झारखंड मौसम अपडेट: 27 मार्च को बारिश और आंधी की संभावना, येलो अलर्ट जारी

झारखंड में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 मार्च को राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज के साथ आंधी और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को रांची सहित कोल्हान क्षेत्र के सभी जिलों, साथ ही खूंटी, रामगढ़, बोकारो और हजारीबाग में आंशिक बादल रहेंगे। वहीं, 27 मार्च से संताल परगना को छोड़कर बाकी जिलों में आंधी-गरज के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है।

Book your slot today : +91 7250214782

पिछले 24 घंटे में पलामू में हल्की बारिश हुई, जबकि रांची समेत कई जिलों में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिसके बाद इसमें गिरावट आने की संभावना है। राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 35.9 डिग्री दर्ज किया गया।

तापमान की बात करें तो बोकारो सबसे गर्म और रांची सबसे ठंडा रहा। रांची का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम 17.1 डिग्री दर्ज किया गया।

इधर, रांची में 25 मार्च को बिजली मरम्मत कार्य के कारण कई इलाकों में 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी। सिंहमोड़, हटिया, डोरंडा, एजी मोड़, कोकर, अशोक नगर समेत कई इलाकों में एलटी लाइन मरम्मत और कवर लगाने का काम किया जाएगा, जिससे इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

By maskal.news

You May Also Like