गीता बालमुचू OMDC की स्वतंत्र निदेशक नियुक्त, भाजपा ने जताई खुशी

गीता बालमुचू OMDC की स्वतंत्र निदेशक नियुक्त, भाजपा ने जताई खुशी

चाईबासा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिमी सिंहभूम की जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ आदिवासी महिला नेत्री गीता बालमुचू को भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ओडिशा मिनरल्स डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (OMDC) का स्वतंत्र निदेशक (इंडिपेंडेंट डायरेक्टर) नियुक्त किए जाने पर भाजपा ने प्रसन्नता व्यक्त की है। पार्टी ने इसे आदिवासी समाज के सम्मान और गौरव का प्रतीक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाथ ओझा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह नियुक्ति केवल गीता बालमुचू का व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि झारखंड, कोल्हान, पश्चिमी सिंहभूम और पूरे आदिवासी समाज के लिए गौरव का विषय है। भाजपा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आदिवासी समाज को देश के महत्वपूर्ण नीति-निर्माण और निर्णय लेने वाले मंचों पर सम्मानजनक प्रतिनिधित्व प्रदान कर रही है।

Contact no :- +91 8553588326

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गीता बालमुचू लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़ी हुई हैं। वे चाईबासा नगर परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं तथा वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में चाईबासा विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी भी थीं। संगठन में उन्होंने विभिन्न दायित्वों का निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया है।

Contact no :- +91 9337736501

भाजपा ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जैसे राजनीतिक रूप से चुनौतीपूर्ण जिले में उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपा जाना उनके नेतृत्व कौशल और संगठनात्मक क्षमता पर पार्टी के विश्वास का प्रमाण था। अब OMDC के निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति उनके सार्वजनिक जीवन में योगदान और कार्यकुशलता को राष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पार्टी के अनुसार, OMDC के बोर्ड में रहते हुए गीता बालमुचू खनन क्षेत्र से जुड़े नीतिगत निर्णयों, पारदर्शिता, जनहित, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व तथा सामाजिक दायित्वों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। साथ ही, खनिज संपदा से समृद्ध आदिवासी क्षेत्रों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त प्रतिनिधित्व भी मिलेगा।


Book your slot today : +91 7250214782

भाजपा ने विश्वास व्यक्त किया कि गीता बालमुचू अपने अनुभव, ईमानदारी और समर्पण के बल पर इस नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी तथा झारखंड और आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाएंगी।

पश्चिमी सिंहभूम में ग्रामीण आजीविका को मिलेगा बढ़ावा, प्रशासन व ‘प्रदान’ के बीच समन्वय पर जोर

पश्चिमी सिंहभूम में ग्रामीण आजीविका को मिलेगा बढ़ावा, प्रशासन व ‘प्रदान’ के बीच समन्वय पर जोर

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में गैर-सरकारी संस्था प्रदान (PRADAN) के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस सुश्री ईरा जोरवाल, पीएमयू के सदस्य तथा प्रदान संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के दौरान प्रदान संस्था के प्रतिनिधियों ने जिले में संचालित आजीविका संवर्धन से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। संस्था ने बताया कि वर्तमान में सदर चाईबासा, हाटगम्हरिया, टोंटो, चक्रधरपुर, सोनुआ एवं बंदगांव प्रखंडों में लिफ्ट सिंचाई, मछली पालन, हल्दी प्रसंस्करण, कृषि आधारित गतिविधियों तथा अन्य आजीविका कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदान संस्था और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (JSLPS) के बीच बेहतर समन्वय एवं तालमेल आवश्यक है।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों, विशेषकर किसानों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को आजीविका आधारित योजनाओं से जोड़कर उन्हें योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों एवं कृषि संभावनाओं का बेहतर उपयोग करते हुए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रसार, मत्स्य पालन, हल्दी प्रसंस्करण तथा कृषि एवं वनोपज आधारित उत्पादों के मूल्य संवर्धन और प्रभावी बाजारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इससे ग्रामीणों की आय में स्थायी वृद्धि होने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों एवं प्रदान संस्था के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान आजीविका संवर्धन, लिफ्ट एवं टपक सिंचाई, मोबाइल सिंचाई व्यवस्था, मत्स्य पालन, हल्दी प्रोसेसिंग तथा कृषि एवं खाद्य उत्पादों के प्रभावी विपणन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक लाभुकों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार करने पर भी बल दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम को “सशक्त सिंहभूम” बनाने के लिए सभी विभागों, संस्थाओं एवं विकास सहयोगियों का सामूहिक प्रयास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिले का समग्र विकास तभी संभव है, जब ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और प्रत्येक ग्रामीण परिवार की आय में सतत वृद्धि होगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं संस्था के प्रतिनिधियों से समन्वित प्रयासों के माध्यम से ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्धन के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल करने का आह्वान किया।

