स्वास्थ्य

‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ महाअभियान से जुड़ने की उपायुक्त मनीष कुमार ने की अपील

‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ महाअभियान से जुड़ने की उपायुक्त मनीष कुमार ने की अपील

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने जिलेवासियों से माहवारी स्वच्छता एवं इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से संचालित ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ महाअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

Contact no :- +91 9241456784

उपायुक्त ने अपने संदेश में कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य माहवारी से जुड़े मिथकों, गलत धारणाओं और सामाजिक संकोच को दूर करते हुए किशोरियों एवं महिलाओं के बीच स्वास्थ्य तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में माहवारी को लेकर अनेक भ्रांतियां और झिझक मौजूद हैं, जिन्हें सामूहिक प्रयासों के माध्यम से समाप्त करना आवश्यक है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने जिलेवासियों से ‘रेड डॉट चैलेंज’ से जुड़ने और अपने-अपने स्तर पर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उपायुक्त ने कहा कि इस विषय पर जितनी खुलकर चर्चा होगी, उतनी ही तेजी से इससे जुड़ी वर्जनाएं और सामाजिक टैबू समाप्त होंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


Book your slot today : +91 7250214782

मनीष कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र की किशोरियों एवं महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और माहवारी प्रबंधन से संबंधित सही एवं वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करे। उन्होंने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों तथा युवाओं से इस महाअभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देकर सफल बनाने की अपील की।


Book your slot today : +91 7250214782

अंत में उपायुक्त ने कहा कि सभी लोग मिलकर चुप्पी तोड़ें और जिले की किशोरियों एवं महिलाओं को स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक योगदान दें।

टेकरागुट्टू में रात्रि चौपाल आयोजित, मलेरिया-फाइलेरिया से बचाव के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक

टेकरागुट्टू में रात्रि चौपाल आयोजित, मलेरिया-फाइलेरिया से बचाव के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक

चाईबासा  | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खूंटपानी के अंतर्गत ग्राम टेकरागुट्टू में मंगलवार, 3 जून 2026 को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को कीट जनित रोगों, विशेषकर मलेरिया एवं फाइलेरिया से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले व्यक्तिगत एवं सामुदायिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

Contact no :- +91 9241456784

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सरल एवं सहज भाषा में ग्रामीणों को इन रोगों के लक्षणों की पहचान, समय पर जांच तथा पूर्ण उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि रोग की प्रारंभिक अवस्था में जांच और उपचार कराने से गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं से बचा जा सकता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

चौपाल के दौरान मिशन उदय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचकर आवश्यक स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में जिला वीबीडी पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी खूंटपानी, वीबीडी सलाहकार, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), एएनएम, एमपीडब्ल्यू, ग्राम की सहिया एवं ग्राम मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से स्वच्छता बनाए रखने, घर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई रखने तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने की अपील की। साथ ही मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

चाईबासा: तुईवीर पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर किया गया जागरूक

चाईबासा: तुईवीर पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर किया गया जागरूक

चाईबासा । पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसहभागिता को बढ़ावा देने तथा स्वास्थ्य, पोषण, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े जनकल्याणकारी अभियानों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सदर चाईबासा प्रखंड की तुईवीर पंचायत सचिवालय परिसर में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सविता टोपनो, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार, सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार तथा सदर प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पंचायतवासियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जागरूकता अभियानों की जानकारी दी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

रात्रि चौपाल में ग्रामीणों, महिलाओं, किशोरियों, युवाओं, स्वयं सहायता समूह की सदस्यों, सहिया, जल सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना, जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सीधे सुनना था।
उपायुक्त मनीष कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि केवल प्रशासनिक प्रयासों से व्यापक सामाजिक परिवर्तन संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए सामुदायिक सहभागिता, जनजागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी भी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने की अपील की।
उपायुक्त ने मलेरिया रोकथाम के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से मच्छरदानी का उपयोग करने, पूरे कपड़े पहनकर सोने तथा गर्म पानी के सेवन की सलाह दी।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान 28 मई से 4 जून 2026 तक संचालित “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के तहत महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर विशेष चर्चा की गई। मासिक धर्म स्वच्छता, एनीमिया, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता और महिला स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर खुलकर संवाद करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। महिलाओं एवं किशोरियों से स्वास्थ्य समस्याओं को छिपाने के बजाय समय पर जांच एवं उपचार कराने की अपील की गई।
सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, स्वच्छता और समय पर चिकित्सकीय परामर्श कई गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक हैं। उन्होंने लोगों से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ सहयोग करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर 1 जून से 5 जून 2026 तक चल रहे “स्वच्छ गांव-सुरक्षित जलवायु अभियान” के तहत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, वृक्षारोपण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
उपायुक्त ने कहा कि जलवायु परिवर्तन केवल सरकारी चिंता का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीरता से कार्य करना होगा।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा “प्रोजेक्ट जागृति – बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम” के तहत 1 जून से 8 जून 2026 तक संचालित “मिशन उदय” की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण की नियमित निगरानी की जा रही है। सहिया एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच, आवश्यक परामर्श, कुपोषण की पहचान तथा लाभुकों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
साथ ही दिव्यांगजनों के प्रमाण-पत्र निर्माण, कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की पहचान और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एकत्र करने का कार्य भी किया जा रहा है। ग्रामीणों से इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत सचिवालय परिसर में सैनेटरी पैड निस्तारण हेतु भस्मक (इंसिनरेटर) का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के संदेश के तहत पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं, सुझाव एवं स्थानीय आवश्यकताओं से संबंधित मुद्दे अधिकारियों के समक्ष रखे, जिस पर संबंधित विभागीय अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित पंचायतवासियों, जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक रूप से “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो”, “स्वच्छ गांव-सुरक्षित जलवायु अभियान” एवं “मिशन उदय” को सफल बनाने की शपथ ली। सभी ने अपने गांव को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में आदर्श पंचायत बनाने का संकल्प लिया।

