राजनीति

मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर JSLPS महिला कैडरों ने सौंपा मांग पत्र

मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर JSLPS महिला कैडरों ने सौंपा मांग पत्र

मंझारी | मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर JSLPS की महिला कैडरों ने जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। बुधवार को मंझारी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न महिला समूहों से जुड़ी सक्रिय कैडर दीदियों ने अपनी समस्याओं और मांगों से उन्हें अवगत कराया। महिला कैडरों ने मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

महिला कैडरों ने बताया कि JSLPS से जुड़ी कैडर महिलाएं झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और उनके क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वे स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों और ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के अलावा आजीविका, बैंकिंग, कृषि तथा सामाजिक विकास से संबंधित कार्यों में भी सक्रिय योगदान देती हैं। इसके बावजूद उन्हें वर्तमान में मानदेय के रूप में मात्र 1,500 रुपये दिए जाते हैं, जो महंगाई और कार्य की जिम्मेदारियों को देखते हुए काफी कम है।

Contact no :- +91 8553588326

कैडर संघ की महिलाओं ने मांग की कि पंचायत स्तरीय कैडर को 800 रुपये प्रतिदिन तथा ग्राम संगठन स्तरीय कैडर को 500 रुपये प्रतिदिन का मानदेय दिया जाए। इसके अलावा कार्य के दौरान होने वाले आवागमन के लिए यात्रा भत्ता तथा कैडर महिलाओं के लिए स्वास्थ्य बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।

Contact no :- +91 9337736501

महिला कैडरों ने जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल से आग्रह किया कि वे उनकी मांगों को उचित मंच पर उठाकर सरकार तक पहुंचाने में सहयोग करें। साथ ही, आगामी दिनों में प्रखंड कार्यालय में प्रस्तावित एकदिवसीय धरना कार्यक्रम में भी सहयोग करने का अनुरोध किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कैडर महिलाओं ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द संज्ञान नहीं लेती है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता भी अपनाया जा सकता है।
इस अवसर पर कैडर संघ की अध्यक्ष सरोजनी दास, सचिव गोरबारी बिरुवा, कोषाध्यक्ष सुमन साडिल के अलावा नीलिमा बिरुवा, ललिता बिरुवा, सुखमति बिरुवा, शुरु हेंब्रम, लिदुम हेंब्रम, लालमति सिद्धू, गोरबारी गोप सहित बड़ी संख्या में महिला कैडर उपस्थित थीं।

Book your slot today : +91 7250214782

महिला कैडरों ने कहा कि ग्रामीण विकास में उनके योगदान को देखते हुए सरकार को मानदेय बढ़ोतरी और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि वे सम्मानजनक परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

एमएमडीआर संशोधन पर भाजपा युवा मोर्चा का झामुमो पर पलटवार, चंद्रमोहन तिउ ने आठ वर्षों के शासन का हिसाब मांगा

एमएमडीआर संशोधन पर भाजपा युवा मोर्चा का झामुमो पर पलटवार, चंद्रमोहन तिउ ने आठ वर्षों के शासन का हिसाब मांगा

चाईबासा | एमएमडीआर संशोधन को लेकर झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी के बयान पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन तिउ ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि झामुमो को एमएमडीआर संशोधन पर राजनीति करने से पहले पश्चिमी सिंहभूम की जनता और आदिवासी समाज को अपने आठ वर्षों के शासन का हिसाब देना चाहिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

चंद्रमोहन तिउ ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम की खदानों से पिछले वर्षों में रॉयल्टी, डीएमएफटी, जीएसटी, वैट और उत्पाद शुल्क समेत विभिन्न मदों में राज्य सरकार को करोड़ों-अरबों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसके बावजूद जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कई गांवों में लोग लाल पानी पीने को मजबूर हैं। वहीं, कुपोषण, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी समस्याएं भी बनी हुई हैं।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने झामुमो से सवाल किया कि पश्चिमी सिंहभूम की सभी अनुसूचित जनजाति आरक्षित विधानसभा सीटों से चुने गए विधायक और लोकसभा की आरक्षित सीट से निर्वाचित सांसद यदि सत्ताधारी गठबंधन के साथ हैं, तो आदिवासी समाज को उसका हक क्यों नहीं मिला? आठ वर्षों से सत्ता में रहने के बावजूद आदिवासियों को अपने अधिकारों के लिए बार-बार आंदोलन क्यों करना पड़ रहा है?