पश्चिमी सिंहभूम में आयुष विभाग के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल, 377 मरीजों का हुआ उपचार

पश्चिमी सिंहभूम में आयुष विभाग के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल, 377 मरीजों का हुआ उपचार

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न सुदूर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से कुल 377 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण किया गया। विभाग की इस पहल से जिले के अत्यंत पिछड़े एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घर के समीप ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शिविरों के दौरान आधुनिक एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय के साथ मरीजों के रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन, मलेरिया एवं सिकल सेल एनीमिया जैसी बीमारियों की जांच की गई। इसके अलावा शरीर दर्द, पेट संबंधी रोग, महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं, बच्चों एवं बुजुर्गों से जुड़ी बीमारियों तथा त्वचा रोगों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

Contact no :- +91 8553588326

आयुष विभाग के चिकित्सकों की टीम ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविरों में डॉ. प्रदीप, डॉ. सुशील, डॉ. राधिका, डॉ. सूर्या भूषण, डॉ. धर्मराज, डॉ. सुष्मिता, डॉ. आशिक, डॉ. टिम्मा रानी, डॉ. मैनुद्दीन, डॉ. अनीश, डॉ. यशवंती एवं डॉ. कविता सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।

Contact no :- +91 9337736501

ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इन शिविरों का आयोजन मंझारी प्रखंड के दोकाट्टा, गोइलकेरा के कुईड़ा एवं गोइलकेरा बाजार, मनोहरपुर के मौलडीहा, खूंटपानी के गोटाई एवं केंदुसाई, सदर प्रखंड के दलियामार्चा, नोआमुंडी के खास जामदा, चक्रधरपुर के लक्ष्मीपोसी, तांतनगर के कोकचो, हटगम्हरिया के कालीमाटी तथा गुदड़ी प्रखंड के डुरा गांव में किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों एवं बच्चों ने स्वास्थ्य जांच कराकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपचार के साथ-साथ शिविरों में स्वास्थ्य जागरूकता पर भी विशेष बल दिया गया। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने, शुद्ध पेयजल का उपयोग करने तथा तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा किसी भी प्रकार के बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल गांव की सहिया अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782

शिविर के समापन पर ग्रामीणों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षकों एवं चिकित्सकों ने नियमित योगाभ्यास, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए इन आदतों को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।

चक्रधरपुर की दो दवा दुकानों का औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड सही मिले; सुरक्षा मानकों के पालन के दिए निर्देश

चक्रधरपुर की दो दवा दुकानों का औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड सही मिले; सुरक्षा मानकों के पालन के दिए निर्देश

चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिले में दवा निरीक्षक ने चक्रधरपुर स्थित दो खुदरा दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई का उद्देश्य प्रतिबंधित एवं नशीली दवाओं के अवैध भंडारण और बिक्री पर रोक सुनिश्चित करना था।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान एक दुकान में नींद की गोलियां पाई गईं। दवा निरीक्षक ने इन दवाओं के खरीद, बिक्री एवं स्टॉक से संबंधित अभिलेखों की जांच की, जो पूरी तरह सही पाए गए।

Contact no :- +91 8553588326

वहीं दूसरी दुकान में न्यूरोलॉजिकल विकारों के उपचार में प्रयुक्त दवाएं मिलीं, जिनका दुरुपयोग नशीले पदार्थों के रूप में किए जाने की आशंका रहती है। इन दवाओं के खरीद, बिक्री एवं स्टॉक संबंधी दस्तावेजों का भी गहन परीक्षण किया गया, जिसमें सभी रिकॉर्ड नियमानुसार एवं सही पाए गए।

