राज्य

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, उत्कृष्ट स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित; डेंगू-चिकनगुनिया जागरूकता वाहन को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, उत्कृष्ट स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित; डेंगू-चिकनगुनिया जागरूकता वाहन को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

चाईबासा | जिला उपायुक्त सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता (पुरुष), सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) एवं स्टाफ नर्सों की जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त, सिविल सर्जन, प्रशिक्षु आईएएस तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में सिविल सर्जन, प्रशिक्षु आईएएस, जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता (पुरुष), स्टाफ नर्स तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण तथा जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, सुलभ और जनोन्मुखी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Contact no :- +91 8553588326

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। ई-संजीवनी सेवा, बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता तथा अन्य श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी सरकार और समाज के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा उनकी सक्रियता, संवेदनशीलता और समर्पण से ही जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करने, नियमित क्षेत्र भ्रमण करने, जनजागरूकता गतिविधियों को गति देने तथा आमजन तक स्वास्थ्य योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही संचारी रोगों की रोकथाम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक उपयोग पर विशेष बल दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त ने डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव और जनजागरूकता के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपस्थित सभी स्वास्थ्यकर्मियों एवं अधिकारियों को विशेष रूप से बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों, जैसे डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया एवं जलजनित रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आमजन को साफ-सफाई बनाए रखने, जलजमाव से बचने तथा समय पर उपचार कराने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करेगा।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के अंत में मलेरिया उन्मूलन एवं बचाव को लेकर सभी उपस्थित अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को शपथ दिलाई गई। सभी ने आमजन को मलेरिया से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने तथा जिले को संचारी रोगों से मुक्त बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, 25 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करने का निर्देश

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, 25 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करने का निर्देश

चाईबासा | जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा को लेकर सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों (ERO) एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों (AERO) के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं ने अब तक अपना गणना प्रपत्र (Enumeration Form) संबंधित बीएलओ (BLO) के पास जमा नहीं कराया है, वे 25 जुलाई तक अनिवार्य रूप से अपना प्रपत्र जमा कर दें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जा सके। उन्होंने आम मतदाताओं से भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

Contact no :- +91 8553588326

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने ASDD (Absentee, Shifted, Dead and Duplicate) से संबंधित मामलों का पुनः सत्यापन कर निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रत्येक मामले का सावधानीपूर्वक सत्यापन किया जाए।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को अगले दिन तक शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में उन्होंने सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करें, कार्यों की दैनिक समीक्षा करें तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान समयबद्ध, पारदर्शी और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

पश्चिम बंगाल चुनाव अभियान में योगदान के लिए अनिल बोदरा सम्मानित, भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने दिया प्रशंसा-पत्र

पश्चिम बंगाल चुनाव अभियान में योगदान के लिए अनिल बोदरा सम्मानित, भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने दिया प्रशंसा-पत्र

रांची | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठनात्मक अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए झारखंड भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के आईटी सेल सह-प्रभारी अनिल बोदरा को भाजपा पश्चिम बंगाल प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, चुनाव अभियान के दौरान संगठन को सशक्त बनाने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा पार्टी की विचारधारा को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अनिल बोदरा की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया। प्रशंसा-पत्र में उनके समर्पण, परिश्रम और संगठनात्मक कौशल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई है।

Contact no :- +91 8553588326

सम्मान प्राप्त करने के बाद अनिल बोदरा ने इसे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव के मार्गदर्शन, विश्वास और निरंतर प्रेरणा के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और सहयोग से उन्हें चुनाव अभियान के दौरान अपने संगठनात्मक दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने में सहायता मिली।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने भाजपा पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन नेतृत्व तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति भी आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें संगठन और समाज की सेवा के लिए और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अनिल बोदरा को बधाई दी और इसे झारखंड भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा तथा पूरे संगठन के लिए गर्व का विषय बताया।

Book your slot today : +91 7250214782
विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, झांसी से एक और आरोपी गिरफ्तार

विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, झांसी से एक और आरोपी गिरफ्तार

पलामू | पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए जमीन के कारोबार को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश को हत्या की वजह बताया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रशांत तिवारी (26 वर्ष), पिता कौशल किशोर तिवारी, निवासी बड़कागांव, थाना सदर, जिला पलामू के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी शहर थाना कांड संख्या 141/2026 के तहत पलामू पुलिस की विशेष टीम द्वारा की गई।

Contact no :- +91 8553588326

मोबाइल और एटीएम कार्ड बरामद
पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि विनीत तिवारी की हत्या जमीन के कारोबार को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद का परिणाम थी।

Contact no :- +91 9337736501

प्रारंभिक जांच के अनुसार, दिलीप तिवारी भी जमीन के कारोबार से जुड़े थे। इसी विवाद के चलते प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल और उसके सहयोगियों ने मिलकर विनीत तिवारी की हत्या की साजिश रची थी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

