राजनीति

जीपीडीपी और 16वें वित्त आयोग की ऑनलाइन प्रविष्टि को लेकर 46 वीएलई का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जीपीडीपी और 16वें वित्त आयोग की ऑनलाइन प्रविष्टि को लेकर 46 वीएलई का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रज्ञा केंद्र संचालकों (वीएलई) का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा 16वें वित्त आयोग के तहत ऑनलाइन प्रविष्टि कार्य को समयबद्ध, त्रुटिरहित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराना था।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्रशिक्षण कार्यक्रम में चक्रधरपुर, बंदगांव और खूंटपानी प्रखंडों के कुल 46 वीएलई ने भाग लिया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर देवेश कांत, सायका नूर और तृप्ति विश्वकर्मा ने प्रतिभागियों को ई-ग्रामस्वराज पोर्टल के संचालन, ग्राम पंचायत विकास योजना की ऑनलाइन प्रविष्टि तथा 16वें वित्त आयोग से संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।

Contact no :- +91 8553588326

प्रशिक्षण के दौरान वीएलई को ई-ग्रामस्वराज पोर्टल पर कार्य करने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, ताकि ऑनलाइन प्रविष्टि के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सके। साथ ही प्रतिभागियों की शंकाओं का मौके पर ही समाधान कर उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाया गया।

Contact no :- +91 9337736501

प्रशिक्षकों ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना ग्रामीण विकास की आधारशिला है और इसकी सफलता पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों तथा वीएलई के बेहतर समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की समय पर ऑनलाइन प्रविष्टि और सही डेटा अपलोड होने से विकास कार्यों की निगरानी, पारदर्शिता तथा प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम में प्रखंड समन्वयक नारायण नायक सहित चक्रधरपुर, बंदगांव और खूंटपानी प्रखंडों के सभी वीएलई उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त तकनीकी ज्ञान का उपयोग पंचायतों में विकास योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी संचालन के लिए करें।

Book your slot today : +91 7250214782
सांसद जोबा माझी ने लोकसभा में उठाया मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, लंबित स्वीकृतियां जल्द पूरी करने की मांग

सांसद जोबा माझी ने लोकसभा में उठाया मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, लंबित स्वीकृतियां जल्द पूरी करने की मांग

चक्रधरपुर | सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने लोकसभा में नियम 377 के तहत पश्चिमी सिंहभूम स्थित भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) की ऐतिहासिक मनोहरपुर लौह अयस्क खदान (चिड़िया) के पूर्ण संचालन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने खदान के विभिन्न पट्टों से संबंधित लंबित वैधानिक एवं वन स्वीकृतियों का शीघ्र निष्पादन करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण परियोजना की ओर आकर्षित किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान सांसद जोबा माझी ने कहा कि मनोहरपुर लौह अयस्क खदान परिसर के अंतर्गत आने वाले धोबिल, मेकलोलेन, अजीताबुरु तथा सुकरी-लुटूरूबुरु क्षेत्रों में लौह अयस्क का विशाल भंडार उपलब्ध है। इसके बावजूद अधिकांश खनन पट्टों में आवश्यक वैधानिक और वन स्वीकृतियां लंबित होने के कारण अब तक पूर्ण स्तर पर खनन कार्य शुरू नहीं हो सका है।


Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि यदि इस खदान का पूर्ण संचालन सुनिश्चित किया जाता है, तो देश में लौह अयस्क उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और इस्पात उद्योग को गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

Contact no :- +91 9337736501

इससे एक ओर जहां विदेशों से लौह अयस्क के आयात पर निर्भरता कम होगी, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी सिंहभूम के स्थानीय एवं जनजातीय समुदायों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सांसद जोबा माझी ने केंद्र सरकार से ‘मैनेजमेंट प्लान फॉर सस्टेनेबल माइनिंग’ (एमपीएसएम) की शीघ्र समीक्षा करने तथा लंबित वन एवं अन्य वैधानिक स्वीकृतियों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने वर्ष 1980 से पूर्व प्रभावित क्षेत्रों में वैज्ञानिक तरीके से खनन की अनुमति देने तथा इस संबंध में एक अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन कर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने की भी मांग की, ताकि मनोहरपुर लौह अयस्क खदान के सभी पट्टों का जल्द से जल्द पूर्ण संचालन शुरू किया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782
संयुक्त अभियान में तीन सक्रिय माओवादी गिरफ्तार, AKM-47 समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

