जमशेदपुर : करनडीह के दुःखू टोला में सारजोम युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष सागर हेंब्रम के नेतृत्व में बच्चों में बढ़ते अवसाद को दूर करने के उद्देश्य से एक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि बच्चों से प्यार करें, उनके साथ खुलकर संवाद करें, उनका समर्थन करें और उनकी रुचियों को प्रोत्साहित करें, ताकि उनकी भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

अध्यक्ष सागर हेंब्रम ने विशेष अपील करते हुए कहा कि बच्चों को सोशल मीडिया का उपयोग जरूरत के अनुसार और सीमित रूप में करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

इस अभियान को सफल बनाने में मकी हेंब्रम, कविता समाड, फूलों विरूआ सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


