चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-21 में सांसद जोबा माझी ने सोमवार को अपने सांसद निधि से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। यह सड़क मास्टर के घर से डीपीएस स्कूल तक लगभग 500 फीट लंबी है, जिसका निर्माण करीब 8 लाख 15 हजार 600 रुपये की लागत से कराया गया है। सड़क नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। सड़क के निर्माण से लोगों को अब सुविधा मिलेगी। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सांसद जोबा माझी का आभार जताया और उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर झामुमो युवा नेता उदय माझी, कनीय अभियंता हरिनंदन रजक, राजेश शर्मा, उदय जयसवाल, संतोष मिश्रा, गौस खान, मुकेश महतो, स्टीवेन ओलियारी, विनोद सिंह, पुष्पा दास सहित अन्य उपस्थित थे।
सांसद जोबा माझी ने वार्ड-21 में पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन, स्थानीय लोगों को मिली राहत
You May Also Like
-
वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम बचाओ उलगुलान का ऐलान, 18 सितंबर को सरायकेला में निकलेगी एक दिवसीय रैली
maskal.news19 hours agoसरायकेला | सरायकेला स्थित सिद्धू-कान्हू पार्क में रविवार को श्री मान सिंह मुंडा की अध्यक्षता में आदिवासी-मूलवासी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठ... -
पीएम आवास योजना की धीमी प्रगति पर सख्ती, 16 लाभुकों ने पहली किस्त मिलने के बाद भी शुरू नहीं किया निर्माण
maskal.news2 days agoचाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा के उद्देश्य से जिला समन्वयक पीएमएवा... -
विधायक सोनाराम सिंकु की अनुशंसा पर तीन महत्वपूर्ण जर्जर सड़कों का सर्वे
maskal.news2 days agoजगन्नाथपुर | जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के उपमुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र... -
टीएसयूआईएसएल में ट्रेड अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, 22 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
maskal.news2 days agoजमशेदपुर | टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआईएसएल) में ट्रेड अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग 2026 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कंप...