Contact no :- +91 9337736501

तिउ ने कहा कि आदिवासी समाज को केवल आंदोलन करने के लिए छोड़ देना विकास नहीं है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि वनभूमि अधिकार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विस्थापन और खनन से होने वाले लाभ में स्थानीय लोगों की वास्तविक भागीदारी कब सुनिश्चित की जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि बालू और लघु खनिजों से भी सरकार को राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन पश्चिमी सिंहभूम की धरती पर उसका अपेक्षित असर दिखाई नहीं देता। जिस जिले की खनिज संपदा राज्य के खजाने को भरती है, उसी जिले के लोग आज भी अभाव में जीवन जीने को मजबूर हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने झामुमो प्रवक्ता से कहा, “एमएमडीआर संशोधन को लेकर जनता को भ्रमित करने के बजाय झामुमो यह स्पष्ट करे कि आठ वर्षों में पश्चिमी सिंहभूम के आदिवासियों को उनका वास्तविक हक क्यों नहीं मिला और वह हक आखिर कब मिलेगा? सत्ता आपके पास है, सांसद-विधायक आपके साथ हैं, फिर भी आदिवासी अपने अधिकारों के लिए सड़क पर क्यों हैं?”

गम्हरिया सीएचसी का डीडीसी रीना हांसदा ने किया औचक निरीक्षण, डायलिसिस केंद्र जल्द शुरू कराने का निर्देश

गम्हरिया सीएचसी का डीडीसी रीना हांसदा ने किया औचक निरीक्षण, डायलिसिस केंद्र जल्द शुरू कराने का निर्देश

सरायकेला | उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा ने शनिवार को गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों की सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा अस्पताल की आधारभूत संरचना का जायजा लिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने महिला एवं पुरुष वार्ड, भंडार कक्ष, शल्य चिकित्सा कक्ष, प्रयोगशाला तथा निर्माणाधीन डायलिसिस केंद्र का निरीक्षण किया। महिला वार्ड में भर्ती गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर उन्होंने उपचार, दवाओं और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन, आवश्यक दवाएं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 8553588326

निर्माणाधीन डायलिसिस केंद्र का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा पाया गया। उप विकास आयुक्त ने शेष निर्माण कार्य को एक सप्ताह के भीतर पूरा कर केंद्र को जल्द से जल्द चालू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डायलिसिस केंद्र के शुरू होने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी के अनुसार समय पर उपस्थित रहने तथा मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की भवन मरम्मत एवं जीर्णोद्धार से संबंधित सूची के आधार पर विभिन्न स्थलों का भी जायजा लिया गया। चिह्नित कमियों के लिए आवश्यक प्राक्कलन तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य कराने का निर्देश दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर प्रभारी जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. सुजीत मुर्मू सहित गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की समीक्षा की, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की समीक्षा की, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त की अध्यक्षता में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा सहित जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी शामिल हुए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक की शुरुआत जिले के विभिन्न अंचलों में रिक्त मानकी एवं मुंडा पदों पर नियुक्ति से संबंधित कार्रवाई की समीक्षा से हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन अंचलों से अब तक मानकी-मुंडा नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव आवश्यक दस्तावेजों के साथ कोल्हान अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है, वहां प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अब तक ग्राम सभा आयोजित नहीं हुई है, वहां नियमानुसार जल्द से जल्द ग्राम सभा आयोजित कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाए। साथ ही नियुक्ति से संबंधित सभी वांछित दस्तावेज एवं प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो।


