राजनीति

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सरायकेला | समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं मांगें उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनता दरबार में मुख्य रूप से राजनगर प्रखंड के टिंटिडीह, छोटाखीरी, बाना एवं गेंगरुली गांवों को जोड़ने वाली जर्जर पीसीसी सड़क की मरम्मत, उच्च विद्यालय एदल में चहारदीवारी निर्माण, खैरकोचा पुलिया निर्माण कार्य में तेजी लाने, दिवंगत सेना जवान के आश्रित को भूमि बंदोबस्ती आदेश जारी करने, चौकीदार बहाली प्रक्रिया में प्रगति सुनिश्चित करने तथा लाल बिल्डिंग चौक स्थित सर्विस रोड पर अतिक्रमण एवं जाम की समस्या के समाधान से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके अतिरिक्त गम्हरिया-कांड्रा क्षेत्र के जर्जर बाजार भवन की मरम्मत, सार्वजनिक तालाब की सफाई, जगन्नाथपुर-बलरामपुर सड़क निर्माण तथा आदित्यपुर फुटबॉल मैदान स्थित रेड क्रॉस भवन से संबंधित आपत्तियों सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों को भी उपायुक्त के समक्ष उठाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

जनता दरबार में प्राप्त कई मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित विभागों को जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

सीएम हेमंत सोरेन से मिले खरसावां विधायक दशरथ गागराई, विकास योजनाओं और क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा

सीएम हेमंत सोरेन से मिले खरसावां विधायक दशरथ गागराई, विकास योजनाओं और क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा

खरसावां | खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की प्राथमिकताओं और स्थानीय आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

विधायक दशरथ गागराई ने हाल ही में उनके नेतृत्व में विधानसभा की आवास समिति द्वारा किए गए अध्ययन दौरे की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि 10 मई से 25 मई तक समिति ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर आवास एवं विकास से जुड़ी व्यवस्थाओं का अध्ययन किया।

Book your slot today : +91 725021478

मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान पर भी चर्चा हुई। विधायक ने मुख्यमंत्री से खरसावां विधानसभा क्षेत्र की आवश्यक योजनाओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

Book your slot today : +91 725021478

हर हाल में पारदर्शी और सटीक मतदाता सूची तैयार करना लक्ष्य : संजय कुमार

हर हाल में पारदर्शी और सटीक मतदाता सूची तैयार करना लक्ष्य : संजय कुमार

चाईबासा | झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर- स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चाईबासा संजय कुमार ने शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में संजय कुमार ने बताया कि मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन और अद्यतन बनाने के लिए घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत राज्य में पिछले गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।
उन्होंने बताया कि इस एसआईआर अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) होंगे, जो घर-घर जाकर इन्यूमेरेशन फॉर्म वितरित करेंगे तथा उन्हें भरवाकर वापस भी लेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक घर के बाहर एक विशेष स्टिकर लगाया जाएगा, जिस पर घर संख्या के साथ संबंधित बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर अंकित रहेगा।
निर्वाचन आयोग की इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं या नाम जोड़ने जैसी प्रक्रियाओं के लिए अनावश्यक परेशानी से बचाना है, ताकि वे सीधे अपने बीएलओ से संपर्क कर सकें। संजय कुमार ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन आयोग का लक्ष्य हर हाल में एक पारदर्शी, सटीक और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करना है।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों से भी सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी दल अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) की नियुक्ति में तेजी लाएं, ताकि एसआईआर अभियान के दौरान बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। साथ ही बीएलए-2 के प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया, जिससे जमीनी स्तर पर कार्य के दौरान किसी प्रकार की भ्रम या कठिनाई की स्थिति उत्पन्न न हो।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में ड्राफ्ट पब्लिकेशन, अधिसूचना (नोटिफिकेशन) तथा सुनवाई प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में कांग्रेस से त्रिशानु राय, भाजपा से रंजन प्रसाद, बसपा से जेम्स हेम्ब्रम, झामुमो से इकबाल अहमद एवं कैसर परवेज तथा राजद से मो. अलताब उपस्थित रहे।