चाईबासा: हीट एक्शन डे 2026 पर निकाली गई जागरूकता रैली, लू से बचाव का दिया गया संदेश

चाईबासा: हीट एक्शन डे 2026 पर निकाली गई जागरूकता रैली, लू से बचाव का दिया गया संदेश

चाईबासा | हीट एक्शन डे 2026 के अवसर पर गर्मी एवं लू (हीटवेव) से बचाव तथा जनस्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ सिविल सर्जन, डीएस तथा जिला आरसीएच पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर अधिकारियों ने आमजन से अत्यधिक गर्मी के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, तेज धूप में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने तथा बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते तापमान के बीच सावधानी और जागरूकता ही हीटवेव से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

Book your slot today : +91 7250214782

जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को लू से बचाव के उपायों, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा गर्मी के मौसम में अपनाई जाने वाली आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। साथ ही हीट स्ट्रोक के लक्षणों की पहचान एवं प्राथमिक उपचार के संबंध में भी जागरूक किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता तथा अन्य संबंधित कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान के दौरान आमजन को गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और हीटवेव से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने का संदेश दिया गया।

खण्डखोरी में महिला की गला रेतकर हत्या का मामला सुलझा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

खण्डखोरी में महिला की गला रेतकर हत्या का मामला सुलझा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत खण्डखोरी गांव में महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पुलिस के अनुसार, 1 जून 2026 को खण्डखोरी गांव निवासी शुरू गोप की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला रेतकर हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के सत्यापन के बाद मृतका के पति देवेन्द्र गोप के फर्दबयान के आधार पर कुमारडुंगी थाना कांड संख्या 15/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 238 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मामले के नामजद आरोपी पुड़वा उर्फ चोके सिंकु (33 वर्ष) को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सब्जी काटने वाला स्टील का चाकू बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया गया।
जांच में यह तथ्य सामने आया है कि हत्या की यह वारदात पूर्व के आपसी विवाद के कारण अंजाम दी गई थी। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

मनोहरपुर में एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मासूम की डूबने से मौत, रिश्तेदार सड़क हादसे में घायल

मनोहरपुर में एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मासूम की डूबने से मौत, रिश्तेदार सड़क हादसे में घायल

मनोहरपुर | आनंदपुर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक ओर तालाब में डूबने से दो वर्षीय मासूम बच्ची इसिका चंपिया की मौत हो गई, वहीं उसकी मौत की खबर सुनकर अस्पताल जा रहे रिश्तेदार विजय तिर्की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। लगातार हुई इन दो घटनाओं से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारबेड़ा पंचायत के बांदुनासा गिरजा टोली निवासी दो वर्षीय इसिका चंपिया अपनी मां के साथ छोटाकूड़ना गांव में आयोजित जात्रा मेला देखने आई थी। बताया गया कि दोपहर के समय घर के समीप स्थित तालाब में परिवार के कुछ सदस्य स्नान करने गए थे। इसी दौरान तालाब किनारे खेल रही मासूम बच्ची अचानक गहरे पानी में चली गई और डूब गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने बच्ची को तत्काल तालाब से बाहर निकालकर मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

इधर, बच्ची की मौत की सूचना मिलने पर उसे देखने अस्पताल जा रहे छोटाकूड़ना निवासी विजय तिर्की (35) सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जाता है कि रायकेरा झंझरी पुलिया के समीप उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में उनका दायां पैर टूट गया तथा चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की सहायता से घायल विजय तिर्की को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस ने दोनों घटनाओं की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एक ही परिवार में हुई इन दो दर्दनाक घटनाओं से पूरे इलाके में मातम और शोक की लहर है।

सरायकेला में तंबाकू विरोधी जनजागरूकता अभियान की शुरुआत, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को किया रवाना

सरायकेला में तंबाकू विरोधी जनजागरूकता अभियान की शुरुआत, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को किया रवाना

