#चाईबासा #सदरअस्पताल #उपायुक्तनिरीक्षण #स्वास्थ्यसेवाएं #औचकनिरीक्षण #मनीषकुमार #maskalnews

देर रात सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त, स्वास्थ्य सुविधाओं का किया औचक निरीक्षण

देर रात सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त, स्वास्थ्य सुविधाओं का किया औचक निरीक्षण

चाईबासा | जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने देर रात्रि सदर अस्पताल, चाईबासा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9241456784

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने नव-निर्मित अस्पताल वार्ड का अवलोकन किया और वहां मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने वार्ड की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9798542970

इसके बाद उपायुक्त ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को आवश्यकता के अनुसार वार्ड में अतिरिक्त पंखे एवं एयर कंडीशनर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती प्रत्येक मरीज को समय पर सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उपचार के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उपायुक्त ने सदर अस्पताल स्थित रक्त केंद्र का भी निरीक्षण किया।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही रक्त केंद्र के प्रभारी को जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकतानुसार समय पर रक्त उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट जागृति’ के तहत जिले में लगातार स्वैच्छिक रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने बताया कि पूर्व की तुलना में रक्त केंद्र की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। केंद्र को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक उपकरण भी शीघ्र उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि जिले में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सके और किसी भी जरूरतमंद मरीज को रक्त के अभाव का सामना न करना पड़े।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस, सिविल सर्जन, अस्पताल प्रबंधन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।