दिव्यांशु सिंह का सिंगापुर प्रीमियर लीग U22 में चयन, वुडलैंड वॉरियर्स एफसी से खेलेंगे भारतीय युवा फुटबॉलर

दिव्यांशु सिंह का सिंगापुर प्रीमियर लीग U22 में चयन, वुडलैंड वॉरियर्स एफसी से खेलेंगे भारतीय युवा फुटबॉलर

भारतीय फुटबॉलर Divyanshu Singh ने अपने तेजी से उभरते करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें आधिकारिक रूप से अक्टूबर में सिंगापुर में आयोजित होने वाली आगामी Singapore Premier League U22 प्रतियोगिता में Woodland Warriors FC का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

यह प्रतिष्ठित 26 दिवसीय टूर्नामेंट सिंगापुर के प्रमुख फुटबॉल स्टेडियमों — Singapore National Stadium और Jalan Besar ActiveSG Stadium — में आयोजित किया जाएगा। इस लीग में कुल आठ प्रतिस्पर्धी टीमें भाग लेंगी, जिनमें एशिया के कई प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब और मजबूत युवा फुटबॉल अकादमियां शामिल होंगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रतियोगिता में सिंगापुर के दिग्गज क्लब Lion City Sailors और Tampines Rovers भी हिस्सा लेंगे। ये क्लब नियमित रूप से AFC Champions League में खेल चुके हैं और एशिया में प्रोफेशनल खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए प्रसिद्ध हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

Woodland Warriors FC के साथ दिव्यांशु का सफर पिछले वर्ष शुरू हुआ था, जब क्लब ने उन्हें ट्रायल के लिए सिंगापुर आमंत्रित किया था। सफल ट्रायल के बाद उन्होंने इंडोनेशिया में आयोजित Garuda International Cup में क्लब का प्रतिनिधित्व किया, जहां उनके प्रदर्शन ने कोचिंग स्टाफ और क्लब प्रबंधन को काफी प्रभावित किया। मैदान पर उनकी निरंतरता, बहुमुखी प्रतिभा और परिपक्व खेल शैली को देखते हुए क्लब ने उन्हें आगामी Singapore Premier League U22 सीजन के लिए अनुबंध की पेशकश की।

इस अनुबंध के साथ Divyanshu Singh सिंगापुर U22 लीग सिस्टम में खेलने वाले चुनिंदा भारतीय फुटबॉलरों में शामिल हो जाएंगे। इस लीग में मुख्य रूप से स्पेन और ब्राजील जैसे फुटबॉल देशों के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलते हैं।

कम उम्र में ही दिव्यांशु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय अनुभव हासिल कर चुके हैं। वह 5–6 अलग-अलग देशों की शीर्ष डिवीजन लीगों में खेल चुके हैं। इसके अलावा, उन्हें श्रीलंका Champions League सिस्टम में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, जो उनके तेजी से हो रहे विकास और अंतरराष्ट्रीय अनुभव को दर्शाता है।

अपनी मेहनत, आक्रामक खेल शैली और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता के कारण Divyanshu Singh लगातार भारत के उभरते हुए युवा फुटबॉलरों में अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं। उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मंच पर अपनी छाप छोड़ना है।

Woodland Warriors FC के लिए उनका चयन उनके फुटबॉल करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है और यह उन भारतीय युवा फुटबॉलरों के लिए प्रेरणा है, जो विदेशों में प्रोफेशनल फुटबॉल खेलने का सपना देखते हैं।

कराईकेला में समाजसेवी बनमाली मंडल को भावभीनी श्रद्धांजलि, भाजपा मंडल ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

कराईकेला में समाजसेवी बनमाली मंडल को भावभीनी श्रद्धांजलि, भाजपा मंडल ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

चक्रधरपुर | कराईकेला बर्डी निवासी पूर्व मुखिया, भारतीय जनसंघ के सदस्य, समाजसेवी, सिंहभूम मंडल समाज के अध्यक्ष तथा ओड़िया भाषा एवं संस्कृति के सजग प्रहरी बनमाली मंडल के निधन पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कराईकेला मंडल की ओर से कराईकेला बुनियादी विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनका निधन 25 मई को हो गया था।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बनमाली मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Book your slot today : +91 7250214782

