नई दिल्ली | वैश्विक स्तर पर बढ़ते तेल संकट के बीच भारत सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती करने की घोषणा की है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
सरकार की ओर से शनिवार को जारी जानकारी के अनुसार, पेट्रोल, डीजल और ATF पर संशोधित एक्सपोर्ट ड्यूटी दरें 1 जून से प्रभावी होंगी। इस फैसले का उद्देश्य वैश्विक ऊर्जा बाजार की परिस्थितियों और घरेलू आर्थिक हितों के बीच संतुलन बनाए रखना माना जा रहा है।
Book your slot today : +91 7250214782
सरकार के इस कदम से पेट्रोलियम निर्यात क्षेत्र को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि ऊर्जा क्षेत्र पर इसके प्रभाव को लेकर विशेषज्ञों की नजर बनी हुई है।
सोनारपुर | पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले की खबर सामने आई है। घटना के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हेलमेट पहनाया और सुरक्षा घेरे में लेकर वहां से निकाला।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद भाजपा (बीजेपी) कार्यकर्ताओं ने अभिषेक बनर्जी को देखते ही ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया।
Book your slot today : +91 7250214782
फिलहाल घटना को लेकर विभिन्न राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
खरसावां | चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत स्थित महालिमोरुप रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री तथा मालगाड़ियां गुजरती हैं, जिससे रेलवे को पर्याप्त राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद स्टेशन पर यात्रियों के लिए कई आवश्यक सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। प्रमुख समस्याओं में पैदल उपरिगामी पुल (फुटओवर ब्रिज) का निर्माण, मुरुप रेलवे फाटक पर सड़क उपरिगामी पुल (रोड ओवर ब्रिज) की व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी यात्री सुविधाओं की कमी शामिल है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर स्थानीय समाजसेवी अश्वनी कुमार सिंहदेव एवं हेमसागर प्रधान ने संयुक्त रूप से भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को खरसावां में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ज्ञापन सौंपा।
Book your slot today : +91 7250214782
ज्ञापन में महालिमोरुप रेलवे स्टेशन और मुरुप रेलवे फाटक से जुड़ी जनसमस्याओं को विस्तारपूर्वक रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे संबंधित मंत्रालय को पत्र लिखेंगे तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए पहल करेंगे।
Book your slot today : +91 7250214782
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके हस्तक्षेप से लंबे समय से लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम हो सकेगी।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की सड़क सुरक्षा व्यवस्था, सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़ों की प्रस्तुति दी। इसमें विगत वर्षों में हुई सड़क दुर्घटनाओं एवं उनसे हुई मौतों के आंकड़ों के साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 के अब तक के तुलनात्मक आंकड़े प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा जिले में संचालित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की जा रही दंडात्मक कार्रवाई तथा पथ निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों की जानकारी भी साझा की गई।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
दुर्घटना स्थलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को दुर्घटनाओं की संख्या और उनमें संलिप्त वाहनों के प्रकार का पृथक-पृथक विवरण तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का स्थानवार विश्लेषण कर प्रभावी रोकथाम के उपाय सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संयुक्त टीम द्वारा चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के भौतिक निरीक्षण एवं दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा की। इस दौरान राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, चाईबासा के अभियंताओं को दुर्घटना संभावित स्थलों पर प्रस्तावित सुरक्षा कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सड़क सुरक्षा जागरूकता के महत्व पर बल देते हुए उपायुक्त ने जिले के सुदूरवर्ती गांवों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही थाना स्तर पर नियमित रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।
Book your slot today : +91 7250214782
उपायुक्त ने लंबित चालानों के समयबद्ध निष्पादन और भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त प्रत्येक माह दो विशेष अभियान चलाकर हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया। उन्होंने सभी पेट्रोल पंपों पर अनिवार्य रूप से रोड साइड सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने तथा सड़क किनारे स्थित पेड़ों पर रेडियम टेप लगाने का निर्देश भी दिया, ताकि रात्रिकालीन सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक में अपर उपायुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), जिला परिवहन पदाधिकारी, विभिन्न अंचल अधिकारी तथा जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
चाईबासा | मंगला हाट बाजार क्षेत्र की सफाई, जल निकासी और सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से नगर परिषद (नप) अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने शुक्रवार को बाजार क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, नालियों की स्थिति तथा आम नागरिकों और दुकानदारों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
