राज्य

आरकेएसके की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के निर्देश, सभी केंद्रों पर साइनेज और स्कूलों में ‘साथिया’ चयन पर जोर

आरकेएसके की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के निर्देश, सभी केंद्रों पर साइनेज और स्कूलों में ‘साथिया’ चयन पर जोर

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित किशोर स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में संचालित सभी आरकेएसके (RKSK) केंद्रों पर स्थायी साइनेज लगाए जाएं, ताकि आमजन एवं किशोर-किशोरियों को केंद्रों की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके और स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच अधिक सुगम बन सके।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने विद्यालय आधारित किशोर स्वास्थ्य गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर देते हुए शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों में से दो बालक एवं दो बालिकाओं का चयन ‘साथिया’ (Peer Educator) के रूप में किया जाए।

Contact no :- +91 9337736501

चयनित साथिया विद्यार्थियों के माध्यम से किशोर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य तथा जीवन कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को स्वस्थ, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी गतिविधियों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यक्रम का लाभ जिले के अधिकाधिक किशोर-किशोरियों तक पहुंच सके।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भूमि संरक्षण, जल छाजन एवं रूबन मिशन योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

भूमि संरक्षण, जल छाजन एवं रूबन मिशन योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार स्थित उपायुक्त प्रकोष्ठ में भूमि संरक्षण, जल छाजन एवं रूबन मिशन के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, कार्यों की गुणवत्ता तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि भूमि संरक्षण एवं जल छाजन से संबंधित योजनाएं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जल संचयन और कृषि उत्पादकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाया जाए।


Contact no :- +91 9337736501

रूबन मिशन के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण और समग्र विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ लक्षित लाभुकों तक पहुंचाने तथा योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विकसित भारत एवं पीएम आवास योजना की प्रगति पर उपायुक्त ने की समीक्षा, ई-केवाईसी और आवास निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

विकसित भारत एवं पीएम आवास योजना की प्रगति पर उपायुक्त ने की समीक्षा, ई-केवाईसी और आवास निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकसित भारत (VB-G RAM G) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की प्रगति की समीक्षा को लेकर ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लक्ष्य प्राप्ति तथा लंबित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने विकसित भारत योजना के तहत निबंधित एवं सक्रिय सभी श्रमिकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी (e-KYC) निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने रोजगार सेवकों एवं मनरेगा कर्मियों को इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान मोड में पूरा करने को कहा।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने सभी पंचायतों में अधिक से अधिक मानव दिवस (Man-days) सृजित करने, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप नई योजनाओं का चयन एवं स्वीकृति सुनिश्चित करने तथा संचालित योजनाओं की समय पर जियो-टैगिंग कराने के भी निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9337736501

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने आवास निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण कार्यों की निगरानी करने तथा लाभुकों को समय पर आवास निर्माण पूर्ण कराने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में उप विकास आयुक्त, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), रोजगार सेवक, मनरेगा कर्मी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782
नीट पेपर लीक पर विपक्ष का संसद में हंगामा जारी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन

नीट पेपर लीक पर विपक्ष का संसद में हंगामा जारी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन

नई दिल्ली | नीट पेपर लीक मामले को लेकर संसद से लेकर जंतर-मंतर तक विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वयं सदन में आकर नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था की खामियों तथा जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन पर जवाब देना चाहिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात आश्वासन दिया था कि केंद्र सरकार पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़े कानून का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष लाएगी और उसे संसद में पेश किया जाएगा। हालांकि विपक्ष का कहना है कि केवल वीडियो संदेश जारी करना पर्याप्त नहीं है। उनका आग्रह है कि सरकार इस मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा कराए और प्रधानमंत्री स्वयं सदन में अपना पक्ष रखें।

Contact no :- +91 8553588326

इस बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युवाओं का आक्रोश केवल आश्वासनों से शांत नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने लंबे समय बाद इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है, जबकि देश का युवा लगातार न्याय की मांग कर रहा है। खेड़ा ने कहा कि सरकार को ठोस और प्रभावी समाधान प्रस्तुत करना चाहिए।

Contact no :- +91 9337736501

उधर, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा अन्य नेताओं की उपस्थिति में 25वें दिन अपना उपवास तोड़ा। वांगचुक ने कहा कि उन्होंने सरकार के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त किया है। उनके अनुसार, 20 जुलाई की घटना के संबंध में किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा तथा पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून लाया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

हालांकि, आंदोलन से जुड़े अन्य संगठनों ने अपना विरोध जारी रखने का फैसला किया है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच सरकार और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बैठक प्रस्तावित की गई है।

Book your slot today : +91 7250214782
प्रोजेक्ट जागृति के तहत कराईकेला में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित, SDO ने स्वयं रक्तदान कर किया प्रेरित

प्रोजेक्ट जागृति के तहत कराईकेला में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित, SDO ने स्वयं रक्तदान कर किया प्रेरित