सरायकेला | जिले में तंबाकू निषेध एवं नियंत्रण संबंधी जनजागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित यह जागरूकता रथ आगामी एक माह तक जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों तथा इससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करेगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। इसके कारण कैंसर, हृदय रोग, श्वसन संबंधी बीमारियों सहित कई गंभीर और जानलेवा रोग उत्पन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
उपायुक्त ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंवाद, जागरूकता कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार गतिविधियां तथा सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को तंबाकू सेवन के कारण व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सामाजिक प्रभाव, साथियों के दबाव और जिज्ञासा के कारण कई युवा तंबाकू सेवन की ओर आकर्षित हो जाते हैं, जिसका उनके स्वास्थ्य और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने सभी नागरिकों से तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन से दूर रहने, तंबाकू नियंत्रण संबंधी प्रावधानों का पालन करने तथा अपने परिवार और समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तंबाकू मुक्त परिवार, तंबाकू मुक्त समाज और तंबाकू मुक्त राज्य के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के पदाधिकारी एवं कर्मी, एनडीसी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित, मतदाता सूची में शत-प्रतिशत मैपिंग पर जोर

खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित, मतदाता सूची में शत-प्रतिशत मैपिंग पर जोर

खरसावां | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में मतदाताओं के नामों की शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार, 1 जून को 57-खरसावां (अजजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत 50 प्रतिशत से कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र संख्या-219, दक्षिण रेलवे इंटर कॉलेज, सीनी में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

शिविर के दौरान अब तक मैपिंग से वंचित मतदाताओं के नामों का सत्यापन एवं मैपिंग का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में संबंधित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, राजस्व कर्मचारी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 57-खरसावां (अजजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार ने शिविर का निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समयावधि के भीतर शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं अद्यतनता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची से मैप नहीं हुआ है, वे शीघ्र अपना नाम मैप कराएं, ताकि भविष्य में निर्वाचन संबंधी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बीएलओ एवं संबंधित कर्मियों को भी घर-घर संपर्क अभियान चलाकर छूटे हुए मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

चाईबासा: सदर अस्पताल में डॉक्टरों की तत्परता से गले में फंसी मछली निकाली गई, मरीज की बची जान

चाईबासा: सदर अस्पताल में डॉक्टरों की तत्परता से गले में फंसी मछली निकाली गई, मरीज की बची जान

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल, चाईबासा में चिकित्सकों की सतर्कता, त्वरित निर्णय और बेहतर टीम वर्क का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। गले में पूरी मछली फंस जाने से गंभीर स्थिति में पहुंचे एक मरीज का सफलतापूर्वक उपचार कर चिकित्सकों ने संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जानकारी के अनुसार, मरीज को सांस लेने और भोजन निगलने में अत्यधिक परेशानी हो रही थी। गंभीर अवस्था में उसे सदर अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपातकालीन विभाग में तैनात डॉ. प्रदीप कुमार और उनकी टीम ने तत्काल मरीज की जांच की और बिना समय गंवाए आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रिया शुरू की।
चिकित्सकों की कुशलता, अनुभव और सूझबूझ के चलते मरीज के गले में फंसी पूरी मछली को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया। उपचार के बाद मरीज को तुरंत राहत मिली और उसकी स्थिति सामान्य होने लगी।


Book your slot today : +91 7250214782

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि समय पर चिकित्सा सहायता मिलने और चिकित्सकीय टीम की तत्परता के कारण मरीज की जान बच गई। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर और सुरक्षित है।


Book your slot today : +91 7250214782

इस सफल उपचार में आपातकालीन विभाग के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य सहयोगी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी और अस्पताल प्रबंधन ने डॉ. प्रदीप कुमार एवं उनकी पूरी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल, चाईबासा की चिकित्सा टीम आपातकालीन परिस्थितियों में भी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

चक्रधरपुर में 7 जून को रक्तदान शिविर आयोजित होगा, आयुष्मान कार्ड बनाने की भी रहेगी सुविधा

चक्रधरपुर में 7 जून को रक्तदान शिविर आयोजित होगा, आयुष्मान कार्ड बनाने की भी रहेगी सुविधा

चक्रधरपुर | सामाजिक संस्था सुमिता होता फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 7 जून को चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के सफल संचालन एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रविवार शाम फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद सपन कुमार मिस्त्री ने की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सदानंद होता ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में समय-समय पर रक्त की कमी की समस्या सामने आती रहती है। ऐसे में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है।”

Book your slot today : +91 7250214782

सदानंद होता ने बताया कि रक्तदान शिविर के साथ-साथ आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान भारत कार्ड बनाने की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमान शर्मा से आवश्यक चर्चा की जा चुकी है तथा अस्पताल प्रशासन का सहयोग भी प्राप्त होगा।
उन्होंने शहर एवं आसपास के युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों की जिंदगी बचाने में मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मानवता के इस पुनीत कार्य में सहयोग देने का आग्रह किया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के दौरान रक्तदान शिविर की तैयारियों, प्रचार-प्रसार, पंजीकरण व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
बैठक में वार्ड पार्षद सपन कुमार मिस्त्री, कुमार विवेक, टुला पति, आशीष वर्मा, रवि मंडल, अभय साव, मो. हुसैन, शुभम जायसवाल, गोलू शर्मा, परशुराम महतो, सुमित पासवान समेत फाउंडेशन के कई सदस्य उपस्थित ।