ईचकिंग हातु चबूतरा में ग्राम सभा संपन्न, विकास व सामाजिक मुद्दों पर लिए गए अहम निर्णय

चाईबासा | ईचकिंग हातु, शनिवार 28 फरवरी 2026: ईचकिंग हातु चबूतरा में विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक मुद्दों को लेकर ग्राम सभा (बैठक) सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता हातु दियुरी श्री अर्जुन बानरा ने की, जबकि संचालन सामाजिक कार्यकर्ता साधु हो ने किया।
ग्राम सभा में गांव के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत संरचना एवं सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक के प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं:

1.ईचकिंग हातु के विकास के लिए एक स्थानीय कमेटी का गठन किया गया। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक परिवार से प्रतिमाह निर्धारित राशि एकत्रित की जाएगी, जिससे विकास कार्यों को गति दी जा सके।

2.गांव में दिनभर बहते पानी की बर्बादी को रोकने के लिए जलसहिया को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

3.गांव को प्लास्टिक सहित आधुनिक कचरे से प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु जन-जागरूकता अभियान एवं नियमित साफ-सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

4.बाहरी प्रभाव से संभावित गलत गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अनजान व्यक्तियों पर निगरानी रखने तथा बाहरी व्यापारियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की सहमति बनी।

5.खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत अथवा नए ट्रांसफार्मर की स्थापना के लिए शीघ्र ही आवेदन तैयार कर बिजली विभाग को सौंपा जाएगा।

6.सांगाजाटा से ईचकिंग, चोमकोडिया एवं किरी गांव तक मुख्य सड़क मार्ग की मरम्मत के लिए सड़क निर्माण विभाग को आवेदन दिया जाएगा।

7.केशारी तालाब में स्नान घाट निर्माण के लिए संबंधित मुखिया को आवेदन सौंपने का निर्णय लिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

ईचकिंग हातु के बाहर मुख्य सड़क मार्ग के दोनों ओर साइन बोर्ड लगाने पर सर्वसम्मति बनी।
गांव से पलायन कर रहे युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक महीने के पहले रविवार को नियमित रूप से ग्राम सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें अन्य सामाजिक एवं विकासात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर नाईकी बानरा, गुरु चरण बानरा, चोकरो कुंटिया, सतशिला बिरुवा, जयलक्ष्मी बानरा, हरिचरण बानरा, प्लेयर गागराई, गोमा गोप, जयश्री सावैंया, मिचराय बानरा, दुकिया गोप, सुखमति बानरा, मोटाय बानरा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

By maskal.news

You May Also Like