Contact no :- +91 9337736501

इसके अतिरिक्त, दोनों दुकानों में कोडीन युक्त कफ सिरप की उपलब्धता की भी जांच की गई, लेकिन किसी भी दुकान में इसका स्टॉक नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान दवाओं के भंडारण एवं रखरखाव की व्यवस्था दवा एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। दोनों दुकानों में साफ-सफाई की संतोषजनक व्यवस्था तथा संक्रमण से बचाव के लिए ढक्कनयुक्त डस्टबिन का समुचित उपयोग भी पाया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था में कुछ कमियां सामने आईं। एक दुकान में अग्निशामक यंत्र उपलब्ध था, जबकि दूसरी दुकान में इसकी व्यवस्था नहीं मिली। इस पर संबंधित दुकानदार को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्काल अग्निशामक यंत्र स्थापित करने का सख्त निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान दोनों दुकानों में सीसीटीवी कैमरे चालू अवस्था में मिले। दवा निरीक्षक ने दुकानदारों को कैमरों का फोकस मुख्य रूप से दुकान के प्रवेश द्वार एवं सामने के क्षेत्र की ओर रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की प्रभावी निगरानी की जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782

दवा निरीक्षक को निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। इसके बावजूद, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दोनों दुकानों पर जागरूकता संबंधी पोस्टर लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, दुकानदारों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि वे बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) के किसी भी प्रकार की दवा का विक्रय न करें। उन्हें यह भी निर्देशित किया गया कि आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल संबंधित पदाधिकारी अथवा निकटतम पुलिस थाना को इसकी सूचना दें।

सदर अस्पताल चाईबासा के मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में जटिल शल्य चिकित्सा सफल, महिला मरीज का बायां अंडाशय सुरक्षित निकाला गया

सदर अस्पताल चाईबासा के मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में जटिल शल्य चिकित्सा सफल, महिला मरीज का बायां अंडाशय सुरक्षित निकाला गया

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल, चाईबासा के अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (शल्य कक्ष) में एक महिला मरीज की जटिल शल्य चिकित्सा सफलतापूर्वक संपन्न की गई। मरीज को पेट संबंधी गंभीर समस्या तथा बाएं अंडाशय में जटिल रोग की आशंका के कारण ऑपरेशन की आवश्यकता थी।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आवश्यक जांच एवं गहन परीक्षण के बाद शल्य चिकित्सा कर प्रभावित बाएं अंडाशय को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ऑपरेशन सफल रहा और वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर है। उसे चिकित्सकों की सतत निगरानी में रखा गया है।

Contact no :- +91 8553588326

इस सफल शल्य चिकित्सा का नेतृत्व सर्जन डॉ. प्रदीप्तो मांझी एवं डॉ. प्रिंस पिंगुआ ने किया। वहीं, निश्चेतना (एनेस्थीसिया) की जिम्मेदारी डॉ. गीता रानी टुडू एवं डॉ. अमित तिर्की ने संभाली। इस जटिल प्रक्रिया को सफल बनाने में शल्य कक्ष के नर्सिंग कर्मियों, तकनीकी सहायकों तथा संपूर्ण ऑपरेशन थिएटर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Contact no :- +91 9337736501

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सदर अस्पताल, चाईबासा में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के कारण अब जटिल एवं उच्च स्तरीय शल्य चिकित्साएं भी स्थानीय स्तर पर सफलतापूर्वक की जा रही हैं। इससे पश्चिमी सिंहभूम सहित आसपास के जिलों के मरीजों को अपने जिले में ही गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा मिल रही है और उन्हें इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता भी कम हो रही है।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सिविल सर्जन एवं अस्पताल प्रबंधन ने सफल शल्य चिकित्सा के लिए सर्जिकल टीम, एनेस्थीसिया टीम, नर्सिंग स्टाफ तथा ऑपरेशन थिएटर से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। साथ ही प्रबंधन ने दोहराया कि सदर अस्पताल, चाईबासा आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के माध्यम से आमजन को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Book your slot today : +91 7250214782
पश्चिमी सिंहभूम के 18 अंचलों में विशेष राजस्व शिविर, 591 में से 566 आवेदनों का त्वरित निष्पादन

