राज्य

ओत गुरु लाको बोदरा की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

ओत गुरु लाको बोदरा की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

चाईबासा | वारंग क्षिति लिपि के जनक एवं महान समाज सुधारक ओत गुरु लाको बोदरा की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, चाईबासा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा जनजातीय समाज, भाषा, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।


Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता जयकिशन बिरुली ने कहा कि ओत गुरु लाको बोदरा ने वारंग क्षिति लिपि का सृजन कर हो समाज की भाषा और सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा प्रदान की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार तथा जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित किया।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को लाको बोदरा के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपनी भाषा, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

Contact no :- +91 9337736501

श्रद्धांजलि सभा में भूषण पाठ पिगुवा, प्रताप कटियार महतो, चंद्रमोहन तियु, अनंत सयनम, राकेश पोद्दार, हर्ष रवानी, रितेश कुमार, पिंटू प्रसाद, देवेंद्र कुम्हार, रोहित दास, कामेश्वर विश्वकर्मा, जीवन प्रजापति एवं पप्पू राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य ओत गुरु लाको बोदरा के सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक योगदान को स्मरण करते हुए समाज को उनके विचारों एवं आदर्शों से प्रेरित करना था।

Book your slot today : +91 7250214782

झारखंड में 1,042 नवचयनित सहायक आचार्यों को नियुक्ति-पत्र, युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड में 1,042 नवचयनित सहायक आचार्यों को नियुक्ति-पत्र, युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत चयनित 1,042 इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को लगातार रोजगार और नियुक्तियां देने के अपने संकल्प पर मजबूती से आगे बढ़ रही है।

Contact no :- +91 9241456784

मुख्यमंत्री ने नवचयनित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, जो राज्य के भविष्य का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को आत्मनिर्भर, शिक्षित और बौद्धिक रूप से सक्षम बनाने की जिम्मेदारी अब इन शिक्षकों के कंधों पर है।
जिम्मेदार नागरिक और जिम्मेदार सरकार से होगा बेहतर समाज का निर्माण

Contact no :- +91 9798542970

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी संस्थानों को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं। कुछ आलोचनाएं सही होती हैं तो कुछ गलत, लेकिन सरकार और नागरिक दोनों की जिम्मेदारियां समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 3.15 करोड़ लोगों की जिम्मेदारी निभा रही है और यदि सरकार तथा नागरिक दोनों अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें, तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कहा कि भयमुक्त वातावरण, पारस्परिक सम्मान और मजबूत नागरिक चेतना से राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। ज्ञान को परिवर्तन का मूल आधार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ही मनुष्य को बेहतर सोच और व्यवहार की दिशा देती है।

Contact no :- +91 8553588326

पिछले कार्यकाल में 55 हजार नियुक्तियां, इस वर्ष भी हजारों युवाओं को मिला रोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले कार्यकाल में लगभग 55 हजार नियुक्तियां दी थीं। वहीं, इस वर्ष भी हजारों युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य के बौद्धिक विकास को और मजबूत बनाने के लिए शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने झारखंड की सामाजिक और प्राकृतिक समृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि इस राज्य ने हमेशा देश और दुनिया को बहुत कुछ दिया है, लेकिन इसके अनुरूप विकास नहीं मिल पाया। उन्होंने राजनीतिक स्वार्थ के लिए समाज में वैमनस्य फैलाने की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि समाज में नफरत और विभाजन का माहौल किसी के हित में नहीं होता।

Contact no :- +91 9337736501

शिक्षकों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील
मुख्यमंत्री ने नवचयनित सहायक आचार्यों से आपसी सहयोग और एकजुटता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षकों के बीच मतभेद और द्वेष होगा, तो सबसे अधिक नुकसान शिक्षा व्यवस्था को होगा। उन्होंने बचपन में पढ़ाई जाने वाली लकड़ियों की गठरी की कहानी का उदाहरण देते हुए कहा कि एकजुटता ही सबसे बड़ी शक्ति है।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

विद्यालयों में अनुशासन और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र में एक छात्रा के साथ हुई दुर्व्यवहार की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं किसी भी विद्यालय में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस प्रकार की शिकायतें सामने आती हैं, तो सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है। यदि सरकारी संस्थान कमजोर होंगे, तो निजी संस्थानों का वर्चस्व बढ़ेगा। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों का उद्देश्य सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।
विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कई सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थी विज्ञान की पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों को विज्ञान शिक्षा के लिए प्रेरित करें और उनमें आत्मविश्वास जगाएं। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों ने शिक्षा को मजबूत किया है, वे विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि झारखंड भी शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाए।

युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, स्थानीय युवाओं के रोजगार और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, स्थानीय युवाओं के रोजगार और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

चाईबासा | शहर स्थित कांग्रेस भवन में सोमवार को युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी दीपक साव एवं जिला सह-प्रभारी फैजल अनवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न विधानसभा, प्रखंड एवं नगर इकाइयों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने, विधानसभा एवं प्रखंड समितियों का गठन पूर्ण करने तथा आगामी दिनों में प्रखंडवार संगठनात्मक दौरे की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन में आवश्यक बदलाव से संबंधित प्रस्ताव भी पारित किए गए।

Contact no :- +91 9798542970

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में खनन क्षेत्र और अनेक माइंस होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने आरोप लगाया कि कई माइंस के बंद होने से रोजगार के अवसर और भी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस स्थानीय युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।

Contact no :- +91 8553588326

जिला प्रभारी दीपक साव एवं सह-प्रभारी फैजल अनवर ने सभी विधानसभा और प्रखंड इकाइयों में प्रत्येक माह नियमित कार्यकारिणी बैठक आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने की भी बात कही।

Contact no :- +91 9337736501

साथ ही केंद्र सरकार पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं एवं छात्रों के हितों की रक्षा के लिए इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश संवैया, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, सांसद प्रतिनिधि (खूंटी) रेंगो पुरती, संदीप देवगम, राजीव बोयपाई, गुलजार अंसारी, प्रतीक कुमार, त्रिलोक हेंबरोम, चैतन्य संवैया, सुकरा लोहार, रूपेश पुरती, मामुर कासमी सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से घंटी आधारित शिक्षिका गंभीर घायल, चाईबासा रेफर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से घंटी आधारित शिक्षिका गंभीर घायल, चाईबासा रेफर

चक्रधरपुर | सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर निश्चितपुर स्कूल के समीप सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से घंटी आधारित शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Contact no :- +91 9241456784

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निश्चितपुर निवासी 23 वर्षीय वंदना महतो एसएस +2 हाई स्कूल, सोनुआ में पढ़ाने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान चक्रधरपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Contact no :- +91 9798542970

घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से घायल शिक्षिका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), सोनुआ पहुंचाया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर कर दिया।

Contact no :- +91 8553588326

घटना की सूचना मिलते ही सोनुआ पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल शिक्षिका का हालचाल लेने के साथ मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है तथा पूरे मामले की जांच कर रही है।

Contact no :- +91 9337736501

इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के संचालन पर चिंता जताई। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर नियमित जांच अभियान चलाने, गति सीमा का सख्ती से पालन कराने और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
गुरु लको बोदरा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, हो भाषा व वारंग चिति लिपि के संरक्षण का लिया संकल्प

गुरु लको बोदरा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, हो भाषा व वारंग चिति लिपि के संरक्षण का लिया संकल्प

जमशेदपुर | जसकानडीह में आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं ग्रामसभा जसकानडीह द्वारा वारंग चिति लिपि के जनक एवं हो समाज के महान समाज सुधारक ओत गुरु लको बोदरा की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों द्वारा गुरु लको बोदरा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

Contact no :- +91 9798542970

इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरा बिरुली ने कहा कि गुरु लको बोदरा केवल वारंग चिति लिपि के रचयिता ही नहीं, बल्कि हो समाज की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान के निर्माता थे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कहा कि वारंग चिति लिपि का निर्माण कर गुरु बोदरा ने हो भाषा को वैज्ञानिक आधार प्रदान किया तथा सदियों से मौखिक रूप में चली आ रही हो संस्कृति और परंपराओं को लिखित स्वरूप देकर उनके संरक्षण का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज हो समाज अपनी भाषा में शिक्षा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Contact no :- +91 8553588326