Contact no :- +91 8553588326

बैठक में मानकी एवं मुंडा के मानदेय भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पात्र मानकी-मुंडा के लंबित मानदेय का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
आपदा पीड़ितों को शीघ्र मिले राहत एवं मुआवजा
उपायुक्त ने जिला अंतर्गत आपदा प्रबंधन से जुड़े मामलों की भी अंचलवार समीक्षा की। हाल के दिनों में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकानों, वज्रपात से हुई पशु क्षति सहित अन्य आपदा संबंधी मामलों की जानकारी ली गई।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप राहत एवं मुआवजा राशि का भुगतान जल्द सुनिश्चित किया जाए। सभी अंचल अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेज एवं सत्यापित प्रतिवेदन बिना विलंब जिला आपदा प्रबंधन शाखा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता मिल सके।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने कहा कि अतिवृष्टि अथवा हाथी उत्पात के कारण जिन लोगों के आवास पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनकी पात्रता के अनुसार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
90 दिनों से अधिक लंबित दाखिल-खारिज मामलों का शीघ्र निष्पादन
बैठक में जिले के सभी अंचल कार्यालयों में दाखिल-खारिज से संबंधित लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विशेष रूप से 90 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर उनका तत्काल निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों के समयबद्ध निष्पादन से आम नागरिकों को सीधे लाभ मिलता है। इसलिए सभी अंचल अधिकारी लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें और अनावश्यक रूप से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

15वें वित्त आयोग की राशि का जनहित में अधिकतम उपयोग
बैठक में 15वें वित्त आयोग मद से संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। पंचायत भवनों के सुदृढ़ीकरण, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में हैंडवॉश यूनिट निर्माण, पेवर ब्लॉक निर्माण सहित अन्य जनोपयोगी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि उपलब्ध राशि का अधिकतम एवं गुणवत्तापूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए। पंचायत सचिवालयों, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक सुविधाजनक और जनोपयोगी बनाने की दिशा में कार्य किए जाएं तथा सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
जीपीडीपी में शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश
उपायुक्त ने ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के तहत पोर्टल पर प्रविष्टियों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जीपीडीपी के अंतर्गत सभी आवश्यक प्रविष्टियां शत-प्रतिशत पोर्टल पर सुनिश्चित की जाएं।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए योजना निर्माण और पोर्टल पर समयबद्ध प्रविष्टि महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सेविका-सहायिका नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश
बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका एवं सहायिका की नियुक्ति से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों का सुचारू संचालन हो सके।
नए मतदाताओं से फॉर्म-6 प्राप्त करने पर विशेष जोर
बैठक के अंत में उपायुक्त ने जिले में संचालित मतदाता सूची विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम-2026 की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को नए एवं पात्र मतदाताओं से फॉर्म-6 प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रियता के साथ कार्य करें और पात्र नए मतदाताओं को फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम पंजीकरण की प्रक्रिया से जोड़ें।
अंत में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को बैठक में दिए गए निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन सुनिश्चित करने तथा संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा।

MMDR एक्ट को लेकर मधु कोड़ा के बयान पर झामुमो का पलटवार, बुधराम लागुरी ने भाजपा पर साधा निशाना

MMDR एक्ट को लेकर मधु कोड़ा के बयान पर झामुमो का पलटवार, बुधराम लागुरी ने भाजपा पर साधा निशाना

चाईबासा | पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा द्वारा MMDR एक्ट को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस पर गांव-गांव में भ्रम फैलाने का आरोप लगाए जाने के बाद झामुमो ने पलटवार किया है। झामुमो के जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कहा कि भाजपा नेताओं को पहले कानून के प्रावधानों और झारखंड पर उसके संभावित प्रभावों को समझना चाहिए, इसके बाद ही जनता के बीच बयान देना चाहिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बुधराम लागुरी ने आरोप लगाया कि झामुमो-कांग्रेस नहीं, बल्कि केंद्र की भाजपा सरकार MMDR संशोधन के माध्यम से राज्यों के अधिकारों को सीमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है, जहां लौह अयस्क, कोयला सहित विभिन्न खनिजों का बड़े पैमाने पर दोहन होता है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि खनिज संपदा का उचित लाभ राज्य और स्थानीय जनता को मिले।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का यह कहना कि केंद्र सरकार झारखंड का पैसा नहीं रोक रही है, मूल मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सवाल केवल यह नहीं है कि वर्तमान में राज्य को कितना राजस्व मिल रहा है, बल्कि महत्वपूर्ण सवाल यह है कि भविष्य में राज्य को अपने प्राकृतिक संसाधनों से राजस्व जुटाने और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए संसाधन तैयार करने का अधिकार कितना रहेगा।