वक्ताओं ने बनमाली मंडल के सामाजिक योगदान, जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा ओड़िया भाषा और संस्कृति के संरक्षण में निभाई गई उनकी सक्रिय भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि बनमाली मंडल का जीवन समाजसेवा और जनहित के कार्यों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर आदित्य महतो, हीरालाल खनडाईत, सुशांत मंडल, राकेश त्रिपाठी, बिट्टू मिश्रा, ललित ठाकुर, केदार बानरा और नंदलाल बानरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

चाईबासा : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस की वर्चुअल बैठक, 5 जून तक आपत्ति दर्ज कराने की अपील

चाईबासा : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस की वर्चुअल बैठक, 5 जून तक आपत्ति दर्ज कराने की अपील

चाईबासा | विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विशेषकर प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, प्रस्तावित जिला पदाधिकारियों तथा बीएलए-2 को संबोधित किया गया।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर 23 मई 2026 से प्रदर्शित अनमैप्ड मतदाता सूची की अनिवार्य रूप से जांच करें। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने नाम, परिवार के सदस्यों तथा अन्य सभी योग्य मतदाताओं के नामों को ध्यानपूर्वक देखें। यदि किसी योग्य मतदाता का नाम गलत तरीके से सूची में दर्ज है या किसी प्रकार की त्रुटि है, तो संबंधित बीएलओ से तुरंत संपर्क कर आपत्ति दर्ज कराएं तथा आवश्यक दस्तावेज जमा कर सुधार सुनिश्चित करें।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने जानकारी दी कि 30 और 31 मई 2026 (शनिवार एवं रविवार) को सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर उपलब्ध रहेंगे। नाम सुधार अथवा आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 5 जून 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया का यह चरण अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की गई। त्रिशानु राय ने कहा कि सभी को मिलकर हर योग्य मतदाता के वोट को सुरक्षित करना और लोकतंत्र को मजबूत बनाना होगा। लोकतंत्र की रक्षा और प्रत्येक वोट की सुरक्षा हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

Book your slot today : +91 7250214782

वर्चुअल बैठक में कांग्रेस प्रदेश सचिव मायधर बेहरा, सकारी दोंगो, दिकु सावैयां, सीताराम गोप, सुखलाल हेम्ब्रम, शैलेश गोप, सुरज मुखी, विजय तिग्गा, मो. तस्लीम अंसारी, जम्बी कुदादा, समीर सुंडी, सुखन राम मुंडा, रंजीत सोय, पूर्णचंद्र कायम और कृष्णा सामड सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हाथी हमले एवं वन्यजीव क्षति से प्रभावित परिवारों को मिला मुआवजा, विधायक सोनाराम सिंकू ने बांटी सहायता राशि

हाथी हमले एवं वन्यजीव क्षति से प्रभावित परिवारों को मिला मुआवजा, विधायक सोनाराम सिंकू ने बांटी सहायता राशि

आनंदपुर/चाईबासा | वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत पोड़ाहाट वन प्रमंडल, चाईबासा के आनंदपुर वन प्रक्षेत्र में गुरुवार को हाथी हमले एवं वन्यजीवों से हुई क्षति के प्रभावित परिवारों के बीच मुआवजा राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस दौरान विधायक सोनाराम सिंकू ने प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करते हुए कहा कि राज्य सरकार मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि जंगल से सटे ग्रामीण इलाकों में हाथियों की बढ़ती गतिविधियों से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, ऐसे में प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
ज्ञात हो कि ग्राम बारंगा निवासी स्वर्गीय लखन मुण्डा की हाथी के हमले में दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद विधायक ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया था। साथ ही विभागीय अधिकारियों को मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में त्वरित कार्रवाई और शीघ्र मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, ताकि पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Book your slot today : +91 7250214782

