सरायकेला : उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद अधीक्षक झितिज विजय मिंज के निर्देशन में राजनगर थाना क्षेत्र के मुराकाटी और जोजोगोडा गांव में अवैध महुआ शराब के अड्डों पर छापेमारी की गई।
इस कार्रवाई में 80 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई, जबकि 1200 किलोग्राम जावा महुआ को नियमानुसार नष्ट किया गया। साथ ही अवैध शराब अड्डा संचालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।
अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी, 80 लीटर शराब जब्त, 1200 किलो जावा महुआ नष्ट

