नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर सरायकेला में माइक्रो ऑब्जर्वरों का प्रशिक्षण आयोजित

सराइकेला : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कोषांग द्वारा आज नगर भवन सभागार, सरायकेला में माइक्रो ऑब्जर्वरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्रशिक्षण के दौरान माइक्रो ऑब्जर्वरों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित अधिनियमों, नियमों, आयोग के दिशा-निर्देशों, प्रक्रियाओं तथा उनके कर्तव्यों और दायित्वों की जानकारी दी गई। उन्हें स्पष्ट रूप से बताया गया कि वे केवल सामान्य पर्यवेक्षक को ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
बताया गया कि माइक्रो ऑब्जर्वर का मुख्य दायित्व मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी करना है, ताकि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। किसी भी प्रकार की अनियमितता या आयोगीय निर्देशों के उल्लंघन की स्थिति में तत्काल सामान्य पर्यवेक्षक को सूचना देना अनिवार्य होगा।

Book your slot today : +91 7250214782

माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदान दिवस के दौरान आवंटित मतदान केंद्र पर पूरे समय उपस्थित रहकर मतदान प्रारंभ से समाप्ति तक की सभी गतिविधियों पर नजर रखनी होगी। इसके अंतर्गत मतदान दल की उपस्थिति, मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, मतपेटी की सीलिंग, मतदाताओं की पहचान, अमिट स्याही का प्रयोग, मतदान की गोपनीयता तथा मतदान समय की निगरानी शामिल है।

Book your slot today : +91 7250214782

साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि मतदान केंद्र के भीतर एक ही उम्मीदवार के एक से अधिक मतदान अभिकर्ता उपस्थित न हों, प्रवेश पास प्रणाली का पालन हो, मतदान अधिकारियों द्वारा कोई अनुचित निर्देश न दिया जाए तथा पर्याप्त सुरक्षा बल की व्यवस्था हो।
प्रशिक्षण सत्र मास्टर ट्रेनर श्री तरुण कुमार सिंह एवं श्री प्रभाशंकर तिवारी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण कोषांग के श्री आलोक कुमार, श्री मनोज सिंह, श्री प्रदीप प्रमाणिक, श्री अशोक कुमार, श्री मुकेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

By maskal.news

You May Also Like