संयुक्त अभियान में तीन सक्रिय माओवादी गिरफ्तार, AKM-47 समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

सरायकेला | झारखंड पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में संयुक्त अभियान चलाकर प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक लोडेड AKM-47 राइफल, एक 9 एमएम पिस्टल, जिंदा कारतूस, कोडेक्स वायर (विस्फोटक सामग्री) तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

Contact no :- +91 8553588326

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार, मदन महतो चरण उर्फ शंकर महतो और मीना पहाड़िया उर्फ नेपू पहाड़िया के रूप में हुई है।

Contact no :- +91 9337736501

पुलिस की पूछताछ के बाद दलमा पहाड़ क्षेत्र में छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई। बरामद सामान में एक इंसास राइफल, AKM-47 की 208 जिंदा गोलियां तथा कोडेक्स वायर के दो बंडल शामिल हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि सभी आरोपी किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि वे दलमा क्षेत्र में हुई कई नक्सली घटनाओं, पुलिस बल पर हमलों तथा हथियार लूट की वारदातों में कथित रूप से शामिल रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

यह संयुक्त अभियान झारखंड पुलिस, 203 कोबरा बटालियन, 134वीं बटालियन सीआरपीएफ तथा एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है तथा गिरफ्तार आरोपियों से आगे भी पूछताछ जारी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड अग्निशमन सेवा को 58 अत्याधुनिक फायर टेंडर किए समर्पित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड अग्निशमन सेवा को 58 अत्याधुनिक फायर टेंडर किए समर्पित

रांची | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची के धुर्वा स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित एक समारोह के दौरान झारखंड अग्निशमन सेवा को 58 अत्याधुनिक “Mini Water Tender with Mist Technology” वाहनों की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर सभी वाहनों को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं अग्निशमन कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस ये वाहन आग लगने की घटनाओं में त्वरित और प्रभावी राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

मुख्यमंत्री ने कहा कि आग लगने की घटनाओं में शुरुआती समय सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है, लेकिन अक्सर लोग यह समझ नहीं पाते कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए। कई बार लोग अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करते हैं, तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने विश्वास जताया कि इन आधुनिक वाहनों के बेड़े में शामिल होने से अग्निशमन विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी और जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

Contact no :- +91 9337736501

समारोह के दौरान आधुनिक फायर टेंडरों की मिस्ट टेक्नोलॉजी एवं अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ये वाहन संकरी गलियों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और घनी आबादी वाले इलाकों में भी आसानी से पहुंचकर आग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सक्षम हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में फायर सेफ्टी सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है। आगजनी की एक छोटी सी घटना भी बड़े हादसे का रूप ले सकती है। इसे देखते हुए राज्य सरकार लगातार अग्निशमन सेवा को आधुनिक संसाधनों, अत्याधुनिक उपकरणों और नई तकनीकों से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक नागरिक को बेहतर, सुरक्षित और त्वरित आपदा राहत सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Book your slot today : +91 7250214782
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से, JPSC-JSSC और कानून-व्यवस्था पर सरकार-विपक्ष में होगी तीखी टक्कर

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से, JPSC-JSSC और कानून-व्यवस्था पर सरकार-विपक्ष में होगी तीखी टक्कर

रांची | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र गुरुवार (6 अगस्त) से शुरू हो रहा है। 12 अगस्त तक चलने वाले पांच कार्यदिवसीय इस सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष, विशेषकर भाजपा, JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, राज्य की कानून-व्यवस्था तथा अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं, सत्ता पक्ष भी नीट पेपर लीक, छात्रवृत्ति और जल जीवन मिशन की राशि जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की रणनीति तैयार कर चुका है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

पहले दिन सामान्य कार्यवाही, बाहर प्रदर्शन की संभावना

सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही सामान्य रहेगी। शोक प्रस्ताव के साथ बजट सत्र के दौरान सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों पर की गई कार्रवाई की एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) सदन के पटल पर रखी जाएगी। हालांकि, JPSC-JSSC मुद्दे को लेकर विपक्ष द्वारा सदन के बाहर प्रदर्शन किए जाने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार से इस मुद्दे को सदन के भीतर भी जोरदार तरीके से उठाए जाने के संकेत हैं।

Contact no :- +91 8553588326

सत्ता पक्ष और विपक्ष ने बनाई रणनीति

मानसून सत्र से पहले बुधवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने विधायक दल की बैठक कर अपनी-अपनी रणनीति तय की। बैठक में विधायकों को सदन में तथ्यों और तर्कों के साथ अपनी बात रखने तथा पूरे सत्र के दौरान नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Contact no :- +91 9337736501

