खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने परिवार संग भरा एसआईआर एन्यूमरेशन फॉर्म

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने परिवार संग भरा एसआईआर एन्यूमरेशन फॉर्म

खरसावां | खरसावां विधानसभा क्षेत्र संख्या-57 के विधायक दशरथ गागराई ने बुधवार को अपने पैतृक गांव लोसोदिकी स्थित आवास पर परिवार के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया। उन्होंने बीएलओ के समक्ष स्वयं फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस दौरान विधायक की धर्मपत्नी बांसती गागराई ने भी अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया। एसआईआर अभियान में विधायक के पुत्र, पुत्री, भाई, भाभी समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदाता सत्यापन फॉर्म भरा।

Contact no :- +91 8553588326

विधायक दशरथ गागराई ने सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय के भीतर एसआईआर प्रक्रिया पूरी कर मतदाता सूची में दर्ज अपनी जानकारी का सत्यापन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने लोगों से सही और पूर्ण जानकारी के साथ प्रपत्र भरने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की आधारशिला है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने लोगों से अपने परिवार, पड़ोस और अन्य पात्र मतदाताओं को भी एसआईआर अभियान से जोड़ने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

मौके पर एडीसी जयवर्धन कुमार, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, सुपरवाइजर, बीएलओ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

भाजपा मंगलहाट गम्हरिया मंडल की मासिक बैठक आयोजित, SIR अभियान में सहयोग का आह्वान

भाजपा मंगलहाट गम्हरिया मंडल की मासिक बैठक आयोजित, SIR अभियान में सहयोग का आह्वान

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर में भारतीय जनता पार्टी के मंगलहाट गम्हरिया मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चातोंबा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी चंद्र मोहन तियू तथा पूर्व जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चातोंबा ने हाल के दिनों में मंडल स्तर पर आयोजित विभिन्न पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रमों को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की।


Contact no :- +91 8553588326

पूर्व जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने कहा कि फॉर्म वितरण से लेकर फॉर्म जमा कराने तक कार्यकर्ता हर स्तर पर मतदाताओं की सहायता करें, ताकि कोई भी वैध मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी अवैध व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी से संपर्क कर आवश्यक सहयोग लिया जा सकता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

मंडल प्रभारी चंद्र मोहन तियू ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन किया है और वे इसके लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने पंचायत स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेने, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने तथा लाभार्थियों से संपर्क स्थापित करने पर जोर दिया।
उन्होंने संगठन विस्तार के लिए नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी आह्वान किया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के बाद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत स्वर्गीय राधे सुम्बरूई की स्मृति में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन गीता बिरूवा ने किया।
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिजीत गागराई, शत्रुघ्न हेंब्रम, दिलीप गुप्ता, खुशबू हेम्ब्रम, सुमन गागराई बिरुवा, सितांशु बेहरा, धनसिंह पिंगुवा, सुनीता सिंकु, मंगल हेम्ब्रम, कृष्णा गागराई, हरिकृष्णा प्रधान, गीता बिरूवा, रवींद्र दास, मुक्तमनी सिंकु, प्रदीप नायक, विनोद नायक और विजय पिंगुवा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चक्रधरपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 11 मरीजों को लिया गया गोद, रक्तदान शिविर भी आयोजित

चक्रधरपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 11 मरीजों को लिया गया गोद, रक्तदान शिविर भी आयोजित

चक्रधरपुर | उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के मार्गदर्शन में संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट (चक्रधरपुर) ने नि:क्षय मित्र बनते हुए 11 टीबी (क्षयरोग) मरीजों को गोद लिया। इस अवसर पर मरीजों के बीच पोषणयुक्त न्यूट्रिशन फूड बास्केट का वितरण किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण सहायता उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि टीबी का उपचार सामान्यतः लगभग छह माह तक चलता है। इस अवधि में कोई भी इच्छुक नागरिक, संस्था, सामाजिक संगठन अथवा जनप्रतिनिधि नि:क्षय मित्र बनकर मरीजों को पोषण सहायता प्रदान कर सकता है।


Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने बताया कि एक टीबी मरीज के लिए प्रति माह 600 रुपये की पोषण सहायता दी जा सकती है, जबकि पूरे छह माह के उपचार अवधि के लिए एक मरीज को गोद लेने हेतु कुल 3,600 रुपये का सहयोग अपेक्षित है। सहयोग करने वाले दानदाताओं को उनके योगदान की विधिवत रसीद के साथ संबंधित टीबी मरीज की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Contact no :- +91 9337736501

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी नागरिकों से इस जनकल्याणकारी अभियान से जुड़ने और टीबी मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
इसी क्रम में रक्तदान दिवस के अवसर पर अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर में प्रोजेक्ट जागृति के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

रक्तदान करने वाले सभी शिक्षकों को अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा कॉफी मग और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने रक्तदाताओं के इस मानवीय योगदान की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य कर्मियों और मीडिया कर्मियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान है। प्रत्येक स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से रक्तदान तथा प्रोजेक्ट जागृति जैसे जनहितकारी अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप आयोजित, 258 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण

जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप आयोजित, 258 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण

सरायकेला – खरसावां| जिले में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संवर्धन और योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार, 8 जुलाई 2026 को विभिन्न विद्यालयों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 258 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आवश्यकता के अनुसार विद्यार्थियों को निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शिविरों के दौरान योग प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया तथा नियमित योग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामान्य बीमारियों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करना तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

Contact no :- +91 8553588326

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कदमदिया में डॉ. डिंपल कुंकल ने 51 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। योग प्रशिक्षक भवानी शंकर साहू ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया। शिविर के सफल संचालन में सहिया नीला पड़िहारी का सहयोग रहा।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दुधि में डॉ. सोनाली प्रगति बेंजामिन ने 47 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान पेट दर्द, खुजली, सिरदर्द, त्वचा रोग और सर्दी जैसी सामान्य समस्याओं के लिए आवश्यक दवाइयां एवं परामर्श उपलब्ध कराए गए। योग प्रशिक्षक राकेश साहू एवं सरिता महतो ने योग के महत्व और नियमित अभ्यास के लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सहिया बहनें भी उपस्थित रहीं।

Contact no :- +91 9337736501

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, उदयपुर में डॉ. यासमीन हैदरी ने 65 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यकतानुसार औषधियों का वितरण किया। योग प्रशिक्षक जितेंद्र नाथ महतो ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया और इसके लाभों से अवगत कराया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भंडारीसाई में डॉ. प्रीति कुमारी ने 50 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। पेट दर्द, सिरदर्द, त्वचा रोग, सर्दी और कमजोरी जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में विद्यार्थियों को परामर्श दिया गया तथा आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराई गईं। योग प्रशिक्षक खेला मुर्मू, कलावती महतो एवं सीता सोरेन ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर सहिया भी उपस्थित रहीं।

Book your slot today : +91 7250214782

जगन्नाथपुर स्थित विद्यालय में आयोजित आयुर्विद्या स्वास्थ्य शिविर में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, आम (गम्हरिया) डॉ. प्रभा ने 45 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विद्यार्थियों में मुख्य रूप से सर्दी, खांसी और पेट दर्द जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्याएं पाई गईं, जिनके लिए आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। योग प्रशिक्षिका रसमनी ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया। शिविर के आयोजन में सहिया उषा कुमारी एवं सोनामुनी टुडू का सक्रिय सहयोग रहा।
सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य तथा योग से संबंधित उपयोगी जानकारी प्राप्त की।

सरायकेला में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनीं जनसमस्याएं

सरायकेला में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनीं जनसमस्याएं

सरायकेला | उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए।

Contact no :- +91 9241456784

उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों की क्रमवार समीक्षा करते हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिए। कई मामलों में त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, जबकि अन्य आवेदनों को नियमानुसार निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।

Contact no :- +91 9798542970

जनता दरबार में मुख्य रूप से मत्स्यजीवी समिति द्वारा तालाब बंदोबस्ती की राजस्व दर में की गई वृद्धि पर पुनर्विचार करने, कुचाई प्रखंड के बेरासीसीरूम गांव में विद्युत तारों की मरम्मत कराने, खरसावां स्थित शहीद पार्क के रखरखाव के लिए कार्ययोजना तैयार करने तथा सामान्य दिनों में भी पार्क को आमजन के लिए खुला रखने की मांग की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसके अलावा शहीद चौक एवं शहीद पार्क में संचालित जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाने, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, ईचागढ़ में छात्रा का नामांकन कराने, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ पिछले पांच माह से बाधित रहने, आदित्यपुर क्षेत्र में रैयती भूमि के रास्ते को जबरन अवरुद्ध किए जाने तथा तमोलिया-कपाली मुख्य मार्ग पर बहने वाले दूषित जल की निकासी के लिए सार्वजनिक नाली निर्माण कराने से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।

