चाईबासा में चार वर्षीय बालक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; शव चुईगुटू पहाड़ से बरामद

चाईबासा | मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खूँटपानी में चार वर्षीय बालक के अपहरण एवं हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस संबंध में मृतक बालक की माता बालेमा हेम्ब्रम (उम्र करीब 49 वर्ष), पति स्व. विजय सिंह हेम्ब्रम, द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 36/2026, दिनांक 26.02.2026, धारा 137(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर मामले में संलिप्त आरोपी देवेन्द्र बोदरा (उम्र करीब 31 वर्ष), पिता सालुका बोदरा, निवासी ग्राम इचीडा, टोला उलीडीह, थाना चक्रधरपुर, जिला पश्चिम सिंहभूम को गिरफ्तार कर लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर लापता चार वर्षीय बालक निर्मल हेम्ब्रम का शव चुईगुटू पहाड़ (थाना मुफ्फसिल, जिला पश्चिम सिंहभूम) से बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त खून लगा पत्थर भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है।
आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि उसने बालक के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। बालक द्वारा विरोध करने पर उसने पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2018 में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 121/18, दिनांक 19.09.2018, धारा 279/304(ए) भादवि के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज था।

गिरफ्तार आरोपी:
1.देवेन्द्र बोदरा (31 वर्ष), पिता सालुका बोदरा, ग्राम इचीडा, टोला उलीडीह, थाना चक्रधरपुर, जिला पश्चिम सिंहभूम।

जब्त सामान:
•घटना में प्रयुक्त खून लगा पत्थर

छापामारी टीम:

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम में निम्नलिखित अधिकारी शामिल थे—

1.श्री बहामन टुटी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा

2.पु०अ०नि० विनोद कुमार, थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना, चाईबासा

3.पु०अ०नि० रितेश कुमार सिंह, मुफ्फसिल थाना, चाईबासा

4.मुफ्फसिल थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल

पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

By maskal.news

You May Also Like