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप प्रमुख शिव हांसदा एवं ग्रामसभा सचिव गांगराम बानरा ने कहा कि गुरु लको बोदरा का जीवन संघर्ष, त्याग और समाज सेवा की अद्भुत मिसाल है।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने युवाओं से गुरु बोदरा के आदर्शों का अनुसरण करते हुए हो भाषा, संस्कृति और वारंग चिति लिपि के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम के अंत में ग्रामसभा के सदस्यों ने “गुरु लको बोदरा अमर रहें”, “हो भाषा ज़िंदाबाद” तथा “वारंग चिति ज़ोरोंग जिड” के नारे लगाए। साथ ही सभी ने हो भाषा, संस्कृति और वारंग चिति लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर सुरा बिरुली, गांगराम बानरा, शिव हांसदा, मोना देवगम, मोसो सोय, बेंतों कुकल, मरसल समद, रामसिंह समद सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

गुरु लको बोदरा की 40वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, हो भाषा के संरक्षण का लिया संकल्प

गुरु लको बोदरा की 40वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, हो भाषा के संरक्षण का लिया संकल्प

जमशेदपुर/सीतारामडेरा | आदिवासी हो समाज, सीतारामडेरा की ओर से हो भाषा के महान लिपि-निर्माता गुरु लको बोदरा की 40वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हो समाज के अध्यक्ष राजेश कांडेयोंग ने की।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम में हो समाज के सैकड़ों लोगों ने गुरु लको बोदरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आदिवासी +2 हाई स्कूल के प्राचार्य उदित नारायण

Contact no :- +91 9798542970

ने कहा कि गुरु लको बोदरा ने ‘वारंग चिति’ लिपि का निर्माण कर हो भाषा को नई पहचान दिलाई और समाज को अपनी भाषा एवं संस्कृति से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि हो समाज उनके अमूल्य योगदान को कभी नहीं भूल सकता।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम के दौरान समाज के युवाओं ने गुरु लको बोदरा के आदर्शों पर चलने तथा हो भाषा के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए संकल्प लिया।

Contact no :- +91 8553588326

श्रद्धांजलि सभा में राजेश कांडेयोंग, सुरा बिरुली, डिबर पुरती, उपेंद्र बानरा, प्रियंका बिरुवा, चांदमनी बोदरा, रानी बोदरा, सावन लुगुन, आनंद हेम्ब्रोम, बुधन सिंह हेम्ब्रोम, सुभाष बिरुवा, राजू बिरुवा एवं दुर्गा मणि सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9337736501
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर डिजिटल क्रिएटर्स के साथ उपायुक्त की बैठक, जनजागरूकता बढ़ाने की अपील

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर डिजिटल क्रिएटर्स के साथ उपायुक्त की बैठक, जनजागरूकता बढ़ाने की अपील

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में रविवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision-SIR 2026) के सफल क्रियान्वयन एवं व्यापक जनजागरूकता को लेकर जिले के डिजिटल क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक आयोजित की गई।


Contact no :- +91 9241456784

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि Special Intensive Revision (SIR-2026) लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक सशक्त, पारदर्शी और समावेशी बनाने की महत्वपूर्ण पहल है।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने डिजिटल क्रिएटर्स एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से अपील की कि वे सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित सही, प्रमाणिक एवं तथ्यात्मक जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाता इस अभियान से जुड़ सकें।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के दौरान SIR-2026 की प्रक्रिया, उद्देश्य, समय-सीमा तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन से संबंधित आवश्यक जानकारियों को विस्तारपूर्वक साझा किया गया। साथ ही डिजिटल माध्यमों के जरिए मतदाता जागरूकता अभियान को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

Contact no :- +91 8553588326

इस अवसर पर जिले के डिजिटल क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से सक्रिय सहभागिता निभाने तथा निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक के अंत में उपायुक्त ने “नशा मुक्त पश्चिम सिंहभूम” अभियान से संबंधित टी-शर्ट का लोकार्पण किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मादक एवं नशीले पदार्थों से पश्चिम सिंहभूम को मुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता फैलाने और अभियान में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प भी लिया।

Book your slot today : +91 7250214782
चाईबासा में आदिवासी उरांव समाज संघ के रक्तदान शिविर में 61 यूनिट रक्त संग्रह, उपायुक्त ने रक्तवीरों को किया सम्मानित

चाईबासा में आदिवासी उरांव समाज संघ के रक्तदान शिविर में 61 यूनिट रक्त संग्रह, उपायुक्त ने रक्तवीरों को किया सम्मानित

