राज्य

25 जुलाई को रविन्द्र भवन में झारखण्ड आंदोलनकारियों की श्रद्धांजलि सभा, वरिष्ठ आंदोलनकारी होंगे शामिल

25 जुलाई को रविन्द्र भवन में झारखण्ड आंदोलनकारियों की श्रद्धांजलि सभा, वरिष्ठ आंदोलनकारी होंगे शामिल

चाईबासा |  झारखण्ड आंदोलनकारी सिंहभूम के तत्वावधान में आगामी 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को सुबह 11:00 बजे रविन्द्र भवन, चाईबासा में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखण्ड आंदोलन से जुड़े कई वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित आंदोलनकारी शामिल होकर दिवंगत साथियों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

झारखण्ड आंदोलनकारी सिंहभूम के केंद्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने संगठन की बैठक में पारित प्रस्ताव के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्रद्धांजलि सभा में आजसू के संस्थापक एवं पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा, मंगल सिंह बोबोंगा, रामचंद्र सहिस, लम्बोदर महतो, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रत्नाकर भेंगरा, आजसू के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष प्रभाकर तिर्की, डॉ. देवशरण भगत, ललित महतो सहित झारखण्ड आंदोलन के अनेक वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि सभा केवल दिवंगत झारखण्ड आंदोलनकारियों दामू बानरा, देवेंद्र माझी और के.सी. हेम्बरोम तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अलग झारखण्ड राज्य के निर्माण के संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी दिवंगत आंदोलनकारी साथियों को सामूहिक रूप से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

Contact no :- +91 9337736501

बुधराम लागुरी ने कहा कि यह आयोजन नई पीढ़ी को झारखण्ड आंदोलन के इतिहास, संघर्ष और बलिदान से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। सभा के दौरान आंदोलनकारियों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके संघर्षों, विचारों और आदर्शों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

संगठन की ओर से सभी झारखण्ड आंदोलनकारियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की गई है, ताकि दिवंगत आंदोलनकारी साथियों को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके और झारखण्ड आंदोलन की विरासत को सशक्त बनाने में सहभागिता सुनिश्चित हो।

Book your slot today : +91 7250214782

इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता आसमान सुंडी ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बुधराम लागुरी ने किया। बैठक में अजय महतो, बाबू अहमद, सिदेश्वर बानरा, नारायण देवगम, बिनोद कंडेयांग, दामू बानरा (राकेश), सुरेश कालूंडिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में मंगलवार को जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक तथा जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों को आवेदन के माध्यम से उपायुक्त के समक्ष रखा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जनता दरबार में भूमि बंदोबस्ती, लीज बंदोबस्ती, मंईयां सम्मान योजना के लाभ, सेवा पुस्तिका में संशोधन, पारिवारिक सूची में नाम जोड़ने एवं त्रुटि सुधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), आवास योजनाओं, सड़क निर्माण एवं मरम्मत सहित विभिन्न प्रशासनिक मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी आवेदनों का क्रमवार अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की प्रकृति के अनुरूप त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव था, उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश के साथ संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।

Contact no :- +91 9337736501

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच प्रत्यक्ष संवाद का सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए नागरिक बिना किसी मध्यस्थता के अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आवेदकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Book your slot today : +91 7250214782
विपद तारिणी पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न, सरायकेला रथ मेला बना आस्था और संस्कृति का केंद्र

विपद तारिणी पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न, सरायकेला रथ मेला बना आस्था और संस्कृति का केंद्र

सरायकेला | सरायकेला स्थित गुंडिचा मंदिर परिसर में आयोजित विपद तारिणी पूजा मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर हजारों महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने मां विपद तारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा, जहां श्रद्धालुओं ने व्रत एवं पूजा-अनुष्ठान संपन्न किए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

विपद तारिणी पूजा एवं श्री जगन्नाथ रथ मेला के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, श्री जगन्नाथ मेला समिति, सेवायतगण, पुजारियों, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Contact no :- +91 8553588326

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए, जिससे हजारों श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से दर्शन एवं पूजा का लाभ उठाया।