सत्र के दौरान प्रश्नकाल, चालू वित्तीय वर्ष के पहले अनुपूरक बजट पर चर्चा, विधानसभा समितियों की रिपोर्ट तथा भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की दो महत्वपूर्ण रिपोर्ट भी सदन में प्रस्तुत की जाएंगी। इन रिपोर्टों में झारखंड में मनरेगा तथा जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन से संबंधित ऑडिट रिपोर्ट शामिल हैं।

आधा दर्जन विधेयक होंगे पेश

सरकार इस मानसून सत्र के दौरान करीब आधा दर्जन विधेयक सदन में पेश कर सकती है। इनमें झारखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 सहित अन्य महत्वपूर्ण विधेयक शामिल हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सत्र का संभावित कार्यक्रम

6 अगस्त: शोक प्रस्ताव, राज्यपाल द्वारा स्वीकृत विधेयकों की जानकारी एवं अन्य सामान्य कार्य।

7 अगस्त: प्रश्नकाल के बाद चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

10 अगस्त: प्रश्नकाल के बाद अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी तथा विनियोग विधेयक पारित कराया जाएगा।

11 अगस्त: प्रश्नकाल के बाद राजकीय विधेयक सदन में प्रस्तुत किए जाएंगे।

12 अगस्त: प्रश्नकाल के बाद राजकीय विधेयकों के साथ गैर-सरकारी संकल्प भी सदन में पेश किए जाएंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

पांच दिनों तक चलने वाले इस मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों पर तीखी बहस और राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता

चाईबासा में स्वच्छता और फॉगिंग अभियान तेज, जलजमाव व सफाई शिकायतों के लिए हेल्पलाइन जारी

चाईबासा में स्वच्छता और फॉगिंग अभियान तेज, जलजमाव व सफाई शिकायतों के लिए हेल्पलाइन जारी

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के मार्गदर्शन में नगर परिषद, चाईबासा द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा वर्षा ऋतु के दौरान नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रतिदिन व्यापक सफाई एवं फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद की ओर से सभी वार्डों में नियमित सफाई कार्यों की निगरानी की जा रही है, ताकि शहर के प्रत्येक क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसी क्रम में नगर परिषद की स्वच्छता टीम ने नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में घर-घर जाकर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण किया। इसके अलावा मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों, आवासीय इलाकों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष साफ-सफाई की गई। वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या से बचाव के लिए नालियों की नियमित सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखा जा रहा है।

Contact no :- +91 8553588326

वर्षा ऋतु में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप तथा डेंगू, मलेरिया सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए नगर परिषद द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, घनी आबादी वाले मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से फॉगिंग कराई जा रही है। साथ ही नागरिकों को घरों एवं आसपास पानी का अनावश्यक जमाव नहीं होने देने, स्वच्छता बनाए रखने तथा ठोस अपशिष्ट का निर्धारित तरीके से निस्तारण करने के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

Contact no :- +91 9337736501

जलजमाव एवं स्वच्छता संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन जारी
नगर परिषद, चाईबासा ने नागरिकों से अपील की है कि यदि नगर क्षेत्र में कहीं जलजमाव, नालियों के अवरुद्ध होने, कचरा उठाव में समस्या या स्वच्छता से संबंधित किसी अन्य प्रकार की शिकायत हो, तो इसकी सूचना तत्काल नगर परिषद कार्यालय को दें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9304222524 जारी किया गया है। नगर परिषद ने आश्वासन दिया है कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

स्वच्छ शहर निर्माण में नागरिकों से सहयोग की अपील
नगर परिषद ने शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। नागरिकों से कहा गया है कि वे घरेलू कचरा निर्धारित समय पर स्वच्छता कर्मियों को ही सौंपें, सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाएं, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट का जिम्मेदारीपूर्वक निस्तारण करें तथा अपने आसपास जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने दें।

Book your slot today : +91 7250214782

नगर परिषद का कहना है कि प्रशासन और आम नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से ही चाईबासा को स्वच्छ, स्वस्थ, सुरक्षित और बेहतर शहरी वातावरण वाला शहर बनाया जा सकता है।