Contact no :- +91 9337736501

बुधराम लागुरी ने भाजपा से सवाल किया कि MMDR संशोधन का राज्यों के खनिज राजस्व, स्थानीय रोजगार और स्थानीय हितों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसे स्पष्ट रूप से जनता के सामने क्यों नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज ने अपनी जमीन और प्राकृतिक संसाधनों की भारी कीमत चुकाई है। इसलिए खनिज नीति बनाते समय राज्य के अधिकार, स्थानीय रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

झामुमो जिला प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी जनता के बीच भ्रम नहीं फैला रही है, बल्कि केंद्र सरकार के फैसलों की वास्तविकता गांव-गांव तक पहुंचा रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्हें लगता है कि MMDR संशोधन झारखंड के हित में है, तो वे खुले मंच पर इसके प्रावधानों और इससे झारखंड को होने वाले लाभ को जनता के सामने स्पष्ट करें।
उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब केवल राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि तथ्य, अधिकार और अपने प्राकृतिक संसाधनों में न्यायपूर्ण हिस्सेदारी चाहती है। भाजपा नेताओं को जनता को गुमराह करने के बजाय यह स्पष्ट करना चाहिए कि झारखंड की खनिज संपदा से प्राप्त राजस्व में राज्य और यहां की जनता के हितों की पूरी सुरक्षा किस प्रकार सुनिश्चित की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

बुधराम लागुरी ने कहा, “झारखंड की खनिज संपदा पर झारखंड का अधिकार और जनता का हित सर्वोपरि है। इस अधिकार से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ का झामुमो लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करेगा।”

राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन में हो’ समुदाय का प्रतिनिधित्व करेगा कोल्हान का प्रतिनिधिमंडल

राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन में हो’ समुदाय का प्रतिनिधित्व करेगा कोल्हान का प्रतिनिधिमंडल

चाईबासा | कोल्हान में सक्रिय युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले “राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन” में आदिवासी हो’ समुदाय का प्रतिनिधित्व करेगा। सम्मेलन का आयोजन 6 सितंबर को नई दिल्ली के मावलंकर हॉल में किया जाएगा। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासी अधिकारों से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्रतिनिधिमंडल में युवा सामाजिक कार्यकर्ता बिरसिंह बानरा, निर्मल सिंकु, लक्ष्मी पुरती, हीरामनी देवगम, सुशीला बोदरा, सुषमा बिरुली और बृजमोहन डिग्गी शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार, 4 सितंबर को रांची से ट्रेन के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

Contact no :- +91 8553588326

सम्मेलन में “आदिवासी अधिकार राष्ट्रीय मंच” के बैनर तले आदिवासी समुदायों से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इनमें प्रमुख रूप से वनाधिकार एवं विस्थापन, आदिवासियों का बहिष्करण एवं भेदभाव, आदिवासी छात्रों के शिक्षा के अधिकार एवं रोजगार तथा आदिवासी पहचान, संस्कृति, भाषा और आस्थाओं की रक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं।
सम्मेलन में झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और बिहार समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

