नोवामुंडी प्रखंड के कुमिरता गांव में भारी वाहनों के खिलाफ ग्रामीणों का धरना

नोवामुंडी | नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुमिरता में ग्रामीण सड़क पर गुन्डीजोड़ा क्रेशर से आने-जाने वाले भारी वाहनों के परिचालन के विरोध में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को शिकायत दी है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों के लगातार आवागमन से गांव की सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रामीणों के अनुसार कुमिरता गांव की सड़क संकरी है, ऐसे में उस पर भारी वाहनों का परिचालन ग्रामीणों के जीवन के साथ खिलवाड़ के समान है। इसी कारण ग्रामीणों ने गांव की सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन को तत्काल बंद करने की मांग की है।

Book your slot today : +91 7250214782


ग्रामीणों के अनुरोध पर गांव की स्थिति का जायजा लेने और ग्रामीणों से बातचीत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा कुमिरता गांव पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि जब वे ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन का विरोध करते हैं तो प्रशासन की ओर से उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है तथा झूठे मुकदमों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने ग्रामीणों को धमकाने की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए ग्रामीणों पर लगाए गए कथित झूठे मुकदमों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को लेकर वे उनके साथ खड़े हैं और आवश्यकता पड़ने पर जोरदार आंदोलन भी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि गांव के भोले-भाले लोगों के हक और अधिकार को किसी भी सूरत में कुचलने नहीं दिया जाएगा।

By maskal.news

You May Also Like