#आरटीई #शिक्षा_का_अधिकार #निजी_विद्यालय #25_प्रतिशत_आरक्षण #चाईबासा #उपायुक्त  #maskalnews

आरटीई के तहत 25% सीटों पर नामांकन सुनिश्चित करें निजी विद्यालय: उपायुक्त

आरटीई के तहत 25% सीटों पर नामांकन सुनिश्चित करें निजी विद्यालय: उपायुक्त

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिले के निजी विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार सहित विभिन्न निजी विद्यालयों के प्राचार्य एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में आरटीई अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आरटीई के सभी प्रावधानों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए और पात्र बच्चों के नामांकन में किसी प्रकार की अनावश्यक बाधा उत्पन्न न हो।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि आरटीई के तहत नामांकित बच्चों सहित विद्यालय में अध्ययनरत किसी भी छात्र-छात्रा के साथ भेदभाव, असमान व्यवहार अथवा उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बच्चों को समान अवसर, सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रत्येक विद्यालय की जिम्मेदारी है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी निजी विद्यालयों में वाहन सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं संरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने प्राचार्यों से अपील की कि वे केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित न रहें, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता विकसित करने में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने विद्यालयों में नियमित रूप से सड़क सुरक्षा, मलेरिया एवं डायरिया से बचाव, तंबाकू निषेध, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों की तर्ज पर निजी विद्यालयों में भी “प्रोजेक्ट परख” के अंतर्गत “बोलेगा सिंहभूम” और “आज क्या सीखे” कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जाए। इन कार्यक्रमों से विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता, तार्किक सोच, संवाद कौशल और आत्मविश्वास का विकास होगा।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से उपायुक्त ने प्रत्येक निजी विद्यालय में हर माह “खेल महोत्सव” आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही, प्रत्येक माह की 20 तारीख को विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों का सामूहिक “जन्मोत्सव” आयोजित कर उन्हें सम्मानित करने तथा सकारात्मक विद्यालयी वातावरण विकसित करने पर बल दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत उपायुक्त ने निजी विद्यालय प्रबंधन से “निक्षय मित्र” बनकर जिले के टीबी मरीजों को गोद लेने और उनके पोषण एवं उपचार में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम संस्थानों की भागीदारी से ही टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सकेगा।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने सभी विद्यालयों को विद्यालय परिसर एवं उपलब्ध खाली स्थानों पर व्यापक पौधरोपण अभियान चलाने और लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार और जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार ने भी आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति, सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा जिला प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न नवाचार कार्यक्रमों में निजी विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
बैठक के अंत में उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य सरकारी और निजी विद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सुरक्षा, सामाजिक संवेदनशीलता और समग्र व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देना है। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधन से प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निर्देशों का गंभीरतापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की।