Blog

गोलमुरी में आदिवासी हो समाज भवन में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

गोलमुरी में आदिवासी हो समाज भवन में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित आदिवासी हो समाज भवन में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय पर्व को सम्मानपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से रवि सवैया, सरस्वती बिरूवा सवैया, सुरा बुरुली, निकिता सोए बिरुली, उपेन्द्र बानरा, मनोज मेलगंडी, अमित हेंब्रम, अजय बिरुली, डिबार पूर्ति, मनीष बनरा, भूलटू बारी, लालमोहन जमुदा, राजकुमार बानरा, देवेंद्र बिरुवा, वीरसिंह देवगम, सिरमा देवगम, प्रकाश कोया, सुबोध श्रीवास्तव, गुरुचरण मुखी एवं जुलेश मुखी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त की तथा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।

लंदन में गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी को किया नमन

लंदन में गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी को किया नमन

रांची : गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने लंदन स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू के सत्य, अहिंसा और ईमानदारी के आदर्श आज भी हमें उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व, समाज सेवा और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार और जीवन मूल्य न केवल नागरिकों के लिए मार्गदर्शक हैं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में झारखंड से अध्ययन के लिए आए स्कॉलर्स, प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्य तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस अवसर को यादगार और प्रेरणादायी बताया।

सरायकेला में पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, हरिहर मॉल में हो रहा आयोजन

सरायकेला में पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, हरिहर मॉल में हो रहा आयोजन

सरायकेला : बिरसा चौक के समीप स्थित हरिहर मॉल के हॉल में रविवार 26 जनवरी से पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन का आयोजन हरिहर लोहार द्वारा किया जा रहा है। इससे पूर्व भी वे इस प्रकार के कथा कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं।
आयोजक हरिहर लोहार ने बताया कि मानव जीवन में अपनी क्षमता के अनुसार श्री नारायण के चरणों में ध्यान लगाना और जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्चा धर्म है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति न तो कुछ लेकर आता है और न ही कुछ लेकर जाता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि निर्धारित समय पर पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक कथा का आयोजन होगा। 26 और 27 जनवरी को उड़ीसा से पधारे कथा वाचक श्री राम नारायण दास जी, 28 और 29 जनवरी को वृंदावन से पधारे कथा वाचक श्री विष्णु वाहन दास जी तथा 30 जनवरी को श्री निर्गुण दास जी द्वारा कथा वाचन किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस भवन चाईबासा में झंडोत्तोलन, जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने एकजुट होकर चुनौतियों से मुकाबले का किया आह्वान

गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस भवन चाईबासा में झंडोत्तोलन, जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने एकजुट होकर चुनौतियों से मुकाबले का किया आह्वान

चाईबासा : गणतंत्र दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन, चाईबासा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सभी चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान किया।
झंडोत्तोलन के बाद जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है। भारत की संस्कृति जोड़ने और भाईचारे की संस्कृति है, जिसके कारण पूरा देश एक झंडे के नीचे एकजुट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति भी जोड़ने की है और यही भारत की मूल पहचान है।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संकल्प लेने का आग्रह किया कि देश के सामने आने वाली हर चुनौती का एकजुट होकर मजबूती से मुकाबला किया जाएगा। कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान का रहा है और पार्टी आज भी हर प्रकार की कुर्बानी देने के लिए तैयार है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक देवेंद्र नाथ चांपिया, अंजुमन सदर खलीकुर रहमान सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

77वें गणतंत्र दिवस पर लंदन में डॉ. अंबेडकर के निवास पर पहुंचे हेमंत सोरेन

77वें गणतंत्र दिवस पर लंदन में डॉ. अंबेडकर के निवास पर पहुंचे हेमंत सोरेन

रांची/लंदन: 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लंदन स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के निवास स्थान पर जाने का अवसर प्राप्त हुआ। इस ऐतिहासिक क्षण को उन्होंने अत्यंत भावुक बताते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विचार साझा किए।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के प्रति नमन करते हुए वे उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिसने भारत जैसे विशाल लोकतंत्र की सशक्त नींव रखी। उन्होंने बाबा साहेब के समावेशी, सशक्त और समानतामूलक समाज के विचारों को आत्मसात करने की बात कही।

चक्रधरपुर: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

चक्रधरपुर: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

पश्चिम सिंहभूम : चक्रधरपुर स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पंप रोड शत्रुघ्न नगर परिसर में आज 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता पूजन, भारत माता आरती एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण मुख्य अतिथि मनोज भगेरिया, विद्यालय संरक्षक सह भगेरिया फाउंडेशन के सचिव के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य सौभिक घटक द्वारा किया गया।