चक्रधरपुर |  उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के मार्गदर्शन में संचालित ‘प्रोजेक्ट जागृति’ के तहत शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को कराईकेला पंचायत भवन में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कराईकेला के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शिविर में आम नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। जन वितरण प्रणाली (PDS) के डीलरों, आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं, स्वास्थ्य सहियाओं, रोजगार सेवकों तथा पंचायत सचिवों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वेच्छा से रक्तदान किया।

Contact no :- +91 8553588326

शिविर का मुख्य आकर्षण पोड़ाहाट (चक्रधरपुर) के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) की सहभागिता रही। रक्तदान के लिए निर्धारित तीन माह की अनिवार्य अवधि पूरी होने के बाद उन्होंने स्वयं रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस कदम ने उपस्थित लोगों को भी नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

Contact no :- +91 9337736501

रक्तदान के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया और उनके इस मानवीय योगदान की सराहना की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा, “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए तथा समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। आइए, हम सभी मिलकर स्वैच्छिक रक्तदान को जन आंदोलन बनाएं।”

Book your slot today : +91 7250214782

शिविर के सफल आयोजन में अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर एवं PHC कराईकेला के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा स्थानीय प्रशासनिक टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे दिन उत्साहपूर्ण वातावरण में रक्तदान शिविर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

मंईयां सम्मान योजना पोर्टल की तकनीकी त्रुटियों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पात्र लाभुकों के हित में तत्काल सुधार की मांग

मंईयां सम्मान योजना पोर्टल की तकनीकी त्रुटियों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पात्र लाभुकों के हित में तत्काल सुधार की मांग

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में संचालित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को पोर्टल में तकनीकी त्रुटियों के कारण हो रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस जिला प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने शुक्रवार को राज्य सरकार से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के सचिव को उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के माध्यम से एक ज्ञापन भेजा है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

त्रिशानु राय ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत लाभुकों के भौतिक सत्यापन के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें लाभुकों का नाम, पिता या पति का नाम, आधार संख्या, राशन कार्ड संख्या, जन्मतिथि, बैंक खाता संख्या, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां पोर्टल पर त्रुटिपूर्ण दर्ज हैं। कई मामलों में लाभुकों के नाम के स्थान पर विशेष चिन्ह प्रदर्शित हो रहे हैं, जिससे वास्तविक एवं पात्र लाभुकों का सत्यापन प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा अनेक महिलाओं के नाम अस्थायी रूप से पोर्टल से विलोपित हो जाने की भी शिकायतें सामने आई हैं।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने बताया कि प्रभावित लाभुक आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित प्रखंड कार्यालयों में लगातार संशोधन के लिए आवेदन दे रहे हैं, लेकिन वर्तमान में पोर्टल पर किसी भी प्रकार की संशोधन सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण जिला एवं प्रखंड प्रशासन भी त्रुटियों का निराकरण करने में असमर्थ है। ऐसी स्थिति में पश्चिमी सिंहभूम जिले के हजारों पात्र लाभुकों के योजना के लाभ से वंचित होने की आशंका बनी हुई है।

Contact no :- +91 9337736501

अपने ज्ञापन में त्रिशानु राय ने राज्य सरकार से मांग की है कि पोर्टल पर लाभुकों के सभी आवश्यक विवरणों में संशोधन की तकनीकी सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकृत पदाधिकारियों को भौतिक सत्यापन एवं उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर त्रुटियों में संशोधन करने का अधिकार प्रदान किया जाए। इसके अलावा तकनीकी या डाटा प्रविष्टि संबंधी त्रुटियों के कारण पोर्टल से विलोपित हुए पात्र लाभुकों को पुनः योजना से जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। इसलिए केवल तकनीकी त्रुटियों के कारण किसी भी पात्र महिला को योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782
पेपर लीक पर और सख्ती की तैयारी, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रस्ताव

पेपर लीक पर और सख्ती की तैयारी, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रस्ताव

नई दिल्ली | देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024’ को और अधिक सख्त बनाने की तैयारी में है। सरकार इस कानून में संशोधन करने पर विचार कर रही है, ताकि पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों में दोषियों के खिलाफ अधिक कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्रस्तावित संशोधनों के तहत पेपर लीक या अन्य परीक्षा संबंधी अनियमितताओं में दोषी पाए जाने वालों के लिए कैद की सजा 3–5 वर्ष से बढ़ाकर 5–10 वर्ष तक किए जाने की संभावना है। इसके अलावा, अधिकतम जुर्माने की राशि 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये तक करने का भी प्रस्ताव है।

Contact no :- +91 8553588326

सरकार का मानना है कि इन संशोधनों से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी तथा संगठित रूप से संचालित पेपर लीक गिरोहों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। हाल के वर्षों में कई भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है, जिसके बाद कानून को और अधिक सख्त बनाने की मांग लगातार उठ रही थी।

Contact no :- +91 9337736501

यदि प्रस्तावित संशोधनों को मंजूरी मिलती है, तो संबंधित विधेयक संसद के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा। संसद से पारित होने और अधिसूचना जारी होने के बाद ही नए प्रावधान प्रभावी होंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

