#मुजफ्फरपुर_आग_हादसा #प्रसाद_हॉस्पिटल #बिहार_समाचार #मुजफ्फरपुर #maskalnews

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, 3 की मौत की पुष्टि, 20 लोगों के हताहत होने की आशंका

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, 3 की मौत की पुष्टि, 20 लोगों के हताहत होने की आशंका

मुजफ्फरपुर | बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 20 लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद अस्पताल के आईसीयू वार्ड में धुआं भर गया, जिससे दम घुटने के कारण तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं, अन्य मरीजों और अस्पताल कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया गया।
प्रशासन और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Book your slot today : +91 7250214782

अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।