समारोह में विद्यालय के भैया-बहनों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति नृत्य एवं हिंदी तथा अंग्रेजी में दिए गए प्रभावी भाषणों ने सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि मनोज भगेरिया ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन देश में संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें अच्छे संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना देना अत्यंत आवश्यक है, जिसमें माताओं एवं आचार्य-आचार्याओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

विद्यालय के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि जैसे देश का संविधान है, वैसे ही हर घर का भी एक संविधान होना चाहिए, जिससे बच्चे अनुशासन और नियमों का पालन करना सीखें।

वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह सह विद्यालय सदस्य मोहन कच्छप ने बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए राष्ट्रीयता की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय की उपाध्यक्ष दमयंती नाग, कोषाध्यक्ष संदीप महतो सहित रवि कुमार बाँकिरा, रमेश शर्मा, राखोहरी सारंगी, इंद्रजीत समद, गोपाल जी, विकास कुमार, अभिषेक पुरोहित, अभय महतो, आचार्य परिवार एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

संत जेवियर गर्ल्स हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, जे. बी. तुबिद रहे मुख्य अतिथि

संत जेवियर गर्ल्स हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, जे. बी. तुबिद रहे मुख्य अतिथि

चाईबासा : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संत जेवियर गर्ल्स हाई स्कूल परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं झारखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट सचिव श्री जे. बी. तुबिद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत परेड मार्च ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को प्रभावित किया।
मुख्य अतिथि श्री जे. बी. तुबिद ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

गणतंत्र दिवस पर नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं, संविधान और कर्तव्यों के पालन का किया आह्वान

गणतंत्र दिवस पर नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं, संविधान और कर्तव्यों के पालन का किया आह्वान

सरायकेला : गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरायकेला नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य ने नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, समानता और लोकतंत्र के मूल्यों का प्रतीक है। यह दिवस हमें एक सशक्त और समावेशी भारत के निर्माण की प्रेरणा देता है।

शंभू आचार्य ने नगरवासियों से देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए ईमानदारी से योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि संविधान का सम्मान करना और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना ही सच्ची देशभक्ति है।

चाईबासा पुलिस केंद्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह, मंत्री दीपक बिरुवा ने फहराया तिरंगा

चाईबासा पुलिस केंद्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह, मंत्री दीपक बिरुवा ने फहराया तिरंगा

चाईबासा : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत पुलिस केंद्र, चाईबासा में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में झारखंड राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन विभाग के मंत्री श्री दीपक बिरुवा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

निर्धारित समय पर सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेनू, जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री चंदन कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कोल्हान (सिंहभूम) श्री अनुरंजन किस्पोट्टा समारोह स्थल पर पहुंचे। इसके पश्चात मुख्य अतिथि मंत्री श्री दीपक बिरुवा का आगमन हुआ। अतिथियों ने पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि के नेतृत्व में परेड का निरीक्षण किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मंत्री श्री बिरुवा ने मंच से जिला वासियों को संबोधित भी किया।

मुख्य समारोह में कुल 10 प्लाटून एवं बैंड पार्टी द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग विषयों पर आधारित 17 मनमोहक झांकियां प्रदर्शित की गईं। मार्च पास्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एनसीसी टाटा कॉलेज, द्वितीय स्थान सहायक महिला पुलिस बल तथा तृतीय स्थान केंद्रीय रिजर्व बल को मिला। वहीं झांकी प्रतियोगिता में समाज कल्याण विभाग को प्रथम, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को द्वितीय तथा स्वास्थ्य विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा देश की रक्षा में ऑपरेशन पराक्रम के अंतर्गत शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को “वीर नारी” के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने वाले, सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता करने वाले, स्वच्छ आंगनबाड़ी केंद्र, स्वच्छ थाना एवं परिसर, दुर्गम क्षेत्रों में टीकाकरण कार्य तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पारलपोसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सांसद जोबा माझी ने किया ध्वजारोहण

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पारलपोसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सांसद जोबा माझी ने किया ध्वजारोहण

सरायकेला : सरायकेला प्रखंड के पारलपोसी स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुईं। उन्होंने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अपने संबोधन में सांसद जोबा माझी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, जिससे देश एक संप्रभु गणराज्य बना। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संविधान निर्माताओं के योगदान को हमेशा याद रखा जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने देश की एकता, अखंडता और संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में समाजसेवी कालीपद सोरेन, झामुमो नेता जॉनी हाजरा सहित शिक्षक ज्ञानेंद्र कुमार, अनिल कुमार, देवेंद्र प्रसाद वर्मा, सिद्धांत प्रताप सिंह, नीलम कुमारी, अर्चना यादव, रतना माला एवं विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।