फिलहाल, यह केवल प्रस्तावित संशोधन हैं। अंतिम निर्णय संसद द्वारा विधेयक पारित किए जाने और सरकार की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही लागू होगा।

Book your slot today : +91 7250214782
झारखंड में नई व्यवस्था: अब सभी नव नियुक्त सरकारी कर्मचारियों के लिए निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ अनिवार्य

झारखंड में नई व्यवस्था: अब सभी नव नियुक्त सरकारी कर्मचारियों के लिए निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ अनिवार्य

रांची | झारखंड सरकार ने राज्य में नियुक्त होने वाले सभी नए सरकारी कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब प्रत्येक नव नियुक्त सरकारी सेवक को कार्यभार ग्रहण करने से पहले निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ लेना अनिवार्य होगा। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने संकल्प जारी कर नई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जारी संकल्प के अनुसार, सभी नव नियुक्त सरकारी कर्मचारी सबसे पहले सामूहिक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसके बाद संबंधित कार्यालय में योगदान (जॉइनिंग) के समय वे अपने नियंत्री पदाधिकारी के समक्ष शपथ-पत्र का वाचन करेंगे, उस पर हस्ताक्षर करेंगे और उसे विभाग में जमा करेंगे। उल्लेखनीय है कि अब तक झारखंड में नियुक्ति के समय इस प्रकार की औपचारिक शपथ लेने का कोई प्रावधान नहीं था।

Contact no :- +91 8553588326

शपथ-पत्र के तहत कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं श्रद्धा रखने, संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों की रक्षा करने तथा बिना किसी पक्षपात, अनुराग या द्वेष के लोकहित को सर्वोपरि मानते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लेना होगा।

Contact no :- +91 9337736501

इसके अलावा सरकारी कार्यों से संबंधित गोपनीय सूचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सेवा के दौरान ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई जाएगी। साथ ही नव नियुक्त सरकारी सेवकों को दहेज प्रथा का विरोध करने, नशामुक्त जीवन अपनाने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने का भी संकल्प लेना होगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

राज्य सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से सरकारी सेवाओं में जवाबदेही, पारदर्शिता, संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता तथा नैतिक आचरण को और अधिक मजबूती मिलेगी।


Book your slot today : +91 7250214782
डिमना डैम हादसा: एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों की डूबने से मौत, छह घंटे बाद शव बरामद

डिमना डैम हादसा: एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों की डूबने से मौत, छह घंटे बाद शव बरामद

जमशेदपुर | डिमना डैम में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों, समीर और सक्षम, की डूबने से मौत हो गई। करीब छह घंटे तक चले लगातार रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों के शव पानी से बरामद किए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

रेस्क्यू अभियान में टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग में कार्यरत तथा सिविल डिफेंस से जुड़े मजहरुल बारी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बचाव दल के साथ लगातार खोजबीन कर दोनों डॉक्टरों के शव पानी से बाहर निकाले।

Contact no :- +91 8553588326

घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय गोताखोर और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। लंबे समय तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद जब दोनों शव बरामद हुए, तो मौके पर मौजूद परिजनों और एमजीएम अस्पताल के सहकर्मियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे अस्पताल परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।

Contact no :- +91 9337736501

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बोड़ाम थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों डॉक्टर किन परिस्थितियों में डैम के पानी में डूबे और हादसे की वास्तविक वजह क्या थी। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782
NEET पेपर लीक के विरोध में एमजीएम के जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और संवाद की मांग

NEET पेपर लीक के विरोध में एमजीएम के जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और संवाद की मांग

जमशेदपुर | NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक, परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं तथा प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर के जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) ने बुधवार को अस्पताल परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व डॉ. सचिन सेठ ने किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्रदर्शन के दौरान जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि लाखों छात्रों की मेहनत और भविष्य से जुड़ी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर सवाल उठना अत्यंत गंभीर विषय है। उनका कहना था कि यदि योग्य अभ्यर्थियों का परीक्षा प्रणाली से भरोसा उठने लगे, तो इसका असर केवल छात्रों पर ही नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की विश्वसनीयता पर भी पड़ेगा।

Contact no :- +91 8553588326

जूनियर डॉक्टरों ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और डॉक्टरों पर हुए कथित लाठीचार्ज एवं बल प्रयोग की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। ऐसे मामलों का समाधान संवाद और सकारात्मक बातचीत के माध्यम से होना चाहिए, न कि टकराव और बल प्रयोग से।

Contact no :- +91 9337736501

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों और चिकित्सा कर्मियों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ बिना विलंब संवाद स्थापित किया जाए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

एसोसिएशन ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि वह चिकित्सा शिक्षा की गरिमा, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उनका कहना था कि युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास बनाए रखने के लिए इसे और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित तथा जवाबदेह बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

Book your slot today : +91 7250214782