चक्रधरपुर | सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर निश्चितपुर स्कूल के समीप सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से घंटी आधारित शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।
Contact no :- +91 9241456784
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निश्चितपुर निवासी 23 वर्षीय वंदना महतो एसएस +2 हाई स्कूल, सोनुआ में पढ़ाने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान चक्रधरपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
Contact no :- +91 9798542970
घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से घायल शिक्षिका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), सोनुआ पहुंचाया गया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर कर दिया।
Contact no :- +91 8553588326
घटना की सूचना मिलते ही सोनुआ पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल शिक्षिका का हालचाल लेने के साथ मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है तथा पूरे मामले की जांच कर रही है।
Contact no :- +91 9337736501
इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के संचालन पर चिंता जताई। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर नियमित जांच अभियान चलाने, गति सीमा का सख्ती से पालन कराने और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।
जमशेदपुर | जसकानडीह में आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं ग्रामसभा जसकानडीह द्वारा वारंग चिति लिपि के जनक एवं हो समाज के महान समाज सुधारक ओत गुरु लको बोदरा की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
Contact no :- +91 9241456784
कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों द्वारा गुरु लको बोदरा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
Contact no :- +91 9798542970
इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरा बिरुली ने कहा कि गुरु लको बोदरा केवल वारंग चिति लिपि के रचयिता ही नहीं, बल्कि हो समाज की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान के निर्माता थे।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
उन्होंने कहा कि वारंग चिति लिपि का निर्माण कर गुरु बोदरा ने हो भाषा को वैज्ञानिक आधार प्रदान किया तथा सदियों से मौखिक रूप में चली आ रही हो संस्कृति और परंपराओं को लिखित स्वरूप देकर उनके संरक्षण का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज हो समाज अपनी भाषा में शिक्षा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
Contact no :- +91 8553588326
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप प्रमुख शिव हांसदा एवं ग्रामसभा सचिव गांगराम बानरा ने कहा कि गुरु लको बोदरा का जीवन संघर्ष, त्याग और समाज सेवा की अद्भुत मिसाल है।
Contact no :- +91 9337736501
उन्होंने युवाओं से गुरु बोदरा के आदर्शों का अनुसरण करते हुए हो भाषा, संस्कृति और वारंग चिति लिपि के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
कार्यक्रम के अंत में ग्रामसभा के सदस्यों ने “गुरु लको बोदरा अमर रहें”, “हो भाषा ज़िंदाबाद” तथा “वारंग चिति ज़ोरोंग जिड” के नारे लगाए। साथ ही सभी ने हो भाषा, संस्कृति और वारंग चिति लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया।
Book your slot today : +91 7250214782
इस अवसर पर सुरा बिरुली, गांगराम बानरा, शिव हांसदा, मोना देवगम, मोसो सोय, बेंतों कुकल, मरसल समद, रामसिंह समद सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
जमशेदपुर/सीतारामडेरा | आदिवासी हो समाज, सीतारामडेरा की ओर से हो भाषा के महान लिपि-निर्माता गुरु लको बोदरा की 40वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हो समाज के अध्यक्ष राजेश कांडेयोंग ने की।
Contact no :- +91 9241456784
कार्यक्रम में हो समाज के सैकड़ों लोगों ने गुरु लको बोदरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आदिवासी +2 हाई स्कूल के प्राचार्य उदित नारायण
Contact no :- +91 9798542970
ने कहा कि गुरु लको बोदरा ने ‘वारंग चिति’ लिपि का निर्माण कर हो भाषा को नई पहचान दिलाई और समाज को अपनी भाषा एवं संस्कृति से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि हो समाज उनके अमूल्य योगदान को कभी नहीं भूल सकता।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
कार्यक्रम के दौरान समाज के युवाओं ने गुरु लको बोदरा के आदर्शों पर चलने तथा हो भाषा के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए संकल्प लिया।
Contact no :- +91 8553588326
श्रद्धांजलि सभा में राजेश कांडेयोंग, सुरा बिरुली, डिबर पुरती, उपेंद्र बानरा, प्रियंका बिरुवा, चांदमनी बोदरा, रानी बोदरा, सावन लुगुन, आनंद हेम्ब्रोम, बुधन सिंह हेम्ब्रोम, सुभाष बिरुवा, राजू बिरुवा एवं दुर्गा मणि सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में रविवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision-SIR 2026) के सफल क्रियान्वयन एवं व्यापक जनजागरूकता को लेकर जिले के डिजिटल क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक आयोजित की गई।