चार आरोपियों की भूमिका आई सामने
पुलिस जांच में अब तक इस हत्याकांड में चार लोगों की भूमिका सामने आई है। इनमें प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल, राकेश तिवारी, रौशन तिवारी और गिरफ्तार आरोपी प्रशांत तिवारी शामिल हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

पूछताछ के दौरान प्रशांत तिवारी ने यह भी दावा किया कि हत्या के समय वह नशे की हालत में था। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस दावे की पुष्टि उपलब्ध साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर की जाएगी।
पलामू पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पूरे षड्यंत्र और अन्य सहयोगियों की भूमिका की गहन जांच जारी है। पुलिस ने भरोसा जताया है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पश्चिमी सिंहभूम को राज्य स्तरीय सम्मान

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पश्चिमी सिंहभूम को राज्य स्तरीय सम्मान

चाईबासा | मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिले ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति ने “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA)” के तहत वर्ष 2026 की पहली तिमाही में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले के रूप में पश्चिमी सिंहभूम को सम्मानित किया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

यह सम्मान जिले को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व (एएनसी) स्वास्थ्य जांच उपलब्ध कराने, मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रदान किया गया है।


Contact no :- +91 9337736501

इस उपलब्धि पर उपायुक्त मनीष कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान जिले के चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों, एएनएम, सहिया तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कर्मियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा प्रत्येक गर्भवती महिला तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

वहीं, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने भी जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान सहित सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के लक्ष्य को और अधिक प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782
पश्चिमी सिंहभूम में आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, 180 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

पश्चिमी सिंहभूम में आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, 180 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित आयुष स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता शिविरों को ग्रामीणों का उत्साहपूर्ण सहयोग मिला। शिविरों के दौरान कुल 180 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और आयुष औषधियों का वितरण किया गया। मरीजों की सामान्य एवं दीर्घकालिक बीमारियों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शिविरों में डॉ. दीपक, डॉ. कविता, डॉ. सूर्य भूषण, डॉ. धर्मराज एवं डॉ. राधिका ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने लोगों को विभिन्न बीमारियों की रोकथाम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया।
ये स्वास्थ्य शिविर खूंटपानी प्रखंड के कुसतुया एवं बासाहातु, सोनुवा प्रखंड के पोड़ाहाट, गोइलकेरा प्रखंड के काटकारा तथा मनोहरपुर प्रखंड के बच्चनबूटु गांवों में आयोजित किए गए। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिविर में भाग लेकर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

Contact no :- +91 8553588326

शिविर के दौरान योग सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग और नियमित व्यायाम को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग प्रशिक्षकों ने सरल योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर होने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी।

Contact no :- +91 9337736501

इस अवसर पर लोगों को मलेरिया सहित मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने मच्छरदानी के नियमित उपयोग, घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने, जलभराव रोकने तथा बुखार होने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी। साथ ही तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

शिविर के समापन पर ग्रामीणों से नियमित योग करने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता बनाए रखने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की गई। साथ ही किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर अपने गांव की सहिया से संपर्क करने और समय पर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ऐसे जनहितकारी शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाकर स्वस्थ, जागरूक और निरोग समाज का निर्माण करना है।

कराईकेला में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को यातायात नियमों का दिया गया प्रशिक्षण

कराईकेला में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को यातायात नियमों का दिया गया प्रशिक्षण

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला परिवहन कार्यालय की सड़क सुरक्षा टीम ने शुक्रवार को पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय, कराईकेला में विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम के दौरान कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यातायात नियमों, रोड मार्किंग, संकेत चिह्नों तथा नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही सरकार की ‘गुड समेरिटन योजना’ तथा सड़क दुर्घटना पीड़ितों एवं उनके परिजनों को मिलने वाले मुआवजे के प्रावधानों की भी जानकारी दी।

Contact no :- +91 8553588326

थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों से सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यह संकल्प ले कि उसके घर, विद्यालय, गांव और समाज में कोई भी यातायात नियमों का उल्लंघन न करे।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, जैसे तेज रफ्तार, नशे की हालत में वाहन चलाना तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करना, पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला सड़क सुरक्षा टीम ने लोगों से नशे का सेवन कर वाहन नहीं चलाने की अपील करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग अपनाने का संदेश दिया। साथ ही सभी से अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया, ताकि सड़क सुरक्षा की संस्कृति को मजबूत बनाया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782
जगन्नाथपुर में दवा दुकानों का औचक निरीक्षण, नशीली दवाओं का अवैध भंडारण नहीं मिला

जगन्नाथपुर में दवा दुकानों का औचक निरीक्षण, नशीली दवाओं का अवैध भंडारण नहीं मिला

चाईबासा | पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में औषधि नियंत्रण विभाग के दवा निरीक्षक ने बुधवार को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जैंतगढ़ में एक खुदरा एवं एक थोक दवा दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई, जिसमें किसी भी प्रकार की नशीली दवाओं या कोडीन युक्त कफ सिरप का अवैध भंडारण नहीं पाया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दोनों दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरे पहले से स्थापित हैं। दवा निरीक्षक ने संचालकों को निर्देश दिया कि संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कैमरों का फोकस विशेष रूप से दुकान के सामने वाले हिस्से पर रखा जाए। साथ ही, किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए दुकान परिसर में अग्निशामक यंत्र अनिवार्य रूप से स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया।