निरीक्षण के दौरान नप अध्यक्ष ने पूर्व में दिए गए सफाई संबंधी निर्देशों की समीक्षा की और संबंधित संवेदक (ठेकेदार) को फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी, नियमित और सुव्यवस्थित बनाने का निर्देश दिया। बाजार क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना प्राथमिकता: नितिन प्रकाश नप अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि मंगला हाट शहर की ऐतिहासिक और प्रमुख व्यापारिक पहचान है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में बाजार क्षेत्र को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुगम बनाए रखना नगर परिषद की प्राथमिकता है।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने बताया कि मछली बाजार के लिए पहले से अलग स्थान निर्धारित किया जा चुका है। अब दुर्गा एवं मटन दुकानों को भी व्यवस्थित रूप से अलग स्थान पर स्थानांतरित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, ताकि बाजार में स्वच्छता बनी रहे और लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके। दुकानदार तय स्थानों पर ही डालें कचरा निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि कई दुकानदार दुकानों के बाहर सामान फैलाकर रखते हैं, जिससे आम लोगों की आवाजाही बाधित होती है। इस पर नप अध्यक्ष ने सभी दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि दुकान का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़क पर सामान रखकर आवागमन बाधित किया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नितिन प्रकाश ने दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की कि कचरा खुले में न फेंकें और केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें। उन्होंने कहा कि डस्टबिन का नियमित उपयोग करें और शहर को स्वच्छ बनाने में नगर परिषद के साथ सक्रिय सहयोग दें।
Book your slot today : +91 7250214782
नालियों की सफाई और क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत बाजार क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए नप अध्यक्ष ने अधिकारियों को नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और जहां आवश्यकता हो वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बाजार क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों और नालियों की मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू कराने की बात कही, ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद अनुराधा कुमारी, सिटी मैनेजर, कनीय अभियंता, नगर परिषद की टीम, पूर्व वार्ड पार्षद तथा बड़ी संख्या में दुकानदार मौजूद रहे।
भुवनेश्वर | संबलपुर रेल मंडल अंतर्गत केसिंगा रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार शाम को कोयले से लदी एक मालगाड़ी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना शाम करीब 7:15 बजे की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया तथा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को अलर्ट किया गया और आपातकालीन उपाय लागू किए गए। इसके बाद मालगाड़ी को रात करीब 8:15 बजे टिटलागढ़ लाया गया, जहां आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
दमकल विभाग की टीम रात लगभग 8:25 बजे घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में मालगाड़ी के पांच डिब्बों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (ईआरटी) मौजूद हैं तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस घटना का यात्री ट्रेनों के परिचालन पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है और रेल सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।
चक्रधरपुर | झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति के निर्देश एवं प्रखंड समिति चक्रधरपुर के अध्यक्ष सन्नी उरांव के नेतृत्व में बीएलए-2 के नव नियुक्त सदस्यों के प्रशिक्षण तथा बूथ कमेटी गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
यह बैठक 31 मई को सुबह 11 बजे वनमालीपुर स्थित विधायक आवास में प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक में बीएलए-2 सदस्यों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों, बूथ स्तर पर कार्यों एवं संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही बूथ कमेटियों के गठन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।
Book your slot today : +91 7250214782
झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई ने सभी बीएलए-2 सदस्यों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बैठक की सफलता के लिए सभी सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक है, ताकि कार्यक्रम निर्धारित समय पर सुचारू रूप से शुरू किया जा सके।
चाईबासा | मझगांव प्रखंड अंतर्गत घोड़ाबांधा पंचायत के ओलानिया गांव में लंबे समय से जला हुआ 25 KVA ट्रांसफार्मर बदलने के बाद ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने किया। जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ओलानिया गांव कई दिनों से अंधेरे में डूबा हुआ था। बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, क्षेत्र में हाथियों के लगातार प्रकोप के कारण स्थिति और भी गंभीर बनी हुई थी। रात के समय बिजली नहीं रहने से हाथियों के हमले का खतरा बढ़ गया था, जिससे ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बना हुआ था।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर सांसद, विधायक, मुखिया-मुंडा सहित संबंधित जनप्रतिनिधियों और बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसकेलेते हुए गां बाद ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई से संपर्क कर अपनी समस्या उनके समक्ष रखी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बड़कुंवर गागराई ने दूरभाष के माध्यम से संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया। उनके हस्तक्षेप के बाद विभाग ने तत्काल संज्ञान व के लिए नया 25 KVA ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।
