चाईबासा | पुलिस केंद्र चाईबासा में दिवंगत आरक्षी अजय किशोर खाका को श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान पूरे पुलिस विभाग में दुख का माहौल रहा और अधिकारियों व जवानों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, एसडीपीओ (सदर) बाहमन टूटी, मुख्यालय डीएसपी शिवेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कर्ण सिंह, महामंत्री रमेश उरांव, उपाध्यक्ष प्रदीप टोप्पो और सहायक मंत्री निर्भय राज समेत अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी।

इसके अलावा चाईबासा शाखा के अध्यक्ष प्रदीप ओलिभर मिंज, सचिव ताराचंद महतो, उपाध्यक्ष किशुन मुर्मू, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र मांझी सहित अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
अंतिम सलामी के बाद एसोसिएशन की ओर से परिवार को अंतिम संस्कार के लिए ₹20,000 की मदद दी गई। इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके काम को याद किया।

