ओत गुरु लाको बोदरा की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

चाईबासा | वारंग क्षिति लिपि के जनक एवं महान समाज सुधारक ओत गुरु लाको बोदरा की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, चाईबासा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा जनजातीय समाज, भाषा, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।


Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता जयकिशन बिरुली ने कहा कि ओत गुरु लाको बोदरा ने वारंग क्षिति लिपि का सृजन कर हो समाज की भाषा और सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा प्रदान की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार तथा जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित किया।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को लाको बोदरा के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपनी भाषा, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

Contact no :- +91 9337736501

श्रद्धांजलि सभा में भूषण पाठ पिगुवा, प्रताप कटियार महतो, चंद्रमोहन तियु, अनंत सयनम, राकेश पोद्दार, हर्ष रवानी, रितेश कुमार, पिंटू प्रसाद, देवेंद्र कुम्हार, रोहित दास, कामेश्वर विश्वकर्मा, जीवन प्रजापति एवं पप्पू राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य ओत गुरु लाको बोदरा के सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक योगदान को स्मरण करते हुए समाज को उनके विचारों एवं आदर्शों से प्रेरित करना था।

Book your slot today : +91 7250214782

By maskal.news

You May Also Like