्जों गांव गए थे। शाम में वापस लौटने के दौरान बेगुन मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वे दुर्घटना का शिकार हो गए।

Book your slot today : +91 7250214782

हादसे में अनिल होनहागा को दाहिने घुटने में गंभीर चोट आई है, जबकि असमान होनहागा और मानसिंह होनहागा को पैर और चेहरे पर हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अनिल होनहागा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

कुमारडुंगी: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

कुमारडुंगी: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

कुमारडुंगी | भाजपा कुमारडुंगी मंडल (पूर्वी एवं पश्चिमी) की ओर से पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत दिकूबालकांड स्किल सेंटर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंकु ने किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू, पूर्व जिला अध्यक्ष संजू पांडे, पूर्व प्रत्याशी भूषण पाठ पिंगुवा, प्रखंड प्रमुख नितम गागराई तथा संजीव मटिया की उपस्थिति रही। इसके अलावा जिला के निर्देशानुसार मंडल के अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराने तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में संगठनात्मक संरचना, बूथ स्तर की जिम्मेदारियां, जनसंपर्क एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है और संगठन को मजबूत आधार मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

घाटशिला में श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर विवाद की आशंका, प्रशासन से सुरक्षा की मांग

घाटशिला में श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर विवाद की आशंका, प्रशासन से सुरक्षा की मांग

पूर्वी सिंहभूम | घाटशिला क्षेत्र के सेंगेल परगना अंतर्गत बांकी पंचायत के पुखरिया गांव में आगामी श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर विवाद की आशंका जताई गई है। श्री लखन चन्द्र टुडू ने आरोप लगाया है कि गांव के माझी बंकिमचंद्र टुडू द्वारा श्राद्ध कार्यक्रम में बाधा डालने का षड़यंत्र किया जा सकता है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त को लिखित सूचना दी गई है। साथ ही इसकी प्रतिलिपि घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), एसडीपीओ घाटशिला एवं थाना प्रभारी को भी सौंपी गई है। आवेदन में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

जानकारी के अनुसार, 9 और 10 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस श्राद्ध कर्म में पारंपरिक नशापान (हांड़िया) के स्थान पर निर्मल जल से विधि संपन्न करने का निर्णय लिया गया है, जिसे लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका जताई जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान सेंगेल प्रतिनिधि के रूप में सेंगेल दिशोम परगना सोनाराम सोरेन, झारखंड पोनोत सेंगेल परगना जूनियर मुर्मू, कोल्हान जोनल सेंगेल परगना कुनूराम बास्के सहित रमेश मुर्मू, सुनील कुमार हेंब्रम, फागू माझी एवं बलाई चंद्र मुर्मू उपस्थित रहे।

सरायकेला-खरसावाँ में गृह रक्षक नामांकन परीक्षा संपन्न, दौड़ में 505 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला-खरसावाँ में गृह रक्षक नामांकन परीक्षा संपन्न, दौड़ में 505 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला | सरायकेला-खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा कार्यक्रम के तहत बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 1 अप्रैल को राजनगर प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों तथा 2 अप्रैल को पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच एवं हिन्दी लेखन क्षमता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

राजनगर प्रखंड के कुल 1778 अभ्यर्थियों (652 महिला एवं 1126 पुरुष) में से 420 महिला और 740 पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए।

Book your slot today : +91 7250214782

शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत आयोजित दौड़ में 320 महिला एवं 185 पुरुष अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों ने अगले चरण में ऊँची कूद, लंबी कूद, शॉट पुट और हिन्दी लेखन परीक्षा में भाग लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

सभी चरणों में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर प्राप्त अंकों के अनुसार औपबंधिक अंक पत्र तैयार किया गया है। यह अंक पत्र अभ्यर्थियों की जानकारी हेतु जिला की आधिकारिक वेबसाइट seraikela.nic.in पर अपलोड किया जा रहा है। इसे केवल सूचना के उद्देश्य से सार्वजनिक किया गया है और इसे अंतिम मेधा सूची नहीं माना जाएगा।

गृह रक्षक नव नामांकन की अंतिम मेधा सूची परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी प्रखंडों एवं श्रेणियों के लिए एक साथ अलग से प्रकाशित की जाएगी।