Contact no :- +91 9241456784
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि Special Intensive Revision (SIR-2026) लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक सशक्त, पारदर्शी और समावेशी बनाने की महत्वपूर्ण पहल है।
Contact no :- +91 9798542970
उन्होंने डिजिटल क्रिएटर्स एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से अपील की कि वे सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित सही, प्रमाणिक एवं तथ्यात्मक जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाता इस अभियान से जुड़ सकें।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
बैठक के दौरान SIR-2026 की प्रक्रिया, उद्देश्य, समय-सीमा तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन से संबंधित आवश्यक जानकारियों को विस्तारपूर्वक साझा किया गया। साथ ही डिजिटल माध्यमों के जरिए मतदाता जागरूकता अभियान को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
Contact no :- +91 8553588326
इस अवसर पर जिले के डिजिटल क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से सक्रिय सहभागिता निभाने तथा निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
बैठक के अंत में उपायुक्त ने “नशा मुक्त पश्चिम सिंहभूम” अभियान से संबंधित टी-शर्ट का लोकार्पण किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मादक एवं नशीले पदार्थों से पश्चिम सिंहभूम को मुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता फैलाने और अभियान में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प भी लिया।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सदर अस्पताल, चाईबासा में आदिवासी उरांव समाज संघ के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जिला उपायुक्त मनीष कुमार शामिल हुए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जूझार माझी, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की पदाधिकारी ईरा जोरवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Contact no :- +91 9241456784
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने स्थापना दिवस के अवसर पर समाज संघ द्वारा आयोजित इस सामाजिक सरोकार से जुड़े रक्तदान शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है।
Contact no :- +91 9798542970
एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन की रक्षा कर सकता है।” उन्होंने जिले के सभी वर्गों, समुदायों, युवाओं एवं इच्छुक नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने तथा जिला प्रशासन के इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सतत प्रयासों से सदर अस्पताल, चाईबासा स्थित ब्लड बैंक को लाइसेंस प्राप्त हो चुका है। इसका उद्देश्य जिले के लोगों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना और किसी भी मरीज अथवा उसके परिजनों को रक्त की उपलब्धता के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वैच्छिक रक्तदान से ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त भंडारण बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।
Contact no :- +91 8553588326
रक्तदान शिविर के दौरान उपायुक्त ने स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले सभी ‘रक्तवीरों’ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने उनके मानवीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे रक्तदाता समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके प्रयासों से अनेक लोगों को नया जीवन मिलता है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
एकदिवसीय रक्तदान शिविर में कुल 61 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जिसे जिले में सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए आदिवासी उरांव समाज संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, रक्तदाताओं तथा स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन के उद्देश्य से सोमवार को प्रोजेक्ट समावेश के तहत टाटा कॉलेज, चाईबासा स्थित बहुउद्देशीय सभागार में बूथ वार वॉलिंटियर्स के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
Contact no :- +91 9241456784
कार्यशाला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपने संबोधन में उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम लोकतांत्रिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।
Contact no :- +91 9798542970
इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता में बूथ वार वॉलिंटियर्स की भूमिका बेहद अहम है। सभी वॉलिंटियर्स पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और समर्पण के साथ कार्य करें तथा बूथ लेवल पदाधिकारियों (बीएलओ) को प्रत्येक स्तर पर सहयोग प्रदान करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
