जल-जंगल-जमीन के संरक्षण को लेकर चाईबासा में जस्टिस इन माइनिंग नेटवर्क की एक दिवसीय बैठक

चाईबासा : चाईबासा स्थित ट्राइबल रिसर्च ट्रेनिंग सेंटर, लुपुंगुटू में शुक्रवार 6 फरवरी 2026 को जस्टिस इन माइनिंग नेटवर्क के तत्वावधान में जल-जंगल-जमीन पर हो रहे आक्रमण और अतिक्रमण के विरोध में एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रस्तावित सारंडा सेंचुरी, सेंचुरी क्षेत्र से खनन कंपनियों को बाहर रखने की घोषणा, खनिज लदे हाइवा ट्रकों से हो रही सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ हुए आंदोलन तथा पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई, हिंडाल्को के प्रतिपूरक वृक्षारोपण के विरोध और इच डैम सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Book your slot today : +91 7250214782


बैठक के दौरान सदियों से आदिवासियों द्वारा पारंपरिक रूप से किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण, सामूहिक रूप से संरक्षित देशाउलि-जायरा स्थलों तथा “नो एंट्री” की मांग को भी प्रमुखता से रखा गया। सभी विषयों पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता दिखाते हुए विचार-विमर्श किया गया तथा आगे की रणनीति तय की गई।

Book your slot today : +91 7250214782
By maskal.news

You May Also Like