Contact no :- +91 9337736501

सम्मेलन का शुभारंभ स्वागत भाषण के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी करेंगे। वहीं, सम्मेलन का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मदन लोकुर करेंगे। इसके बाद मंच के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद डॉ. पुलिन बिहारी बास्के विषय प्रवेश पर संबोधित करेंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके बाद सम्मेलन में आदिवासी अधिकारों से जुड़े चार प्रमुख मुद्दों पर अलग-अलग रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इन रिपोर्टों पर प्रतिनिधियों के बीच विस्तृत चर्चा के बाद आगामी संघर्ष एवं आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। सम्मेलन का समापन वक्तव्य मंच की उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृंदा करात देंगी।
7 सितंबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
राष्ट्रीय सम्मेलन के अगले दिन 7 सितंबर को खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, इस प्रदर्शन के माध्यम से आदिवासी समुदायों के अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

कोल्हान से दिल्ली रवाना हुए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राष्ट्रीय मंच के माध्यम से आदिवासी समुदायों की समस्याओं, अधिकारों और उनके सामाजिक-सांस्कृतिक अस्तित्व से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का प्रयास किया जाएगा।

खुटपानी में ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण पर जोर

खुटपानी में ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण पर जोर

चाईबासा | ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर खुटपानी प्रखंड सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, विकसित भारत जी-राम-जी के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायती राज के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, स्वच्छ भारत मिशन के जिला एवं प्रखंड समन्वयक, मास्टर जलसहिया सहित संबंधित कर्मियों ने भाग लिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यशाला में यूनिसेफ के सहयोगी दल आईडीएफ के रिसोर्स पर्सन घनश्याम शाह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2026 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को ठोस कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन, स्रोत स्तर पर कचरे के पृथक्करण, संग्रहण, प्रसंस्करण और उचित निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

Contact no :- +91 8553588326

चार प्रकार के कचरे को अलग-अलग करने पर जोर
कार्यशाला के दौरान गीला कचरा, सूखा कचरा, सैनिटरी कचरा और विशेष देखभाल वाले कचरे को स्रोत स्तर पर ही अलग-अलग करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि कचरे का उचित पृथक्करण होने से पुनर्चक्रण और प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा तथा पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।

Contact no :- +91 9337736501

इस दौरान पंचायती राज, विकसित भारत जी-राम-जी और स्वच्छ भारत मिशन के बीच बेहतर समन्वय एवं अभिसरण के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग, विभागीय समन्वय और जनभागीदारी बढ़ाने पर बल दिया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मियों से अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में लोगों को ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2026 के प्रति जागरूक करने तथा स्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण और वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करना, ठोस कचरे के वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल प्रबंधन को बढ़ावा देना तथा विभिन्न विभागों और योजनाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

गुआ शहीद दिवस की तैयारियों को लेकर डीसी-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन प्रस्तावित

गुआ शहीद दिवस की तैयारियों को लेकर डीसी-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन प्रस्तावित

गुआ | पश्चिमी सिंहभूम जिले के ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण गुआ शहीद दिवस के अवसर पर आगामी 8 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तेज कर दी हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन का प्रस्तावित कार्यक्रम है। इसे लेकर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने संयुक्त रूप से गुआ क्षेत्र का दौरा कर कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गुआ शहीद स्थल, गुआ फुटबॉल मैदान, प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम स्थल, वाहन पार्किंग स्थल तथा आगमन-प्रस्थान मार्गों का जायजा लिया। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, संभावित भीड़, मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने गुआ शहीद स्थल का निरीक्षण कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। शहीद स्थल की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, श्रद्धांजलि अर्पित करने की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि गुआ शहीद दिवस जिले के इतिहास, जनभावनाओं और शहीदों के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में सभी तैयारियां पूरी गरिमा और श्रद्धा के साथ सुनिश्चित की जाएं तथा किसी भी स्तर पर कमी न रहे।
फुटबॉल मैदान में मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा
इसके बाद उपायुक्त और एसपी ने गुआ फुटबॉल मैदान का निरीक्षण किया। यहां प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम को लेकर मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, आमजन के लिए बैठने की सुविधा, प्रवेश एवं निकास मार्ग और बैरिकेडिंग आदि की समीक्षा की गई।