उपायुक्त ने बताया कि 30 जून 2026 से जिले के सभी बूथ लेवल पदाधिकारी मतदाताओं के बीच गणना प्रपत्रों का दो प्रतियों में वितरण करेंगे। उन्होंने वॉलिंटियर्स से अपील की कि वे मतदाताओं को प्रपत्र भरने, आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने और समय पर प्रपत्र जमा कराने में सक्रिय सहयोग करें। साथ ही उन्होंने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का भी आह्वान किया। कार्यशाला में यह भी जानकारी दी गई कि 29 जून 2026 को जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के माध्यम से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं और प्रथम बार मतदाता बनने वाले नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है।
Contact no :- +91 8553588326
प्रशिक्षण सत्र के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण, प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन, बीएलओ के साथ समन्वय, मतदाता जागरूकता गतिविधियों तथा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान वॉलिंटियर्स की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें क्षेत्र में कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
कार्यशाला के समापन पर सभी अधिकारियों, शिक्षकों और बूथ वार वॉलिंटियर्स ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित संचालन में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही सभी ने जिले को नशा मुक्त बनाने तथा समाज में नशा उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ भी ली।
Book your slot today : +91 7250214782
अंत में जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करें, बीएलओ एवं वॉलिंटियर्स को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं तथा पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने एवं आवश्यक संशोधन कराने में सहभागिता निभाकर लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में 30 जून 2026 से मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 की शुरुआत होगी। अभियान को लेकर शनिवार को तदर्थ जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
Contact no :- +91 9241456784
उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान सभी बूथ लेवल पदाधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे। साथ ही हस्ताक्षरित प्रपत्र प्राप्त कर उसे सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम नियमानुसार हटाए जाएं।
Contact no :- +91 9798542970
उन्होंने निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर अभियान की निगरानी करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
बैठक में जानकारी दी गई कि डिजिटाइजेशन कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर वालंटियरों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये वालंटियर बीएलओ को तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे।
Contact no :- +91 8553588326
30 जून को चलेगा सोशल मीडिया महाअभियान मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 30 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेष सोशल मीडिया महाअभियान चलाया जाएगा। इस दौरान #JharkhandSIR हैशटैग के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
इसके अलावा 29 जून को जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 30 जून को सभी मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला तथा बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक का आयोजन भी किया जाएगा।
Book your slot today : +91 7250214782
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और अद्यतनता लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। इसलिए अभियान के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को पूर्ण समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
रांची | झारखंड में महागठबंधन के भीतर समन्वय को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जल्द से जल्द नई कोऑर्डिनेशन कमेटी गठित करने की मांग की है। पार्टी ने इस कमेटी के लिए अपनी ओर से तीन नेताओं—प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और उप नेता राजेश कच्छप—के नाम भी प्रस्तावित किए हैं।
Contact no :- +91 9241456784
कांग्रेस का कहना है कि पूर्व कोऑर्डिनेशन कमेटी के निष्क्रिय होने के बाद से महागठबंधन के घटक दलों के बीच समन्वय की कमी साफ तौर पर महसूस की जा रही है। स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अध्यक्षता में गठित पिछली कोऑर्डिनेशन कमेटी का कार्यकाल नवंबर 2025 में समाप्त हो गया था। उस कमेटी में कांग्रेस की ओर से राजेश ठाकुर, बंधु तिर्की और आलमगीर आलम, झामुमो की ओर से विनोद कुमार पांडेय और फागू बेसरा तथा राजद की ओर से सत्यानंद भोक्ता सदस्य थे। अब झामुमो और राजद के नेताओं की भी इच्छा है कि नई कमेटी का गठन जल्द किया जाए।
Contact no :- +91 9798542970
मुख्यमंत्री से जल्द बातचीत करेगी कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोऑर्डिनेशन कमेटी के गठन का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर मुख्यमंत्री से जल्द बातचीत की जाएगी। साथ ही राज्य के विभिन्न बोर्ड, निगम और आयोगों में रिक्त पदों को भरने का मुद्दा भी उठाया जाएगा।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
