साप्ताहिक जनता दरबार में विभिन्न जनसमस्याओं की सुनवाई, समयबद्ध निष्पादन के निर्देश<br>

साप्ताहिक जनता दरबार में विभिन्न जनसमस्याओं की सुनवाई, समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों एवं आवेदनों की सुनवाई की गई। प्राप्त मामलों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

Lजनता दरबार में मुख्य रूप से सरायकेला अंचल क्षेत्र में गलत रकबा दर्ज होने के कारण पिछले दो वर्षों से लंबित म्यूटेशन से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। इसके अलावा बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में हाटिया नहीं लगाने तथा खेल गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए हाटिया बाजार को अन्य निर्धारित स्थानों एवं मार्गों में सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने और स्टेडियम में लगी लाइटों की मरम्मत कराने से संबंधित आवेदन भी दिए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

इसी क्रम में चांडिल प्रखंड अंतर्गत टुईडूंगरी गांव से ग्राम सभा द्वारा चयनित ग्राम प्रधान के स्थान पर पारंपरिक अधिकार के तहत पिता के निधन के बाद उनके पुत्र को ग्राम प्रधान के रूप में मान्यता प्रदान करने से संबंधित मामला भी जनता दरबार में प्रस्तुत किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

इनके अलावा अन्य कई मामलों से संबंधित प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रेतर कार्रवाई के लिए हस्तांतरित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पात्र लाभुकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जेटेट परीक्षा को लेकर भाजपा नेता पूर्णिमा दास साहू ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना

जेटेट परीक्षा को लेकर भाजपा नेता पूर्णिमा दास साहू ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना

जमशेदपुर: भाजपा नेता पूर्णिमा दास साहू ने झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JH-TET) को लेकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा सवाल उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की कार्यशैली को चिंताजनक और युवाओं के भविष्य के साथ अन्यायपूर्ण बताया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार और युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार की उदासीनता साफ दिखाई दे रही है। जेटेट परीक्षा के आयोजन को लेकर अब तक स्पष्ट नियमावली तैयार नहीं की गई है, जबकि सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट में यह आश्वासन दिया है कि 31 मार्च 2026 तक परीक्षा आयोजित कर ली जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

पूर्णिमा दास साहू ने बताया कि आज झारखंड विधानसभा में उनके द्वारा पूछे गए अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में सरकार ने जानकारी दी कि डब्ल्यू.पी. (एस) संख्या 5355/2025, हरिकेश महतो एवं अन्य बनाम राज्य सरकार मामले में उच्च न्यायालय ने 31 मार्च 2026 तक परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद सरकार अब तक परीक्षा की नियमावली का मसौदा भी अनुमोदित नहीं कर पाई है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में नई नियमावली बनाने के नाम पर आवेदन तो ले लिए गए, लेकिन परीक्षा आयोजित नहीं की गई। ऐसे में दो वर्षों के बाद भी यदि सरकार नियमावली तैयार नहीं कर पाई है, तो इससे युवाओं में निराशा बढ़ना स्वाभाविक है।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार उच्च न्यायालय के आदेशों की अनदेखी कर रही है, वहीं दूसरी ओर झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।

12 साल बाद परिवार से मिला बिछड़ा बेटा, चाईबासा पुलिस की सराहनीय पहल

12 साल बाद परिवार से मिला बिछड़ा बेटा, चाईबासा पुलिस की सराहनीय पहल

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर लगभग 12 वर्षों से अपने परिवार से बिछड़े एक बालक को उसके परिजनों से मिलाया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बालक भटकते हुए केरल राज्य पहुंच गया था, जहां उसकी देख-रेख चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC), केरल द्वारा की जा रही थी। पूछताछ के दौरान बालक ने बताया कि उसका घर चाईबासा जिले में एक पहाड़ के पास है। उसने अपने पिता का नाम बोलराम, माता का नाम मनी, भाई का नाम फंटूश तथा दो बहनों के नाम तुरकी और तेरकी बताया।

Book your slot today : +91 7250214782

बालक द्वारा दी गई इस जानकारी के आधार पर चाईबासा पुलिस ने उसकी तस्वीर और विवरण जिले के सभी थानों में भेजा। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसकी पहचान कराने का प्रयास किया गया। इसके बाद बालक के परिजन सामने आए और आवश्यक सत्यापन कराया गया।
जांच के दौरान बालक की पहचान राजा गोप उर्फ गोमा के रूप में हुई। उसके पिता बोडराम उर्फ बुधराम गोप तथा माता मानी गोप ग्राम हाड़ीमारा, थाना सोनुआ, जिला पश्चिम सिंहभूम के निवासी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे वर्तमान में पश्चिम बंगाल में मजदूरी कर रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके बाद चाईबासा से एक पुलिस टीम केरल भेजी गई। टीम ने 8 मार्च 2026 को CWC, केरल से बालक को अपने संरक्षण में लिया और 10 मार्च 2026 को सोनुआ थाना में उसके परिजनों को विधिवत सुपुर्द कर दिया।
इस सराहनीय पहल को पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और सक्रिय कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

