चाईबासा | राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर आज पश्चिमी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार की उपस्थिति में सदर अस्पताल सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, नर्स एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने केक काटकर राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया।

Contact no :- +91 9241456784
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने जिले के सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने पल्स पोलियो महाअभियान में पश्चिमी सिंहभूम जिले द्वारा राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई दी तथा उनके समर्पित और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

उपायुक्त ने कहा कि जन्म से लेकर जीवन के अंतिम पड़ाव तक प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। समाज के प्रति उनकी सेवा, समर्पण और दायित्व सराहनीय हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जीवन की रक्षा करना चिकित्सकों का सबसे बड़ा दायित्व है और जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने जिले में संचालित रक्तदान अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह अभियान निरंतर बेहतर गति से आगे बढ़ रहा है।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारियों, चिकित्सकों एवं कर्मियों से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, मेडिकल ऑफिसरों एवं नर्सिंग कर्मियों को पौधा एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना भी की गई।