Contact no :- +91 8553588326

जनता दरबार में भूमि विवाद, पेयजल, विद्युत, राशन सहित विभिन्न जनसमस्याओं और लोकहित से जुड़े मामलों पर भी आवेदन प्रस्तुत किए गए।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने कहा कि साप्ताहिक जनता दरबार आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए लोगों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही गंभीर प्रकृति के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782
डीडी बार हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध; हथियार व बाइक बरामद

डीडी बार हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध; हथियार व बाइक बरामद

जमशेदपुर | जमशेदपुर के चर्चित डीडी बार हत्याकांड में बिष्टुपुर थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों और बालक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कई घातक हथियार, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Contact no :- +91 9241456784

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने मुख्य अभियुक्तों को फरार कराने, हत्या में प्रयुक्त हथियारों को छिपाने तथा साक्ष्य मिटाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Contact no :- +91 9798542970

बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 84/2026 के तहत दर्ज इस मामले में 27 जून की रात डीडी बार के भीतर हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह पर विश्वनाथ लोहरा उर्फ बोदरा तथा उसके साथियों ने हमला किया था। हमले में गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई थी।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इससे पहले इस मामले में पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

Contact no :- +91 8553588326

ताजा कार्रवाई में पुलिस ने डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद, लखिन्द्र लोहार और जगदीश मंडल उर्फ रोहन उर्फ मुर्गा को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि जगदीश मंडल ने मुख्य आरोपियों को फरार होने में मदद की। उस पर हत्या में प्रयुक्त हथियारों को छिपाने और वाहन उपलब्ध कराने का भी आरोप है।

Contact no :- +91 9337736501

गिरफ्तार आरोपियों और विधि-विरुद्ध बालक की निशानदेही पर पुलिस ने एक लोहे का चापड़, एक कुल्हाड़ी, एक भुजाली, एक बड़ा चाकू, आठ लोहे के पंच, एक स्टील की गुप्ती, एक हीरो एमएम मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस बरामद सामान को मामले के महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल कर रही है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782
चाईबासा में 65वीं जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ

चाईबासा में 65वीं जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में 65वीं जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन संत जेवियर बालक मिडिल स्कूल, चाईबासा के मैदान में उपायुक्त मनीष कुमार ने किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

Contact no :- +91 9798542970

उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार, जिला शिक्षा परियोजना के पदाधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, विभिन्न प्रखंडों से आए कोच, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक वर्ग, अंडर-17 बालक वर्ग और अंडर-17 बालिका वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमें अपने-अपने प्रखंड स्तर की सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता हैं। अब ये टीमें जिला स्तर पर खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।


Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त मनीष कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता ग्रामीण और विद्यालय स्तर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा हैं, लेकिन निरंतर सीखते रहना ही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने कहा कि खेल बच्चों के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। खेलों से नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी निष्ठा और सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अपने विद्यालय, प्रखंड और जिले का नाम रोशन करने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

उद्घाटन मैच के साथ प्रतियोगिता का रोमांचक आगाज हुआ। यह प्रतियोगिता संत जेवियर बालक मिडिल स्कूल मैदान और सिंहभूम एसोसिएशन ग्राउंड, चाईबासा में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के विजेता दल राज्य स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रांची में युवक की संदिग्ध मौत के बाद तनाव, परिजनों ने फाइनेंस कंपनी पर मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

रांची में युवक की संदिग्ध मौत के बाद तनाव, परिजनों ने फाइनेंस कंपनी पर मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

रांची | राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मृतक की पहचान सूरज नायक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनका शव स्मार्ट सिटी क्षेत्र में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।

Contact no :- +91 9241456784

घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने धुर्वा स्थित सेक्टर-3 मार्केट के पास विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Contact no :- +91 9798542970