इसी क्रम में गुरुवार को स्वर्गीय लखन मुण्डा के परिजन गुमिंदा मुण्डा को ₹3,80,000 (तीन लाख अस्सी हजार रुपये) की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई। इससे पूर्व उन्हें तत्कालिक सहायता के रूप में ₹20,000 की राशि दी जा चुकी थी।
इसके अलावा ग्राम सिरका के कई प्रभावित परिवारों को भी आर्थिक सहायता दी गई। गुरवारी उरांव को खेत की फसल एवं भंडारित अनाज की क्षति के लिए ₹8,840, चुनानी तिग्गा को ₹7,800, राधी तिग्गा को ₹26,500, गंगाराम बाड़ा को ₹11,700, सोमरी बाड़ा को ₹22,750 तथा निदिया एक्का को ₹16,900 की सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं, सोमारी बाड़ा को कच्चे मकान की गंभीर क्षति और एक खस्सी के नुकसान के एवज में ₹1,04,640 की आर्थिक सहायता दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782

विधायक सोनाराम सिंकू ने कहा कि वन क्षेत्र से जुड़े गांवों में मानव और वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार और वन विभाग लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की।
कार्यक्रम में पोड़ाहाट वन क्षेत्र के वनरक्षी देशमुख तीयु एवं संतोष मरांडी सहित विभाग के अन्य कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

खरसावां मॉडल महाविद्यालय में प्रथम उपाधि वितरण समारोह का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों को मिली डिग्री और मेडल

खरसावां मॉडल महाविद्यालय में प्रथम उपाधि वितरण समारोह का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों को मिली डिग्री और मेडल

खरसावां | खरसावां प्रखंड के बदिराम स्थित सरायकेला-खरसावां मॉडल महाविद्यालय में गुरुवार को प्रथम “उपाधि वितरण समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को डिग्री एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अर्जुन मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा तथा डॉ. मीरा मुंडा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उपाधि प्राप्त करना जीवन की नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर अर्जित सफलता विद्यार्थियों को भविष्य में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का आधार भी है। अर्जुन मुंडा ने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज एवं राष्ट्रहित में करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज के युवा ही देश के भविष्य के निर्माता हैं और उनकी प्रतिभा झारखंड सहित पूरे देश को नई दिशा देने की क्षमता रखती है।

Book your slot today : +91 7250214782

महाविद्यालय परिवार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्थान आने वाले समय में शिक्षा, अनुसंधान और संस्कार का उत्कृष्ट केंद्र बनेगा तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।
जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा व्यक्ति को बौद्धिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है। वहीं डॉ. मीरा मुंडा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनय कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान, जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा, प्रभाकर मंडल, सुधीर मंडल, उदय प्रताप सिंहदेव, विजय महतो, लखीराम मुंडा, रामनाथ महतो, अखिलेश महतो, दीपक माझी, आलोक दास, प्रदीप सिंहदेव, राहुल दास, मुरली प्रधान, बिषकठ प्रधान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- राज्य का हित मेरे लिए सर्वोपरि

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- राज्य का हित मेरे लिए सर्वोपरि

बेंगलुरु | कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने फैसले पर विस्तार से बात की। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे। सिद्धारमैया ने कहा कि उनके लिए राज्य का हित सबसे ऊपर है और उनके इस निर्णय के साथ पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धारमैया ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें राज्यसभा जाने का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने इसे विनम्रता से टाल दिया। उन्होंने कहा, “मुझे जनता ने पांच साल के लिए चुना है। मैं यहीं रहकर राजनीति करूंगा, सक्रिय राजनीति में बना रहूंगा और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा।”

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

हाईकमान के निर्देश के बाद सौंपा इस्तीफा
सिद्धारमैया ने बताया कि हाईकमान के निर्देश के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि राज्यपाल लौटने के बाद मेरे इस्तीफे को स्वीकार कर लेंगे, क्योंकि यह संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा है।”
राज्यपाल बेंगलुरु से बाहर
उन्होंने जानकारी दी कि राज्यपाल फिलहाल बेंगलुरु में मौजूद नहीं हैं और देर रात लौटने वाले हैं। सिद्धारमैया ने कहा, “राज्यपाल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वे शहर से बाहर हैं। इसलिए मैंने अपना इस्तीफा उनके सचिव को कार्यालय में सौंप दिया है।”