Contact no :- +91 9337736501

श्री जगन्नाथ मेला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला अब केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का विराट महोत्सव बन चुका है। उन्होंने कहा कि रांची के बाद सरायकेला का रथ मेला झारखंड के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। यहां की रथयात्रा एवं अधिकांश धार्मिक अनुष्ठान श्रीजगन्नाथ पुरी की परंपरा के अनुरूप संपन्न होते हैं, जो इस मेले की सबसे बड़ी विशेषता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने बताया कि कोल्हान, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, श्रीबलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन के लिए सरायकेला पहुंच रहे हैं। महाप्रभु के दिव्य दर्शन तथा भव्य रथ मेला श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Book your slot today : +91 7250214782

श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं से सराबोर यह ऐतिहासिक मेला क्षेत्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक बनकर उभर रहा है।

8 जुलाई के रक्तदान महाअभियान में 400 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित, उपायुक्त ने 24 जुलाई को अधिक भागीदारी की अपील की

8 जुलाई के रक्तदान महाअभियान में 400 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित, उपायुक्त ने 24 जुलाई को अधिक भागीदारी की अपील की

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रत्येक माह की 8 और 24 तारीख को आयोजित होने वाले रक्तदान दिवस के तहत 8 जुलाई को आयोजित रक्तदान महाअभियान में 400 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने अभियान की सफलता पर जिलेवासियों के उत्साह और सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों की संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपायुक्त ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस मानवीय योगदान की जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम है। उन्होंने बताया कि इस बार महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कुल संग्रहित रक्त में से लगभग 150 यूनिट महिलाओं ने दान किया, जो समाज के प्रति उनकी सेवा भावना और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।


Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने बताया कि अभियान में युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 200 से अधिक युवाओं और नए रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान कर इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं का यह उत्साह समाज के लिए प्रेरणादायक है और इसे आगे भी बनाए रखना आवश्यक है।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के मन में रक्तदान को लेकर किसी प्रकार की झिझक या संकोच है, तो वे एक बार अवश्य रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित और सरल प्रक्रिया है। इससे किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं आती, बल्कि किसी जरूरतमंद की जान बचाने का संतोष प्राप्त होता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने आगामी 24 जुलाई को आयोजित होने वाले रक्तदान दिवस में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि जनसहभागिता से पश्चिमी सिंहभूम को रक्त की कमी से मुक्त जिला बनाया जा सकता है। उपायुक्त ने कहा, “आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।”

Book your slot today : +91 7250214782
जमशेदपुर में रंगदारी मांगने का आरोप, पुलिस हिरासत का महिलाओं ने किया विरोध, जांच जारी

जमशेदपुर में रंगदारी मांगने का आरोप, पुलिस हिरासत का महिलाओं ने किया विरोध, जांच जारी

जमशेदपुर | सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित पुराने एमजीएम अस्पताल के समीप सोमवार रात करीब 9 बजे कथित रंगदारी मांगने का मामला सामने आया। शिकायत के अनुसार, कुछ युवक हथियारनुमा चापड़ लेकर एक दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर उन्होंने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला कर दिया जाएगा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

दुकानदार का आरोप है कि संबंधित युवक पिछले कई दिनों से लगातार उसकी दुकान पर आकर रंगदारी की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर बस्ती में छापेमारी कर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया।

Contact no :- +91 8553588326

पुलिस जब हिरासत में लिए गए युवक को अपने साथ ले जाने लगी, तभी करीब 10 से 12 महिलाओं ने इसका विरोध किया। महिलाओं का कहना था कि हिरासत में लिया गया युवक निर्दोष है और उसे बेवजह मामले में फंसाया जा रहा है।

Contact no :- +91 9337736501

इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच करीब आधे घंटे तक तीखी नोकझोंक और खींचतान की स्थिति बनी रही। घटनास्थल पर पथराव होने की भी सूचना है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

काफी मशक्कत के बाद पुलिस युवक को अपने साथ थाना ले जाने में सफल रही। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782
NEET पेपर लीक ‘घोर पाप’, दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी: प्रधानमंत्री मोदी

NEET पेपर लीक ‘घोर पाप’, दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय दल की बैठक में NEET परीक्षा के पेपर लीक मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे “घोर पाप” बताया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई की है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर प्रभावी कदम उठाने होंगे।

Contact no :- +91 8553588326

प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक मामले में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई। अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने बताया कि सरकार ने दोषियों को जवाबदेह ठहराते हुए प्रभावित अभ्यर्थियों के हितों को प्राथमिकता दी और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए दोबारा परीक्षा भी आयोजित कराई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने सभी राज्य सरकारों से बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मजबूत और समन्वित व्यवस्था विकसित करना आवश्यक है।