परिजनों का आरोप है कि सूरज नायक पर एक फाइनेंस कंपनी की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उनका कहना है कि कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी ऋण की किस्तों की वसूली को लेकर बार-बार उनके घर पहुंचते थे तथा गाली-गलौज, धमकी और मानसिक प्रताड़ना करते थे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

परिजनों ने विशेष रूप से बजाज फाइनेंस के कुछ कर्मचारियों और एक मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक संबंधित फाइनेंस कंपनी की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Contact no :- +91 8553588326

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Contact no :- +91 9337736501

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक की मौत के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। मामले के वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।

Book your slot today : +91 7250214782
चक्रधरपुर में महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर 27वां महा रक्तदान शिविर आयोजित

चक्रधरपुर में महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर 27वां महा रक्तदान शिविर आयोजित

चक्रधरपुर | भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को श्री शिरडी साईं भक्त मंडल के तत्वावधान में रेलवे कल्याण मंडप में 27वें महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं ने भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम का उद्घाटन चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने साईं बाबा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

Contact no :- +91 9798542970

इस दौरान आयोजन समिति की ओर से उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। डीआरएम ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं हेलमेट देकर सम्मानित किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अपने संबोधन में डीआरएम तरुण हुरिया ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर के लोग सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने बताया कि जल्द ही चक्रधरपुर शहर को अपना ब्लड बैंक मिलने वाला है। ब्लड बैंक शुरू होने के बाद जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को रक्त के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा तथा समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा।

Contact no :- +91 9337736501

आयोजन समिति ने बताया कि श्री शिरडी साईं भक्त मंडल द्वारा प्रत्येक वर्ष दो बार महा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर धोनी फैंस क्लब के सहयोग से 7 जुलाई को विशेष महा रक्तदान शिविर आयोजित करने की परंपरा भी लगातार निभाई जा रही है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, चक्रधरपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष के. डी. शाह, आनंद दोदराजका, डॉ. विजय सिंह गागराई, अनिल यादव, अनवर हुसैन, डिक्की राव, संजीत विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782
पश्चिमी सिंहभूम में आहार दिवस आयोजित, सभी पीडीएस दुकानों पर जुलाई माह के खाद्यान्न का वितरण

पश्चिमी सिंहभूम में आहार दिवस आयोजित, सभी पीडीएस दुकानों पर जुलाई माह के खाद्यान्न का वितरण

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में सोमवार को जिले की सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों पर आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और ग्रीन राशन कार्ड योजना के तहत जुलाई माह का खाद्यान्न पात्र लाभुकों के बीच वितरित किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

राशन वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारु और समयबद्ध ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई। आहार दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने जिले के सभी 18 प्रखंडों के लिए वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की।

Contact no :- +91 9798542970

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण कर राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न की उपलब्धता, स्टॉक पंजी, वितरण पंजी, इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन के माध्यम से हो रहे वितरण, लाभुकों की उपस्थिति तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप वितरण प्रक्रिया की जांच की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने राशन प्राप्त करने आए लाभुकों से भी संवाद किया। उनसे वितरण व्यवस्था, खाद्यान्न की गुणवत्ता, निर्धारित मात्रा और किसी प्रकार की समस्या के संबंध में जानकारी ली गई। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि सभी पात्र कार्डधारियों को बिना किसी भेदभाव और अनावश्यक विलंब के निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमसम्मत रहे।

Contact no :- +91 8553588326

जिला प्रशासन ने सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को निर्देश दिया है कि राशन वितरण के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए। साथ ही प्रत्येक लाभुक का प्रमाणीकरण कर उसे निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए और वितरण से संबंधित सभी अभिलेखों का नियमित संधारण सुनिश्चित किया जाए।

Contact no :- +91 9337736501

जिला प्रशासन का उद्देश्य आहार दिवस के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है, ताकि खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक समय पर और सुगमता से पहुंच सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जिला प्रशासन ने सभी पात्र राशन कार्डधारियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के अनुसार अपने निकटतम जन वितरण प्रणाली दुकान से जुलाई माह का खाद्यान्न प्राप्त करें।

Book your slot today : +91 7250214782

किसी भी प्रकार की अनियमितता या समस्या सामने आने पर इसकी सूचना संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अथवा जिला आपूर्ति कार्यालय को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।