Book your slot today : +91 7250214782
ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद गांव में खुशी का माहौल देखा गया। नया ट्रांसफार्मर लाने और कार्य में सहयोग करने वालों में पंकज पुरती, मिथुन पान, रूपनारायण भेंगरा, विपिन महाराणा, निरंजन भेंगरा एवं अन्य ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली बहाल होने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्यों और विशेषकर रात के समय सुरक्षा को लेकर बड़ी राहत मिलेगी। हाथियों के भय के बीच अंधेरे में रहना ग्रामीणों की मजबूरी बन गया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जगी है।
ग्रामीणों ने इस त्वरित पहल के लिए पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए इसी प्रकार पहल की जाती रहेगी।
चक्रधरपुर | चक्रधरपुर के केरा क्षेत्र स्थित खादी भंडार आम बगान में युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक बैठक विधानसभा अध्यक्ष प्रतीक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि आगामी दिनों में सभी पंचायतों में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के साथ मनरेगा कानून और पेशा कानून को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विकास योजनाओं की निगरानी के लिए पंचायत स्तर पर युवाओं की टीम गठित की जाएगी, जो योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखेगी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एसआईआर और जनगणना प्रक्रिया में आम जनता की मदद करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी मतदाता का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से न कटे, इसके लिए सजग रहना जरूरी है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि झारखंड में गठबंधन सरकार ने पेशा कानून लागू कर ग्रामसभा एवं स्वशासन व्यवस्था को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेगी।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने केंद्र सरकार पर विद्यार्थियों और युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
बैठक में युवा कांग्रेस नेता राजू कायम, मुंगालाल सरदार, राहुल बोयपाई, युधिष्ठिर प्रधान, रघुनंदन प्रधान, गोविंद प्रधान, सापू मंडल, भोलेनाथ बोदरा, संजीत बांकिया, पंकज संवैया, निरंजन खंडाईत, विजय बोदरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मनोहरपुर/गोईलकेरा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों में शुक्रवार को गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में गोईलकेरा प्रखंड के कुईरा पंचायत अंतर्गत कुईरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में मनोहरपुर विधायक जगत माझी, उपायुक्त मनीष कुमार, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राज लक्ष्मी, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग तथा सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक खुशेन्द्र सोनकेशरी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, प्रखंड प्रमुख निरुमणी कोड़ा एवं मुखिया डॉ. दिनेश चंद्र बोईपाई भी उपस्थित रहे।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
कार्यक्रम की शुरुआत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित तीन नए आवासों में लाभुक यशमिता बानरा, जयपाल गोप और पूजा सोय का विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने लाभुकों को उपहार स्वरूप प्रेशर कुकर प्रदान किए तथा नव-निर्मित आवास परिसर में फलदार पौधों का रोपण भी किया।
Book your slot today : +91 7250214782
गृह प्रवेश कार्यक्रम के बाद पंचायत सचिवालय परिसर में “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के तहत माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शपथ दिलाई गई। साथ ही जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके उपरांत पंचायत पुस्तकालय ज्ञान केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में पंचायत सचिवालय सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गोईलकेरा प्रखंड में जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, निक्षय मित्र पहल के तहत दो टीबी मरीजों को पोषाहार बैग भी प्रदान किए गए। जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने कहा कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र में कई विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासन गांवों तक पहुंच रहा है। उन्होंने मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में लोगों से सक्रिय भागीदारी निभाने तथा सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराने की अपील की।
Book your slot today : +91 7250214782
वहीं उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से सशक्त सिंहभूम की अवधारणा को साकार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 18 प्रखंडों में गृह प्रवेश अभियान चलाकर करीब 500 परिवारों को नए घरों में प्रवेश कराया जा रहा है। उपायुक्त ने पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण, ज्ञान केंद्र, मंईयां कक्ष एवं प्रज्ञा केंद्र संचालन की जानकारी साझा करते हुए मलेरिया उन्मूलन अभियान तथा प्रोजेक्ट जागृति के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों की भी विस्तृत जानकारी दी।