Book your slot today : +91 7250214782
आयुष विभाग के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 64 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, रोगों से बचाव को लेकर किया गया जागरूक

आयुष विभाग के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 64 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, रोगों से बचाव को लेकर किया गया जागरूक

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के तीन प्रखंडों में आयुष विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविरों के दौरान कुल 64 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें निःशुल्क आयुष औषधियां वितरित की गईं।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

स्वास्थ्य शिविर हाटगम्हरिया प्रखंड के कालीमाटी, तांतनगर प्रखंड के केसिया तथा मनोहरपुर प्रखंड के टांगरैन गांव में आयोजित किए गए। इस दौरान गठिया, वात रोग, बुखार, सर्दी-खांसी, नस संबंधी समस्याएं, त्वचा रोग, पेट संबंधी बीमारियां, उच्च रक्तचाप तथा मधुमेह सहित विभिन्न सामान्य एवं दीर्घकालिक रोगों की जांच कर मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

Contact no :- +91 8553588326

शिविर में सामुदायिक आयुष स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. यशवंती, डॉ. अनीश एवं डॉ. राधिका ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं।

Contact no :- +91 9337736501

इस अवसर पर चिकित्सकों ने ग्रामीणों को सर्पदंश एवं जहरीले कीड़े-मकोड़ों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने अपील की कि ऐसी स्थिति में झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वासों में समय व्यर्थ न गंवाएं, बल्कि मरीज को तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाकर उचित उपचार कराएं। साथ ही बाहर निकलते समय चप्पल या जूते पहनने, जमीन पर सोने के बजाय खटिया या पलंग का उपयोग करने तथा व्यक्तिगत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

चिकित्सकों ने मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। शिविर में आयोजित योग सत्र के माध्यम से ग्रामीणों को नियमित योगाभ्यास अपनाने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, घर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या होने पर गांव की सहिया या निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से तत्काल संपर्क करने की सलाह दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

जमशेदपुर | बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित हुरलुंग पंचायत भवन के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार 42 वर्षीय रंजीता कुमारी उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह बिरसानगर 10 नंबर जोन की निवासी हैं।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

घायल महिला की बेटी टिया उपाध्याय ने बताया कि उनकी मां किसी कार्य से टाटा मोटर्स पावर कार्यालय जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Contact no :- +91 8553588326

हादसे में रंजीता कुमारी उपाध्याय के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल उपचार के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

Contact no :- +91 9337736501

परिजनों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की स्कूटी ट्रक में फंस गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बिरसानगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने प्रशासन से भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण और प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल घायल महिला का एमजीएम अस्पताल में इलाज जारी है और चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने वन विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कई अहम निर्देश, एक माह में तैयार होगा सभी वन क्षेत्रों का डिजिटल रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री ने वन विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कई अहम निर्देश, एक माह में तैयार होगा सभी वन क्षेत्रों का डिजिटल रिकॉर्ड

रांची | मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य गठन के बाद से अब तक के सभी वन क्षेत्रों का तकनीकी एवं डिजिटल रिकॉर्ड एक माह के भीतर तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी डिजिटल व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे एक क्लिक पर पूरे राज्य के वन क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति, संरचना और वर्तमान स्वरूप की जानकारी उपलब्ध हो सके।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को शहरी विकास से जोड़ते हुए कहा कि शहरों को सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त रखने के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने शहरी क्षेत्रों के लिए विशेष पौधरोपण कार्ययोजना तैयार करने तथा राज्य सरकार की “पेड़ लगाओ, 5 यूनिट फ्री बिजली पाओ” योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस योजना के तहत एक पौधा लगाने पर पांच यूनिट नि:शुल्क बिजली देने का प्रावधान है।
हेलीकॉप्टर से बीज गिराकर बढ़ाया जाएगा वन क्षेत्र
मुख्यमंत्री ने वन क्षेत्रों के विस्तार के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से बीज बिखेरने (एरियल सीडिंग) की व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही जंगली हाथियों के हमलों में मृत लोगों के आश्रितों तथा फसल एवं मकान क्षति के मामलों में मुआवजा भुगतान में तेजी लाने को कहा।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने झारखंड में इको-टूरिज्म की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए वन विभाग और पर्यटन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं को गति देने के निर्देश दिए।
स्थानीय जरूरतों और आजीविका से जुड़ा हो पौधारोपण
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पौधारोपण केवल संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र और लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने महुआ, जामुन, करंज, पलाश, कुसुम, बैर, अर्जुन, कटहल, आंवला और चिरौंजी जैसे उपयोगी एवं फलदार वृक्षों के बड़े पैमाने पर रोपण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे पौधों से जैव विविधता संरक्षण के साथ ग्रामीणों की आय, पशुओं की जरूरतें तथा लाह और तसर उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। अनुपयोगी वृक्ष लगाने से बचने और आर्थिक दृष्टि से लाभकारी पौधों को प्राथमिकता देने पर भी उन्होंने जोर दिया।

