नगरपालिका चुनाव 2026: सरायकेला-खरसावां में आदर्श आचार संहिता व निर्वाचन व्यय को लेकर प्रशिक्षण आयोजित

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार सभी स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कोषांग सक्रिय हैं, वहीं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों का प्रशिक्षण भी लगातार जारी है।
इसी क्रम में समाहरणालय के सभा कक्ष में नगरपालिका आम चुनाव 2026 के तहत आदर्श आचार संहिता तथा व्यय एवं मूल्यांकन सेल (Expenditure and Evaluation Cell) से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान नगर पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम चुनावों में निर्धारित खर्च की सीमा, खर्च करने की प्रक्रिया तथा निर्वाचन व्यय का लेखा-जोखा संधारित करने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही अभ्यर्थियों, सरकारी विभागों एवं सरकारी कर्मियों के लिए लागू आदर्श आचार संहिता तथा उल्लंघन की स्थिति में दंड के प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

By maskal.news

You May Also Like