25 जुलाई को रविन्द्र भवन में झारखण्ड आंदोलनकारियों की श्रद्धांजलि सभा, वरिष्ठ आंदोलनकारी होंगे शामिल

चाईबासा |  झारखण्ड आंदोलनकारी सिंहभूम के तत्वावधान में आगामी 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को सुबह 11:00 बजे रविन्द्र भवन, चाईबासा में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखण्ड आंदोलन से जुड़े कई वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित आंदोलनकारी शामिल होकर दिवंगत साथियों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

झारखण्ड आंदोलनकारी सिंहभूम के केंद्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने संगठन की बैठक में पारित प्रस्ताव के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्रद्धांजलि सभा में आजसू के संस्थापक एवं पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा, मंगल सिंह बोबोंगा, रामचंद्र सहिस, लम्बोदर महतो, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रत्नाकर भेंगरा, आजसू के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष प्रभाकर तिर्की, डॉ. देवशरण भगत, ललित महतो सहित झारखण्ड आंदोलन के अनेक वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि सभा केवल दिवंगत झारखण्ड आंदोलनकारियों दामू बानरा, देवेंद्र माझी और के.सी. हेम्बरोम तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अलग झारखण्ड राज्य के निर्माण के संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी दिवंगत आंदोलनकारी साथियों को सामूहिक रूप से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

Contact no :- +91 9337736501

बुधराम लागुरी ने कहा कि यह आयोजन नई पीढ़ी को झारखण्ड आंदोलन के इतिहास, संघर्ष और बलिदान से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। सभा के दौरान आंदोलनकारियों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके संघर्षों, विचारों और आदर्शों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

संगठन की ओर से सभी झारखण्ड आंदोलनकारियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की गई है, ताकि दिवंगत आंदोलनकारी साथियों को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके और झारखण्ड आंदोलन की विरासत को सशक्त बनाने में सहभागिता सुनिश्चित हो।

Book your slot today : +91 7250214782

इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता आसमान सुंडी ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बुधराम लागुरी ने किया। बैठक में अजय महतो, बाबू अहमद, सिदेश्वर बानरा, नारायण देवगम, बिनोद कंडेयांग, दामू बानरा (राकेश), सुरेश कालूंडिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

By maskal.news

You May Also Like