भाजपा मंझारी मंडल की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

भाजपा मंझारी मंडल की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

मंझारी | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंझारी मंडल की बैठक बुधवार को भरवरिया हाटटांड़ में मंडल अध्यक्ष सिद्धेश्वर गोप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए पंचायत एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बड़कुवर गगराई, मंडल प्रभारी प्रताप कटियार महतो, जिला मंत्री बंशीधर प्रधान, एसटी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह कुंकल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गुरुचरण बांकिरा ने किया।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक में प्रत्येक पंचायत के लिए प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजकों की जिम्मेदारियां तय की गईं। मंडल प्रभारी प्रताप कटियार महतो ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, नियमित जनसंपर्क बनाए रखने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने अगले 10 दिनों के भीतर बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाकर युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

Contact no :- +91 9337736501

पूर्व मंत्री बड़कुवर गगराई ने अपने संबोधन में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी के बीएलए-2 कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ के बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाता सूची का सत्यापन करें तथा पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने में सहयोग करें। उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रस्तावित कलश वंदन अभियान की जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक के दौरान पूर्व मंत्री ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपनी पार्टी का पक्ष रखते हुए कार्यकर्ताओं से जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया।
बैठक में रामचंद्र गोप, गुरुचरण बांकिरा, सिकंदर हेंब्रम, साधुचरण पिंगुवा, समीर बिरुवा, अजीत प्रधान, खगेश्वर रावत, सुशील गोप, मानकी हेंब्रम, लक्ष्मण पान, रामजीवन बिरुवा, पूर्णेंदु शेखर कालिंदी, सुमंत कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782
सरायकेला में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर

सरायकेला में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर

सरायकेला | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश तथा झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत बुधवार को जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि सभी पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल किए जा सकें तथा अपात्र एवं त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को हटाया जा सके।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त को ईचागढ़, सरायकेला (अनुसूचित जनजाति) तथा खरसावाँ (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची का विधिवत प्रकाशन किया गया। तीनों निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों ने प्रकाशन की सूचना जारी करते हुए संबंधित मतदान केंद्रों एवं अधिसूचित स्थानों पर मतदाता सूची उपलब्ध करा दी है, ताकि मतदाता अपने नाम एवं अन्य विवरणों का सत्यापन कर सकें।

Contact no :- +91 8553588326


मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन अथवा अन्य आवश्यक सुधार के लिए 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 3 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

Contact no :- +91 9337736501

प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 7,67,613 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 3,84,834 पुरुष, 3,81,919 महिला तथा 10 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्रवार पंजीकृत मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है:

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

ईचागढ़: 2,56,155
सरायकेला (अनुसूचित जनजाति): 3,02,716
खरसावाँ (अनुसूचित जनजाति): 2,08,742
इसके अतिरिक्त, 1 अप्रैल, 1 जुलाई अथवा 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिक निर्धारित आवेदन प्रपत्र के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर प्रदर्शित प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन कर अपने नाम एवं अन्य विवरणों का सत्यापन अवश्य करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति पाई जाती है, तो निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) अथवा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) के समक्ष दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर उसका समय पर निराकरण सुनिश्चित करें।

विकास योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंताओं को दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

विकास योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंताओं को दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का क्रमवार अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर एक टीम गठित की जाएगी, जो विभिन्न योजनाओं का भौतिक निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन का विशेष रूप से आकलन किया जाएगा।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि स्वीकृत योजनाओं का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के पूर्ण होने और नियमानुसार सत्यापन के उपरांत ही भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में अपूर्ण योजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अपूर्ण योजनाओं का भौतिक सत्यापन 10 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूरा कर उसकी प्रतिवेदन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके अलावा, उपायुक्त ने उन योजनाओं की भी जानकारी ली, जिनका कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हो सका है। उन्होंने संबंधित विभागों को लंबित योजनाओं का कार्य अविलंब शुरू कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।

विश्व आदिवासी दिवस-2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, उपायुक्त ने दिए सफल आयोजन के निर्देश

विश्व आदिवासी दिवस-2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, उपायुक्त ने दिए सफल आयोजन के निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आगामी 9 एवं 10 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस (आदिवासी महोत्सव-2026) की तैयारियों को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों तथा समन्वयात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस जिले की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक में निर्णय लिया गया कि महोत्सव के दौरान जनजातीय कला, संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Contact no :- +91 9337736501

इसके तहत पारंपरिक नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियां, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनी तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे तथा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए आवश्यकता अनुसार एलईडी वैन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, प्रोजेक्ट डायरेक्टर आईटीडीए, अपर उपायुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782