पश्चिमी सिंहभूम के 18 अंचलों में विशेष राजस्व शिविर, 591 में से 566 आवेदनों का त्वरित निष्पादन

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल पर जिले के सभी 18 अंचल क्षेत्रों में राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों का उद्देश्य आमजनों को दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी-2 सुधार, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र, ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत करने सहित विभिन्न राजस्व सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराना तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना था।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शिविरों के दौरान आम नागरिकों से विभिन्न राजस्व सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित कुल 522 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 512 आवेदनों का तत्काल निष्पादन किया गया। इसके अलावा 45 मामलों में भू-लगान संग्रह किया गया तथा विविध विषयों से संबंधित 14 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 6 आवेदनों का निष्पादन किया गया।

Contact no :- +91 8553588326

इस प्रकार जिले के सभी 18 अंचलों में आयोजित विशेष राजस्व शिविरों के माध्यम से कुल 591 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 566 आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर आमजनों को राहत प्रदान की गई।

Contact no :- +91 9337736501

जिला प्रशासन ने बताया कि आम नागरिकों को राजस्व सेवाएं उनके नजदीक और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे विशेष राजस्व शिविरों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से राजस्व संबंधी सेवाओं को पारदर्शी, सरल एवं प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए इन विशेष शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Book your slot today : +91 7250214782
मझगांव मारपीट मामले में अस्पताल पहुंचे बाबूलाल मरांडी व अन्य भाजपा नेता, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

मझगांव मारपीट मामले में अस्पताल पहुंचे बाबूलाल मरांडी व अन्य भाजपा नेता, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

चाईबासा | मझगांव थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड तथा वरिष्ठ नेता जे.बी. तुबिड़ ने चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचकर घायल ग्रामीणों का हालचाल जाना।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अस्पताल में भर्ती ग्रामीणों ने नेताओं को बताया कि देशाउली में कथित रूप से कचरा फेंके जाने की शिकायत के बाद विवाद उत्पन्न हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में कुछ युवकों ने आदिवासी ग्रामीणों के साथ मारपीट की, लेकिन पुलिस ने उन्हें बचाने के बजाय कोई प्रभावी हस्तक्षेप नहीं किया। ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि इस प्रकार की घटनाएं पूर्व में भी हो चुकी हैं तथा पहले दिए गए आवेदन पर स्थानीय थाना स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।

Contact no :- +91 8553588326

घटना को गंभीर बताते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर बातचीत की और मामले में निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति ने कानून अपने हाथ में लिया है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Contact no :- +91 9337736501

भाजपा नेताओं ने आदिवासी ग्रामीणों के साथ मारपीट के आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि मामले में यदि पुलिस की ओर से किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई है, तो इसकी भी निष्पक्ष जांच कर संबंधित थाना प्रभारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

भाजपा नेताओं ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी समुदाय के व्यक्ति के साथ हिंसा या अन्याय किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

Book your slot today : +91 7250214782
आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सरकारी जमीन पर कथित अवैध जुताई का मामला, पंचायत प्रतिनिधियों ने लिया संज्ञान

आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सरकारी जमीन पर कथित अवैध जुताई का मामला, पंचायत प्रतिनिधियों ने लिया संज्ञान

बंदगांव | प्रखंड के लण्डूपदा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए चिन्हित सरकारी भूमि पर कथित रूप से अज्ञात लोगों द्वारा हल चलाकर जुताई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के मुंडा श्यामघन प्रधान एवं पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान मुंडा श्यामघन प्रधान ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध कब्जा स्वीकार्य नहीं है।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के लिए निर्धारित भूमि पर इस प्रकार की गतिविधियां न केवल सरकारी कार्यों को प्रभावित कर सकती हैं, बल्कि गांव में विवाद की स्थिति भी उत्पन्न कर सकती हैं। उन्होंने संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

Contact no :- +91 9337736501

वहीं, पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर इसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही ग्रामीणों की बैठक बुलाकर पूरे प्रकरण पर चर्चा की जाएगी तथा भविष्य में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

फिलहाल, इस मामले में किसी व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है और न ही प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी किया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

Book your slot today : +91 7250214782
15 दिवसीय योग, आयुर्वेद एवं नशा मुक्ति शिविर का भव्य समापन, नियमित योग अपनाने का लिया संकल्प