झामुमो ने कहा—कोई कम्युनिकेशन गैप नहीं कांग्रेस की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय उर्फ बब्लू पांडेय ने कहा कि इन सभी मुद्दों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को मुख्यमंत्री से सीधे बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में किसी प्रकार का कम्युनिकेशन गैप नहीं है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गठबंधन की आवश्यकताओं को समझते हैं और समय पर समाधान भी निकालते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार जिन बोर्ड और निगमों का गठन हुआ था, उनमें अधिकांश पद कांग्रेस के हिस्से में गए थे।
Contact no :- +91 8553588326
बोर्ड, निगम और आयोगों में नियुक्तियों की मांग भी तेज कोऑर्डिनेशन कमेटी के गठन के साथ-साथ महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच विभिन्न बोर्ड, निगम और आयोगों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की मांग भी जोर पकड़ रही है। नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार का कार्यकाल डेढ़ वर्ष से अधिक पूरा हो चुका है और अब पार्टी के लिए लंबे समय से काम कर रहे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने का समय आ गया है। निकाय चुनाव और राज्यसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब नियुक्तियों में देरी का कोई कारण नहीं बचा है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
कई महत्वपूर्ण संस्थानों में पद रिक्त वर्तमान में झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष का पद रिक्त है। 21 जून को झारखंड राज्य गो सेवा आयोग का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है। इसके अलावा अगस्त में युवा आयोग और अक्टूबर में अल्पसंख्यक आयोग का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के उपाध्यक्ष का पद भी पिछले एक वर्ष से खाली है। इसके अलावा कई अन्य बोर्ड, निगम और आयोगों में भी नियुक्तियां लंबित हैं। महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि इन रिक्त पदों को जल्द भरना आवश्यक है, ताकि संगठन से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलोग्राम अफीम, 7 लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हजारीबाग निवासी राहुल कुमार साहू के रूप में हुई है।
Contact no :- +91 9241456784
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बंदगांव थाना पुलिस ने मुख्य सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया।
Contact no :- +91 9798542970
जांच के दौरान एक चारपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 7 किलोग्राम अफीम, 7 लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
पुलिस ने मौके से आरोपी राहुल कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Contact no :- +91 8553588326
पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि अफीम तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इसकी सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उन्होंने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जमशेदपुर | स्टील उद्योग से निकलने वाले अपशिष्ट को उपयोगी संसाधन में बदलने की दिशा में टाटा स्टील ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कंपनी ने स्टील निर्माण प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न होने वाले एलडी (LD) स्लैग से कृत्रिम रेत (एम-सैंड) तैयार कर पर्यावरण-अनुकूल ग्रीन कंक्रीट विकसित किया है। यह नवाचार प्राकृतिक रेत पर निर्भरता कम करने और टिकाऊ निर्माण (सस्टेनेबल कंस्ट्रक्शन) को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Contact no :- +91 9241456784
कंपनी की विशेषज्ञ टीम ने लंबे समय तक शोध एवं परीक्षण के बाद एलडी स्लैग को प्रोसेस कर उच्च गुणवत्ता वाली एम-सैंड तैयार की।
Contact no :- +91 9798542970
इसी कृत्रिम रेत का उपयोग करते हुए एम-15, एम-20 और एम-25 ग्रेड के ग्रीन कंक्रीट का सफलतापूर्वक विकास किया गया, जो गुणवत्ता के निर्धारित मानकों पर खरा उतरा।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि इस तकनीक को बड़े पैमाने पर अपनाया जाता है, तो नदियों से होने वाले अत्यधिक रेत खनन पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। इससे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
Contact no :- +91 8553588326
इस तकनीक का एक अन्य महत्वपूर्ण लाभ यह है कि निर्माण कार्यों के दौरान कार्बन उत्सर्जन में कमी लाई जा सकती है। साथ ही, स्टील उद्योग से निकलने वाले अपशिष्ट का पुनः उपयोग होने से औद्योगिक कचरा प्रबंधन भी अधिक प्रभावी और टिकाऊ बन सकेगा।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
जमशेदपुर से शुरू हुई यह पहल भविष्य में देश के निर्माण क्षेत्र के लिए एक आदर्श मॉडल बन सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस तकनीक को व्यापक स्तर पर अपनाया गया, तो यह पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित होगी।