चाईबासा : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को टोटों प्रखंड के सेरेंगसिया पहुंचे। शहीद दिवस के अवसर पर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आयोजित सभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी आने वाली पीढ़ी, विशेषकर बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाएं, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के अभाव में समाज कमजोर होता है। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती के लिए जरूरी है कि बच्चे आगे चलकर जज, वकील, आईएएस और आईपीएस जैसे पदों तक पहुंचें। शिक्षा ही सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक विकास की मजबूत नींव है।
शहीद दिवस पर सेरेंगसिया पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा को बताया समाज की मजबूत नींव
You May Also Like
-
पारिवारिक परंपरा निभाने मामा घर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन भी रहीं साथ
maskal.news11 hours agoचांडिल | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल पहुंचे। यहां उन्होंने धातकीडीह (कांगलाटांड़)... -
एसआईआर-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने पर जोर
maskal.news1 day agoसरायकेला | सरायकेला स्थित समाहरणालय सभागार में एसआईआर-2026 (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अब तक हुई... -
दीपावली और छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
maskal.news3 days agoसरायकेला | आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर शनिवार को समाहर... -
सरायकेला में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, गिट्टी लदा हाइवा जब्त
maskal.news3 days agoसरायकेला | सरायकेला - खरसावाँ जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में 31 अक्टूबर को वाहन जांच अभियान के दौरान राजनगर म...