Contact no :- +91 8553588326

जांच में दुकानों की साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। दवा एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप दवाओं का भंडारण भी व्यवस्थित मिला। गुणवत्ता परीक्षण के उद्देश्य से कुछ दवाओं के नमूने संग्रहित कर सरकारी विश्लेषक के पास जांच के लिए भेजे गए हैं।

Contact no :- +91 9337736501

इसी क्रम में दवा निरीक्षक ने टाटा मेन्स अस्पताल, नोआमुंडी स्थित रक्त केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य पूर्व में दिए गए निर्देशों एवं पूछे गए बिंदुओं के अनुपालन की समीक्षा करना था। जांच के दौरान रक्त केंद्र में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। केंद्र के सभी उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप कैलिब्रेटेड मिले तथा एलिसा (ELISA) परीक्षण से संबंधित संधारित लॉग बुक की भी गहन जांच की गई, जो पूरी तरह संतोषजनक पाई गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि औचक निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर झारखंड राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय को अग्रिम कार्रवाई एवं अभिलेख हेतु भेजी जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

जगन्नाथपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, बिना लेबल खाद्य सामग्री पर नोटिस

जगन्नाथपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, बिना लेबल खाद्य सामग्री पर नोटिस

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक्सपायरी तिथि में छेड़छाड़ और फर्जी री-लेबलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने जगन्नाथपुर अनुमंडल में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान जगन्नाथपुर अनुमंडल के सिंह मार्केट, सिंखू मार्केट, मेन रोड, मस्जिद गली, ब्लॉक रोड तथा इंद्रा रोड स्थित कुल 16 थोक एवं खुदरा खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई। निरीक्षण दल ने पैकेज्ड खाद्य उत्पादों की एक्सपायरी तिथि, लेबलिंग तथा री-लेबलिंग की गहन जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए रखे गए एक्सपायरी खाद्य उत्पादों को मौके पर ही नियमानुसार नष्ट कराया गया।

Contact no :- +91 8553588326

जांच के क्रम में बिना लेबल वाले खाद्य उत्पादों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले खाद्य कारोबारियों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में केवल विधिवत लेबलयुक्त एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप उत्पादों का ही भंडारण और विक्रय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Contact no :- +91 9337736501

अभियान के तहत बड़े प्रतिष्ठानों के साथ-साथ स्थानीय ठेला-खोमचा संचालकों, गोलगप्पा विक्रेताओं तथा अन्य छोटे खाद्य कारोबारियों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित कृत्रिम रंगों के उपयोग से मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस विशेष निरीक्षण अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम, अनूपा कुमारी तथा दीपक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अभियान में विभागीय कर्मी अभय ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

Book your slot today : +91 7250214782

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के सभी खाद्य कारोबारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि खाद्य पदार्थों की खरीदारी के समय विशेष सतर्कता बरतें। विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी पैकेज्ड खाद्य उत्पाद को खरीदने से पहले उस पर अंकित एफएसएसएआई (FSSAI) का वैध लोगो, लाइसेंस या पंजीकरण संख्या, निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि (Expiry Date) तथा अन्य आवश्यक लेबल संबंधी जानकारियों की अनिवार्य रूप से जांच करें।

56-चक्रधरपुर विधानसभा ने रचा इतिहास, मतदाता सूची डिजिटाइजेशन में झारखंड में बना पहला विधानसभा क्षेत्र

56-चक्रधरपुर विधानसभा ने रचा इतिहास, मतदाता सूची डिजिटाइजेशन में झारखंड में बना पहला विधानसभा क्षेत्र

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन कार्यालय के लिए गौरव का विषय है कि 56-चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत गणना प्रपत्रों के शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर झारखंड का पहला विधानसभा क्षेत्र बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि निर्वाचन पदाधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), पर्यवेक्षकों तथा आम नागरिकों के समन्वित प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।


4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस उपलब्धि पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी ने विधानसभा क्षेत्र के सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरी टीम की प्रतिबद्धता, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का समयबद्ध एवं त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Contact no :- +91 8553588326

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन कार्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि 56-चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र द्वारा राज्य में सबसे पहले शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा किया जाना जिले की कार्यसंस्कृति, टीम भावना और निर्वाचन कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि जिला निर्वाचन कार्यालय का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिकतम शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जा सके और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त एवं विश्वसनीय बनाया जा सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों का भी उत्साहवर्धन करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक स्तर पर गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला निर्वाचन कार्यालय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ, पर्यवेक्षकों एवं जागरूक नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिला आगामी चरणों में भी निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपनी परंपरा को कायम रखेगा।