पश्चिमी सिंहभूम के सभी प्रखंड मुख्यालयों में झामुमो का धरना, MMDR संशोधन कानून वापस लेने की मांग

चाईबासा | खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन कानून-2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से शनिवार को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन में पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने हिस्सा लिया।

Contact us :- 7004820253

धरना को संबोधित करते हुए झामुमो पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि यदि खनिज सेस का पैसा रुकता है, तो मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और अन्य राज्य संपोषित योजनाओं पर संकट उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन कानून-2026 को राज्यों और राज्यवासियों के संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए कहा कि कानून वापस लिए जाने तक झामुमो का संघर्ष जारी रहेगा।
धरना-प्रदर्शन के बाद संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में संशोधित कानून को शिथिल करने तथा 25 जुलाई 2024 को सर्वोच्च न्यायालय की नौ सदस्यीय संविधान पीठ द्वारा Mineral Area Development Authority v. Steel Authority of India Ltd. मामले में राज्यों के खनिज अधिकारों एवं खनिज-युक्त भूमि पर कराधान संबंधी शक्तियों को लेकर दिए गए निर्णय को अक्षरशः लागू करने की मांग की गई।

Contact no :- +91 8553588326

जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। सदर प्रखंड में भू-राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला संगठन सचिव मानाराम कुदादा, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, केंद्रीय सदस्य मोनिका बोयपाई, चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, सदर प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी, चाईबासा नगर अध्यक्ष राहुल तिवारी और प्रखंड प्रमुख मंजु देवगम सहित अन्य मौजूद रहे।

Contact no :- +91 9337736501

तांतनगर में विधायक निरल पुरती, जिला संयुक्त सचिव विश्वनाथ बाड़ा, प्रखंड अध्यक्ष जवाहर बोयपाई और प्रमुख चांदमनी सिरका शामिल हुए। सोनुवा और गोइलकेरा में विधायक जगत माझी, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला संगठन सचिव विनय प्रधान, सोनुवा प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो तथा गोइलकेरा प्रखंड अध्यक्ष गणेश बोदरा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

चक्रधरपुर में विधायक सुखराम उरांव, नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई और नगर अध्यक्ष वसीम अकरम सहित अन्य ने धरना में हिस्सा लिया। बंदगांव में जिला उपाध्यक्ष प्रेम मुंडरी, केंद्रीय सदस्य मिथुन गागराई, प्रखंड अध्यक्ष लखन हेम्बरोम और सचिव सुनील लागुरी मौजूद रहे।
इसी तरह मंझारी, कुमारडुंगी, मझगांव, जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, मनोहरपुर, आनंदपुर, गुदड़ी, खूंटपानी, झींकपानी, हाटगम्हरिया और टोंटो प्रखंड मुख्यालयों में भी झामुमो कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। संबंधित प्रखंडों के जिला एवं प्रखंड पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Book your slot today : +91 7250214782

झामुमो जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि पार्टी की ओर से केंद्र सरकार के इस संशोधन के खिलाफ आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

By maskal.news

You May Also Like