Contact no :- +91 9337736501

लंबित वन पट्टों का शीघ्र करें निष्पादन
बैठक में मुख्यमंत्री ने वन पट्टा के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने और पात्र लाभुकों को बिना अनावश्यक विलंब के वन पट्टा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन विकास एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी सभी योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग के साथ स्थानीय समुदाय की भागीदारी भी बढ़ाई जाए।
काजू और बांस की व्यावसायिक खेती को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बड़े भू-भागों की पहचान कर काजू एवं बांस (बैम्बू) के व्यापक पौधारोपण की योजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बांस आधारित उद्योगों और हस्तशिल्प को बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जा सकते हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

शहरी क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने के लिए अकाशिया सहित अन्य छायादार वृक्षों का बड़े पैमाने पर रोपण करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि प्रदूषण कम हो और लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।
प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी प्राकृतिक संपदा, घने जंगलों, वन्यजीवों और समृद्ध जैव विविधता से है। उन्होंने वनों की कटाई रोकने, मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने, संयुक्त वन प्रबंधन तथा जलवायु परिवर्तन से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन संरक्षण के साथ-साथ वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आजीविका और पर्यावरणीय संतुलन को भी समान प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782

जिलों के वन प्रमंडल पदाधिकारियों से किया सीधा संवाद
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलों के वन प्रमंडल पदाधिकारियों से ऑनलाइन संवाद किया। उन्होंने दुमका, जामताड़ा और कोडरमा के अधिकारियों से वन पट्टा वितरण, काजू एवं बांस पौधारोपण, इको-टूरिज्म विकास तथा अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति (Environmental Compensation) तथा प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े मामलों की समीक्षा भी की गई। मुख्यमंत्री ने निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा जनविश्वास एप के प्रभावी उपयोग पर भी बल दिया।

31 जुलाई तक घर-घर पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश, देरी पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी

31 जुलाई तक घर-घर पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश, देरी पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी

सरायकेला-खरसावाँ | जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में नगर निगम आदित्यपुर एवं नगर परिषद कपाली क्षेत्र में संचालित विभिन्न पेयजलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जुडको (JUDCO), जिंदल तथा शापूरजी पालनजी सहित विभिन्न कार्यदायी एजेंसियों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, पाइपलाइन बिछाने, जलापूर्ति अवसंरचना निर्माण और लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने आदित्यपुर-2 स्थित सीतारामपुर 30 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से अब तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियों ने 15 जुलाई तक जलापूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समयसीमा का पालन नहीं होने से आम लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने योजनाओं में आ रही तकनीकी, भूमि संबंधी एवं समन्वय से जुड़ी समस्याओं की जानकारी लेते हुए सभी बाधाओं का शीघ्र समाधान कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने जुडको, जिंदल एवं शापूरजी पालनजी के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि 31 जुलाई 2026 तक सभी शेष कार्य पूर्ण कर घर-घर नियमित पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समयसीमा का दोबारा उल्लंघन या अनावश्यक विलंब किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में नगर परिषद कपाली क्षेत्र की पेयजल योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पाइपलाइन विस्तार, जलापूर्ति नेटवर्क और अन्य लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि सभी लाभुकों को नियमित एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने कहा कि पेयजलापूर्ति परियोजनाएं जनहित से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। इसलिए सभी कार्यदायी एजेंसियां गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी नियमित निगरानी करने तथा योजनाओं में आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में नगर आयुक्त अज़ाज़ अनवर, जुडको, जिंदल एवं शापूरजी पालनजी के प्रतिनिधियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।