Book your slot today : +91 7250214782

राज्यहित को बताया सर्वोपरि
सिद्धारमैया ने दोहराया कि उनका निर्णय पूरी तरह राज्य के हित को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के लौटने के बाद इस्तीफा मंजूर हो जाएगा और उन्हें इस प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है।
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खरगे का जताया आभार
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धारमैया ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हमारे पास पूर्ण बहुमत है, इसलिए सरकार गठन की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होगी। मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे यह अवसर दिया।”
‘मेरा राजनीतिक जीवन एक ओपन बुक’

Book your slot today : +91 7250214782

अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने कभी पद, पैसा या संपत्ति के पीछे राजनीति नहीं की। उन्होंने कहा, “मैंने 50 वर्षों तक राजनीति की है। मेरा राजनीतिक जीवन एक ओपन बुक है। मैंने कभी अधिकारियों या पैसे के पीछे नहीं भागा, जनता की सेवा ही मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण रही है।”
सिद्धारमैया के इस्तीफे और उनके बयानों के बाद कर्नाटक की राजनीति में नई चर्चाएं तेज हो गई हैं।

राज्यसभा चुनाव रणनीति पर मंथन के लिए 5 जून को झारखंड आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

राज्यसभा चुनाव रणनीति पर मंथन के लिए 5 जून को झारखंड आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

रांची | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 5 जून को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचेंगे। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करना बताया जा रहा है। इसके साथ ही वे प्रदेश नेतृत्व के साथ राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा करेंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जानकारी के अनुसार, नितिन नबीन 6 जून को पार्टी के मंडल पदाधिकारियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके अलावा वे भाजपा कोर कमिटी की बैठक में हिस्सा लेकर संगठनात्मक कार्यों और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होना है। इन चुनावों में भाजपा ने पर्याप्त संख्याबल नहीं होने के बावजूद उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। पार्टी को उम्मीद है कि वह आवश्यक समर्थन जुटाने में सफल रहेगी।
भाजपा ने उम्मीदवार उतारने का लिया निर्णय
झारखंड भाजपा की चुनाव प्रबंध समिति की बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार उतारने पर सहमति बन चुकी है। भाजपा के पास वर्तमान में 21 विधायक हैं और सहयोगी दलों को मिलाकर एनडीए के कुल 24 विधायक हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए प्रथम वरीयता के कम से कम 28 मतों की आवश्यकता होती है।

Book your slot today : +91 7250214782

भाजपा को भरोसा है कि वह चुनाव के दौरान जरूरी आंकड़ा हासिल कर लेगी। पार्टी नेताओं का मानना है कि सत्तापक्ष के कुछ विधायक ‘अंतरात्मा की आवाज’ पर मतदान कर सकते हैं। जेडीयू नेता खीरू महतो ने भी कहा है कि सत्तापक्ष में ऐसे विधायक हो सकते हैं जो केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित हों और भविष्य में एनडीए सरकार बनने की संभावना को देखते हुए समर्थन दें।
एनडीए सहयोगियों से भी हो सकता है मंथन
सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने दौरे के दौरान एनडीए के सहयोगी दलों—लोजपा (रामविलास), जेडीयू और आजसू पार्टी—के नेताओं के साथ भी बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

भाजपा के फैसले पर झामुमो ने जताई आपत्ति
इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा के उम्मीदवार उतारने के फैसले को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। झामुमो ने आरोप लगाया है कि पर्याप्त संख्याबल नहीं होने के बावजूद भाजपा उम्मीदवार उतारकर संभावित हॉर्स-ट्रेडिंग की स्थिति पैदा कर सकती है।
झामुमो का कहना है कि सत्तापक्ष के विधायकों को भय, दबाव या प्रलोभन के जरिए भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान के लिए प्रभावित किया जा सकता है। पार्टी ने निर्वाचन आयोग से केंद्रीय जांच एजेंसियों को सतर्क रहने का निर्देश देने की भी मांग की है।
वहीं भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि चुनाव लड़ना उसका संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार है तथा किसी भी दल को चुनाव लड़ने से रोका नहीं जा सकता।