पाकुड़: मंडल जेल में महिला विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या

पाकुड़ | झारखंड के पाकुड़ जिले के मंडल जेल में एक महिला विचाराधीन कैदी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान संझली हेम्ब्रम के रूप में हुई है, जो अपने पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद थी।

Book your slot today : +91 7250214782

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को संझली हेम्ब्रम ने जेल परिसर के बाथरूम में आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे पाकुड़ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बताया जा रहा है कि संझली हेम्ब्रम के खिलाफ नगर थाना में हत्या का मामला दर्ज था। पुलिस ने उसे 17 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंडल जेल भेजा था।

घटना की सूचना मिलते ही मनीष कुमार, निधि द्विवेदी और साइमन मरांडी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

By maskal.news

You May Also Like