15 दिवसीय योग, आयुर्वेद एवं नशा मुक्ति शिविर का भव्य समापन, नियमित योग अपनाने का लिया संकल्प

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित 15 दिवसीय योग, आयुर्वेद दर्शन एवं नशा मुक्ति शिविर का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी, युवा, योग साधक एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

समारोह के दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य योग प्रशिक्षक किशोर मिश्रा को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष एवं चैंबर के महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय के तनावपूर्ण जीवन में योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली का आधार बन चुका है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर नियमित योग अपनाने की अपील करते हुए कहा कि नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव हैं।

Contact no :- +91 8553588326

मुख्य योग प्रशिक्षक किशोर मिश्रा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन अनुशासित बनता है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद प्राकृतिक एवं संतुलित जीवन जीने की वैज्ञानिक पद्धति है तथा योग आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी अनेक बीमारियों की रोकथाम का प्रभावी माध्यम है।

Contact no :- +91 9337736501

इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के जिला प्रतिनिधि नंदकिशोर झा, वीरेंद्र नाथ महतो एवं विश्वनाथ परिहारी ने भी योग और आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से प्रतिदिन 30 से 45 मिनट योग करने तथा परिवार के प्रत्येक सदस्य को योग से जोड़ने का आह्वान किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

चैंबर अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि शिविर को लोगों का भरपूर सहयोग और उत्साह मिला। उन्होंने विश्वास जताया कि चैंबर भविष्य में भी व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकार एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

Book your slot today : +91 7250214782

समापन समारोह में गौर गोविंद साह, सत्यनारायण अग्रवाल, संजय अग्रवाल गुप्ता, केशव पड़िहारी, आकाश अग्रवाल, शंकर साहू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, योग साधक एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने, आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

पश्चिमी सिंहभूम के सभी 18 प्रखंडों में नोडल पदाधिकारियों का निरीक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं व मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

पश्चिमी सिंहभूम के सभी 18 प्रखंडों में नोडल पदाधिकारियों का निरीक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं व मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी 18 प्रखंडों में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विशेष अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन की सतत निगरानी के उद्देश्य से प्रतिनियुक्त वरीय नोडल पदाधिकारी एवं सहायक नोडल पदाधिकारियों ने अपने-अपने अधिसूचित प्रखंड क्षेत्रों का विस्तृत भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर मतदान केंद्रों तक संचालित गतिविधियों का स्थल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

भ्रमण के दौरान पदाधिकारियों ने “प्रोजेक्ट बचपन–भविष्य की राहें” के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित बाल भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बच्चों के साथ संवाद कर उनके पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित सभी गतिविधियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 8553588326

आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं से बातचीत करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव प्रारंभिक बाल्यावस्था में ही रखी जाती है। ऐसे में प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा संबंधी सेवाओं की गुणवत्तापूर्ण पहुंच सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Contact no :- +91 9337736501

इसके बाद पदाधिकारियों ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूथ लेवल पदाधिकारियों (बीएलओ), सुपरवाइजरों एवं अन्य निर्वाचन कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मतदाता सूची के अद्यतन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, पात्र मतदाताओं के नामों में संशोधन, स्थानांतरण एवं विलोपन संबंधी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर आयोजित चुनावी पाठशाला में भी पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित मतदाताओं, बीएलओ, बीएलए-2 एवं स्थानीय नागरिकों को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। नागरिकों से अपील की गई कि वे मतदाता सूची में अपने नाम एवं अन्य विवरणों का स्वयं सत्यापन करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से समय रहते आवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर नवमतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान पदाधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कर्मियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों से भी संवाद कर विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
जिला प्रशासन ने बताया कि सभी 18 प्रखंडों में प्रतिनियुक्त वरीय नोडल पदाधिकारी एवं सहायक नोडल पदाधिकारी नियमित रूप से क्षेत्रीय भ्रमण कर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विशेष अभियानों की निगरानी कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान प्राप्त फीडबैक एवं प्रगति प्रतिवेदनों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से जिले के प्रत्येक पात्र लाभुक तक पहुंचाया जा सके।