चक्रधरपुर | भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री बड़ाकुंवर गागराई ने भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना, “अंत्योदय” के संकल्प और सेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का यह स्थापना दिवस सभी के लिए गर्व का विषय है।

श्री गागराई ने कहा कि पार्टी के 47 वर्षों की गौरवशाली यात्रा हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से पार्टी आने वाले समय में भी देशहित में नई ऊंचाइयों को छूती रहेगी।

