नीट (यूजी)-2026 के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर उपायुक्त और एसपी ने की समीक्षा बैठक

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में आगामी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी)-2026 के सफल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक पुलिस अधीक्षक (चक्रधरपुर), सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के प्रतिनिधि, विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी तथा परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक उपस्थित थे। इस दौरान परीक्षा आयोजन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि 21 जून 2026 को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर नीट (यूजी)-2026 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि नीट देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। ऐसे में इसके आयोजन में किसी भी प्रकार की त्रुटि, लापरवाही अथवा अव्यवस्था की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा से पूर्व केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। केंद्रों के भीतर और बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

अभ्यर्थियों की सघन जांच (फ्रिस्किंग) को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। कहा गया कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी परीक्षार्थियों की जांच की जाए, ताकि किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, प्रतिबंधित सामग्री अथवा अनुचित साधनों के उपयोग की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। फ्रिस्किंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके प्राप्ति, सुरक्षित भंडारण, परीक्षा केंद्रों तक परिवहन तथा परीक्षा उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं एवं अन्य गोपनीय सामग्री की वापसी से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि गोपनीय सामग्री के परिवहन एवं संधारण में निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक चरण की निगरानी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा की जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए शहर के सभी होटल, लॉज, धर्मशालाओं एवं अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों की सघन जांच करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में परीक्षा केंद्रों पर अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की भी समीक्षा की गई। सभी केंद्रों पर अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा उपायों का पूर्व परीक्षण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा से दो दिन पूर्व सभी व्यवस्थाओं का मॉक ड्रिल एवं रिहर्सल कर अंतिम सत्यापन करने को कहा गया।
अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों के बाहर पेयजल, छाया तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचाने के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन योजना तैयार करने को कहा गया।
उपायुक्त ने सभी केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा निर्धारित समय पर प्रारंभ हो तथा किसी भी अभ्यर्थी को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी स्तरों पर समन्वित एवं जिम्मेदार कार्यशैली अपनाई जाए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परीक्षा के दिन त्वरित कार्रवाई बल (क्यूआरटी) को पूरी तरह सक्रिय रखा जाएगा, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति, सुरक्षा संबंधी चुनौती अथवा विधि-व्यवस्था की स्थिति से तत्काल प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
अंत में उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य नीट (यूजी)-2026 परीक्षा का निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय, जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ कार्य करें, ताकि परीक्षा का संचालन राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

By maskal.news

You May Also Like