आयुष चिकित्सा पद्धति अपनाने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया प्रेरित

आयुष चिकित्सा पद्धति अपनाने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया प्रेरित

सरायकेला | झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिला आयुष समिति के सौजन्य से राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इसी क्रम में सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय, सरायकेला के प्रांगण में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूनम कुमारी ने कहा कि क्रॉनिक बीमारियों को जड़ से खत्म करने की जो क्षमता आयुर्वेद में है, वह अन्य चिकित्सा पद्धतियों में कम देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि तत्काल राहत के लिए अंग्रेजी दवाओं का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद, योग, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों को अपनाना आवश्यक है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने उपस्थित शिक्षक एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं में राष्ट्र निर्माण की अपार शक्ति निहित होती है। युवा राष्ट्र के कर्णधार हैं और वे इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को आयुष पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला आयुष समिति द्वारा विभिन्न प्रखंडों में चलाए जा रहे स्वास्थ्य जांच शिविरों की जानकारी देते हुए लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील भी की गई। सरायकेला प्रखंड के बड़बिल, कीता एवं मुकुंदपुर सहित अन्य गांवों में भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही खान-पान में सावधानी बरतने तथा दैनिक दिनचर्या में नियमित योग और व्यायाम को शामिल करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

जन समस्याओं के समाधान में 24×7 सक्रिय हैं सरायकेला नगर पंचायत के नव-निर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी

जन समस्याओं के समाधान में 24×7 सक्रिय हैं सरायकेला नगर पंचायत के नव-निर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी

सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत के नव-निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी जन समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। एक कुशल व्यवसायी होने के साथ-साथ लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय रहे मनोज चौधरी अध्यक्ष चुने जाने के बाद जनहित के कार्यों को लेकर नए उत्साह और जुनून के साथ 24×7 लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं।
इसी क्रम में सोमवार सुबह करीब सात बजे वे नगर पंचायत क्षेत्र के देहुरीडीह निवासी हृदय रोग से पीड़ित अभिमन्यु नायक का हाल-चाल जानने उनके घर पहुंचे। उन्होंने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी से बातचीत कर अभिमन्यु नायक के बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में समुचित समन्वय स्थापित कराया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस दौरान उन्होंने बस्ती के लोगों से नशा की लत से दूर रहने की अपील की और कहा कि समाज को इस समस्या से बाहर निकालने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
मनोज चौधरी ने बाल श्रम और छोटे बच्चों को पैसों के लालच में देर रात तालाब में जाकर कमल फूल और अन्य फूल तोड़ने की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई। उन्होंने ऐसे बच्चों के परिजनों को फटकार लगाते हुए कहा कि बच्चों को इस प्रकार के असुरक्षित कार्यों से रोकें और उनका स्कूल में दाखिला सुनिश्चित करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी प्रकार की परेशानी हो तो वे उनसे संपर्क करें, हर संभव सहायता की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि अपने स्वार्थ के लिए बच्चों को पैसे या अन्य प्रलोभन देकर उनके भविष्य से खिलवाड़ न करें। बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Book your slot today : +91 7250214782

बस्तीवासियों से बातचीत के दौरान यह जानकारी मिली कि बैसाखी नामक महिला के निधन के बाद उसके तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मनोज चौधरी ने मौके पर ही बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष ठाकुर को बुलाया और माता-पिता के निधन से अनाथ हुए बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा आवश्यक लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मनोज चौधरी की त्वरित समस्या समाधान की इस कार्यशैली की इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

जराईकेला में सुरक्षा बलों का जनकल्याण कार्यक्रम, ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण

जराईकेला में सुरक्षा बलों का जनकल्याण कार्यक्रम, ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण

कोल्हान (पश्चिम सिंहभूम): पश्चिम सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय बुनियादी विद्यालय, जराईकेला में सुरक्षा बलों की F/134 बटालियन द्वारा जनकल्याण एवं ग्रामीणों के साथ विश्वास निर्माण के उद्देश्य से सिविक एक्शन कार्यक्रम (Civic Action Programme) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मकरंडा गांव के टोला परोडीह क्षेत्र में बटालियन के कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंदन कुमार सिंह ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके साथ ही विद्यालय के बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए पढ़ाई के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जवानों और अधिकारियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण साधन है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस कार्यक्रम में डॉक्टर के.के. सिंह, बी.बी. भक्ता, इंस्पेक्टर सतेंद्र, विद्यालय के शिक्षक चंद्रो महतो, ग्राम मुंडा ममता भूमिज, सुफल बेक, अनीता बेक सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनकल्याण और सुरक्षा बलों व ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

मझगांव विधानसभा क्षेत्र में हाथियों के आतंक व विद्युतीकरण की मांग को लेकर बैठक, आंदोलन की चेतावनी

मझगांव विधानसभा क्षेत्र में हाथियों के आतंक व विद्युतीकरण की मांग को लेकर बैठक, आंदोलन की चेतावनी

चाईबासा:  मझगांव विधानसभा क्षेत्र में जंगली हाथियों द्वारा लगातार घरों को नुकसान पहुंचाने और कई गांवों में अब तक बिजली नहीं पहुंचने की समस्या को लेकर मंझारी प्रखंड के बुनमलता गांव में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य सह झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल ने की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि विगत जनवरी माह से अब तक जंगली हाथियों के झुंड ने कई ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है, लेकिन प्रभावित परिवारों को अब तक उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। इस कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके साथ ही मेरामहोनर पंचायत के पताहातू गांव के टोला संग्रामबासा, नीताबासा, गालाबासा तथा टेंगरा गांव के टोला जोबासाईं में अब तक विद्युतीकरण नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि झारखंड सरकार और वन विभाग के सुस्त रवैये के कारण हाथियों से क्षतिग्रस्त घरों के मुआवजे के लिए सरकार के पास फंड नहीं होने की बात कही जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हाथियों से क्षतिग्रस्त घरों के मुआवजे की मांग को लेकर 24 मार्च 2026 को वन विभाग का घेराव किया जाएगा। वहीं, छूटे हुए गांवों में बिजली पहुंचाने की मांग को लेकर 12 मार्च 2026 को विद्युत विभाग के खप्परसाई कार्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा।
बैठक में रंजीत बिरुवा, पवन बिरुवा, मनोज गोप, शत्रुघ्न कुंकल, विभूति गोप, सूरज गोप, सूरज हांसदा, रोहित पान, मनीष गोप, दूसरु कुंकल, दुर्गा चरण कुंकल समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

पर्यावरण बचाने के दावे धुएँ में: पेड़ काटकर चल रहे अवैध ईंट भट्टे, जिम्मेदार विभाग मौन – रामहरि पेरियार

पर्यावरण बचाने के दावे धुएँ में: पेड़ काटकर चल रहे अवैध ईंट भट्टे, जिम्मेदार विभाग मौन – रामहरि पेरियार

जगन्नाथपुर: एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामहरि पेरियार ने पश्चिम सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बालंडिया–हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग पर कालीमटी और हाटगम्हरिया के बीच संचालित एक अवैध ईंट भट्टे के मामले को गंभीर पर्यावरणीय अपराध बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

रामहरि पेरियार ने कहा कि क्षेत्र में खुलेआम अवैध ईंट भट्टा संचालित किया जा रहा है और ईंट पकाने के लिए बड़े पैमाने पर हरे-भरे पेड़ों की कटाई कर उन्हें भट्टों में जलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मशीनों की मदद से जंगल के बड़े-बड़े पेड़ों को काटकर भट्टों में झोंक दिया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को भारी क्षति पहुंच रही है।
उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक स्थिति है कि एक ओर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर वृक्षारोपण अभियान चलाने और पर्यावरण संरक्षण के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर उसी व्यवस्था की नाक के नीचे जंगलों की अंधाधुंध कटाई कर अवैध ईंट भट्टों का संचालन किया जा रहा है। यह स्थिति कहीं न कहीं जिम्मेदार विभागों की लापरवाही, उदासीनता या संभावित मिलीभगत की ओर भी इशारा करती है।

Book your slot today : +91 7250214782

रामहरि पेरियार ने कहा कि यदि प्रशासन और संबंधित विभाग वास्तव में सक्रिय होते, तो किसी भी व्यक्ति की इतनी हिम्मत नहीं होती कि खुलेआम पेड़ काटकर अवैध भट्टा संचालित करे। यह केवल पर्यावरण के साथ खिलवाड़ ही नहीं, बल्कि कानून और सरकारी व्यवस्था की खुली अवहेलना भी है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से जिला प्रशासन से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टे को तत्काल बंद कराने और पेड़ों की अवैध कटाई में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि किन अधिकारियों की लापरवाही या संरक्षण के कारण इस प्रकार की अवैध गतिविधियां लंबे समय से जारी हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

