चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-21 में सांसद जोबा माझी ने सोमवार को अपने सांसद निधि से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। यह सड़क मास्टर के घर से डीपीएस स्कूल तक लगभग 500 फीट लंबी है, जिसका निर्माण करीब 8 लाख 15 हजार 600 रुपये की लागत से कराया गया है। सड़क नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। सड़क के निर्माण से लोगों को अब सुविधा मिलेगी। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सांसद जोबा माझी का आभार जताया और उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर झामुमो युवा नेता उदय माझी, कनीय अभियंता हरिनंदन रजक, राजेश शर्मा, उदय जयसवाल, संतोष मिश्रा, गौस खान, मुकेश महतो, स्टीवेन ओलियारी, विनोद सिंह, पुष्पा दास सहित अन्य उपस्थित थे।
सांसद जोबा माझी ने वार्ड-21 में पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन, स्थानीय लोगों को मिली राहत
You May Also Like
-
सरायकेला: बीएलए-2 प्रशिक्षण सह संगठन सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम संपन्न, सैकड़ों लोगों ने थामा झामुमो का दामन
maskal.news6 hours agoसरायकेला | झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, सरायकेला-खरसावां द्वारा आयोजित बीएलए-2 प्रशिक्षण सह कार्यशाला एवं संगठन सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम मंगलवार को सरायकेला टाउन हॉल में ... -
जगन्नाथपुर: एसआईआर अभियान के तहत ग्रामीणों को दी गई मतदाता पुनरीक्षण की जानकारी, सामुदायिक भवन निर्माण की उठी मांग
maskal.news10 hours agoजगन्नाथपुर | जगन्नाथपुर प्रखंड के कलेईया पंचायत अंतर्गत गौड़दिघ्या (मूखी टोला) में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत ग्रामीणों को मतदाता सूची पुनरीक्षण संबंधी जानकारी प्र... -
चक्रधरपुर: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने रेल मंत्री से की महाप्रबंधक के दौरे की जांच की मांग
maskal.news10 hours agoचक्रधरपुर । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक षाड़ंगी ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन के 27 मई 2026 को हुए चक्रधरप... -
कृष्ण बल्लभ सहाय की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
maskal.news13 hours agoचाईबासा | संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी Krishna Ballabh Sahay की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हे...