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सदर अस्पताल, चाईबासा में आदिवासी उरांव समाज संघ के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जिला उपायुक्त मनीष कुमार शामिल हुए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जूझार माझी, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की पदाधिकारी ईरा जोरवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने स्थापना दिवस के अवसर पर समाज संघ द्वारा आयोजित इस सामाजिक सरोकार से जुड़े रक्तदान शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है।

Contact no :- +91 9798542970

एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन की रक्षा कर सकता है।” उन्होंने जिले के सभी वर्गों, समुदायों, युवाओं एवं इच्छुक नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने तथा जिला प्रशासन के इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सतत प्रयासों से सदर अस्पताल, चाईबासा स्थित ब्लड बैंक को लाइसेंस प्राप्त हो चुका है। इसका उद्देश्य जिले के लोगों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना और किसी भी मरीज अथवा उसके परिजनों को रक्त की उपलब्धता के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वैच्छिक रक्तदान से ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त भंडारण बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।

Contact no :- +91 8553588326

रक्तदान शिविर के दौरान उपायुक्त ने स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले सभी ‘रक्तवीरों’ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने उनके मानवीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे रक्तदाता समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके प्रयासों से अनेक लोगों को नया जीवन मिलता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

एकदिवसीय रक्तदान शिविर में कुल 61 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जिसे जिले में सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए आदिवासी उरांव समाज संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, रक्तदाताओं तथा स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर बूथ वार वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर बूथ वार वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन के उद्देश्य से सोमवार को प्रोजेक्ट समावेश के तहत टाटा कॉलेज, चाईबासा स्थित बहुउद्देशीय सभागार में बूथ वार वॉलिंटियर्स के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यशाला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपने संबोधन में उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम लोकतांत्रिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।

Contact no :- +91 9798542970

इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता में बूथ वार वॉलिंटियर्स की भूमिका बेहद अहम है। सभी वॉलिंटियर्स पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और समर्पण के साथ कार्य करें तथा बूथ लेवल पदाधिकारियों (बीएलओ) को प्रत्येक स्तर पर सहयोग प्रदान करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपायुक्त ने बताया कि 30 जून 2026 से जिले के सभी बूथ लेवल पदाधिकारी मतदाताओं के बीच गणना प्रपत्रों का दो प्रतियों में वितरण करेंगे। उन्होंने वॉलिंटियर्स से अपील की कि वे मतदाताओं को प्रपत्र भरने, आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने और समय पर प्रपत्र जमा कराने में सक्रिय सहयोग करें। साथ ही उन्होंने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का भी आह्वान किया।
कार्यशाला में यह भी जानकारी दी गई कि 29 जून 2026 को जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के माध्यम से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं और प्रथम बार मतदाता बनने वाले नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है।

Contact no :- +91 8553588326

प्रशिक्षण सत्र के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण, प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन, बीएलओ के साथ समन्वय, मतदाता जागरूकता गतिविधियों तथा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान वॉलिंटियर्स की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें क्षेत्र में कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यशाला के समापन पर सभी अधिकारियों, शिक्षकों और बूथ वार वॉलिंटियर्स ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित संचालन में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही सभी ने जिले को नशा मुक्त बनाने तथा समाज में नशा उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ भी ली।

Book your slot today : +91 7250214782

अंत में जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करें, बीएलओ एवं वॉलिंटियर्स को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं तथा पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने एवं आवश्यक संशोधन कराने में सहभागिता निभाकर लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।

30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में 30 जून 2026 से मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 की शुरुआत होगी। अभियान को लेकर शनिवार को तदर्थ जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

Contact no :- +91 9241456784

उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान सभी बूथ लेवल पदाधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे। साथ ही हस्ताक्षरित प्रपत्र प्राप्त कर उसे सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम नियमानुसार हटाए जाएं।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर अभियान की निगरानी करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में जानकारी दी गई कि डिजिटाइजेशन कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर वालंटियरों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये वालंटियर बीएलओ को तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे।

Contact no :- +91 8553588326

30 जून को चलेगा सोशल मीडिया महाअभियान
मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 30 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेष सोशल मीडिया महाअभियान चलाया जाएगा। इस दौरान #JharkhandSIR हैशटैग के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके अलावा 29 जून को जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 30 जून को सभी मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला तथा बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक का आयोजन भी किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और अद्यतनता लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। इसलिए अभियान के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को पूर्ण समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।