Contact no :- +91 8553588326

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की क्षमता और संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा करने का निर्देश दिया। मंच, दर्शक दीर्घा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आवश्यक तकनीकी सुविधाएं, ध्वनि व्यवस्था तथा कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए सभी तैयारियां पहले से पूरी करने को कहा गया।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर
पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को व्यापक सुरक्षा योजना तैयार करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम स्थल, शहीद स्थल, मुख्य मार्गों, प्रवेश एवं निकास द्वार तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती और निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।

Contact no :- +91 9337736501


बड़ी संख्या में लोगों के आगमन की संभावना को देखते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन एवं प्रस्थान के दौरान प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया।
पार्किंग और आमजन की सुविधा की व्यवस्था
निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का भी जायजा लिया गया। विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए आवश्यकतानुसार अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था करने तथा कार्यक्रम स्थल तक वाहनों और आमजन की आवाजाही को सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
मुख्य मार्गों पर यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्ग और मार्ग नियंत्रण की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। पार्किंग स्थलों से कार्यक्रम स्थल तक लोगों की सुरक्षित आवाजाही के लिए पैदल मार्ग, संकेतक और दिशा-सूचक लगाने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।
पेयजल, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था के निर्देश
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के प्रमुख स्थानों पर स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार, चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा गया। वहीं, शहीद स्थल, फुटबॉल मैदान, प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों और आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश
उपायुक्त मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण करें और तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करें। उन्होंने प्रत्येक व्यवस्था की पूर्व समीक्षा कर संभावित कमियों को समय रहते दूर करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि गुआ शहीद दिवस पश्चिमी सिंहभूम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण अवसर है। यह शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दें।

Book your slot today : +91 7250214782

एसपी अमित रेनू ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा योजना के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा 8 सितंबर को प्रस्तावित गुआ शहीद दिवस कार्यक्रम को गरिमापूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं की आगामी दिनों में लगातार समीक्षा की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल, जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण उरांव, नजारत उप समाहर्ता देवेंद्र कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार, गोपनीय प्रभारी कुमार हर्ष, नोआमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक सहित विभिन्न कार्यकारी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सिलफोड़ी गांव में चला कानूनी जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क विधिक सेवाओं की दी जानकारी

सिलफोड़ी गांव में चला कानूनी जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क विधिक सेवाओं की दी जानकारी

चक्रधरपुर | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (NALSA), नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA), रांची के निर्देश पर संचालित 60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), चाईबासा की ओर से चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी गांव में जागरूकता एवं कानूनी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, DLSA चाईबासा मोहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। अभियान के दौरान अधिकार मित्रों एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLV) ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया और उन्हें NALSA की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

ग्रामीणों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, श्रम कार्ड, आधार कार्ड, शिक्षा, आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही DLSA की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं के संबंध में भी जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान PLV पिंकी बोदरा, कर्ण कुंभकार एवं अनीता बोदरा ने कई परिवारों से संपर्क कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित प्रतिवेदन तैयार किया।

Contact no :- +91 8553588326

ग्रामीणों को विवादों का समाधान आपसी सहमति और मध्यस्थता के माध्यम से कराने के लिए भी प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से कई प्रकार के विवादों का त्वरित, सरल और आपसी सहमति से समाधान संभव है।

Contact no :- +91 9337736501

कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से NALSA की ‘वीर परिवार सहायता योजना-2025’ के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि यह योजना सुरक्षा बलों के सेवारत एवं पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिवारों (वीर नारियों) तथा उनके आश्रितों के लिए शुरू की गई है। योजना के तहत संपत्ति, जमीन-जायदाद, पारिवारिक विवाद एवं सेवा से संबंधित मामलों में निःशुल्क कानूनी सलाह और अधिवक्ता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। आवश्यकता के अनुसार पैनल अधिवक्ताओं एवं अन्य माध्यमों से भी कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर न्यायिक सहायता उपलब्ध कराना है।