स्वर्णरेखा नदी में प्रदूषण का कहर, सैकड़ों मरी मछलियां मिलने से हड़कंप

स्वर्णरेखा नदी में प्रदूषण का कहर, सैकड़ों मरी मछलियां मिलने से हड़कंप

जमशेदपुर | लौहनगरी की जीवनरेखा मानी जाने वाली स्वर्णरेखा नदी में बढ़ता प्रदूषण अब गंभीर और भयावह रूप लेता जा रहा है। बुधवार को शहर के बाबूडीह लाल भट्ठा क्षेत्र में नदी किनारे बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई क्विंटल मछलियां पानी की सतह पर तैरती हुई देखी गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई और लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा उत्पन्न हो गया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

सुबह जब स्थानीय लोग बाबूडीह घाट पहुंचे, तो वहां का दृश्य अत्यंत विचलित करने वाला था। नदी किनारे और पानी की सतह पर बड़ी संख्या में मछलियां मृत अवस्था में पड़ी थीं। चिंताजनक बात यह भी रही कि खतरे से अनजान कुछ लोग इन मरी हुई मछलियों को इकट्ठा कर अपने साथ ले जाते हुए भी नजर आए, जिससे संभावित स्वास्थ्य जोखिम और बढ़ गया है।
पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, मछलियों की इस सामूहिक मौत का मुख्य कारण पानी में घुलित ऑक्सीजन की कमी (हाइपोक्सिया) हो सकता है। औद्योगिक कचरे और बिना शोधन के सीवरेज के सीधे नदी में गिरने से बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड (BOD) का स्तर बढ़ जाता है, जिससे पानी में घुली ऑक्सीजन का स्तर 4 mg/L से नीचे चला जाता है। यह स्थिति जलीय जीवों के लिए घातक साबित होती है। इसके अतिरिक्त, औद्योगिक रसायनों से बढ़ता अमोनिया स्तर समस्या को और गंभीर बना देता है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस घटना के बाद जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। वर्ष 2010 में स्वर्णरेखा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से बनाई गई योजना अब तक धरातल पर प्रभावी रूप से लागू नहीं हो सकी है। झारखंड हाईकोर्ट द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस प्रगति नजर नहीं आई है।

Book your slot today : +91 7250214782

स्थानीय निवासियों ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र और शहर की बड़ी कंपनियों पर आरोप लगाया है कि वे अपना दूषित पानी अवैध रूप से सीधे नदी में छोड़ रही हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही और निगरानी की कमी के कारण स्वर्णरेखा नदी धीरे-धीरे ‘जहरीली नदी’ में तब्दील होती जा रही है।
बाबूडीह घाट की यह घटना न केवल पर्यावरणीय उपेक्षा का गंभीर उदाहरण है, बल्कि प्रशासन के लिए एक स्पष्ट चेतावनी भी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो स्वर्णरेखा नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

सरायकेला मंडल कारा का संयुक्त निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच

सरायकेला मंडल कारा का संयुक्त निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच

सरायकेला | झारखंड उच्च न्यायालय के 11 मार्च 2026 के आदेश के अनुपालन में मंडल कारा सरायकेला का संयुक्त निरीक्षण डीएलएसए सचिव और सिविल सर्जन द्वारा किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल में चिकित्सा उपकरणों, दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति की स्थिति का आकलन करना था। इस दौरान कारा अधीक्षक और जेलर की मौजूदगी में ओपीडी, औषधालय और जेल अस्पताल का निरीक्षण किया गया तथा स्टाफ से आवश्यक जानकारी ली गई।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण दल ने जेल के विभिन्न वार्डों का भी दौरा किया। कुछ कैदियों ने डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति को लेकर असंतोष जताया। जांच में दवाएं उपलब्ध पाई गईं, लेकिन कुछ जरूरी उपकरणों की कमी सामने आई।

Book your slot today : +91 7250214782

इस पर सिविल सर्जन ने जल्द ही आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही डॉक्टरों की सहायता के लिए एएनएम और मल्टी पर्पस वर्कर की शीघ्र तैनाती की बात कही गई।

