पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ता सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश, सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग की अपील

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ समीक्षा बैठक कर पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता, उपभोक्ता सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी पेट्रोल पंपों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9241456784

उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक पेट्रोल पंप पर स्वच्छ एवं सुगम शौचालय, पेयजल की व्यवस्था तथा ईंधन की गुणवत्ता जांच से संबंधित अभिलेखों का नियमित रखरखाव किया जाए।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने अग्निशमन उपकरणों और सीसीटीवी कैमरों को हमेशा क्रियाशील रखने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने पर विशेष जोर दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पेट्रोल पंप परिसरों में पौधारोपण करने की अपील की गई। साथ ही, कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, आपातकालीन संपर्क नंबर प्रदर्शित करने तथा दिशा-सूचक एवं सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए पेट्रोल पंप संचालकों से हेलमेट वितरण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने रक्तदान शिविरों के आयोजन में भी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों ने विभिन्न संचालन संबंधी मुद्दों पर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए, जिन पर प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782
By maskal.news

You May Also Like