Book your slot today : +91 7250214782
शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा में डीसी मनीष कुमार के सख्त निर्देश, तीन दिनों में शत-प्रतिशत पात्र विद्यार्थियों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने का लक्ष्य

शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा में डीसी मनीष कुमार के सख्त निर्देश, तीन दिनों में शत-प्रतिशत पात्र विद्यार्थियों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने का लक्ष्य

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रधानाध्यापक-प्रधानाध्यापिकाएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के शिक्षक, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) प्रशिक्षक तथा शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
बैठक में उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत विद्यालयों में अध्ययनरत 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी पात्र छात्र-छात्राओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-6 भरने का कार्य आगामी तीन दिनों में शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों का ऑनलाइन आवेदन संभव नहीं है, उनका आवेदन बूथ स्तरीय पदाधिकारी (BLO) के माध्यम से भरवाया जाए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

सावित्रीबाई फुले योजना के आवेदनों में तेजी लाने का निर्देश
सावित्रीबाई फुले योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में करीब 46 हजार आवेदन भरे जाने हैं, जबकि अब तक लगभग 15 हजार आवेदन ही भरे गए हैं। उपायुक्त ने अगले तीन दिनों में आवेदनों की संख्या बढ़ाकर 25 हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने अनाथ, दिव्यांग तथा एकल अभिभावक वाली पात्र छात्राओं के आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने विद्यार्थियों के लंबित अपार (APAAR) पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने, निर्धारित विभाजित पाठ्यक्रम के अनुसार नियमित पठन-पाठन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं की ऑनलाइन उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज कराने का भी निर्देश दिया।

Contact no :- +91 8553588326

8 सितंबर को खेल महोत्सव, योग पर विशेष जोर
बैठक में जानकारी दी गई कि इस माह 8 सितंबर 2026 को खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें योग, कैरम और लूडो सहित विभिन्न खेलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उपायुक्त ने योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं के नाम जिला स्तर पर भेजने का निर्देश दिया।
5 सितंबर को गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा शिक्षक दिवस
उपायुक्त ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 5 सितंबर को सभी विद्यालयों में शिक्षक दिवस गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने प्रतिनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए उन्हें विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल कराने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9337736501

परख ओलंपियाड के आधार पर परीक्षा कराने का निर्देश
परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने परख ओलंपियाड के उपलब्ध प्रश्नपत्रों के आधार पर सभी विद्यालयों में परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर कमजोर विद्यार्थियों को चिन्हित करने और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।
उन्होंने निर्देश दिया कि शिक्षक दिवस के बाद एक सप्ताह के भीतर लंबित परीक्षाएं पूरी कराई जाएं। साथ ही, परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों पर विद्यार्थियों के साथ विस्तृत चर्चा कर उनकी समझ को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले को बेहतर स्थान दिलाने पर जोर
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि इस वर्ष मैट्रिक, इंटरमीडिएट एवं अन्य परीक्षाओं के परिणाम में पश्चिमी सिंहभूम को राज्य स्तर पर बेहतर स्थान दिलाने के लिए सभी शिक्षक एवं शिक्षा विभाग पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और कमजोर विद्यार्थियों की विशेष तैयारी सुनिश्चित की जाए।
शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के शिक्षकों, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रशिक्षकों, प्रधानाध्यापक-प्रधानाध्यापिकाओं तथा शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मियों को सम्मानित करने की प्रक्रिया भी जारी है।

Book your slot today : +91 7250214782

रक्तदान शिविर अब 11 सितंबर को
बैठक में बताया गया कि 8 सितंबर को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के कारण पूर्व निर्धारित रक्तदान शिविर की तिथि में बदलाव किया गया है। अब रक्तदान शिविर 11 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। जिले में किन-किन स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, इसकी विस्तृत जानकारी शीघ्र जारी की जाएगी।
अंत में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मियों से दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने तथा टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से पश्चिमी सिंहभूम जिले को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर उपलब्धियां दिलाई जा सकती हैं।