रामहरि पेरियार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन द्वारा इस गंभीर मामले में शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो एंटी करप्शन ऑफ इंडिया इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाएगा और पर्यावरण संरक्षण तथा जनहित के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को भी बाध्य होगा।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी फाइलों और भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जमीनी स्तर पर भी सख्ती से लागू किया जाना आवश्यक है। जंगल और पर्यावरण किसी एक व्यक्ति की संपत्ति नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमानत हैं, जिन्हें इस तरह नष्ट होने देना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

आदर्श नगर गम्हरिया के आंगनवाड़ी केंद्र में महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आदर्श नगर गम्हरिया के आंगनवाड़ी केंद्र में महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सरायकेला: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा), रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) सरायकेला-खरसावां रमाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में आदर्श नगर, गम्हरिया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में महिलाओं के कानूनी अधिकारों के संबंध में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अंबिका चरण पानी, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल, सरायकेला-खरसावां ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर महिलाएं किन-किन संस्थाओं और अधिकारियों से संपर्क कर सकती हैं तथा किस प्रकार उन्हें कानूनी सहायता प्राप्त हो सकती है।
उन्होंने लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी एक्ट, 1987 की धारा 12 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रावधान के अंतर्गत महिलाओं सहित पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही उन्होंने जिला स्तर पर कार्यरत लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा प्रदान की जाने वाली कानूनी सेवाओं और उनकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास और महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं का राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज महिलाएं देश की लगभग आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भागीदारी बढ़ाते हुए समाज और देश की प्रगति में अहम भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए बनाए गए विभिन्न संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वे अपने स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें और उन्हें मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में आदर्श नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के पैरा लीगल वालंटियर्स भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया तथा स्थानीय लोगों के बीच विधिक जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर बताया गया कि पैरा लीगल वालंटियर्स द्वारा ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर भी समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं और आम नागरिकों को उनके अधिकारों तथा उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में जागरूक करना है।
कार्यक्रम में स्थानीय महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा समुदाय के अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बाहा पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सामुदायिक जीवन का प्रतीक: मनोज चौधरी

बाहा पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सामुदायिक जीवन का प्रतीक: मनोज चौधरी

सरायकेला: होड महासभा, सरायकेला द्वारा स्थानीय सिद्धू-कान्हू पार्क में बाहा पर्व के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित होकर अपनी पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाजों के साथ उत्सव में शामिल हुए।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत सरायकेला के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर और नगाड़ा बजाकर सांस्कृतिक नृत्य में भाग लिया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और उत्साहपूर्ण हो गया।
इस अवसर पर मनोज कुमार चौधरी ने प्रकृति के रक्षक आदिवासी समाज के सभी भाई-बहनों को “बाहा पर्व” की झारखंडी जोहार के साथ बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाहा पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सामुदायिक जीवन का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीने, अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर रखने तथा समाज में आपसी सहयोग और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

विशिष्ट अतिथि गणेश महाली ने भी आदिवासी समाज की प्राचीन एवं समृद्ध परंपरा, संस्कृति और प्रकृति के साथ उनके गहरे जुड़ाव पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज जल, जंगल और जमीन का सच्चा हितैषी और रक्षक है।

Book your slot today : +91 7250214782

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कार्यक्रम में शामिल होने को अपने लिए अविस्मरणीय पल बताया। उन्होंने कहा कि आदिवासी भाई-बहनों द्वारा जाहेर स्थान पर सच्चे मन से आशीर्वाद देना, साल का फूल कान में लगाकर सम्मान करना, पारंपरिक धोती अपने हाथों से पहनाना तथा अभिवादन के साथ पारंपरिक मादल उतारकर उन्हें बजाने का अवसर देना—इन सभी अनुभवों ने उनके दिल को छू लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेंब्रम, केंद्रीय सदस्य हीरामणि मुर्मू, डॉ. शिव शंकर सोरेन, जीतराय मुर्मू, बारियल मुर्मू, डोमन सोरेन, सुपाई सोरेन, नारायण सोरेन, सुरई हांसदा, नरेन सोरेन, दक्षिण हेंब्रम, श्पामु माझी सहित होड महासभा के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।