निरीक्षण के दौरान दवाओं के स्टॉक रजिस्टर और अन्य अभिलेखों के उचित संधारण के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

कपाली ओपी का औचक निरीक्षण, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

कपाली ओपी का औचक निरीक्षण, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

सरायकेला-खरसावां  |  जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने गुरुवार को कपाली ओपी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपी परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा लंबित मामलों की स्थिति का गहन निरीक्षण किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित गश्ती अभियान चलाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी बनी रहेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

एसपी ने फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि थाने में आने वाले लोगों के साथ संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार किया जाए। साथ ही स्पष्ट किया कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी मौजूद रहे। एसपी के इस औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ी है और कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

जमशेदपुर में चिकन पॉक्स का कहर, घाघीडीह बस्ती में तीन संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

जमशेदपुर में चिकन पॉक्स का कहर, घाघीडीह बस्ती में तीन संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

जमशेदपुर | शहर में बढ़ती गर्मी के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसी क्रम में बागबेड़ा स्थित घाघीडीह बस्ती में चिकन पॉक्स (चेचक) के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संक्रमण की पुष्टि होते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुधवार को मामले की जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देश पर जिला सर्विलांस टीम प्रभावित क्षेत्र में पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से पूरे इलाके में डोर-टू-डोर सर्वे अभियान चलाया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. असद के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने घाघीडीह बस्ती में सघन जांच अभियान संचालित किया। सर्वे के दौरान तीन लोगों में चिकन पॉक्स की पुष्टि हुई है, जबकि दो अन्य संदिग्ध मरीजों के नमूने लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला भेजे गए हैं। टीम में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ सहिया और एएनएम भी शामिल हैं, जो लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गर्मी के मौसम में वैरिकेला-जोस्टर वायरस अधिक सक्रिय हो जाता है। बढ़ते तापमान और कमजोर होती रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण यह संक्रमण तेजी से फैल सकता है, विशेषकर घनी आबादी वाले क्षेत्रों में। अधिकारियों ने बताया कि समय पर पहचान और आवश्यक सावधानियों से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस बीच स्वास्थ्य टीम ने स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लोगों को संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखने, घर और आसपास साफ-सफाई रखने तथा बुखार, शरीर पर लाल दाने या खुजली जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल पर ध्यान देने को कहा गया है, क्योंकि वे इस संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी व्यापक स्तर पर जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

विष्णुगढ़ हत्याकांड: आरोपी के राजनीतिक जुड़ाव के खुलासे के बाद सियासत तेज

विष्णुगढ़ हत्याकांड: आरोपी के राजनीतिक जुड़ाव के खुलासे के बाद सियासत तेज

हजारीबाग | हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची की नृशंस हत्या के मामले में नया मोड़ आने के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। जांच में खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड की साजिश में बच्ची की मां और उसका प्रेमी भीम राम शामिल थे। आरोप है कि भीम राम ने बच्ची का गला दबाकर हत्या की, जबकि उसकी मां ने उसे पकड़ रखा था। यह घटना 24 मार्च की बताई जा रही है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी भीम राम का संबंध भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से रहा है और वह पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेता था। उसके कई फोटो बीजेपी नेताओं के साथ होने की भी चर्चा है। घटना के बाद वह खुद सामने आकर मीडिया में बयान देता रहा और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करता दिखा।

Book your slot today : +91 7250214782

मामले के इस खुलासे के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। झामुमो ने अपने बयान में कहा कि “नवरात्रि के दौरान एक मासूम बच्ची की वीभत्स हत्या ने मानवता को शर्मसार कर दिया है,” और बीजेपी पर गंभीर सवाल उठाए। पार्टी ने बीजेपी को “निर्दयी और असंवेदनशील” करार देते हुए सोशल मीडिया पर लगातार निशाना साधा है।

Book your slot today : +91 7250214782

गौरतलब है कि इस खुलासे से पहले बीजेपी राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमलावर थी। हालांकि, आरोपी के कथित राजनीतिक संबंध सामने आने के बाद अब दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।